Blog

  • जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

    जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित

    माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों की हुई पहचान

    उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से टीवी मुक्त ऊना बनाने के लिए सहयोग देने का किया आहवान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति व जिला टीबी फॉर्म की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रमेश रत्तु सहित विभिन विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
    बैठक में डब्ल्यूएचओ के कंसल्टेंट डॉ रविंदर कुमार ने क्षय रोग की पर्फोर्मांस सम्बन्धी पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन गतिविधियों की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि जिला ऊना में इस वर्ष माइक्रोस्कॉपिक सेंटर व ट्रू-नॉट के माध्यम से अब तक 455 रोगियों को दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 469 रोगी अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं दूसरी और डिजिटल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से जिलाभर में 6480 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें से 178 लोगों को क्षय रोग की सम्भावना दर्ज की गई तथा लैब में जांच करने पर 10(एमडीआर) रोगी क्षय रोग से ग्रसित पाए गए। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2018 से लेकर अब तक 4330 रोगी क्षय रोग के दर्ज किये गये उनमें से 3952 रोगियों को भारत सरकार के माध्यम से अब तक 1,06,59,000 रुपये निक्षय पोषण योजना के माध्यम से रोगियों के खातों में डाले गये हैं। क्षय रोगी को निक्षय पोषण योजना के माध्यम से 500 रुपए हर माह जब तक ट्रीटमेंट चलती है तब तक मिलते हैं और टीवी के मरीज को 1500 रुपए अतिरिक्त दिए जाते हैं।
    उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि  टीवी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत हर पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित पंचायत सचिवों को टीवी मुक्त पंचायत अभियान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रारंभिक लक्ष्णों का पता लगाना व शीघ्र अतिशीघ्र इलाज शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने सीएचसी धुसाड़ा, दुलैहड़, ईएसआई टाहलीवाल व मैहतपुर में माइक्रोस्कोपी सेंटर शुरू करने को कहा। वहीं दूसरी और केमिस्ट एसोसिएशन सहित सभी विभागों को क्षय रोग उन्मूलन हेतु बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया ताकि शीघ्र-अतिशीघ्र क्षय रोगियों की पहचान हो सके तथा समय रहते उनका इलाज भी सुनिश्चित किया जा सके और क्षय रोग से होने वाली मृत्यु दर को भी कम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को निक्षय मित्र बनाकर उनको स्पोर्ट करने का भी आह्वान किया।
    इस अवसर पर पीरनिगाह मंदिर कमेटी प्रधान व राधा कृष्ण मंदिर बाबा बाल जी के कमेटी प्रधान को निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को गोद लेने के लिए स्मृति चिन्ह देकर स्म्मानित भी किया।   इस मौके पर प्रधान केमिस्ट एसोसिएशन ऊना मुनीश चड्डा, सदस्य क्षय रोग उन्मूलन समिति राजेश शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय मनकोटिया, डॉ नरेश, डॉ राम पाल, डॉ पंकज पराशर, ड्रग इंस्पेक्टर पंकज गौतम, डॉ राज कुमार सहित अन्य गणमान्य अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ: 11 ਘਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 11 ਘਰਾਂ ਤੇ ਚੱਲਿਆ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਅਨੰਦ ਨਗਰ ਵਿਚ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ ਚੱਲਿਆ। ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਨੰਦ ਨਗਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗਭਗ ਇਕ ਦਰਜਨ ਦੇ ਕਰੀਬ ਘਰ ਮਾਲਕਾਂ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜੇ ਅੱਜ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਨੇ ਹਟਾਏ ਗਏ। ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਪਰਮਜੀਤ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਾਨਜੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨਾਲ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਘਰਾਂ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਾਲਿਆ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਥਾਂ ਤੇ ਕਬਜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ।

    ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਈਓ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ 4 ਹਫਤਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਹੁਕਮ ਸਨ ਅਤੇ ਲਗਭਗ 11 ਘਰਾਂ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਸਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਅਸ਼ੀ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਮੈਨਟੈਨ ਕਰਨਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕੋਈ ਮਾੜੀ ਘਟਨਾ ਨਾ ਵਾਪਰ ਸਕੇ। ਦੂਸੇ ਪਾਸੇ ਸੁਖਮੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਨੂੰ ਕੋਈ ਨੋਟਿਸ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ ਅਸੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋਂ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਹਾਂ।

  • नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा पंचायती राज सदस्यों के साथ एसडीएम ने की मीटिंग 

    नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बंगाणा पंचायती राज सदस्यों के साथ एसडीएम ने की मीटिंग 

    ऊना/ सुशील पंडित: आज नशा मुक्त ऊना अभियान की एक दिवसीय प्रशिक्षण जिसकी अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने की जिसने उन्होने  बंगाणा ब्लाक के पंचायत प्रधान/सचिव से अपने वार्ड और पंचायत को नशा मुक्त बनाने की अपील की उन्होने कहा कि माता पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा उनके बच्चे घर से बाहर जाते हैं तो वह किसी गलत संगत में न पड़ जाए उनसे लगातार बातचीत करनी पड़ेगी l
    इसके बाद नशा मुक्त ऊना अभियान की टेक्निकल टीम के हेड विजय कुमार ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरू करते हुए कहा की पंचायत का लक्ष्य पंचायत का विकास तो होता ही है उसके साथ नशा मुक्त ऊना अभियान की कडी को भी जोड़ना है जिसकी शुरुआत हमे अपने घर से, अपने गांव से और अपने वार्ड से लेकर पुरी पंचायत में करनी होगी हमे अपनी पंचायत में नशा मुक्त जोन निर्धारित करने होंगे lसाथ में नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से पंकज पंडित ने बताया कि नशे के खिलाफ़ हमे अपने मन और दिमाग को मज़बूत बनाना होगा जिसके लिऐ हमे नशे के खिलाफ़ मिलकर निरंतर जागरूक अभियान चलाने होंगे l
    एक दो बार रैली करके या नशे के ऊपर बात करके नशा खत्म नहीं होने वाला है इसके लिए हमें अपने घर से ही शुरूआत करनी होगी l आज की इस इस नशा मुक्त ऊना अभियान की कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ बंगाणा सुरिंदर जेटली, नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से ज़िला समन्वयक सतपाल रणावत और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
  • जिला के सभी उपभोक्ता 15 अगस्त से पूर्व उचित मूल्यों की दुकानों पर अपना ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – राघव शर्मा

    जिला के सभी उपभोक्ता 15 अगस्त से पूर्व उचित मूल्यों की दुकानों पर अपना ईकेवाईसी करवाना करें सुनिश्चित – राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित:जिला ऊना में कुल 1,51,421 राशन धारक हैं तथा कुल 5,98,685 उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों पर बायोमैट्रिक प्रणाली के माध्यम से सरकार द्वारा सस्ती दरों पर हर माह राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में ईकेवाईसी के अतंर्गत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रथम चरण में जिला के कुल 5,98,685 उपभोक्ताओं में से 3,37,091 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा चुका है तथा 2,61,560 उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अभी शेष है। 
    उपायुक्त राघव शर्मा ने 15 अगस्त से पूर्व राशन कार्ड में दर्ज सभी उपभोक्ताओं से अपनी-अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाना का आहवान किया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को आधार कार्ड सहित नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर अपनी ईकेवाईसी बायोमैट्रिक माध्यम से करवानी अनिवार्य है। जो उपभोक्ता पढ़ाई, रोज़गार इत्यादि के कारण अपने घर/गांव से दूर है वह प्रदेश में अपने नज़दीकी स्थान पर स्थित उचित मूल्य की दुकान पर या घर वापसी पर अपनी उचित मूल्य की दुकान पर ईकेवाईसी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी अधिकतम प्रयास करने के उपरात भी नहीं हो रही है (जैसे छोटे बच्चे/बुजुर्ग) उनसे/उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वह नज़दीकी आधार कार्ड केन्द्र में अपनी बायोमैट्रिक अपडेट करवाएं ताकि जिला के समस्त उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा सके। उन्होंने बताया कि ईकेवाईसी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान/संबंधित खंड निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले या जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-226016 अथवा 1967 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • जालंधरः ESI अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची हुई लापता, देखें Live

    जालंधरः ESI अस्पताल में 6 वर्षीय बच्ची हुई लापता, देखें Live

    जालंधर, ENS: ESI अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 6 वर्षीय बच्ची अस्पताल से लापता हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला रानी देवी ने बताया कि उसका पति पिछले 2 महीने से अस्पताल में भर्ती है। इसी के चलते आज उसने अपनी बच्ची को व्हील चीयर नीचे से लाने के लिए भेजा था।

    लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब वह नहीं पहुंची। रानी ने बताया कि उसकी 6 वर्षीय रिया कुमारी लापता हो गई है। जिसके बाद घटना संबंधी रानी देवी ने जानकारी अस्पताल के कर्मियों को दी, लेकिन अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि वह फोकल प्वाइंट में पास रहते है। घटना के बाद रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

    वहीं दंपती से जब पुलिस वालों ने पूछताछ शुरू की और उन्हें साथ लेकर अस्पताल के बाहर निकले तो सामने से एक महिला के साथ बच्ची आती हुई दिखाई दी। जिस महिला के साथ बच्ची गई थी उसका भी कोई परिजन ESI अस्पताल में भर्ती है और महिला रानी देवी के घर के पास ही फोकल पॉइंट में रहती है। दोनों महिलाएं प्रवासी हैं। महिला ने बताया कि वह दवाई लेने गई तो रानी की बेटी रिया भी उसके साथ पीछे-पीछे आ गई।

    रिया ने यह नहीं बताया कि उसकी माता ने उसे व्हील चेयर लेने के लिए भेजा था। महिला मौके पर माफी मांगती हुई नजर आई और बोली कि उसे नहीं पता था कि बेटी उसके पीछे-पीछे आ गई है। दवा स्टोर पर जाकर उसे पता चला। लेकिन बच्ची के मिल जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस वालों ने दंपती को फटकार भी लगाई कि छोटी बच्ची को व्हील चेयर लाने के लिए क्यों भेजा था।

