पंजाब : इस इलाके में दूसरे दिन भी नशे से युवक की मौ’त, देखें Live

Written by

in

फिरोजुपर : पंजाब में नशे की लत इस हद तक बढ़ गई है कि दिन-ब-दिन युवा नशे की दलदल में फंसते नजर आ रहे हैं। जिले के गांव कुंडे में कल 32 वर्षीय युवक की नशे से जान चली गई थी। अभी उस युवक की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि नशे की चपेट में आने से गांव के एक और युवक की मौत हो गई। 

दूसरे दिन भी गांव कुंडे में नशे की लत के कारण 25-26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इस गांव में किरयाने के सामान से ज्यादा नशा  बेचा जा रहा है। सरकारें और प्रशासन लाख दावे कर रहे हैं कि नशे को खत्म कर दिया गया है, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं, जिसके चलते युवा नशे की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।

परिजनों ने कहा कि आज गांव में नशे की वजह से दूसरी मौत हुई है। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की है, क्योंकि पुलिस प्रशासन नशे को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। परिजनों ने अपील कि है कि उनके बेटे की जिंदगी चली गईं है , लेकिन किसी और की जान न जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *