Blog

  • Amercia ने ईरान के 10 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, CENTCOM ने शेयर किया हमले का वीडियो

    Amercia ने ईरान के 10 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, CENTCOM ने शेयर किया हमले का वीडियो

    नई दिल्ली: अमेरिका ने शनिवार को ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास और उसके निकट स्थित ईरान सेना के 10 ठिकानों पर मिसाइल पर हवाई हमले किए है। अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले का वीडियो भी जारी किया है। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा तेल टैंकर एम/टी किकू पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में की गई है।

    ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अमेरिकी सैन्य विमानों ने ईरान के सैन्य निगरानी ढांचे, संचार प्रणाली, एयर डिफेंस साइट्स, ड्रोन स्ट्रोरेज सुविधाओं और बारुदी सुरंग बिछाने की क्षमता को निशाना बनाया है। बाद में CENTCOM ने साफ किया है कि यह अभियान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आस-पास स्थित ईरान के 10 अलग-अलग सैन्य ठिकानों पर चलाया गया है।

    तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद की गई जवाबी कार्रवाई

    अमेरिकी सेना के अनुसार, शनिवार को तड़के ईरान बलों ने एकतरफा ड्रोन हमले में तेल टैंकर M/T Kiku को निशाना बनाया है। उस समय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था और उसमें 20 लाख से ज्यादा बैरल कच्चा तेल लदा हुआ था। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान को युद्धविराम समझौते का पालन करने का मौका दिया गया था लेकिन उसने इसके जगह व्यापारी जहाज पर हमला करना चुना है। इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने सैन्य कार्रवाई की है।

    कतरी ऑयल फील्ड से यूएई जा रहा था टैंकर

    शिप ट्रैंकिंग डेटा के अनुसार, M/T Kiku इस हफ्ते की शुरुआत में कतर के एक तेल क्षेत्र से रवाना हुआ था और संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था जो ओमान की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ठीक आगे स्थित है। यह टैंकर ओमान के तट के पास बने वैकल्पिक समुद्री मार्ग से गुजरा रहा था जिसे ईरान के क्षेत्रीय जलमार्ग के ऑप्शन के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    CENTCOM ने शेयर किया वीडियो

    हमले के बाद अमेरिकी सेंट्रंल कमांड ने एक्स पर इस सैन्य अभियान का वीडियो भी शेयर किया है। CENTCOM ने यह दावा किया है कि इस ऑपरेशन में ईरान की निगरानी व्यवस्था, संचार नेटवर्क, एयर इंडिया सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और माइनलेयर क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। कतरी ऑयल फील्ड से यूएई जा रहा था टैंकर शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, M/T Kiku इस हफ्ते की शुरुआत में कतर के एक तेल क्षेत्र से रवाना हुआ था और संयुक्त अरब अमीरात के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था जो ओमान की खाड़ी में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ठीक आगे स्थित है। यह टैंकर ओमान के तट के पास बने वैकल्पिक समुद्री मार्ग से गुजरा रहा था जिसे ईरान के क्षेत्रीय जलमार्ग के ऑप्शन के रुप में के ऑप्शन के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइट्स पर हमला किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने एक बार फिर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। अमेरिका ने उसके मिसाइल और ड्रोन स्ट्रोरेज ठिकानों तथा तटीय रडार साइट्स पर हमला किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी आ सकता है जब अमेरिका संयम नहीं बरतेगा और सैन्य कार्रवाई पूरी तरह खत्म करने के लिए मजबूर होगा। ट्रंप ने लिखा कि – यदि ऐसा हुआ तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व नहीं बचेगा।

    पहले भी चुका है ऐसा हमला

    यह ताजा तनाव ऐसे समय में बढ़ा है। जब कुछ दिन पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच इसी तरह की सैन्य कार्रवाई हुई थी। गुरुवार को ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला हुआ था जिसके जवाब में अगले दिन अमेरिका ने जवाबी हमले किए थे।
  • Punjab News: 200 फीट गहरी खाई में गिरी सैनिकों की गाड़ी, जवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 फीट गहरी खाई में गिरी सैनिकों की गाड़ी, जवान की मौत, देखें वीडियो

    कुरालीः कुराली के नग्लिया गांव में एक उत्तराखंड में सैनिकों की गाड़ी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें पंजाब के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया है। मृतक शहीद की पहचान सूबेदार सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। अब उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड में की जानी थी। इस दौरान उनकी गाड़ी उत्तराखंड के लिए रवाना हुई थी।

    जानकारी के अनुसार जवानों की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरने से सूबेदार सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके 2 साथी अभी गंभीर घायल बताए जा रहे है, जिनका इलाज चल रहा है। परिवार ने बताया कि सूबेदार की 26 नवंबर में रिटायरमेंट होने वाले थी। परिवार में माता, पत्नी और उनके बेटे है। घर में कमाने वाला सूबेदार ही था, बेटा अभी छोटा है।

