Blog

  • मैकडॉनाल्ड को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    मैकडॉनाल्ड को बम से उड़ाने की मिली धमकी

    नई दिल्ली : देश भर में लोकसभा चुनाव हो रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस को कॉल कर बताया कि दादर इलाके में स्थित मैकडॉनाल्ड में धमाका होगा। फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि वो बेस्ट की बस नंबर- 351 में यात्रा कर रहा था उसी दौरान उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड उड़ाने की बात करते सुना। इस बात की जानकारी कॉलर ने शनिवार की रात पुलिस कंट्रोल को कॉल कर दी।

    इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस जांच और छानबीन में जुट गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इन दिनों बम धमाके की धमकी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। बीते दिनों दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘बम’ लिखा हुआ मिला।

    जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी जांच की और आखिर में बम होने की सूचना को अफवाह बताया। इससे पहले ईमेल के जरिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट के साथ-साथ दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने जांच के बाद महज अफवाह बताया। 

  • लुधियाना: मौसेरे भाई ने किया नाबालिग से रेप

    लुधियाना: मौसेरे भाई ने किया नाबालिग से रेप

    लुधियाना : रिश्तो को तार तार करने का एक मामला सामने आया है। मौसी के लड़के द्वारा 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के साथ रेप करने वाला भी किशोर है। इस बात का खुसा तब हुआ जब गुमसुम हालत में परिवार ने बच्ची को देखा, तो परिजनों के होश उड गए बच्ची की शौच और बाथरुम कपड़ों में निकला हुआ था।

    जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया। थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की नानी ने पुलिस को बताया कि उसकी दोहरी और दोहता उसके पास र ही रहते है। दोहता बच्ची को घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहा उसने रेप किया। 

    बच्ची जब कमरे से नीचे आई तो उसने बताया कि मौसी के बेटे ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए। थाना जमालपुर की पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ धारा IPC 376 A.B,377, 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी स्कूल में पढ़ता है।

  • होशियारपुर : ट्रक के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौ’त, देखे वीडियो 

    होशियारपुर : ट्रक के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की मौ’त, देखे वीडियो 

    होशियारपुर : दसूहा में तलवाड़ा मुकेरियां मुख्य मार्ग पर कस्बे चिर दा खूह के निकट एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यह घटना गत रात्रि करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जब मुकेरियां की ओर से आ रहा एक टिप्पर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। ट्रक ड्राइवर केबिन मे फंस गया था। जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकला गया। मृतक की पहचान  कुलदीप सिंह वासी मुकेरिया के रूप में हुई । 

    तलवाड़ा थाना के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी आना हो सकता है। तलवाड़ा पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मे रखवा दिया है।

  • भीषण गर्मी में रेल यात्रियों का हुआ बुरा हाल, कई ट्रेनें 12 घंटे लेट

    भीषण गर्मी में रेल यात्रियों का हुआ बुरा हाल, कई ट्रेनें 12 घंटे लेट

    चंडीगढ़ : ट्रेनों की देरी की वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जोकि दिक्कतों भरा साबित हो रहा है। गर्मी के बीच यात्रियों की हालत खराब हो रही है। वहीं कई लोग यात्रा पर जाने की बजाए वापस घरों को लौटते हुए देखे गए। ट्रेनों की देरी का आलम यह है कि समर स्पेशल जैसी प्रमुख ट्रेनें 12 घंटे की देरी से चल रहीं है जबकि स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस जैसी लग्जरी व सुपरफास्ट ट्रेनों के दोनों रूटों में 5-6 घंटे का विलंब यात्रियों को परेशान कर रहा है।

    हालात यह बने हुए है कि भीषण गर्मी के बीच सफर कर रहे यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रही क्योंकि ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन संख्या 18282 छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस 5 घंटे,11057 अमृतसर एक्सप्रैस साढ़े 5 घंटे, 12925 पश्चिम एक्सप्रैस 3 घंटे, 12379 अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से सिटी अथवा कैंट रेलवे स्टेशनों पर पहुंची।

    इसी तरह से स्पैशल ट्रेन संख्या 05050 अमृतसर से सवा 12 घंटे की देरी से रवाना हुई। ट्रेन के बनकर चलने वाले पहले स्टेशन से ट्रेन 10-15 मिनट लेट हो तो यात्रियों को दिक्कतें होनी शुरू हो जाती है। लेकिन उक्त ट्रेन तो 12 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके चलते जालंधर व अन्य स्टेशनों पर उक्त ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों की हालत खराब होती देखने को मिली।

    पंजाब के रास्ते में आते जालंधर, अमृतसर, लुधियाना जैसे प्रमुख शहरों के यात्रियों द्वारा शताब्दी को अधिक महत्व दिया जाता है, लेकिन आलम यह है कि उक्त ट्रेन दिल्ली से आते वक्त लेट हो रही है। जबकि अमृतसर से चलते वक्त भी ट्रेन अपने निधार्रित समय के मुकाबले घंटों की देरी से रवाना हो रही है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 12030 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रैस 4.30 घंटे जबकि 12029 करीब 6 घंटे लेट रही।

  • जालंधर : तेजधार हथियारों से दुकान पर की तोड़फोड़, गर्भवती महिला पर हमला 

    जालंधर : तेजधार हथियारों से दुकान पर की तोड़फोड़, गर्भवती महिला पर हमला 

    जालंधर,ENS: घास मंडी हमलावरों मे द्वारा एक दुकान पर धावा बोलने का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक हमलावरों ने तेजधार हथियारो से गर्भवती युवती पर हमला किया। जिसमे उसे गंभीर चोटे आई । 

