Blog

  • जालंधरः इस इलाके में अज्ञात हमलावारों ने गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में अज्ञात हमलावारों ने गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के पास लेसड़ीवाल में अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मामले की जानकारी देते हुए गाड़ी मालिक परमजीत ने बताया कि रात को उसने घर के बाहर गाड़ी खड़ी की हुई थी। लेकिन जैसे ही सुबह उन्होंने देखा कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। परमजीत ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है, उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। लेकिन फिर भी अज्ञात हमलावारों ने उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा दिया। परमजीत ने बताया कि अभी आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर घटना के बारे में पता चल सकेगा।

  • पंजाबः श्री काली माता मंदिर के पास चली गोली, ATS  मुलाजिम की मौत

    पंजाबः श्री काली माता मंदिर के पास चली गोली, ATS  मुलाजिम की मौत

    पटियालाः श्री काली माता मंदिर के पिछले हिस्से लेक साइड में ड्यूटी पर तैनात एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) के मुलाजिम की गोली लगने से मौत हो गई। मुलाजिम मंदिर की सुरक्षा में तैनात था। घटना रविवार रात 10 बजे के बाद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस सहित सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    मरने वाले मुलाजिम का नाम जग्गा सिंह है। जोकि 26 साल का था। मृतक पटियाला के साथ लगते राजपुरा के शंभू गांव हसनपुर का निवासी है। गोली एके 47 से चली थी। गोली लगने की वजह अभी पता नहीं लग पाई है। गौरतलब है कि एक साल पहले यहां मंदिर में हिंसा हुई थी। उसके बाद से यहां बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। जिसमें एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड भी शामिल है। घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं जानकारी के मुताबिक़ जग्गा सिंह की मंगनी कुछ समय पहले ही हुई थी। एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि घटना के कारण अभी क्लियर नहीं हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े चाकू मारकर 3 लुटेरे कबाड़िये से पैसे छीनकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े चाकू मारकर 3 लुटेरे कबाड़िये से पैसे छीनकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतगर्त आते लंबा बाजार में दिन दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कबाड़िये से तेजधार हथियार से हमला कर 3 लुटेरे पैसे छीनकर फरार हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह वह अपने कबाड़िये के काम के सिलसिले में निकला था। इस दौरान 3 लुटेरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उससे नगदी छीन ली। रंजीत ने बताया कि लुटेरे उसके चाकू माकर उससे 3900 रुपए लूटकर फरार हो गए है। घटना संबंधी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।

    रंजीत के भाई ने बताया कि इलाके में नशेड़ी लोग है, जो लोगों से पैसे छीनने है। उन्होंने कहा इलाका निवासी काफी परेशान हो चुके है। इससे पहले भी वारदात एक व्यक्ति से हो चुकी है। पीड़ित ने कहा कि उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं होती। लोगों का आरोप है कि यहां पर रोज नशेड़ी टीके लगाते है, इस मामले को लेकर थाना से लेकर नेताओं तक को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।

    इलाका निवासियों का कहना है कि पास में खाली प्लाट में आकर नशेड़ी बैठते है और यहां पर टीका लगाते है। उन्होंने कहा कि इलाका निवासियों ने हजार हजार रुपए इकट्ठे करके दीवार खड़ी की। उन्होने कहा कि लोगों को अपने घरों की छतों पर कपड़े सुखाने के दौरान भी इन नशेड़ियों से डर लगता है। इलाका निवासियों ने कहा कुछ समय पहले नशेड़ी ने लूट की नीयत से दुकानदार पर हमला कर हत्या कर दी थी। हालात इलाके के यह है कि रात के 8 बजे के बाद कोई महिला घर से बाहर नहीं निकलती है। 

    बता दें कि एक तरफ तो पंजाब सरकार नशे के खिलाफ मुहिम चला रही है। वहीं दूसरी ओर इलाका निवासी अपने हलके में नशेड़ियों द्वारा खाली प्लाट में बैठते है और टीका लगाकर वारदातों को अंजाम देते है। इलाका निवासियों का आरोप है कि थाने और पार्षद दोनों को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। वहीं खाली प्लाट में भारी मात्रा में सीरींज भी बरामद हुई है। जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर नशेड़िए टीके लगाकर वारदात को अंजाम दिया जाता है।

  • पंजाबः इस इलाके से 3 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके से 3 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो 

    तरनतारनः खालरा पुलिस और 103 103 बीएन बीएसएफ बटालियन को इनपुट सांझा किया गया था। आईएनएसपी केएन प्रसाद के नेतृत्व में ई कॉय की एक खोज टीम ने राजोके गांव के पीछे संदिग्ध क्षेत्रों के आसपास और गांव बसराके से राजोके आने वाले नाले के पास, खलारा के थाना प्रभारी सहित पुलिस पार्टी के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।  तलाशी के दौरान गांव राजोके में निवासी महताब सिंह, पुत्र बाज सिंह, (सरपंच) के धान के खेत से पीले टेप में लिपटी वस्तु बरामद की।

    जिसे खोलने पर उसमें प्रतिबंधित पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुई। बरामद की गई हेरोइन से पता चलता है कि यह खेप पाक तस्करों ने ड्रोन का इस्तेमाल करके गिराया होगा। पैकिंग सामग्री के साथ खेप का कुल वजन 3.7 किलोग्राम था।  पैकेट को हटाने के बाद, प्लास्टिक कवर के साथ कुल वजन 3 किलोग्राम था। बरामद वस्तुओं को पीएस खलारा में जमा किया जा रहा है और इस संबंध में पीएस खलारा द्वारा एफआईआर संख्या 7 23/07/2023 के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।

  • बड़ी खबरः ACP ने पत्नी और भतीजे को मारी गोली, फिर खुद दे दी जान

    बड़ी खबरः ACP ने पत्नी और भतीजे को मारी गोली, फिर खुद दे दी जान

    पुणे: जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भरत गायकवाड नाम के एक एसीपी ने अपनी पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फिर खुद को भी गोली मार लिया। जानकारी के मुताबिक, एसीपी भरत गायकवाड वर्तमान में अमरावती में कार्यरत थे। इस घटना से पहले वो अपने घर पुणे आए हुए थे। उन्होंने देर रात को अचानक पत्नी और भतीजे को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, अन्य दो मृतकों की पहचान एसीपी भरत गायकवाड़ की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है। हालांकि, हत्या और उसके बाद आत्महत्या के सही कारण का अभी पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    चतु श्रृंगी पुलिस का कहना है कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे 57 वर्षीय एसीपी भरत गायकवाड़ के बानेर इलाके में स्थित उनके घर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आया और दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला एसीपी ने अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी। उसके बाद गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली। इस दौरान तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः बदमाशों ने 2 स्टूडेंट पर दात से किया हमला

    पंजाबः बदमाशों ने 2 स्टूडेंट पर दात से किया हमला

    लुधियानाः सग्गू चौक इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने दो छात्रों पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने एक की गर्दन पर दात से वार किया, जबकि दूसरे का हाथ बुरी तरह से काट दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र के करीब 40 जबकि दूसरे छात्र के 15 टांके लगाए हैं। घटना संबंधी शिकायत थाना डिविजन 8 की पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते लवकुश ने बताया कि वो बैंक में नौकरी करता है। उसका कुछ युवकों के साथ विवाद था। उन्होंने उस पर कई बार हमला करने की कोशिश की।

