Blog

  • ट्रक ने कारोबारी को कुचला, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा

    ट्रक ने कारोबारी को कुचला, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा

    अंबिकापुरः सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार कारोबारी को ट्रक द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में कारोबारी की मौके पर मौत हो गई। वे बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले थे और घर से बमुश्किल 30 मीटर दूर पर यह हादसा हो गया। इस दौरान घटना CCTV में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर से व्यवसायी नीचे गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

    सड़क पर मृत अवस्था में पड़े कारोबारी।
    सड़क पर मृत अवस्था में पड़े कारोबारी।

    जानकारी के मुताबिक, रिंगरोड नमनाकला निवासी व्यवसायी प्रह्लाद सोनी (50) बीती शाम बाइक पर सवार होकर कुछ सामान लोड लेकर घर से निकला था। वे अपने घर से आगे रिंगरोड क्रॉस कर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। सड़क पार करते समय जैसे ही उन्होंने डिवाइडर क्रॉस किया, गांधी चौक से बस स्टैंड जा रहे एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान उनका सिर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही भी रुक गई, जिससे लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा और भीड़ हटाकर सड़क पर फिर से गाड़ियों की आवाजाही के लिए शुरू करवाई। घटनास्थल से कुछ दूर पर एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: गली में खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

    Punjab News: गली में खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

    संगरूरः पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। वहीं शहर के सुंदर नगर बस्ती में घर के बाहर गली में खेल रहे 3 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बच्चे का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दिनभर में 10 से 20 कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में लगातार आवारा कुत्तों के काटने के मामले दिख रहे हैं। अब ये 3 साल का मासूम बच्चा भी हमले का शिकार हो गया है, जिसका इलाज जारी है। बच्चे के सिर, कान, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुत्ते के काटने के गंभीर घाव हैं।

    बच्चे के परिवार के सदस्यों के अनुसार, बच्चा अपने नानके घर अपनी नानी के पास रहता था और सुबह लगभग 11 बजे जब वह गली में खेल रहा था, तभी वहां के आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पास ही बने खाई के ऊपर बैठे लोगों की नजर बच्चे पर पड़ गई, तो उन्होंने बच्चे की जान बचाई। यदि वहां लोग मौजूद न होते, तो परिवार के अनुसार बच्चे का बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने अपील की कि प्रशासन इन गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों को हटा दे, क्योंकि वह कभी भी दोबारा बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों पर भी हमला कर सकते हैं। दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 साल के मासूम बच्चा कुत्ते के काटने के कारण आज अस्पताल में भर्ती हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

    उसके शरीर पर कुत्ते के काटने के बहुत निशान हैं। डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों के काटने या हमले के रोजाना 10 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक मामला चर्चा में आया था जब एक बुजुर्ग महिला रात को अपने घर जा रही थी, उस पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई थी। इन आवारा कुत्तों का शिकार अधिकतर वे लोग होते हैं जो पैदल चलते हैं। लगभग 35 प्रतिशत छोटे बच्चे जो खेलने के समय आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। आवारा कुत्तों को लेकर यद्यपि सुप्रीम कोर्ट से पहले एक कड़ा फैसला लिया गया था, जिसका विरोध होने के बाद फिर कहा गया कि आवारा कुत्तों को मेन हाइवे सड़कों से हटा दिया जाए।

  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बच्ची को किया घायल देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आतंक, 10 वर्षीय बच्ची को किया घायल देखें वीडियो

    होशियारपुरः आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा माला टांडा उड़मुड़ स्थित गांव कौलपुर से सामने आया है। जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 10 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। प्रभजोत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बच्ची की टांग में कुत्तों के गहरे घाव पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभजोत कौर घर के पास स्थित एक दुकान से सामान खरीदने के लिए निकली थी।

    इस दौरान जैसे ही वह गली के मोड़ पर पहुंची, अचानक वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। दूसरी ओर बच्ची की मां हर्षविंदर कौर ने रोते हुए बताया कि कुत्तों ने उनकी बेटी प्रभजोत को बुरी तरह से काट लिया है। कुत्तों के दांतों के गहरे निशान बच्ची के कूल्हे, घुटने और टांग पर आए हैं। लहूलुहान हालत में बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कई टांके लगाए। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है, लेकिन वह इस हादसे के बाद से गहरे सदमे में है।

    लोगों के अनुसार इस घटना के दौरान बच्ची कुछ समझ पाती या वहां से भाग पाती, कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। वहीं गली में रहने वाली महिला ने साहस दिखाया और तुरंत लाठी लेकर बच्ची की ओर दौड़ी। महिला ने शोर मचाकर और कुत्तों को डराकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते महिला वहां न पहुंचती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी क्योंकि कुत्तों का झुंड बेहद आक्रामक था। इस घटना के बाद कौलपुर गांव के निवासियों में गहरा डर और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। हर्षविंदर कौर और अन्य ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  • कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, Head Constable की मौत

    कैंटर ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, Head Constable की मौत

    फतेहाबादः जिला पुलिस की सीआईए टीम की बोलेरो गाड़ी की हिसार के गांव ढंढूर के पास कैंटर से टक्कर का मामला सामने आया है। इससे गाड़ी में सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। हादसे का कारण घनी धुंध बताया जा रहा है। सूचना पाकर फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को हिसार के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। सदर थाना हिसार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पूरे घटनाक्रम को जोमेटो कर्मचारी ने देखा। उसने कैंटर ड्राइवर का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम में तैनात ईएचसी शमशेर मुखबिरी मिलने के बाद जांच के सिलसिले में ड्राइवर जसवीर सिंह के साथ हिसार की तरफ गए थे। वह सुबह करीब 3 बजे हिसार से वापस फतेहाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान गांव ढंढूर के पास कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, गाड़ी में अगली सीट पर बैठे शमशेर सिंह की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर जसवीर सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज वेदपाल व अन्य सहकर्मी घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

    शमशेर सिंह (40) मूल रूप से हांसी के सुभाष नगर के रहने वाले थे। वह काफी समय से फतेहाबाद पुलिस में कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी सीआईए स्टाफ में लगी हुई थी। हिसार पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

     

  • खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में भीषण बस हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से 3 यात्रियों की मौत की खबर है। हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस उत्तराखंड के कवाणु क्षेत्र में खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना में दर्जनों यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार, आज सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस जिला शिमला के उपमंडल कुपवी और चौपाल की सीमा के मिन्स पुल से लगभग 20 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के जिला देहरादून की चकराता तहसील स्थित क्वाणू (शोदोई खड़) क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह सड़क का डंगा धंसना हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है। दुर्घटना के दौरान बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे नाले में जा गिरी।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में कुल 38 लोग सवार थे, जिनमें से 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष यात्री घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से विकासनगर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर उत्तराखंड प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं, वहीं पुलिस, हिमाचल पुलिस के जवान और नेरवा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी बस का नंबर HP63A2588 बताया जा रहा है, जो आज सुबह रोजाना की तरह चौपाल से विकासनगर होते हुए पांवटा साहिब जा रही थी।

    लेकिन हिमाचल सीमा के मिन्स पुल से करीब 20 किलोमीटर आगे क्वाणू (उत्तराखंड) के पास हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मीनस-क्वानू-हरिपुर रोड पर सुदोई खड्ड के पास ट्रक को साइड देने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। बस के सड़क के किनारे की तरफ जाने से यह डिसबैलेंस हो गई। दरअसल, बस के कारण सड़क का पुश्ता धंस गया। इस कारण सवारियों से भरी एचआरटीसी की यह बस खाई में गिर गई। कई पलटे खाने के बाद सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश सहित कुल 38 लोग सवार बताए जा रहे हैं, और प्रारंभिक सूचना के अनुसार चालक की मौत हो चुकी है।

     

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, घर में घुसी स्कॉर्पियो, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, घर में घुसी स्कॉर्पियो, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर की दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो आधे से ज्यादा दीवार तोड़कर घर में घुस गई। यह घटना गांव अलकड़ा में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और दीवार को तोड़ती हुई घर में घुस गई। इस घटना को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि काफी देर तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। जिसके बाद परिवार ने घटना को लेकर बयान देने से मना कर दिया। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने Delivery Boy को कुचला, बाइक के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने Delivery Boy को कुचला, बाइक के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    अमृतसरः एयरपोर्ट रोड पर लेबर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान कुलबीर सिंह के तौर पर हुई है, जो हर्षा छीना गांव का रहने वाला था और अमृतसर में डिलीवरी बॉय का काम करता था। हादसा इतना भयानक था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार के भी एयरबैग खुल गए।

    जानकारी देते मृतक कुलबीर सिंह के भाई बलबीर सिंह ने बताया कि सुबह उसका भाई जेपटो पर डिलवरी का काम करने जा रहा था। इस दौरान वह भी अपनी बाइक पर उसके पीछे ही था। जब वह एयरपोर्ट रोड पर लेबर चौक के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सीधे उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कुलबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने तुरंत भाई को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बलबीर सिंह ने बताया कि हादसे का मंजर इतना भयानक था कि उसके रोंगटे खड़े हो गए। कार उनके भाई की बाइक को कई मीटर तक घसीटती हुई साथ ले गई जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक टायर भी बाइक से अलग हो गया। वहीं कार के भी एयरबैग खुल गए। बाद में जब वह अपने भाई को संभाल रहे थे तो मौका पाकर आरोपी फरार हो गए।उन्होंने प्रशासन से इंसाफ और आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    परिवार का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से उनके परिवार का इकलौता कमाने वाला छीन लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने एक्सीडेंट में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि कार ड्राइवर मौके से भाग गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

  • Donald Trump ने घटाया भारत पर लगा Tariff, PM Modi बोले – ‘बहुत अच्छा लगा’

    Donald Trump ने घटाया भारत पर लगा Tariff, PM Modi बोले – ‘बहुत अच्छा लगा’

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच बात बन गई है। इसके साथ ही बीते लंबे समय से अटकी हुई India-US Trade को लेकर असमंजस भी लगभग खत्म हो चुका है। सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर लगाया हुआ 25% टैरिफ भी कम करके 18% करने का ऐलान कर दिया है। Read In English : https://encounternews.in/world/donald-trump-announces-tariff-rollback-on-indian-goods-after-call-with-pm-modi/

    पीएम को बताया अपना दोस्त

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम को अपना दोस्त बताया है। उन्होंने कहा कि – पीएम मोदी से मित्रता और सम्मान के चलते उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने भारत-यूएस के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति जता दी है। इस डील के अंतर्गत भारत पर यूएस टैरिफ 25 फीसदी नहीं बल्कि अब सिर्फ 18% कर दिया जाएगा। वहीं भारत भी अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ को जीरो करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने भारत पर लगा हुआ 25% टैरिफ 18% करने का ऐलान किया है परंतु यहां बड़ा सवाल यह आ रहा है कि भारत पर तो 50% अमेरिकी टैरिफ पिछले साल 27 अगस्त से लगा है। बीते साल अप्रैल में पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था फिर रुसी तेल खरीद को युक्रेन युद्ध में पुतिन की आर्थिक मदद का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसको बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था। अब इसको लेकर जो लोगों में असमजंस हैं वो भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पीएम मोदी के बीच हुआ बातचीत का हवाला देते हुए साफ कह दिया है कि भारत पर कुल 18 फीसदी ही टैरिफ लगेगा हालांकि उन्होंने साफ किया है कि पेपर वर्क और टेक्नीकलिटी के कारण से इसमें कुछ समय जरुर लगेगा। इसके अलावा भारत के रुस के प्रति रुख पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा परंतु अंत में भारत का यूएस टैरिफ का फाइनल नंबर 18% होगा।

    पीएम मोदी ने किया ट्वीट

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा यह जानकर खुशी हुई है कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर अब 18% का कम टैरिफ लगेगा। इस ऐलान के लिए उनका 1.4 अरब जनता की ओर से धन्यवाद। पीएम के अनुसार, जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ में काम करते हैं तो अपार अवसर खुलते हैं। डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि – वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरुरी है’।
  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की कटी गर्दन, लगे टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की कटी गर्दन, लगे टांके, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद बिक रही चाइना डोर से हादसे होने की घटनाएं थम नहीं रही है। ताजा मामला दसूहा से सामने आया है, जहां चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान जय कुमार निवासी गांव सहोड़ा दड़ियाल के रूप में हुई है। घटना में युवक की गर्दन पर गहरा कट लग गया। घायल अवस्था में उसे हाजीपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां युवक की गर्दन पर 5 टांके लगे। हालांकि डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    डॉक्टरों के अनुसार युवक की गर्दन के पास एक गहरा कट लग गया, जिसके कारण युवक की गर्दन पर पांच टांके लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार अजय कुमार मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए निकला था। कुछ दूरी पर जाने उपरांत वह चाइना डोर की चपेट में आ गया और मोटरसाइकिल सहित सड़क पर ही गिर पड़ा। इससे उसकी गर्दन पर एक गहरा जख्म हो गया। राहगीरों की मदद से उसे हाजीपुर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी।

    वहीं संबंधित थाने में भी हादसे की जानकारी दे दी गई। डॉ. हरमोहिंदर सिंह ने बताया कि युवक की गर्दन पर जायदा गहरा जख्म होने के कारण 5 टांके लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि चाइना डोर युवक की श्वास नली तक पहुंच गई थी। अगर थोड़ा और गहरा जख्म हो जाता तो युवक की जान भी जा सकती थी। जांच अधिकारी शमिंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: SHO आदित्य शर्मा पर गिरी गाज, किया Suspended

    Punjab News: SHO आदित्य शर्मा पर गिरी गाज, किया Suspended

    लुधियानाः जिले के थाना सरभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई की। दरअसल, एसएचओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शर्मा को फिल्लौर में आयोजित एक अहम ट्रेनिंग सेशन में शामिल होना था लेकिन वह कथित तौर पर वहां पहुँचे ही नहीं। सूत्र बताते हैं कि गैर-हाजिरी के बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब सब-इंस्पेक्टर स्तर के एक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को बताया कि आदित्य शर्मा ने विभागीय कर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

    पूरा मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाया गया। उच्च पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतें और प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर ने बिना देर किए एसएचओ को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी पुलिस कमिश्नर को भेजी गई थी जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।

    पुलिस विभाग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई को जरूरी समझा। विभाग अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक एसएचओ आदित्य शर्मा के निलंबन के बाद थाना सराभा नगर में भी हलचल बनी हुई है। अधिकारी अब पूरे रिकॉर्ड और बयान जुटाने में लगे हैं ताकि जांच रिपोर्ट मजबूत हो सके।