    पीड़ित युवक की मां गीता ने बताया कि गत रात्रि उसे पता चला कि दुकान पर कुछ युवकों ने बेटी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है । जब वह तुरंत घर से बाहर निकली तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हमलावर सोने की चेन, 30,000 की नकदी और दो फोन भी अपने साथ ले गए।


    परिवार ने घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 2 वाहनों की भीषण टक्कर, 6 की मौ’त, 10 घायल

    2 वाहनों की भीषण टक्कर, 6 की मौ’त, 10 घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के इडाहो भीषण सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। जहां 2 चौपहिया वाहन संतुलन खोकर एक दूसरे से भिड़ गए। वाहनों की टक्कर होने से 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस राहत और बचाव दलों के साथ मौके पर पहुंच गई। 

    इडाहो राज्य पुलिस ने एक बयान में बताया कि इडाहो फॉल्स में यूएस हाईवे 20 पर एक पिकअप वाहन और एक वैन के बीच सुबह करीब साढ़े पांच बजेर यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी अधिक भयानक थी कि इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    कई घायलों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने बताया कि वैन चालक और 5 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होने की कोई सही वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। लिहाजा पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। ताकि घटना की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस के अनुसार वैन में सवार 9 अन्य यात्रियों और पिकअप वाहन के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। 

  • शादी के घर में छाया मातम, 6 की मौ’त

    शादी के घर में छाया मातम, 6 की मौ’त

    अनंतपुर : जिले में गत रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा ट्रक और कार के बीच एक्सीडेंट के बाद हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह की खरीददारी करके वापस लौट रहे थे। कार सवार लोग आपस में रिश्तेदार थे। वहीं एक्सीडेंट के बाद 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की जान बच गई है। मरने वालों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और दो पुरुष हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल शनिवार को कुछ लोग हैदराबाद से शादी समारोह की खरीददारी के बाद वापस आ रहे थे।

    इसी दौरान कार चला रहे चालक को झपकी आ गई। झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और इसी बीच ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। शनिवार को हुए इस हादसे में दुल्हे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी दी।  गूंटाकल्लू के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी शिव भाकर रेड्डी ने बताया कि अनंतपुर से सात लोग शादी समारोह के लिए खरीददारी करने के लिए एक गाड़ी से हैदराबाद गये थे। खरीददारी के बाद जब वे वापस लौट रहे थे। तभी गूटी के पास बुचापल्ली में ये हादसा हुआ।

    उन्होंने बताया कि कार के चालक को झपकी आ गई। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पार करती हुई सड़क के दूसरी तरफ चली गई। इसी बीच एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।  पुलिस के अनुसार जिन लोगों की जान गई है, उनमें 2 नाबालिग बच्चे, 2महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूल्हे फिरोज बाशा की भी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कार चला रहा व्यक्ति बच गया है। वहीं पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • हवा में उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, 179 यात्री थे सवार

    हवा में उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, 179 यात्री थे सवार

    नई दिल्ली : बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल यहां कोच्चि के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के इंजन में उड़ान भरने के साथ ही आग लग गई। इंजन में आग लगने की घटना को देखने के बाद विमान के यात्रियों में खलबली मच गई। इस विमान में 179 यात्री सवार थे। इसके बाद आनन-फानन में विमान को वापस केआईए एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा।

    बता दें कि विमान के इंजन में आग लगने के बाद से बेंगलुरू एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की घोषणा होने के बाद ही लोगों के बीच अफरा-तफरा मच गई।  बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मैनेज करता है। बता दें कि देश का तीसरा सबसे बड़ा व्यस्त एयरपोर्ट केआईए है। इस बाबत बीआईएएल ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट IX 1132 विमान के इंजन में आग लगने के बाद रात 11.12 बजे उसकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

    इसके बाद एयरपोर्ट पर फुल स्केल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हालांकि विमान के एयरपोर्ट पर लैंड करने के साथ ही उसकी आग बुझा दी गई। विमान में सवार सभी 179 यात्री और सभी 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया है।  विमान के इंजन में आग लगने की घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से बयान जारी किया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में कहा कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगी। संदिग्ध आग की लपटों की वजह से विमान को वापस बेंगलुरू लैंड कराने का फैसला किया गया।

  • पंजाब : हीट वेव से 47 डिग्री पार होगा तापमान, रिकॉर्ड तोड़ पड़ेगी गर्मी

    पंजाब : हीट वेव से 47 डिग्री पार होगा तापमान, रिकॉर्ड तोड़ पड़ेगी गर्मी

    अमृतसर :  पंजाब में तापमान 46 डिग्री के पार हो चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने हालातों को देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। इसमें सूर्य आग उगलेगा और धरती तपेगी।

    मौसम विभाग की तरफ से गर्मी को लेकर फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पंजाब के अन्य सभी 19 जिलों में मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है 20 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। यानी कि गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

  • गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली : राजस्थान के करौली में पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी करौली महिला थाने का मुख्य वांटेड अपराधी है। वह बीते दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस की लगातार दबिश के कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर लुकाछुपी कर रहा था। महिला थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पर करौली एसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. करौली महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि सदर करौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 22 मार्च को अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

     पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की और लड़की को 4 घंटे के अंदर दस्तयाब कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसी समय से आरोपी अनिल मीना फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। आरोपी के गांव भांवरा थाना बामनवास के साथ ही रिश्तेदारी व संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।

    साइबर सेल से मदद ली गई। आरोपी ने तकनीकी माध्यमों से दूरी बनाए रखी. अब पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी अनिल मीना निवासी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सलेमपुर बस स्टैंड थाना कुडगांव से पकड़ा। जिसे जांच के लिए डीएसपी अनुज शुभम के सामने पेश किया। डीएसपी ने जांच के बाद पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी आशीष मीणा की तलाश की जा रही है।