    इस दौरान 20 जुलाई को उसका भाई अनु जोकि सातवीं कक्षा का छात्र है, अपने दोस्तों के साथ धार्मिक स्थल पर जा रहा था। रास्ते में उक्त बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। फिर उन्होंने पूछा कि लवकुश का भाई कौन है? जब अनु ने बताया तो उस पर ताबड़तोड़ दात से वार शुरू कर दिए। जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे बचाने के लिए दोस्त शुभम आया तो बदमाशों ने उस पर भी दात से वार किया। इस हादसे में उसका हाथ जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके फरार हो गए। वहीं पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः इस मामले को DC दफ्तर पहुंचे विद्यार्थी, देखें Live

    जालंधरः इस मामले को DC दफ्तर पहुंचे विद्यार्थी, देखें Live

    जालंधर, ENS: मणिपुर मामले को लेकर स्टूडेंट डीसी दफ्तर में पहुंचे है। इस दौरान स्टूडेंट्स ने डीसी को मणिपुर में हुई निंदनिय घटना को लेकर मांग पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निंदनिय घटना है। बता दें कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उन्हें सड़क पर घुमाने की घटना के बाद से वहां हालात और तनावपूर्ण हो गए थे। इस घटना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने इंफाल के गारी इलाके में जोरदार प्रदर्शन भी किया गया। उन्होंने टायर जलाकर आगजनी की कोशिश। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार को एक आरोपी का घर भी जला दिया था।

    इस मामले में पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य दोषियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि वे कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर बाकी दोषियों को गिरफ्तार करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यह तब हुआ जब पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन सभी को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाने साध रहा है।

  • सुबह-सुबह बस ने कार सवारों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत 

    सुबह-सुबह बस ने कार सवारों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में 4 की मौत 

    अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। जिसमें एक महिला समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद एक कार में 3 लोग फंस गए थे। इसी दौरान 4 युवक उन्हें गाड़ी से निकालने लगे। तभी पीछे से आ रही वोल्वो बस ने सभी को रौंद दिया। हादसे में तीन युवक और गाड़ी में फंसी एक महिला की मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 4:10 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 56 पर आगरा से नोएडा जा रही एक कार अज्ञात कारणों से हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद कार में सवार एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा बुरी तरह चीख रहे थे। वो तीनों घायल अवस्था में कार में बुरी तरह फंसे हुए थे।

    उसी दौरान जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करने जा रहे नौहझील के गांव अवाखेड़ा निवासी पुष्पेन्द्र चौधरी ( 27 वर्ष) पुत्र सुग्रीव सिंह, पुष्पेन्द्र चौधरी (28 वर्ष) पुत्र भाव सिंह निवासी अवाखेड़ा और प्रवीन उर्फ पवन (26 वर्ष) पुत्र मुकेश चौधरी व धर्मवीर पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बाघई (कटैलिया) वहां से गुजर रहे थे। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर चारों युवक रुक गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने लगे। धर्मवीर ने कार में से एक मासूम बच्ची को बाहर निकाल लिया। पुष्पेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र चौधरी और पवन चौधरी कार में फंसी महिला को बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने कार समेत युवकों को रौंद दिया।

    हादसे में कार में पहले से सवार एक महिला के साथ तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में सवार महिला, और कार चालक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। टप्पल थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात शुरू कराया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। धर्मवीर ने कार में रो रही एक मासूम बच्ची को बाहर निकाल लिया और उसे लेकर धर्मवीर फुटपाथ पर आ गया। तीन युवक कार में फंसी महिला को निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से वॉल्वो बस ने रौंद दिया। इस हादसे में कार सवार महिला पुरुष के साथ इन तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम बच्ची और युवक धर्मवीर बच गए।

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, तहसीलों में आज नहीं होगा कोई काम

    पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर, तहसीलों में आज नहीं होगा कोई काम

