Blog

  • जालंधरः बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हिमाचल रवाना होंगे तेरा तेरा हट्टी के सेवादार, देखें वीडियो

    जालंधरः बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हिमाचल रवाना होंगे तेरा तेरा हट्टी के सेवादार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में मानसून के दौरान तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हजारों ही संस्थाएं और सरकार काम कर रही है। इसी कर्म में जालंधर की सामजिक संस्था तेरा तेरा हट्टी भी पंजाब के जिला जालंधर और कपूरथला में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। लेकिन अब पंजाब में देखा जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में काफी राहत सामग्री पहुंच चुकी है। जिसके बाद तेरा तेरा हट्टी के प्रबंधको ने फैसला लिया कि क्यों ना हमारे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

    इसी सिलसिले में तेरा तेरा हड्डी के सदस्य तरविंदर सिंह रिंकू, गुरदीप सिंह कारवां, अमरप्रीत सिंह और अरविंदर सिंह ऊना में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले और उनसे राहत सामग्री बांटने की बात की। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। फिर भी अगर आप सेवा करना ही चाहते है तो आप मंडी और कुल्लू-मनाली की तरफ जहां ज्यादा प्रभावित लोग हैं, वहां पर राहत सामग्री पहुंचा सकते है। इस मुलाकत के बाद तेरा तेरा हट्टी के सेवादार गुरदीप सिंह कारवां और अमरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से हुई मुलाकात के बाद हमने फैसला लिया है कि उनकी संस्था मंडी और कुल्लू-मनाली इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाएगी।

  • बादल फटने से भारी तबाही, दादा-दादी और पोता मलबे में दबे, देखें वीडियो

    बादल फटने से भारी तबाही, दादा-दादी और पोता मलबे में दबे, देखें वीडियो

    चिड़गांवः हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भारी नुकसान हो रहा है। शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल की चिड़गांव तहसील में बादल फटने से भारी तबाही हुई। चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से स्थानीय लैला खड में बाढ़ आ गई। शुक्रवार की देर रात बादल फटने से एक भोजनालय ढ़ह गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। इनमें दादा-दादी और पोता शामिल है। मलबे में दबे लोगों की पहचान रोशन लाल (62), उनकी पत्नी भागा देवी (57), और पोता (11) कार्तिक के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है। अभी तक लापता लोगों का सुराग नहीं लग पाया है। बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान होने की आंशका है। इसका आकलन किया जा रहा है।

    चिड़गांव के नायब तहसीलदार सौरभ धीमान ने कहा कि ढाबे के ढह जाने से इसके मलबे में एक परिवार के तीन लोग लापता हो गए हैं। इनमें दादा, दादी और पोता शामिल हैं। इनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बता दें कि राज्य में भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। दो दिन पहले ही चिड़गांव के खाबल में एक कार के खाई में गिरने तीन लोगों की मौत हुई थी।

  • नदी में फंसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

    नदी में फंसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

    नजीबाबाद: अचानक कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने से रोडवेज की बस पानी के तेज बहाव में फंस गई। खतरे को देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों यात्री बस के अंदर मौजूद हैं। पुल के ऊपर क्रेन लगाकर बस को पलटने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता

    पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश ने बढ़ाई लोगों की चिंता

    चंडीगढः पंजाब में शनिवार को मौसम बदल गया। सुबह से जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, मोगा समेत कई जिलों में तेज बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बरसात से पारे में गिरावट आ गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर बाढ़ से प्रभावित हल्कों में बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर रहा।

    सबसे अधिक 39.5 डिग्री का तापमान होशियारपुर का दर्ज किया गया। वहीं अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.2 डिग्री, लुधियाना का 37.4 डिग्री, पटियाला का 37.5, पठानकोट का 37.0, बठिंडा का 38.2, गुरदासपुर का 34.0, फिरोजपुर का 37.0, जालंधर का 37.9, मोगा का 37.0 और रोप़ड़ का 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को पंजाब के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। केवल अमृतसर में 22.0 एमएम, फिरोजपुर में 2.5 व पठानकोट में 0.3 एमएम की बारिश पड़ी। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 26 डिग्री फिरोजपुर व बलाचौर का रहा।

  • जालंधरः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बाहर पुलिस ने की नाकाबंदी, देखें वीडियो

    जालंधरः बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बाहर पुलिस ने की नाकाबंदी, देखें वीडियो

    आरोपः रोकी जा रही राहत सामग्री गाड़ियां, रखी ये शर्त 

    जालंधर,ENS: पंजाब में आई बाढ़ के कारण लोग पानी तक के लिए तरस गए हैं। हालांकि हालातों का जायजा सरकार द्वारा लिया जा रहा है। सीएम मान भी बाढ़ से प्रभावित हलकों में जाकर हालातों का जायजा ले रहे है। लेकिन इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, इस वीडियो में लड़की द्वारा बताया जा रहा है कि सरकार और प्रशासन लोगों तक राहत सामग्री लेकर जा रहे लोगों को रोक रहे हैं। जालंधर के उप-मंडल शाहकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बाहर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। नाकों पर राहत सामग्री लेकर आ रही संस्थाओं की गाड़ियों को रोका जा रहा है।

    उन्हें कहा जा रहा है कि वह सामान लेकर आगे नहीं जा सकते। उन्हें सामान ले जाने के लिए शर्त रखी जा रही है। शर्त यह है कि या तो पुलिस नाके पर सामान जमा करवाओ प्रशासन खुद सामान बांटेगा या फिर यदि जाना ही है तो गाड़ी के ऊपर मुख्यमंत्री की फोटो वाला पंजाब सरकार का फ्लड रिलीफ वाहन वाला स्टिकर लगाओ। राहत कार्यों में जुटी संस्थाओं का आरोप है कि सरकार तो अपने स्तर पर लोगों तक राहत पहुंचाने में फेल हो गई है और अब समाज सेवी संस्थाओं से जब्री सामान लेकर झूठी वाहवाही लूटने की फिराक में है।

    शाहकोट को लोहियां में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जाते रास्तों पर लगाए गए पुलिस नाकों के वीडियो भी कुछ संस्थाओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किए हैं। दोआबा किसान यूनियन के नेता तरसेम सिंह ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव होकर कहा कि पुलिस मुलाजिम रोक रहे हैं और कह रहे हैं कि अधिकारियों के आदेश हैं, राहत सामग्री उनके पास जमा करवाओ। सीधे जाकर कोई नहीं बांटेगा।

    नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने राहत सामग्री ले जाने से रोकने के कृत्य की घोर निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर तंज कसा है कि बाढ़ भी सरकार के लिए आपदा में अवसर बनकर आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग करते हुए लिखा है कि परेशानी के पानी भी मछलियां पकड़ी जा रही हैं। पुलिस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सीमाओं पर नाके लगाए हैं, जहां सहायता प्रदाताओं (व्यक्तियों, संगठनों के सदस्यों) को या तो अपनी सामग्री जैसे पानी की बोतलें और अन्य सामान सरकार के पास जमा करने के लिए कहा जा रहा है या सीएम भगवंत की फोटो वाले स्टिकर लगाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

    आम आदमी पार्टी तो अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है सरकार लोगों की मदद की बजाय प्रचार चाहती है। लोगों की मदद करने के बजाय AAP नेता, विधायक और मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फोटो खिंचवाने में लगे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अंत में लिखा है कि उस पार्टी से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसका मालिक खुद झूठ और ड्रामे रचकर लोगों को बेवकूफ बनाने में माहिर हो?

  • पंजाबः सतलुज दरिया के बांध में आई 100 फट लंबी दरार, गांवोंं में घुसा पानी

    पंजाबः सतलुज दरिया के बांध में आई 100 फट लंबी दरार, गांवोंं में घुसा पानी

    फिरोजपुर: पंजाब के कई जिलों में हो रही भारी के कारण मौसम विभाग ने 13 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। उधर, फिरोजपुर में सीमांत गांव कमाले वाला और कालूवाला के पास से सतलुज दरिया का बांध टूट गया है। बांध में लगभग सौ फुट दरार पड़ी है। इससे छह गांव पानी की चपेट में आ गए है। सभी गांव की तकरीबन पांच सौ एकड़ जमीन में लगी फसल डूब गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बांध में जब पांच फुट दरार पड़ी थी तभी उन्होंने जिला प्रशासन को सूचित किया था। लेकिन प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और रात सौ फुट दरार पड़ गई और गांवों में पानी भर गया।

    पानी दुलचीके बांध तक पहुंचा तो फिरोजपुर में बाढ़ आ सकती है, जैसे वर्ष 1988 में आई थी। क्योंकि पीछे से पानी छोड़ा जा रहा है। किसान प्रवीन धवन, रणजीत सिंह, बोहड़ सिंह ने कहा कि सारा पानी गांव किलचे, कामे वाला झुग्गे, निहाले वाला, झुग्गे लालू वाला, झुग्गे किशोर व झुग्गे हाकम वाला में पानी घुस गया है। यहां की लगभग पांच सौ एकड़ जमीन में लगी धान और अन्य फसल डूब गई है। कालू वाला में करीब दो सौ घर, किलचे वाला में तकरीबन 250 घर, निहाले वाला में लगभग 150 व बस्ती कामेवाला में करीब पचास घर हैं।

