Blog

  • लुधियाना : BJP कैंडिडेट बिट्टू ने वायरल ऑडियो पर किया खुलासा, देखे वीडियो

    लुधियाना : BJP कैंडिडेट बिट्टू ने वायरल ऑडियो पर किया खुलासा, देखे वीडियो

    लुधियाना: भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने वायरल हो रही ऑडियो पर खुलासा करते हुए कहा कि उनका इस मामले मे कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव में उनकी छवि खराब करवाने के लिए यह एक चाल है। जिसने भी ये ऑडियो वायरल की है। वह इस संबंध में पुलिस में शिकायत देंगे।

    रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मेरी आवाज सभी के पास है। आवाज को कम्पयुटर पर बना कर ऑडियो वायरल की गई है। इस ऑडियो को जो विरलं करेगा उस पर भी वह शिकायत करेंगे। पुलिस का IT विभाग देखेगा कि यह फेक ऑडियो किसने कर चलाई है।

    बिट्टू ने कहा कि मैं तो सभी को फोन करता हूं कि सभी नेता भाजपा से जुड़े। मोदी पंजाब और पंजाबियों को सम्मान दे रहे हैं। मुझे नहीं पता कि ऑडियो सिमरजीत सिंह बैंस ने जारी किया है या नहीं। बैंस मेरे बड़े भाई हैं, हम दोनों एक-दूसरे के साथ चुनाव लड़ते रहे हैं। 

     वही इस मामले में सिमरनजीत सिंह बैंस ने कहा कि आज यदि मैं भाजपा में नहीं गया, तो बिट्टू उनकी बदनामी कर रहे है। बैंस ने इस ऑडियो सही ठहराते हुए कहा कि बिट्टू कही से भी इस ऑडियो को चैक करवा सकते हैं। यदि आवाज उनकी नहीं है या ऑडियो गलत हुई तो बिट्टू मुझ पर मामला दर्ज करवा सकते हैं।

  • पंजाब :  हमलावरों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    पंजाब : हमलावरों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच, देखें वीडियो

    अमृतसर : कोट खालसा के नजदीक प्रेम नगर में देर रात हमलावरों द्वारा जमकर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। हमलावरों ने घर के दरवाजों और शीशों को दातर और किरपानों से तोड़ा । जब पड़ोसियों ने रोकने की कोशिश की तो हमलावरों ने 4-5 घरों को निशाना बनाकर ईट और पत्थर चलाए। इस दौरान 4  लोग घायल भी हुए है।  

     रितु नाम की घायल महिला ने बताया कि जब उसका पति काम से घर आ रहा था, तो कुछ हमलावरों ने उसे लूटने की कोशिश की गई।  जिनमे से एक युवक को उसके पति ने पहचान लिया है। जब वह उसके घर शिकायत करने गई, तो उसके साथ भी साथ गाली- गलौच की गई। जिसके बाद उक्त युवक ने कुछ युवकों को साथ लेकर उनके घर पर हमला बोल दिया।

     इस हमले में उसकी बेटी और पति घायल हुआ है। जब पड़ोसियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पड़ोसियों के घरों में भी तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कसे तंज, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के नेशनल चेयरमैन और स्पोक्सपर्सन पवन खेड़ा जालंधर में पंजाब प्रेस क्लब पहुंचे। कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया से रूबरू होते कहा कि वह मुद्दों पर लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी मुद्दों पर चुनाव लड़े।  भाजपा अपना कामों को लेकर बई खाता नहीं खोल रही, बल्कि कांग्रेस को बुरा बनाकर चुनाव लड़ना चाहती हैं।

    उन्होंने कहा कि जिस किसान के वोटें लेकर बीजेपी ने केंद्र में सरकार बनाई है। आज उस किसान को दिल्ली में आने की अनुमति नहीं है। खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी ने अमीर दोस्तों के करीब 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए, मगर किसानों का कर्ज माफ करने में पीएम परहेज कर रहे है। किसानों का हर दर्द  इंडिया गठबंधन की सरकार हर लेगी।

