चलती ट्रेन पर हुआ बड़ा हादसा, यात्री का कटा हाथ, कई घायल

रायपुर : शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। उरकुरा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय इस ट्रेन के एसी कोच पर एक खंभा गिर गया। हादसे में एक युवक का हाथ कट गया है और नाबालिग की आंख पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कांच और लोहे के टुकड़े की वजह से चोटें आई है। हादसे में कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

खबर मिलते ही DRM और रेलवे के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंचे। फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान खंभा गिरा है, जिसके कारण AC कोच की खिड़की टूटी। खिड़की के पास बैठे 3 यात्री घायल हो गए है। उरकुरा रेलवे स्टेशन से AC कोच के B6 बोगी पर एक लोहे का खंभा गिर गया।

गिरने के बाद खंभा खिड़कियों पर रगड़ाने लग गया, जिससे ट्रेन की 4 खिड़कियां टूटी है। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रेलवे के PRO शिवप्रसाद ने बताया कि हादसे में 3 लोगों को चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें सभी लोग खतरे से बाहर हैं। रेलवे टीम हादसे को लेकर जांच कर रही है। DRM समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *