Blog

  • इस बात से गुस्साए फौजी ने पत्नी समेत 13 लोगों का गोली मारकर किया कत्ल

    इस बात से गुस्साए फौजी ने पत्नी समेत 13 लोगों का गोली मारकर किया कत्ल

    गोमाः कांगो में अपनी गैर-मौजूदगी में बेटे को दफनाने से गुस्साए सैनिक ने परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों पर गोली चला दी जिसमें 10 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना इतुरी प्रांत में हुई। प्रांत में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो ने बताया कि शनिवार रात हुई इस घटना में सैनिक की पत्नी, दो बच्चों और ससुराल वालों की मौत हो गई।

    इसके बाद उसने अन्य लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय गांव के प्रमुख बराका मुगावा ऑस्कर ने बताया कि सैनिक प्रांत में किसी अन्य गांव में तैनात था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके बेटे की मौत हो गई थी। वह बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर आया था। ऑस्कर ने कहा, “सैनिक इस बात से नाराज हो गया कि उसके बेटे को उसकी गैरमौजूदगी में दफना दिया गया।” 

  • पंजाबः हाइवे पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम, 3 घंटे से फंसे लोग

    पंजाबः हाइवे पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम, 3 घंटे से फंसे लोग

    मोहालीः जीरकपुर में सुबह हुई बारिश और हाईवे पर हो रहे पुल के निर्माण के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर जाम लग गया है। जीरकपुर से लालड़ू तक के बीच करीब 10 से 12 किलोमीटर लंबा जाम है। इसमें यात्री करीब 3 घंटे से फंसे हुए हैं। हालांकि ट्रैफिक कर्मचारी मौके पर जाम खुलवाने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी की स्थिति काबू में नहीं आई है। इसकी मुख्य वजह बारिश और हाईवे पर हो रहे पुल के निर्माण को बताया जा रहा है।

    बरसात से पहले दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ आने वाले लोग विकल्प के रूप में मुबारकपुर होते हुए ढ़कोली से चंडीगढ़ पहुंच रहे थे। लेकिन पिछले दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण घग्गर नदी का पानी मुबारकपुर के नीचे बने अंडरपास में भरा हुआ है। इसलिए यह रास्ता बंद है। इसकी वजह से हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ गया है। शुरुआत में इस जाम की वजह घग्गर नदी के ऊपर बना भांखरपुर पुल को बताया गया था।

    इसके बाद यहां पर ग्रामीण जमा हो गए थे। लेकिन बाद में यह अफवाह निकली। इसकी वजह बारिश ही है। चंडीगढ़-अंबाला के बीच में सोमवार और शनिवार को भारी यातायात रहता है। इन दिनों कामकाजी लोग दोनों शहरों के बीच में सफर करते हैं। इस कारण भी आज सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है।

  • जालंधरः वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कबाड़िये का काम करने वाले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाते व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान श्याम गुप्ता पुत्र छेदी गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के साथ आए व्यक्तियों ने बताया कि श्याम कबाड़ का काम करता है।

    वह रोजाना की तरह आज भी साइकिल पर अपना काम कर रहा था। इस दौरान रायपुर किशनगढ़ चौक के पास और पठानकोट रोड पीछे से आ रही सफेद रंग की मारुति कार ने टक्कर की साइकिल के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान श्याम गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर वह आ रही रहे थे कि श्याम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक का शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवा दिया गया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत 

    कपूरथलाः नशे की ओवरडोज से 22 वर्षीय युवती की मौत 

    कपूरथलाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे की रोकथाम के लिए प्रयत्न किए जा रहे है, लेकिन नशे की ओवरडोज से हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं मोहल्ला महिताबगढ़ में 22 वर्षीय लड़की की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती सोनिया पुत्री बिट्टू को बेहोशी की हालत में देर रात सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।

    जहां डयूटी दौरान डॉक्टर नवदीप कौर को बताया गया कि यह लड़की नशे की ओवरडोज के कारण गली में बेहोश पड़ी थी। जिसका डॉक्टर नवदीप कौर ने इलाज शुरू कर दिया, लेकिन देर रात लड़की की मौत हो गई। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और शहर पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

  • जालंधरः Toll Plaza के मैनेजर से 23 लाख की हुई लूट, पुलिस ने किया हाई अलर्ट

    जालंधरः Toll Plaza के मैनेजर से 23 लाख की हुई लूट, पुलिस ने किया हाई अलर्ट

    जालंधर, ENS: फिल्लौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर के ड्राइवर अनीश कुमार और सीए सुधाकर को लुटेरों ने घेरकर उससे 23.30 लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि वह सारा कैश फिल्लौर में पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उनकी बलेरो गाड़ी को साइड मारकर रोका और ड्राइवर और मैनेजर से 23 लाख रुपए कैश लूटकर भाग गए। ड्राइवर ने कहा कि लुटेरों ने हमसे हाथ मिलाया और हथियारों से हमें डराया। लूट की घटना के तुरंत बाद फिल्लौर के एसएचओ हरजिंदर सिंह और डीएसपी जगदीश राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर और मैनेजर से बात की और कहा कि लूट का माल लेकर गाड़ी फगवाड़ा की तरफ गई थी। डीएसपी ने कहा कि गाड़ी का नंबर मिल गया है।

    पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार लडोवाल टोल प्लाजा का मैनेजर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिल्लौर बैंक में नकदी जमा करवाने आ रहा था। इसी बीच लुटेरों की 2 गाड़ियां, जिनमें से एक गाड़ी मैनेजर की गाड़ी के आगे जबकि दूसरी उसके पीछे लग गई। पता चला है कि मैनेजर के ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। लुटेरों ने मैनेजर की गाड़ी को तोड़कर उसके अंदर पड़ा 23.30 लाख रुपए निकाल कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने पूरे सब डिवीजन में हाई अलर्ट कर गाड़ियों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है।

    बता दें कि जिस वक्त ये लूट की घटना हुई उस वक्त गाड़ी में सिर्फ 2 लोग ही सवार थे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कैश ले जाने वाली गाड़ी में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लूट की घटना की जानकारी मिली है कि घटना को 5 लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लूट वाले स्थान, लाडोवाल टोल प्लाजा और रास्ते में कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेनी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी खंगाल कर और अपने नेटवर्क के जरिये लुटेरों का पता लगाकर उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः बस स्टैंड के पास नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल

    पंजाबः बस स्टैंड के पास नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भले ही कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सरेआम नशा बेचने का कारोबार धड़ल्ले से कर रहे है। वहीं बस स्टैंड के बाहर नशे मे धुत्त महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह नशे बिकने की जगह के बारे में खुलासा कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इलाका पुलिस को सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। वायरल वीडियो में महिला बताती है कि वह बस स्टैंड पर जिस्मफिरोशी करती है। हैबोवाल की रहने वाली है। उसके 3 बच्चे हैं।

    महिला ने बताया कि युवकों ने उसे चिट्‌टे की दलदल में धकेल दिया है। अब उसके हालात यह बन गए है कि गांजा या चिट्‌टा खरीदने के लिए उसे अपना जिस्म बेचना पड़ रहा है। महिला ने वीडियो में कान पकड़ कर सरकार से गुहार लगाई है कि उसे नशे की दलदल से बचा लिया जाए, ताकि वह अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन व्यतीत कर सके। महिला बताती है कि बस स्टैंड के नजदीक से नशा इन सभी लोगों को आसानी से मुहैया हो जाता है।

    बता दें कि बीते दिनों भी जवाहर नगर इलाके से चिट्‌टा खरीदने और चिट्‌टे का नशा करने की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें युवक सरेआम चिट्‌टे का सेवन करते दिखे थे। वहीं दूसरी ओर इस मामले के सामने आने के बाद आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि बस स्टैंड के बाहर नशा बेचने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। जो लड़कियां नशे की दलदल में फंस चुकी हैं, उनका उपचार करवाया जाएगा। इलाका पुलिस को भी सख्त एक्शन लेने के लिए कहा जाएगा। जो लोग नशे का कारोबार करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

  • पंजाबः मॉडल टाउन में हमलावारों ने कार सवार 4 युवकों पर चलाई गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः मॉडल टाउन में हमलावारों ने कार सवार 4 युवकों पर चलाई गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    खन्नाः अमलोह रोड पर सब्जी मंडी के पीछे मॉडल टाउन इलाके में देर रात दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार में बैठे 4 युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस घटना के दौरान कार तोड़ दी गई। हमले में तीन युवक घायल हुए जबकि एक मौके से भाग निकला था।  हमले की वजह दो ग्रुपों में पुरानी रंजिश बताया गया है। घायलों की पहचान आशू, सन्नी, साजन के रुप में हुई है, जबकि चौथा युवक बाल बाल बच गया। जिसमें आशू को तीन गोली लगने की बात कही जा रही है, उसकी हालत गंभीर है। खन्ना से उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं सन्नी और साजन की हालत भी गंभीर है, जिसमें से सन्नी को भी रैफर कर दिया गया है।

    सिविल अस्पताल में दाखिल घायल साजन ने बताया कि वह खाना खाने के बाद कार पर अपने साथियों आशू और सन्नी के साथ पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। अमलोह रोड मॉडल टाउन इलाके में बुलेट सवार युवकों ने उनकी कार के आगे बुलेट लगा दी। बुलेट को कार के आगे फेंक दिया। जब तक उनकी कार रुकी तो हमलावरों ने देखते ही देखते उनपर फायरिंग करते हुए तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।  घायल सन्नी ने बताया कि उसपर तेजधार हथियारों से बुरी तरह हमला किया गया। सिविल अस्पताल में घायलों का इलाज करने वाले डॉक्टर आकाश गोयल ने बताया कि तीन घायलों को सिविल अस्पातल में लाया गया था। जिनकी पहचान आशू, सन्नी और साजन के तौर पर हुई। सिविल अस्पताल में तीनों को प्राथमिक इलाज दिया गया।

    लेकिन घायल हुए आशू और सन्नी की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुलेट जैसे निशान तो मिले हैं, बाकि स्कैन व अगली जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। तीनों पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि दो ग्रुपों में आपसी लड़ाई हुई है, जिसमें एक ग्रुप के तीन घायल हुए हैं। तीनों को सिविल अस्पताल में लाया गया जहां से दो को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रैफर किया गया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों ग्रुपों में पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके वजह से लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की बात की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही बता पाएंगे कि फायरिंग हुई है या तेजधार हथियारों से हमला किया गया है।

  • जालंधरः इस इलाके में अज्ञात हमलावारों ने गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में अज्ञात हमलावारों ने गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के पास लेसड़ीवाल में अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी मालिक परमजीत ने बताया कि रात को उसने घर के बाहर गाड़ी खड़ी की हुई थी। लेकिन जैसे ही सुबह उन्होंने देखा कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। परमजीत ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है, उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन फिर भी अज्ञात हमलावारों ने उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा दिया। परमजीत ने बताया कि अभी आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर घटना के बारे में पता चल सकेगा।

  • पंजाबः श्री काली माता मंदिर के पास चली गोली, ATS  मुलाजिम की मौत

    पंजाबः श्री काली माता मंदिर के पास चली गोली, ATS  मुलाजिम की मौत

    पटियालाः श्री काली माता मंदिर के पिछले हिस्से लेक साइड में ड्यूटी पर तैनात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) के मुलाजिम की गोली लगने से मौत हो गई। मुलाजिम मंदिर की सुरक्षा में तैनात था। घटना रविवार रात 10 बजे के बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस सहित सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    मरने वाले मुलाजिम का नाम जग्गा सिंह है। जोकि 26 साल का था। मृतक पटियाला के साथ लगते राजपुरा के शंभू गांव हसनपुर का निवासी है। गोली एके 47 से चली थी। गोली लगने की वजह अभी पता नहीं लग पाई है। गौरतलब है कि एक साल पहले यहां मंदिर में हिंसा हुई थी। उसके बाद से यहां बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। जिसमें एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड भी शामिल है। घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं जानकारी के मुताबिक़ जग्गा सिंह की मंगनी कुछ समय पहले ही हुई थी। एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि घटना के कारण अभी क्लियर नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े चाकू मारकर 3 लुटेरे कबाड़िये से पैसे छीनकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े चाकू मारकर 3 लुटेरे कबाड़िये से पैसे छीनकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतगर्त आते लंबा बाजार में दिन दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कबाड़िये से तेजधार हथियार से हमला कर 3 लुटेरे पैसे छीनकर फरार हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह वह अपने कबाड़िये के काम के सिलसिले में निकला था। इस दौरान 3 लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उससे नगदी छीन ली। रंजीत ने बताया कि लुटेरे उसके चाकू माकर उससे 3900 रुपए लूटकर फरार हो गए है। घटना संबंधी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।

    रंजीत के भाई ने बताया कि इलाके में नशेड़ी लोग है, जो लोगों से पैसे छीनने है। उन्होंने कहा इलाका निवासी काफी परेशान हो चुके है। इससे पहले भी वारदात एक व्यक्ति से हो चुकी है। पीड़ित ने कहा कि उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों का आरोप है कि यहां पर रोज नशेड़ी टीके लगाते है, इस मामले को लेकर थाना से लेकर नेताओं तक को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

    इलाका निवासियों का कहना है कि पास में खाली प्लाट में आकर नशेड़ी बैठते है और यहां पर टीका लगाते है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों ने हजार हजार रुपए इकट्ठे करके दीवार खड़ी की। उन्होने कहा कि लोगों को अपने घरों की छतों पर कपड़े सुखाने के दौरान भी इन नशेड़ियों से डर लगता है। इलाका निवासियों ने कहा कुछ समय पहले नशेड़ी ने लूट की नीयत से दुकानदार पर हमला कर हत्या कर दी थी। हालात इलाके के यह है कि रात के 8 बजे के बाद कोई महिला घर से बाहर नहीं निकलती है। 

    बता दें कि एक तरफ तो पंजाब सरकार नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है। वहीं दूसरी ओर इलाका निवासी अपने हलके में नशेड़ियों द्वारा खाली प्लाट में बैठते है और टीका लगाकर वारदातों को अंजाम देते है। इलाका निवासियों का आरोप है कि थाने और पार्षद दोनों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वहीं खाली प्लाट में भारी मात्रा में सीरींज भी बरामद हुई है। जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर नशेड़िए टीके लगाकर वारदात को अंजाम दिया जाता है।