Blog

  • जरा संभल कर, ऑफ-रोडिंग को लेकर प्रशासन सख्त; 4 वाहनों पर लगाया 2 लाख जुर्माना

    जरा संभल कर, ऑफ-रोडिंग को लेकर प्रशासन सख्त; 4 वाहनों पर लगाया 2 लाख जुर्माना

    लद्दाखः लद्दाख में गैर-कानूनी ऑफ-रोडिंग की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए लद्दाख प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने कहा कि ऑफ-रोडिंग वालों पर अब केस दर्ज के साथ भारी जुर्माना लगाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने उप-राज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर कार्ऱवाई शुरू कर दी है।

    26 जून को लद्दाख के वन्यजीव विभाग ने चार वाहनों पर 50,000 रुपए प्रति वाहन का जुर्माना लगाया, क्योंकि वे वन्यजीव (संरक्षण) नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे। इन वाहनों के मालिक हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश से थे।

    मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना पंजीकृत/सड़क-कानूनी ऑफ-रोड वाहनों को आम सड़कों पर चलाना गैर-कानूनी है। पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों या प्रतिबंधित जंगलों में ऑफ-रोडिंग करना अवैध है और इसके लिए वन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है।

     

  • 10 साल बाद टूटा Gaurav Khanna और आकांक्षा का रिश्ता, कपल का हुआ तलाक, देखें वीडियो

    10 साल बाद टूटा Gaurav Khanna और आकांक्षा का रिश्ता, कपल का हुआ तलाक, देखें वीडियो

    मनोरंजन: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कपल गौरव खन्ना और आंकाक्षा चमोला के फैंस के लिए एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस 19 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 के विजेता रहे गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रिएलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में एंट्री लेते ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले चुकी हैं।

    पिछले एक साल से अलग रह रहा है कपल

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आकांक्षा ने शो में यह कंफर्म किया है कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ऑफिशियल तौर पर तलाक लेने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद अचानक आए इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खुलासे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल होने लगा है जिसमें वह बच्चों की चाहत और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करने नजर आ रहे हैं।

    गौरव खन्ना चाहते थे बच्चा

    तलाक की खबर सामने आते ही गौरव खन्ना का बिग बॉस 19 का पुराना बयान चर्चा में आ गया है। इसमें वो मृदुल से बात करते दिख रहे थे कि अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। गौरव ने कहा था कि – मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं लेकिन हमारे बच्चे नहीं है क्योंकि मैं अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान कर रहा हूं। एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था लेकिन फिर वह इसके लिए तैयार नहीं थी और मैंने उनकी बात समझी। अब प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा ही है। गौरव ने आगे बताया था कि बच्चा एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है। वह खुद दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में यदि आकांक्षा भी काम शुरु कर दें तो बच्चे की परवरिश कौन करेगा। किसी बाहरी के भरोसे बच्चे को छोड़ना उन्हें सही नहीं लगता था।

    आकांक्षा ने बताई थी मां न बनने के कारण

    जब आकांक्षा चमोला बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान घर के अंदर आई थी तब उन्होंने मालती चाहर और प्रणीत मोरे के साथ बातचीत में फैमिली प्लानिंग को लेकर अपना नजरिया साफ किया था। आकांक्षा ने कहा था कि नहीं ऐसा नहीं है मैं कोई प्लानिंग नहीं कर रही हूं। अब तक मुझे वैसी इच्छा महसूस नहीं हुई है। भविष्य में भी यह मेरे लिए बहुत मुश्किल लगता है पता नहीं क्यों पर मेरे अंदर ने ऐसी कोई भावना ही नहीं आई है। मुझे बच्चा पैदा करने की जरुरत महसूस नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा था कि जब आप किसी चीज के लिए बहुत सारे बहाने ढूंढते हैं तो इसका सीधा असर है कि आप उस जिम्मेदारी के लिए मानसिक रुप से तैयार ही नहीं है।

    आकांक्षा की थी अलग सोच

    बातचीत के दौरान जब मालती ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उन्हें इस जिम्मेदारी से डर लगता है तो आकांक्षा ने जवाब दिया था मुझे इससे डर नहीं लगता मुझे बस यह लगता है कि मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठा सकते हैं। बच्चा पैदा करना कोई मिठाई बनाने जैसा आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको किसी भी उम्र में अपना 100% देना पड़ता है। मैं अपना करियर बनाना चाहती हूं मेरी अपनी महत्वाकांक्षाएं है। यदि लोग इसे मतलबी कहते हैं तो यह उनकी सोच है। दिलचस्प बात यह है कि उस समय गौरव भी इस बातचीत का हिस्सा बन गए थे और उन्होंने तुरंत आकांक्षा का बचाव करते हुए कहा था कि वह मतलबी नहीं हो रही है बल्कि अपनी सोच में प्रैक्टिकल हैं।

    क्या बच्चा न होना ही बनी शादी टूटने के कारण

    गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में कानपुर में बेहद धूमधाम से शादी की थी। अब शादी के पूरे 10 साल बाद इस रिश्ते का अंत होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस और यूजर्स इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के अलग होने की सबसे बड़ी कारण बच्चा न होना ही है क्योंकि एक ओर जहां गौरव पिता बनने की ख्वाहिश रखते थे वहीं आकांक्षा मां बनने की जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थी। फिलहाल तलाक को लेकर पूरा खुलासा सिर्फ आकांक्षा की ओर से हुआ है और गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब सभी खी नजरें लॉक अप 2 की नजर आई है। आकांक्षा की शो के आने वाले एपिसोड्स में अपनी शादी को लेकर और क्या बातें सामने रखती है।  
  • Punjab News: मुख्यमंत्री सैनी ने लोगों से किया सीधा संवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: मुख्यमंत्री सैनी ने लोगों से किया सीधा संवाद, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी लुधियाना दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने सतलुज क्लब (मॉल रोड) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरे का मुख्य मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को आम जनता के साथ मिलकर सुनना है। आपको बता दें सैनी इस महीने तीसरी बार लुधियाना आए।

    सीएम सैनी शहर के गणमान्य लोगों और निवासियों के साथ सीधा जुड़े। कार्यक्रम का आयोजन सुखविंदर सिंह बिंद्रा की तरफ से किया गया है। बिंद्रा भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में सदस्य (NISD) और विशेष आमंत्रित सदस्य (NCCDR) हैं।

    सीएम के दौरे को लेकर सुबह से ही मॉल रोड और उसके आसपास के इलाकों में सिक्योरिटी काफी सख्त रही। पुलिस ने VVIP मूवमेंट को देखते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आम जनता से अपील है कि सुबह के वक्त माल रोड की तरफ जाते ट्रैफिक और VIP मूवमेंट का ध्यान रखें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी इससे पहले सुभानी बिल्डिंग चौक स्थित प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर में 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में शिरकत कर चुके हैं। श्री ज्ञान स्थल मंदिर पिछले कई सालों से समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने इस नेक कार्य की मंच से जमकर सराहना की और अपने हाथों से जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया था। इस दौरान उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग को भी ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था।

     

     

     

     

  • Punjab News: कल सभी AAP विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में होंगे पेशः मुख्यमंत्री मान, देखें वीडियो

    Punjab News: कल सभी AAP विधायक श्री अकाल तख्त साहिब में होंगे पेशः मुख्यमंत्री मान, देखें वीडियो

    केजरीवाल बोले- अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी के नाम पर बनाया जाएगा एक भव्य मंदिर

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं और मौजूदा मुद्दों पर अपना पक्ष रखा गया। सबसे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज एक बहुत ही खास घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी के नाम पर एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

    केजरीवाल ने कहा कि मान्यता है कि लव-कुश का जन्म इसी धरती पर हुआ था और अमृतसर हर धर्म के लिए एक बहुत ही पवित्र स्थान है। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सिख विधायकों और पंजाब कैबिनेट को बुलाए जाने के मुद्दे पर कहा कि पंजाब विधानसभा के स्पीकर सहित सभी विधायक कल श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

    उन्होंने कहा कि जब उन्हें पहले बुलाया गया था, तब वे राष्ट्रपति के कार्यक्रम को छोड़कर श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे और अपना पक्ष रखा था। भगवंत मान ने कहा कि वीडियो मामले में भी वे श्री अकाल तख्त साहिब को अपना लिखित पक्ष सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के सामने झुकने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

    उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुखबीर सिंह बादल को ‘तनखैया’ (धार्मिक दंड का पात्र) घोषित किया गया था, तब उस समय बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को धार्मिक रंग देकर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनकी सरकार पंजाब की प्रगति के लिए काम कर रही है।