    खेडा ने कहा कि पीएम मोदी की उम्र लंबी रहे, मगर वह अब देश के पीएम न रहें। क्योंकि सबसे ज्यादा शहादतें पंजाब राज्य ने दी हैं, तो अग्नि वीर योजना से सबसे ज्यादा पंजाब राज्य ग्रस्त है। जनता ही नहीं चाहती है कि आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन रहे। इसी के चलते पंजाब में ऐसा नहीं किया। देश में उनके साथ गठबंधन की जरूरत थी, तो ऐसा किया गया।  

    अंत में उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी बदली है। वह वाशिंग मशीन से एक बार गुजरना चाहते होंगे। हमें क्या पता किस नेता की जांच ईडी और सीबीआई कर रही होगी या फिर उनकी कोई सीडी उनके पास होगी। इसी के चलते उन्होंने पार्टी बदली। कई बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस जॉइंन की। जिनके पास सब कुछ था, जैसे की सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों की पावर थी। मगर फिर भी कांग्रेस जॉइंन की।

  • पंजाब : खेतों में लगी आग से पनसप का गोदाम हुआ राख, देखें वीडियो

    पंजाब : खेतों में लगी आग से पनसप का गोदाम हुआ राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब सरकार लगातार किसानों से अपील कर रही है कि किसान अपने खेतों में आग न लगाएं। आग लगाने से कई बड़े हादसे होते है। लेकिन किसान खेतों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर पंडोरी रोड से आया है। जहां किसानों द्वारा खेतों में लगाई गई आग पनसप के गोदामों तक पहुंच गई। जिससे पनसप के गोदामों के अंदर रखे लकड़ी और प्लास्टिक के बक्सों में आग लग गई और आग पूरे गोदाम में फैल गई।

    घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और भंडारित अनाज को बचाया गया। मौके पर पहुंचे पनसप विभाग के इंस्पेक्टर राजन ने बताया कि यह हादसा खेतों में आग लगाने के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि खेतों में आग लगाने वाले किसान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो सरकार का बहुत नुकसान होना था और गोदाम में रखा सारा अनाज जलकर नष्ट हो जाना था। उन्होंने कहा कि इस आग ने गोदाम के बाहर पड़े लकड़ी और प्लास्टिक के क्रेट जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि सरकार को कुल कितना नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बटाला : अलीवाल रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में सुबह भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामान भी जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी देते हुए अजय इलेक्ट्रोवार्ड के मालिक सुमेश कुमार निवासी बटाला ने बताया कि उनका अलीवाल रोड पर घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है।

    जब वे मौके पर पहुंचे और देखा कि अंदर आग लगी हुई है, तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को सूचित किया। सुमेश कुमार ने बताया कि इस आग से उन्हें कम से कम 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है। इस आग में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, स्टेब्लाइजर, कैंडी और अन्य घरेलू उपकरण जल गये हैं। फायर ऑफिसर ओंकार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि फायर ब्रिगेड अमृतसर की ओर से बताया गया कि बटाला में अलीवाल रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में आग लग गई है और उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

  • अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची पुलिस, जाने मामला

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सुप्रिमों और दिल्ली के CM के घर दिल्ली पुलिस के घर पहंचने की खबर है। बताया जा रहा है पुलिस घर में लगे CCTV और डीवीआर लेने की कोशिश में जुटी है।

    CM आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले ने टूल पकड़ लिया है। दिल्ली मे विभव कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई से बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हो गए हैं। 

    अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं को साथ लेकर सड़क पर उतरे और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को देर रात कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सड़क पर उतरकर विरोध- प्रदर्शन किया।

    जिसके बाद अरविंद केजरीवाल अपने घर चले गए।  वहीं स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम भी सीएम आवास पर पहले से मौजूद है

  • चलती ट्रेन पर हुआ बड़ा हादसा, यात्री का कटा हाथ, कई घायल

    चलती ट्रेन पर हुआ बड़ा हादसा, यात्री का कटा हाथ, कई घायल

    रायपुर : शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय इस ट्रेन के एसी कोच पर एक खंभा गिर गया। हादसे में एक युवक का हाथ कट गया है और नाबालिग की आंख पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से चोटें आई है। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