    इनके अलावा अन्य गांवों में 10 से 15 घर बने हैं, जो पानी की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीण मलकीत सिंह, कुनाल सिंह, काला सिंह, बाबा इकबाल सिंह, निछत्तर सिंह व गुरमीत सिंह ने बताया कि इस दरार की मरम्मत नहीं की गई तो दरिया का पानी दुलचीके बांध से टकराएगा, ऐेसा हुआ तो फिरोजपुर भी बाढ़ की चपेट में आ सकता है। 1988 में भी ऐसा हुआ था। अब फिरोजपुर में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पीछे से बांध से पानी काफी मात्रा में छोड़ा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब दरार पांच फुट थी तभी जिला प्रशासन इस पर नियंत्रण पा लेता तो ये नुकसान नहीं होना था।

  • दर्दनाक हादसाः 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः 400 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, देखें वीडियो

    हिमाचलः बिलासपुर जिले में दिल्ली नम्बर कार स्वारघाट के पास गहरी खाई में गिरी गई है जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार करीब 400 फीट नीचे गिरी है जिस कारण शव निकालने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस घटनास्थल पर शवों को सड़क तक पहुंचाने के काम मे जुटी हुई है।

  • पंजाबः तालाब से व्यक्ति की लाश बरामद, जांच में जुटे DSP, देखें वीडियो

    पंजाबः तालाब से व्यक्ति की लाश बरामद, जांच में जुटे DSP, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः जिले के थाना शाहपुरकंडी के गांव रानीपुर के तालाब से एक व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रजिंदर मन्हास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुच गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि मृक्त व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार निवासी शाहपुर कंडी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 46 साल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया है। हालांकि मृतक के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच शुरु की जा रही है। 

  • पंजाब: 72 प्रिंसीपलों का दल सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

    पंजाब: 72 प्रिंसीपलों का दल सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

    चंडीगढ़ः पंजाब के 72 प्रिंसीपलों का दल प्रबंधकीय गुर सीखने के लिए सिंगापुर जा रहा है। शिक्षकों को सिंगापुर रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पहुंचे। उन्होंने सारे टीचरों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सफर के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन सतवीर बेदी भी हाजिर थी।

    गौरतलब है कि बीते काफी समय में पंजाब सरकार समय-समय पर स्कूल प्रिंसिपल के कई बैच सिंगापुर ट्रेनिंग पर भेज चुकी है। पंजाब सरकार ने उम्मीद जताई है कि इस प्रशिक्षण से राज्य की स्कूल शिक्षा में सकारात्मक बदलाव तो आएंगे ही, साथ ही नतीजों में भी सुधार होगा। राज्य सरकार पंजाब के शिक्षा मॉडल को मिसाल के तौर पर पेश करने के प्रयास में जुटी है।

  • पंजाबः आज छाए रहेंगे काले बादल, इस दिन तक बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाबः आज छाए रहेंगे काले बादल, इस दिन तक बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में भारी बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। बारिश के बावजूद उमस से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। आज भी काले बादल छाए रहने के साथ बारिश के संभावना जताई जा रही है। वहीं अधिकतम तापमान 34 जबकि न्यूनतम 28 डिग्री तक रहेगा। 23 जुलाई को भी पंजाब में बारिश के आसार बने रहेंगे। अधिकतम तापमान 31 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सैल्सियस रहने की संभावना है।

    पंजाब में अभी अगले तीन दिनों तक मानसून बरकरार रहेगा। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब तो हो रहा था, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही थी, लेकिन आज सुबह से ही बादल छाए रहे और अब तेज बारिश शुरू हो गई है। जिससे तापमान 37 डिग्री से 34 डिग्री तक पहुंच गया है और गर्मी से राहत मिली है। पंजाब के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को जमकर वर्षा हुई। इससे जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

    लेकिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी जमा हो गया। तरनतारन में सिविल अस्पताल के आसपास भी वर्षा के पानी की निकास न होने कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई वर्षा लगातार डेढ़ घंटे तक जारी रही। इस कारण सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया, जिसके चलते यातायात भी प्रभावित रहा। नूरदी अड्डा, मोहल्ला जसवंत सिंह वाला, मोहल्ला गोकुलपुरा, मुरादपुरा, मोहल्ला नानकसर, मोहल्ला टांककुछत्रीय के क्षेत्र में सड़कों और मोहल्लों में काफी पानी भर गया।