    परिवार ने बताया कि शहीद का शव अभी घर नहीं पहुंचा है। वहीं आपको बता दें गांव में 15-20 से युवक फौजी है।

     

     

     

  • शादी से लौटते समय Bike खड़े Truck से टकराई, तीन युवकों की मौत

    शादी से लौटते समय Bike खड़े Truck से टकराई, तीन युवकों की मौत

    फरीदकोटः कोटकपूरा रोड पर देर रात एक बाइक और खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीन युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

    जानकारी के अनुसार तीनों युवक कोटकपूरा में शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक नवजोत के चाचा रंजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा नवजोत अपने दोस्तों जस और रवि के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। उन्होंने कहा कि सड़क के बीचों-बीच खड़े ट्रक में न तो कोई इंडिकेटर जला कर रखा था और न ही उसके पीछे कोई चेतावनी का निशान लगाया गया था, जिसके कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    मौके पर जमा लोगों ने कहा कि अगर ट्रक के पीछे सुरक्षा के इंतज़ाम किए होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद दी जाए। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

     

  • Ram Mandir चढ़ावा मामलाः गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के घर पर छापेमारी

    Ram Mandir चढ़ावा मामलाः गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के घर पर छापेमारी

    लखनऊः अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस केस की जांच कर रही टीमों ने अब अयोध्या में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों पर छापेमारी की है। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस जांच में तेजी ला रही है, ताकि इस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों का पूरी तरह खुलासा हो सके।

    पुलिस की अलग-अलग टीमें अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, मनीष यादव, करुणेश पांडे और रमा शंकर मिश्रा के घर पहुंचीं। इन सभी ठिकानों पर पुलिस पूरी बारीकी से तलाशी ले रही है, ताकि केस से जुड़े अहम सबूत जुटाए जा सकें। जांच टीमें एक-एक घर के कोने खंगाल रही हैं ताकि कोई भी सबूत छूटने न पाए.

    कार्रवाई के दौरान लोकल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस इन आरोपियों के परिवार के सदस्यों से कड़ी पूछताछ कर रही है. हालांकि, जांच टीम सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और प्रतापगढ़ के रहने वाले अविनाश शुक्ला को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों के परिजनों से सवाल-जवाब करने में जुटी है। साथ ही पुलिस आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी इन आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

     

  • Karachi में पैरामिलिट्री बेस पर बड़ा आतंकी हमला, 10 की मौत, देखें वीडियो

    Karachi में पैरामिलिट्री बेस पर बड़ा आतंकी हमला, 10 की मौत, देखें वीडियो

    कराचीः पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात आतंकियों ने सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर अचानक हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार हमला 8 बजे के करीब हुआ। आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते परिसर में घुसे। जिसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कई धमाके हुए। करीब 90 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट, एंटी टेररिस्ट फोर्स और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया।

    हमला रात करीब 8.30 बजे गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुआ। इसमें चार रेंजर्स की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए, जबकि एक आतंकी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

    हमले के बाद पूरे परिसर और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। ऑपरेशन के दौरान आसपास के कुछ इलाकों में बिजली भी बाधित रही। रेस्क्यू-1122 की टीमें भी मौके पर पहुंचीं।

    हमलावर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के धड़े जमात-उल-अहरार से जुड़े थे। इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ये संगठन अफगानिस्तान सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और सरकारी ठिकानों पर हमले करता रहा है।

    सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक और कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक को मामले की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने भी घटना पर अलग से रिपोर्ट मांगी है।

     

     

  • Punjab News: जादू-टोना कर घर के अंदर सामग्री फेंकने वाला व्यक्ति को पकड़ा, चप्पलों की बौछार, Video Viral

    Punjab News: जादू-टोना कर घर के अंदर सामग्री फेंकने वाला व्यक्ति को पकड़ा, चप्पलों की बौछार, Video Viral

    लुधियानाः थाना सलेम टाबरी के अधीन आते खजुर चौक में आज उस समय भारी हंगामा हो गया जब मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा जादू-टोने करने वाले अन्य के घर सामान फैंका जा रहा था। व्यक्ति को पकड़ कर उसकी चप्पलों के साथ मारपीट की गई। मौके पर लोगों द्वारा मारपीट करते उक्त व्यक्ति की वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई।

    बताया जा रहा है कि खजुर चौक के मोहल्ले में रहने वाला एक व्यक्ति रात के अंधेरे में गली में घूमता हुआ मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति के घर के अंदर जादू-टोने करते सामग्री फेंक आया जब सुबह उक्त व्यक्ति घर से बाहर निकलने लगा तो देखा घर के अंदर जादू टोने की सामग्री पड़ी हुई है, जिसके बाद उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।

    जिसमें मोहल्ले का ही एक व्यक्ति रात के समय गली में टहलता हुआ उसके घर के अंदर सामग्री फेंकता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उक्त व्यक्ति द्वारा जादू-टोने करने वाले व्यक्ति को मोहल्ले के लोगों के सामने पकड़ कर लाया और उसकी चप्पलों के साथ मारपीट की गई।
    बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पहले भी जादू टोने की ऐसी कई हरकतें मोहल्ले में कर चुका है, जिसके कारण मोहल्ले के लोग उसकी हरकतों से दुखी है। उक्त मामले बारे थाना सलेम टाबरी के थानेदार प्रेमचंद से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस के पास अभी तक ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अगर पुलिस के पास कोई शिकायत आएगी तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

     

  • बसों की आमने-सामने से टक्कर, यात्रियों में चीख-पुकार, कई घायल, देखें वीडियो

    बसों की आमने-सामने से टक्कर, यात्रियों में चीख-पुकार, कई घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तारीजा नगर में धारीवाल के एंट्री प्वाइंट पर दो बसें आपस में टकरा गईं, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। एक बस धार्मिक स्थल की थी और नशेहरा माझा सिंह से गुरदासपुर तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, जबकि दूसरी रोडवेज बस गुरदासपुर से अमृतसर जा रही थी। टक्कर के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

    जानकारी के मुताबिक निष्कम कीर्तनी जत्था के लोगों को ले जा रही एक बस नशेहरा माझा सिंह कस्बे से बाबरी गुरदासपुर जा रही थी। तभी गुरदासपुर से आ रही रोडवेज बस के ड्राइवर ने धारीवाल के एंट्री प्वाइंट पर बस के सामने अपनी बस मोड़ दी। निष्कम कीर्तनी जत्था की बस के ड्राइवर के मुताबिक, उसने ब्रेक लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी दोनों बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक महिला, एक बच्चे और एक युवक को भी मामूली चोटें आईं।

    धारीवाल पुलिस स्टेशन के एचएसओ परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने रोड सेफ्टी फोर्स को भी मौके पर बुलाया। हादसे के बाद कुछ देर तक अफरा-तफरी के कारण हाईवे भी जाम रहा। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
    धारीवाल पुलिस ने दोनों बसों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वहीं, निष्कम कीर्तनी जत्था में बैठे कुछ लोगों ने कहा कि डॉ. शिव सिंह के कार्यक्रम के लिए बाबरी गुरदासपुर जा रहे थे। आज भगवान ने कई जानें बचा लीं क्योंकि वे बस में बैठकर ‘सतनाम वाहेगुरु’ का जाप कर रहे थे। जिस तरह से बसें टकराईं, उससे कई जानें बच गईं। मौके पर मौजूद धारीवाल पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि दोनों बसों को किनारे कर दिया गया है और ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। साथ ही मामूली रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए धारीवाल के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।

     

     

  • Punjab News: बस और ट्रॉली की टक्कर, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: बस और ट्रॉली की टक्कर, ड्राइवर समेत 14 लोग घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः बठिंडा रोड पर शनिवार देर शाम एक बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस और ट्रैक्टर के ड्राइवर तथा बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मलोट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से बस और ट्रैक्टर के ड्राइवरों को रेफर कर दिया गया।

    शनिवार शाम बठिंडा से मलोट आ रही एक पीआरटीसी बस की टक्कर चन्नू ढाबे के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। इस टक्कर में बस ड्राइवर रविंदर मोहन और ट्रैक्टर ड्राइवर महिंदर सिंह तथा बस यात्री सुरिंदर कुमार (45), दिया (24), परवीन (34), अमनदीप (27), अजीत सिंह, सोनिया (34), राजीव की पत्नी, राजीव, मेहरा (8), अभिराज (5), नीतू, नीरू (55) और जसप्रीत (24) घायल हो गए। उन्हें मलोट सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बस ड्राइवर और ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत को देखते उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

     

  • Jalandhar News: दिन चढ़ते ही बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन चढ़ते ही बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो

    जालंधरः जालंधर में रविवार को दिन चढ़ते ही मौसम ने करवट ली और अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर आम दिनों के मुकाबले अलग नजारा देखने को मिला। लोग अपने घरों से छाते लेकर निकलते नजर आए। कई जगहों पर लोग बारिश का आनंद लेते हुए भी दिखाई दिए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं तापमान में गिरावट आने से आम लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के कारण कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भी जमा हुआ, जिससे वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी रह सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।    
  • आज का राशिफल, 28 जून 2026

    आज का राशिफल, 28 जून 2026

    28 जून का दिन कई राशियों के लिए नई शुरुआत और बदलावों का संकेत लेकर आ रहा है। आज कुछ राशि के जातकों को करियर, धन और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

    मेष राशिः आज आपका मन एक चौराहे पर खड़ा दिखाई दे सकता है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर दुविधा बनी रह सकती है, इसलिए जल्दबाजी में उठाया गया कदम बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। आपकी स्वच्छंद प्रवृत्ति आज आपको आकर्षित तो करेगी, लेकिन संयम ही सफलता की असली कुंजी रहेगा। लंबे समय से धन की कमी के कारण रुका हुआ कोई कार्य अचानक गति पकड़ सकता है।

    वृषभ राशिः आज का दिन मुस्कुराहटों और अपनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों का संदेश लेकर आया है। परिवार के साथ बैठकर पुरानी समस्याओं का हल निकालने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल पहले से अधिक सुखद महसूस होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर किसी करीबी व्यक्ति से सार्थक चर्चा हो सकती है। यदि किसी साझेदारी की शुरुआत करने का विचार है, तो हर पहलू को अच्छी तरह परख लेना समझदारी होगी।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपको सावधानी और संतुलन का संदेश दे रहा है। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही अतिरिक्त खर्च का कारण बन सकती है। परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना दिन को आनंदमय बना सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता या खेल गतिविधि में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मन अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने के लिए प्रेरित करेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक रहेगा। साथ ही अपनी वाणी पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि एक कठोर शब्द भी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है।

    कर्क राशिः आज पिताजी के साथ किसी विषय पर विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन उनकी सलाह आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। घर में किसी नए कार्य या बदलाव की योजना बन सकती है, जिसके लिए आर्थिक व्यवस्था पर भी विचार होगा। स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी समस्या भी बड़ा रूप ले सकती है।

    सिंह राशिः आज आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर सकता है। पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य या किसी पवित्र आयोजन में शामिल होकर आपको भीतर से शांति और संतोष का अनुभव होगा। परिवार के किसी सदस्य की बात दिल को छू सकती है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले धैर्य रखना आवश्यक होगा। व्यापार में कुछ चुनौतियां चिंता बढ़ा सकती हैं, फिर भी आज आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

    कन्या राशिः विद्यार्थियों के लिए आज का दिन नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। सीखने, प्रशिक्षण लेने या किसी नई जगह अनुभव प्राप्त करने का मौका मिल सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके लिए सफलता का आधार बनेगी। जीवनसाथी को करियर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। निवेश के क्षेत्र में समझदारी से उठाया गया कदम भविष्य को मजबूत बना सकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन धैर्य और प्रेम से स्थिति संभल जाएगी।

    तुला राशि- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके भविष्य की दिशा बदल सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं और यह यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार या कार्यों में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। आज हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है। यदि जिम्मेदारियां दूसरों पर छोड़ दीं, तो निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें और खान-पान में लापरवाही न करें।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन सामान्य होते हुए भी कई महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है। किसी बड़े निर्णय में आपकी समझदारी ही आपको सही दिशा दिखाएगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और नए विचार आपके मन में जन्म लेंगे। भागदौड़ अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। संतान के किसी निर्णय से मन थोड़ा खिन्न हो सकता है, लेकिन धैर्य और संवाद से स्थिति सुधर जाएगी। सरकारी कार्यों में लंबे समय से चली आ रही रुकावट दूर होने के संकेत हैं।

    धनु राशिः आज का दिन आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी राह में बाधाएं खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को थोड़ा उदास कर सकती है। हालांकि घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन की योजना बनने से वातावरण सकारात्मक और आनंदमय बना रहेगा।

    मकर राशिः आज आपकी मेहनत और समर्पण आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई सरप्राइज आपके दिन को खास बना सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगा और भविष्य में इसका लाभ भी मिल सकता है। नया वाहन खरीदने का विचार मन में उत्साह भर सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, समय पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

    कुंभ राशिः आज खर्चों की रफ्तार आपकी अपेक्षा से थोड़ी तेज रह सकती है, इसलिए बजट पर विशेष ध्यान देना होगा। नया घर या संपत्ति खरीदने का विचार मन में चल सकता है, लेकिन कोई भी फैसला अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर ही लें। परिवार की समस्याओं को बातचीत और समझदारी से सुलझाने का प्रयास सफल रहेगा। यदि मन किसी चिंता से घिरा है, तो पिताजी का मार्गदर्शन आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

    मीन राशिः आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से किया गया काम गलती का कारण बन सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी कोई बात वरिष्ठ अधिकारियों को पसंद न आए। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान मिली एक महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके लिए बड़ा अवसर बन सकती है।