    खबर मिलते ही DRM और रेलवे के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंचे। फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान खंभा गिरा है, जिसके कारण AC कोच की खिड़की टूटी। खिड़की के पास बैठे 3 यात्री घायल हो गए है। उरकुरा रेलवे स्टेशन से AC कोच के B6 बोगी पर एक लोहे का खंभा गिर गया।

    गिरने के बाद खंभा खिड़कियों पर रगड़ाने लग गया, जिससे ट्रेन की 4 खिड़कियां टूटी है। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रेलवे के PRO शिवप्रसाद ने बताया कि हादसे में 3 लोगों को चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें सभी लोग खतरे से बाहर हैं। रेलवे टीम हादसे को लेकर जांच कर रही है। DRM समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

  • पंजाब : इस इलाके में दूसरे दिन भी नशे से युवक की मौ’त, देखें Live

    पंजाब : इस इलाके में दूसरे दिन भी नशे से युवक की मौ’त, देखें Live

    फिरोजुपर : पंजाब में नशे की लत इस हद तक बढ़ गई है कि दिन-ब-दिन युवा नशे की दलदल में फंसते नजर आ रहे हैं। जिले के गांव कुंडे में कल 32 वर्षीय युवक की नशे से जान चली गई थी। अभी उस युवक की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि नशे की चपेट में आने से गांव के एक और युवक की मौत हो गई। 

    दूसरे दिन भी गांव कुंडे में नशे की लत के कारण 25-26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इस गांव में किरयाने के सामान से ज्यादा नशा  बेचा जा रहा है। सरकारें और प्रशासन लाख दावे कर रहे हैं कि नशे को खत्म कर दिया गया है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं, जिसके चलते युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।

    परिजनों ने कहा कि आज गांव में नशे की वजह से दूसरी मौत हुई है। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की है, क्योंकि पुलिस प्रशासन नशे को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। परिजनों ने अपील कि है कि उनके बेटे की जिंदगी चली गईं है , लेकिन किसी और की जान न जाए।

  • ट्रैवलर बस और ऑटो में हुई टक्कर, एक की मौ’त, 6 घायल

    ट्रैवलर बस और ऑटो में हुई टक्कर, एक की मौ’त, 6 घायल

    पानीपत : जिले में नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रैवलर बस लोडिंग ऑटो से टकरा गई। हादसा होता देख ड्राइवर पहले ही नीचे कूद गया। आगे बैठे एक लड़के की मौत हो गई, जबकि 6 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा पुलिस लाइन के पास हुआ। ट्रैवलर सवार लोग कैथल से पेपर देने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली के अशोक नगर की रहने वाली शालू त्यागी ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह वह अपना प्रैक्टिकल पेपर देने के लिए कैथल के राजौंद स्थित एक कॉलेज गई थी।

    उसके साथ एक ट्रैवलर बस में अन्य छात्राएं भी मौजूद थीं। ड्राइवर बहुत तेज गति व लापरवाही से बस को चला रहा था। शालू ने बताया कि जब वे पानीपत में GT रोड पर पहुंचे तो उनकी बस के ड्राइवर मुख्तयार अहमद ने बस को बड़ी तेज रफ्तार और लापरवाही से कट मारा। उसे सभी ने समझाया भी। इसके बाद भी वह नहीं माना। शाम करीब साढ़े 4 बजे जब बस पानीपत पुलिस लाइन से दिल्ली की तरफ जा रहे थे तो यहां भी बस चालक ने बहुत तेज गति से चलाकर बस का कट मारा।

    इसके बाद बस जीटी रोड पर खराब खड़े एक लोडिंग वाहन में जा टकराई। जिससे बस में बैठे मैनेजर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मनीष शर्मा को काफी गंभीर चोट लगी। मनीष के अलावा अन्य छात्राएं भी घायल हो गईं। सभी को नजदीकी एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मैनेजर मनीष को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी लड़कियों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया।

  • जालंधर : अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह के 11 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    जालंधर : अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह के 11 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त गैंग पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लूट की वारदातों को अंजाम देता था।  

    जानकरी के मताबिक इस कार्रवाई को स्पेशल सेल की टीम ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से भारी मात्रा में सोने के आभूषण और हथियार बरामद किए हैं। जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैंग के सदस्यों का खुलासा करेगी।