Blog

  • विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंंगरा मदर केेेयर अस्पताल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

    विश्व स्तनपान सप्ताह पर आंंगरा मदर केेेयर अस्पताल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा आंंगरा मदर केेेयर अस्पताल ऊना में जागरूकता  कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस  अवसर पर  स्त्री रोग विशेेषज्ञ डा.राजन  आंंगरा मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. राजन आंगरा ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेने के साथ ही उसे शहद या अन्य कोई भी पदार्थ खिलाने से पहले उसे सबसे पहले मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जच्चा का दूध बच्चे के लिए अमृत के सम्मान होता है। यह नवजात बच्चे को विभिन्न रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है। वहीं, उसकी सेहत के लिए यह अत्यावश्यक है।   उन्होंने महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार से गर्भवती महिलाओं में दूध बनता है व यह किस प्रकार से बच्चों के लिए लाभदायक है। उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर उसके जन्म तक मां के शरीर में आने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्तनपान मां और बच्चे के बीच में भावनात्मक रिश्ता पैदा करता है। डा. राजन आंगरा ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाते समय उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दूध पिलाने के समय पौस्चर के बारे में भी बताया। उन्होंने नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां के दूध को रामबाण करार दिया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष शोभा  सोनी ने कहा कि महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। इन्नर व्हील क्लब की उपाध्यक्ष सुुनीता शर्र्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डा.अंशुल आंगरा,इन्नर व्हील क्लब अध्यक्ष शोभा सोनी,सचिव अमरजीत बबली,क्लब उपाध्यक्ष सुुनीता  शर्र्मा,कोषाध्यक्ष निरूपमा महाजन,वरिष्ठ सदस्य जतिंद्र  कौैर, आईएसओ मीरा मेहता,सदस्य सुमन पुरी,रंजना जसवाल, रमा कालिया,रजिता कसाणा,रेेखा शर्र्मा,मीनू आंगरा, अनु आंंगरा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ – अक्षय शर्मा

    विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ – अक्षय शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके गूगल शीट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण प्रक्रिया भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। जब किसी विदेशी देश से कार्यबल की मांग संबंधित विभाग को प्राप्त होगी, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर उनके नाम पर विचार किया जाएगा। साथ ही, चयनित अभ्यर्थियों को उस देश के नियम, शर्तें और कार्य की प्रकृति से भी समय रहते अवगत करवा दिया जाएगा।

    अक्षय शर्मा ने प्रदेश के युवाओं से अपील की है कि जो भी युवा विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें भविष्य में वैध, सुरक्षित और उपयुक्त अवसर मिल सके।

  • Ludhiana News: इस इलाके में भिड़े 2 पक्ष, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Ludhiana News: इस इलाके में भिड़े 2 पक्ष, चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना: थाना हैबोवाल के अधीन पड़ती चौंकी जगतपुरी के इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 गुटों के आमने-सामने होने पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चौंकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर एक गुट के कुछ युवकों को राउंडअप कर लिया है। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

    चौंकी जगतपुरी के पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगम चौक के पास दो गुट पुरानी रंजिश के चलते आपस में भिड़े थे। इस दौरान फायरिंग भी की गई। एक गुट स्कॉर्पियो में और दूसरा गुट स्विफ्ट कार में सवार था। झगड़ा रमेश विज और दीपांशु के बीच चल रहा था।

    पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी और उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस घटनास्थल पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गुट की जानकारी जुटा रही है। वहीं सरे राह इलाके में गोलियां चलने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस स्विफ्ट कार वाले गुट की तलाश कर रही है।

  • भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा लखवीर सिंह लक्खी को महामंत्री पद

    भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा लखवीर सिंह लक्खी को महामंत्री पद