    जालंधर, ENS: आप यदि आज तहसील में कोई काम करवाने के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके के लिए अहम है। दरअसल, पूरे पंजाब की तहसीलों में आज रजिस्ट्री से लेकर राजस्व विभाग से जुड़ा कोई भी काम नहीं होगा। तहसीलों में तैनात राजस्व विभाग के अधिकारियों, पटवारियों से लेकर क्लेरिकल स्टाफ सभी हड़ताल पर चले गए हैं। सभी ने रोपड़ के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाफ का आरोप है कि सत्ताधारी दल के विधायक और नेता उन्हें तहसीलों में आकर बेवजह परेशान करते हैं। पिछले दिनों रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने रोपड़ तहसील में आकर स्टाफ को सबके सामने जलील किया और गैर कानूनी तरीके से तहसील का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने दफ्तर में जबरदस्ती मंगवाया। स्टाफ इस बात पर अड़ा हुआ है कि इसके लिए विधायक सार्वजनिक रूप से माफी मांगें ।


    पंजाब के बाकी जिलों में तो सिर्फ तहसीलें ही फिलहाल बंद की गई हैं, लेकिन रोपड़ डिवीजन जिसमें नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) और मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) जिले भी आते हैं। डीसी ऑफिस से लेकर तहसील पटवारखाने तक सारा कामकाज ठप रहेगा। तीनों जिलों के जिला मुख्यालयों से लेकर तहसीलों में तैनात स्टाफ आज विधायक दिनेश चड्ढा के घर के बाहर प्रदर्शन करेगा। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन पंजाब के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल और महासचिव नरिंदर चीमा ने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायकों और नेताओं की सरकारी दफ्तरों में दखल अंदाज कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

    दफ्तरों में स्टाफ को तंग किया जा रहा है। लोगों के सामने जलील किया जा रहा है। यह सब दफ्तरों में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज से रोपड़ में कर्मचारी विधायक चड्ढा के घर के बाहर धरना लगाएंगे। चीमा ने कहा कि यूनियन ने फैसला किया है कि सभी कर्मचारी 26 जुलाई को रोपड़ में ही सरकार के खिलाफ एक बड़ी रैली करेंगे। कर्मचारियों की मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मीटिंग का टाइम देकर मुकर जाती है और ऊपर से पार्टी के विधायकों और पदाधिकारियों द्वारा दफ्तरों में जाकर गैर-कानूनी काम किए जा रहे हैं।

  • पंजाबः सहेली संग गई डॉक्टर की एक्टिवा लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

    पंजाबः सहेली संग गई डॉक्टर की एक्टिवा लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद

    लुधियानाः जिले के शिवाजी नगर में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। अर्बन-टर्बन पिज्जा-बर्गर शॉप पर मॉडल टाउन की डॉक्टर तान्या सीएमसी अस्पताल में काम करने वाली सहेली के साथ बर्गर पैक करवाने गई। तान्या ने एक्टिवा रेस्टोरेंट के बाहर लगाई थी। गलती से उससे स्कूटी में चाबी लगी रह गई। रेस्टोरेंट के बाहर संदिग्ध व्यक्ति सभी वाहनों की रेकी कर रहा था। जैसे ही वह सामान पैक करवा कर 5 मिनट बाद बाहर आई तो दंग रह गई। उसकी एक्टिवा गायब थी। उसने तुरंत शोर मचाया। आस-पास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचित किया।

    सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि लाल रंग की शर्ट पहने संदिग्ध व्यक्ति ने एक्टिवा चुराया है। तान्या के एक्टिवा पार्क करने से कुछ देर पहले से वह व्यक्ति रेस्टोरेंट के बाहर घूम रहा था। जैसे ही उस व्यक्ति की नजर स्कूटी में लगी चाबी पर पड़ी तो वह तुरंत मौका देख वाहन चुरा कर फरार हो गया। तान्या ने बताया कि वह फरीदकोट में डॉक्टर है। उसकी एक्टिवा नंबर PB10-HB-7343 सफेद रंग की है। शिवाजी नगर इलाके में रोजाना वाहन चोरी हो रहे हैं। इलाके में पुलिस गश्त की कमी है, जिस कारण वाहन चोर गिरोह एक्टिव है। धर्मपुरा पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।