    केजरीवाल ने राम मंदिर चोरी मामले का जिक्र करते कहा कि पुलिस ने छोटे लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें रिमांड पर भी नहीं लिया गया है। उन्होंने मांग की कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि चोरी हुआ पैसा आखिरकार कहां गया।

     

     

  • Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व MLA शिवालिक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े; देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व MLA शिवालिक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े; देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल को लुधियाना में एक बड़ा झटका लगा है। गिल हलके से पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक ने अब वारिस पंजाब दे का दामन थाम लिया है।

    रविवार को लुधियाना में कार्यक्रम के दौरान अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और नेता मनप्रीत सिंह अयाली की मौजूदगी में शिवालिक को शामिल करवाया गया। इस दौरान मनप्रीत अयाली ने पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर बड़ा सियासी हमला बोला है।

    पूर्व विधायक दर्शन सिंह शिवालिक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मुख्य रूप से दो बड़े लक्ष्यों को लेकर यह फैसला लिया है। पहला- पंजाब के नौजवानों को नशे की दलदल से बाहर निकालना और दूसरा- पंथ की रक्षा करना।

    शिवालिक ने अपनी पुरानी पार्टी अकाली दल पर जमकर भड़ास निकाली। उनके करीबियों का कहना है कि पार्टी में लंबे समय से उन्हें बनता सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके चलते उन्होंने अकाली दल छोड़ने का मन बनाया। शिवालिक ने आरोप लगाया कि अकाली दल के ही कई नेता ऐसे हैं जो नहीं चाहते कि पार्टी जिंदा रहे।

    कार्यक्रम में मौजूद मनप्रीत सिंह अयाली ने अकाली दल की अंदरूनी कलह पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अकाली दल आज भी एक ही है। अगर सुखबीर सिंह बादल अभी भी अपने निजी फायदों और स्वार्थ को छोड़ दें, तो हम सब दोबारा एक हो सकते हैं। अयाली का यह बयान अकाली दल के नेतृत्व पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

    लंबे समय से गिल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे दर्शन सिंह शिवालिक का पार्टी छोड़ना अकाली दल के लिए जमीनी स्तर पर एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। शिवालिक का कहना है कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने अपना जीवन लगाया, वहां उनके समर्पण की कद्र नहीं हो रही थी। उन्होंने अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए कहा कि अब उनका एकमात्र उद्देश्य पंथ को बचाना और युवाओं को सही रास्ते पर लाना है।

    इस ज्वाइनिंग से ज्यादा चर्चा मनप्रीत सिंह अयाली के बयान की हो रही है। अयाली का कार्यक्रम में मौजूद रहना और सीधे तौर पर सुखबीर सिंह बादल को निशाने पर लेना यह साफ करता है कि अकाली दल के भीतर बागी सुर अब पूरी तरह से मुखर हो चुके हैं। अयाली ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंथ और पार्टी को बचाने के लिए निजी स्वार्थों की बलि देनी ही होगी। उनके इस बयान को भविष्य में अकाली दल के धड़ों के एकजुट होने की एक शर्त के रूप में भी देखा जा रहा है।

     

     

     

     

  • Jija की दरिंदगी: नाबालिग साली से Rape, जान से मारने की दी धमकी

    Jija की दरिंदगी: नाबालिग साली से Rape, जान से मारने की दी धमकी

    लुधियानाः हवस में अंधे एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी ही नाबालिग साली (15) को हवस का शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार शराबी आरोपी ने नाबालिग बच्ची को डराते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

    इस दौरान बच्ची ने डरते हुए अपनी मां को सारी बात बताई। जीजा ने उसे शराब के नशे में रेप किया है और जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के सीतापुर इलाके की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते एफआईआर दर्ज की और मामले को लुधियाना के कुम कलां पुलिस स्टेशन की पुलिस को भेज दिया।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लुधियाना के कुमकला इलाके में अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी। तीनों एक ही परिसर में रहते थे और सेक्रेटरी का काम करते थे। आरोप है कि आरोपी की नजर काफी समय से नाबालिग पर खराब थी।

    कुछ हफ्ते पहले जब नाबालिग लड़की अकेली थी, तो नशे में धुत आरोपी ने कोहारा के पास अस्पताल के पास उसके साथ रेप किया। धमकियों के कारण, नाबालिग लड़की डर से अपने साथ अत्याचारों के बारे में किसी को कुछ नहीं बता पाई। बाद में जब परिवार उसके पैतृक गांव पहुंची तो पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सदरपुर पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज की गई और मामले की जांच के लिए इसे लुधियाना के कुम कलां पुलिस स्टेशन भेज दिया गया।

    इस मामले में कुम कलां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली चौकी कटानी के इंचार्ज सुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

  • कल मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, आखिर इस दिन क्या करें क्या नहीं जानें यहां

    कल मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा, आखिर इस दिन क्या करें क्या नहीं जानें यहां

    धर्म: इस बार 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा को मनाई जाएगी। ज्येष्ठ पूर्णिमा सनातन वाले धर्म में एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। इस दिन स्नान, दान और व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं या इस दिन की पूजा-अर्चना करने जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरुरी है कि इस दिन क्या करना शुभ होता है और किन कामों से बचना चाहिए।

    आखिर क्या नहीं करना चाहिए?

    तामसिक भोजन न खाएं

    ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी मांस, मदिर, लहसुन या प्याज जैसी तामसिक चीजों का सेवन न करें। इस दिन पूरी तरह सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए।

    देर तक न सोएं

    पूर्णिमा की सुबह को बेहद ऊर्जावान माना जाता है इसलिए इस दिन सूर्योदय के बाद तक सोने की गलती न करें। सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ में मन लगाएं।

    उधार न लें

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन न तो किसी को पैसा उधार देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    कलह से क्रोध से बचें

    पूर्णिमा के दिन घर का माहौल शांतिपूर्ण रखना चाहिए। इस दिन किसी से वाद-विवाद न करें, न ही क्रोध में आकर किसी को अपशब्ध कहें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

    किसी का अपमान न करें

    इस दिन अपने घर के बड़ों, महिलाओं या किसी भी जरुरतमंद/भिक्षुक का अपमान न करें। यदि कोई द्वार पर आए तो उसे खाली हाथ में लौटाएं।

    क्या करें?

    पवित्र नदी में स्नान व दान

    पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि ऐसा संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद अपने क्षमता के अनुसार, तिल, कपड़ा, अनाज या पानी से भरा घड़ा दान करें।

    माता लक्ष्मी का अभिषेक

    पूर्णिमा की शाम को धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनका मखाने की खीर से भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

    चंद्रदेव का अर्घ्य

    चूंकि पूर्णिमा पर चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है इसलिए रात को कच्चे दूध में गंगाजल और अक्षत मिलाकर चंद्रदेव को अर्घ्य जरुर दें। इससे कुंडली में चंद्र दोष दर होता है और मानसिक तनाव से मुक्ति होती है।

    पीपल के पेड़ की करें पूजा

    पीपल के वृक्ष में त्रिदेव का वास माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।  
  • पुणे मर्डर केस: सिया को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, करवाया सीन रीक्रिएट, देखें वीडियो

    पुणे मर्डर केस: सिया को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, करवाया सीन रीक्रिएट, देखें वीडियो

    पुणेः पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की जांच तेज होती जा रही है। पुलिस सिया और केतन के मर्डर केस को लेकर आए दिन नए खुलासे कर रही है। पुलिस ने अब अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते सीन रीक्रिएट कर पूरी कहानी समझने की कोशिश कर रही है। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची, जहां से सिया ने केतन को धक्का दिया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस ने सीन रीक्रिएट कराया। अधिकारियों के मुताबिक पहले सिया गोयल को उस जगह ले जाया गया, जहां से कथित तौर पर उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को धक्का दिया था। महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने इंटरनेट पर जहर देकर हत्या करने और अन्य तरीकों की जानकारी भी खोजी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कई बार अपनी योजना का रिहर्सल किया। इसी दौरान उन्होंने लोहागढ़ किले पर एक ऐसे स्थान की पहचान की, जहां से किसी को खाई में धकेलने पर घटना हादसा प्रतीत हो सकती थी। जांच में सामने आया है कि 18 जून की सुबह करीब 10:30 बजे सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले लेकर पहुंची। पहले से वहां मौजूद चेतन चौधरी ने सिया के साथ मिलकर कथित तौर पर केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आपको बता दें वारदात के बाद सिया ने इसे हादसा बताने की कोशिश की। उसने दावा किया कि फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया था। इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी साझा की ताकि घटना को दुर्घटना साबित किया जा सके। हालांकि, पुलिस जांच में उसकी यह कहानी झूठी साबित हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या की साजिश कई सप्ताह पहले से रची जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिया और चेतन अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक दबाव के कारण सिया की तयशुदा शादी रद्द नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से दोनों ने केतन की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार सिया गोयल और चेतन चौधरी की मुलाकात पिछले वर्ष अक्टूबर में एक दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए। फरवरी में सगाई होने के बाद भी सिया ने अपने भाई से अपनी परेशानियां साझा कीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। जांच के दौरान पुलिस ने सिया के माता-पिता और उसके चाचा-चाची से भी पूछताछ की है, जिन्होंने केतन अग्रवाल के साथ उसकी शादी तय कराई थी। पुलिस का कहना है कि सिया और चेतन लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क में थे। दोनों ने हत्या की योजना पर विस्तार से चर्चा की और मई के अंत तक इसे अंतिम रूप दे दिया। 14 जून को भी दोनों ने लोहागढ़ किले पर हत्या का प्रयास किया था, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद उन्होंने तय किया कि अगले प्रयास में चेतन मौके पर मौजूद रहेगा। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।  
  • वजन घटाने का झांसा देकर ठगी करने वाली तीन लड़कियां गिरफ्तार

    वजन घटाने का झांसा देकर ठगी करने वाली तीन लड़कियां गिरफ्तार

    गुरुग्रामः साइबर ठगी का उपयोग करके लोगों को धोखा देने और उनकी कमाई उड़ाने के आए दिन नए मामले सामने आते है। जिसमें लोगों को डिजीटल अरैस्ट, वीडियो कॉल, आवाज बदलकर बात करना या अपना करीबी बताकर ठगी करना आदि मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही एक नया मामला गुरुग्राम में भी आया है, जहां लड़िकयां फर्जी कॉल सेंटर चलाती थी और लोगों को वजन कम करने के नाम पर चूना लगाती थी।

    साइबर सिटी में पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है, जिनसें 102 मोबाइल, 150 सिम कार्ड और 12 लैपटॉप बरामद हुए हैं। साइबर अपराध थाना पश्चिम की टीम ने उद्योग विहार फेज पांच में कार्रवाई की है।

    इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते आरोपित क्यूरेस्ट साइंस एंड वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हर्बल दवाओं के विज्ञापन चलाते थे। विज्ञापन पर क्लिक करते ही कॉल सेंटर से फोन आ जाता था।

    कॉल सेंटर से गिरफ्तार महिलाएं खुद को डॉक्टर, डायटीशियन और ब्यूटीशियन बताकर लोगों को झांसे में लेती थीं। दवा से वजन न घटने पर 100 प्रतिशत रिफंड का वादा करते, फिर नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था।

    जांच में सामने आया कि गैंग ने कई महीनों तक गुजरात में लोगों को इसी तरह फंसाया और करोड़ों रुपए ठगे। हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों के लोगों को भी निशाना बनाया गया। ये आरोपित एक कंपनी की तरह पूरे नेटवर्क को चला रहे थे। कर्मचारियों के नाम पर लिए सिम से कॉल की जाती थी।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मंदीप, नेहा और वर्षा के रूप में की गई। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

    वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले वजन घटाने, लोन या इनाम वाले विज्ञापनों पर आंख बंद कर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी 1930 पर दें। पुलिस टीम बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

     

  • Punjab News: आवारा कुत्तों ने व्यक्ति को नोच-नोचकर उतारा मौत के घाट

    Punjab News: आवारा कुत्तों ने व्यक्ति को नोच-नोचकर उतारा मौत के घाट

    मोगाः मोगा जिले के कपूर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बीती रात एक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने गांव के रहने वाले सरबजीत सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरबजीत सिंह खेतों में काम करके अपने घर लौट रहा था।

    आपको बता दें यह पहली घटना नहीं है कि कुत्तों ने लोगों को अपना शिकार बनाया हो, आगे भी कई मामले ऐसेे सामने आ चुके है। जिसमें कुत्तों के झुंड ने बच्चों, महिला और पुरुषों को मौत के घाट उतारा है।

    उधर, ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने बच्चों को घर के अंदर रखने को मजबूर हैं, क्योंकि अगर आवारा कुत्ते एक वयस्क व्यक्ति की जान ले सकते हैं, तो बच्चे उनसे कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।

    ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद कोई उचित समाधान नहीं निकला है। ग्राम पंचायत के सदस्य ने इस घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आवारा कुत्तों की नसबंदी और देखभाल के लिए प्रभावी कदम उठाए गए होते, तो शायद आज यह दर्दनाक घटना न होती।

    ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक सरबजीत सिंह के परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए, क्योंकि परिवार में कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।