    ऊना/ सुशील पंडित:  विधानसभा क्षेत्र हरोली के अंतर्गत आते  गांव गोंदपुर जयचंद से भाजपा नेता लखवीर सिंह लक्खी को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर लखवीर सिंह लक्खी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि वे प्रदेश व जिला भाजपा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। लखवीर सिंह लक्खी पहले एक बार युवा मोर्चा हरोली मंडल के अध्यक्ष व जिला युवा मोर्चा के दो बार महामंत्री पद का दायित्व निभा चुके हैं। वहीं ग्राम पंचायत के प्रधान व जिला परिषद का चुनाव भी जीत चुके हैं। जिला भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री लक्खी ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के आधार पर दायित्व दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनका पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोडऩे और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर आधारित है। लखवीर लक्खी ने अपनी नियुक्ति का श्रेय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी पवन काजल, सह-प्रभारी संजीव कटवाल, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, हरोली भाजपा नेता प्रोफेसर राम कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, हरोली बीत मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सहित जिला नेतृत्व का आभार जताया है।
  • महाविद्यालय बंगाणा में स्पोर्ट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में स्पोर्ट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का सफल आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्पोर्ट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन खेल विभाग द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स इंचार्ज एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. नेगी ने उपस्थित छात्र खिलाड़ियों का स्वागत संबोधन  किया तथा पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में महाविद्यालय की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कॉलेज की खेल संस्कृति और उपलब्ध संसाधनों की भी सराहना की। इसके उपरांत खेल विभाग के सदस्य अरविंद रत्न ने कॉलेज परिसर में उपलब्ध खेल सुविधाओं, स्टाफ तथा बुनियादी ढांचे का परिचय देते हुए एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।

    इसके बाद प्रोफेसर कृष्ण चंद ने खिलाड़ियों को खेलों के नियम, दिशानिर्देश और आचार संहिता के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. किरण ठाकुर ने कॉलेज स्तर पर उपलब्ध खेल अवसरों, टीम गठन, चयन प्रक्रिया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा छात्र-एथलीटों के साथ संवाद सत्र, जिसमें उन्होंने अपने प्रश्न पूछे, अनुभव साझा किए और खुलकर चर्चाएं की। छात्रों ने खेलों को लेकर अपने विचार रखे और विभाग को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा, खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि छात्र खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करें और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक खिलाड़ियों को कॉलेज की खेल गतिविधियों, अवसरों एवं नियमों से परिचित कराना था, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

  • ठेके पर Enforcement और Excise Department की Raid, अवैध शराब बरामद

    ठेके पर Enforcement और Excise Department की Raid, अवैध शराब बरामद

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के जलाह गांव के पास बने शराब के ठेके पर एनफोर्समेंट डिपार्मेंट और एक्साइज डिपार्टमेंट के द्वारा रेड की गई। मौके पर भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब की बोतलें बरामद की गई। बताया जा रहा हैकि शराब का ठेका अवैध रूप से चलाया जा रहा था। एनफोर्समेंट और एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी करके ठेके से भारी मात्रा में शराब कब्जे में ले ली।

    बताया जा रहा हैकि अवैध रूप से चल रहे ठेके के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपीपी( परिवार पहचान पत्र) के आधार पर 500 से कम आबादी वाले क्षेत्रों पर शराब के ठेके नहीं खुल सकते। जिसके तहत एनफोर्समेंट विभाग और एक्साइज विभाग के द्वारा ज्वाइंट एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

  • नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी ऊना अर्चित शर्मा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

    नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी ऊना अर्चित शर्मा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

    हर घर व गरीब तक पहुंचाई जाएगी भाजपा की जनहितैषी योजनाएं:-अर्चित शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिला ऊना की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है, जिसमें जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 10 मंडलों में से 65 लोगों को जिला में जगह मिली है। ऐसे में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झंंबर के वार्ड पंच एवं युवा नेता अर्चित शर्मा पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का विश्वास जताते हुए उनका नाम भाजपा शीर्ष नेतृत्व को जिला कार्यकारिणी में सहमति के लिए भेजा था, जिस पर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सहमति जताते हुए अर्चित शर्मा का नाम पार्टी मुख्यालय शिमला भेजा गया था, और प्रदेश वरिष्ठ नेताओं द्वारा गहन मंथन के बाद अर्चित शर्मा को जिला ऊना का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। और उनके जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनने पर जिला के युवाओं में काफी जोश और खुशी की लहर है।

    वहीं नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी अर्चित शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति का श्रेय भाजपा शीर्ष नेतृत्व को देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी और कर्तव्य के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भाजपा से ऊपर किसी भी पार्टी के पास कोई विकल्प नहीं है, और केंद्र की मोदी सरकार के इन 11 वर्षों के कार्यकाल में भारतवर्ष पूरे विश्व के मानचित्र पर देखा जा सकता है।

    वहीं अर्चित शर्मा ने अपनी इस नियुक्ति का श्रेय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी पवन काजल, सह-प्रभारी संजीव कटवाल, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, हरोली भाजपा नेता प्रोफेसर रामकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी इत्यादि तमाम भाजपा वरिष्ठ नेताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आदेशानुसार जल्द ही जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 10 मंडलों की कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी।

  • Himachal News: भुट्टो ने जिला भाजपा की कार्यकारिणी को दी बधाई

    Himachal News: भुट्टो ने जिला भाजपा की कार्यकारिणी को दी बधाई

    बोले  :नई टीम के जोश से मजबूत होगा संगठन

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने जिला ऊना भाजपा की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि यह नई टीम संगठन को नए जोश और उत्साह के साथ मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन हमेशा कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासन से मजबूत हुआ है और जिला ऊना की नई कार्यकारिणी इसी परंपरा को आगे बढ़ाएगी।बंगाणा में भुट्टो ने कहा कि भाजपा का असली बल उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हर बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।

    उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का लक्ष्य प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करना है और इसके लिए संगठनात्मक ढांचे को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करना अनिवार्य है। पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें संगठन सर्वोपरि है। कार्यकारिणी में शामिल नए पदाधिकारी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहे हैं और अब उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, वह निश्चित रूप से संगठन के विस्तार और मजबूती में सहायक सिद्ध होगी।

    उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला ऊना की नई भाजपा कार्यकारिणी प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में एक आदर्श और प्रभावशाली टीम बनकर उभरेगी। दविंदर भुट्टो ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को फिर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल जिला भाजपा के लिए प्रेरणादायक और सफल रहेगा। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ,जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया सुमित वशिष्ठ मौजूद रहे।

  • Punjab News: सायरन बजाकर खोले गए पौंग डैम के फ्लड गेट, छोड़ा गया पानी, देखेें वीडियो

    Punjab News: सायरन बजाकर खोले गए पौंग डैम के फ्लड गेट, छोड़ा गया पानी, देखेें वीडियो

    होशियारपुरः पौंग बांध का जलस्तर 1369.44 फीट पहुंच गया है। वहीं पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते बीबीएमबी द्वारा आज शाम 19 हजार क्यूसिक पानी छोड़ने का ऐलान किया गया था। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की थी। वहीं शाम 5 बजे तलवाड़ा में पोंग डैम के फ्लड गेट खोले गए। पौंग डैम में पानी छोड़ने से पहले सायरन बजाए गए। जिसके बाद पौंग डैम में 19 हजार क्यूसिक पानी को छोड़ा गया।

    बता दें कि आज सुबह ही डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि मानसून सीजन में सभी डैम का लेवल बढ़ जाता है। जिसके चलते लगातार पानी की मॉनिटर की जाती हैं। उन्होंने बताया कि भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट से हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि पोंग डैम फ्लड गेट खोलकर 19000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर डीसी ने सभी को अलर्ट जारी करते हुए कहाकि कोई घबराने वाली बात नहीं है। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया हैं कि किसी तरह की इमरजेंसी के हालात नहीं है, फिर भी इमरजेंसी आती है तो एसडीएम मुकेरियां, एसडीएम दसूहा द्वारा नीचे वाले गांवों अलर्ट किया जाएंगा। पिछले साल फ्लडिंग की समस्या आई थी।

    इस बार अगर ऐसी स्थिति आती है तो उससे निपटने के लिए मेडिकल सहायता और खाने का प्रबंध पूरा प्रबंध किया जाएगा। सभी डिपार्टमेंट के साथ हमारा तालमेल रखा जा रहा है। बीबीएमबी ने इस संबंध में जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा, देहरागोपीपुर, नूरपुर, तहसीलदार इंदौरा, फतेहपुर और शाहनहर डिवीजन के अधिशासी अभियंता को लिखित पत्र के जरिए अवगत करवाया है।

  • Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितियों में लापता 11 वर्षीय बच्चा हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सदिंग्ध परिस्थितियों में लापता 11 वर्षीय बच्चा हुआ बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के पास वच्छोवाल गांव में 11 वर्षीय बच्चा 3 अगस्त को लापता हो गया था। लापता युवक की पहचान लालू उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। घटना के दौरान बच्चे के माता-पिता किसी निजी फैक्टरी में काम पर गए हुए थे। मामले की जानकारी देते हुए लड्डू के पिता गब्बर ने बताया कि लड्डू उनके पास से कुछ सामान लेने गया था और फिर वापिस नहीं आया। जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों और लोगों की मदद से बच्चे को ढूंढने के लिए फिल्लौर से लेकर लुधियाना तक जांच की।

    जिसके बाद 48 घंटों में बच्चे को ढूंढकर परिवार के हवाले किया गया। बच्चे के परिवार के सदस्यों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। थाना फिल्लौर के इंचार्ज संजीव ने मामले की जानकारी दी। थाना इंचार्ज ने बताया कि लोगों की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे को लुधियाना से बरामद किया गया। बच्चे को सकुशल परिवार के हवाले कर दिया गया है।