  • ਪੰਜਾਬ: 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ‘ਚ ਇੱਕ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ‘ਚ ਇੱਕ ਦੀ ਮੋਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਕਸਬਾ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆ ਚ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ਤੇ 2 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਟੱਕਰ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਚਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਇਕੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਬਟਾਲਾ ਸਾਈਡ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪੁੱਜੇ ਤਾਂ ਬਟਾਲਾ ਸਾਈਡ ਤੋਂ ਗਲਤ ਦਿਸ਼ਾ ‘ਚ ਆ ਰਹੇ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਜਿਸ ਤੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਸਵਾਰ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਤਿੰਨ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਦਕਿ ਸਾਜਨ ਸ਼ਰਮਾ ਪੁੱਤਰ ਪ੍ਰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਵਾਸੀ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 10 ਦੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।  ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਤੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਉਮਰ 18 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘੱਟ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਥਾਨਿਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • हरोली में चल रहे विकास कार्य व परियोजनाएं अब भावी पीढ़ी की आवश्यकता को भी पूरा करेंगे – मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली में चल रहे विकास कार्य व परियोजनाएं अब भावी पीढ़ी की आवश्यकता को भी पूरा करेंगे – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य तथा योजनाएं पूर्ण होने पर न केवल वर्तमान में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करेंगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा सिंचाई इत्यादि से संबंधित जरूरतों को भी पूरा करेंगी। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत देर सांय ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद के गांव बेहली में एक समुदायिक भवन के लोकार्पण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल जल तथा सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं पर इस प्रकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है ताकि वर्तमान के साथ-साथ भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए भी इनका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। हरोली क्षेत्र की पानी की आवश्यकताओं के विषय में बोलते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़ी सिंचाई तथा पेयजल योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में भूमि के अंदर पानी के रिचार्ज को बढ़ाने के लिए 11 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में पहले से बनाए गए 122 तालाबों को रिचार्ज करने के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता में बढ़ोतरी करने के मकसद से गांव अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तथा गांव पोलियां में 50 लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक सहित 35 टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में 15 नलकूपों का निर्माण किया जा रहा है तथा नई पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं जिन पर 32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
    उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब बीबीएमबी की परियोजनाओं से पानी उठाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है तथा निकट भविष्य में 175 करोड रुपए की लागत से बीबीएमबी से पानी लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 करोड़ की लागत से उपमंडल मुख्यालय हरोली में एक खुबसूरत विश्रामगृह बनाया जा रहा है। इसके अलावा दुलैहड़ बस अड्डे का विस्तारीकरण किया जाएगा तथा उस पर बड़े शहरों की तर्ज पर मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र वासियों को मनोरंजन के लिए बाहर न जाना पड़े। 
    उप मुख्यमंत्री ने गांव वासियों की मांग पर गांव बेहली में एक नया जिम खोलने की घोषणा की तथा गांव गोंदपुर में सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व परिवहन विभाग के निदेशक रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आरटीए सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान अनूप कुमार , उप प्रधान करनैल सिंह तथा संदीप अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
  • आतंकी पन्नू की धमकी, 15 अगस्त को भारतीय दूतावासों पर खालिस्तानी झंडा फहराने का किया ऐलान

    आतंकी पन्नू की धमकी, 15 अगस्त को भारतीय दूतावासों पर खालिस्तानी झंडा फहराने का किया ऐलान

    नई दिल्लीः आतंकवादी समूद सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू लगातार वीडियो जारी कर भारत को धमकियां दे रहा है। वहीं आज फिर पन्नू ने भारत को तोड़ने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने इस बार भारतीय दूतावासों को निशाना बनाने व भारत के राजनायकों का नाम लेकर धमकाया है। वहीं, कुछ दिन पहले पन्नू ने वीडियो जारी कर गृहमंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही थी।

    आतंकी पन्नू की तरफ से जारी की गई वीडियो में धमकी देते हुए कहा कि इस 15 अगस्त को विदेश में भारतीय दूतावासों पर खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। यह झंडे अमेरिका, कनाडा, यूके और अस्ट्रेलिया के भारतीय दूतावासों पर फहराने के लिए कहा गया है। वहीं पन्नू बार-बार कनाडा के राजनायक संजय कुमार वर्मा, अमेरिका तरनजीत सिंह संधू व अस्ट्रेलिया में मनप्रीत वोहरा को आतंकी निज्जर की हत्या का आरोपी बता कर युवाओं को उकसा रहा है। इतना ही नहीं, उसने अब राजनायकों के नाम लेकर धमकी भी दी है कि यह तीनों SFJ के निशाने पर हैं।

    इस वीडियो में पन्नू बार-बार विदेशों में बने भारतीय दूतावासों को बंद करवाने की धमकी दे रहा है। कुछ दिन पहले ही उसने वीडियो जारी आतंकी पन्नू ने गृहमंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर को भी धमकी दी थी। इतना ही नहीं, पन्नू ने गृहमंत्री व विदेश मंत्री की विदेश में जानकारी देने वालों को 1.25 लाख डॉलर इनाम देने की भी बात कही।

  • पंजाबः गुरबाणी के प्रसारण को निजी चैनल पर प्रसारित करने के बयान पर CM मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः गुरबाणी के प्रसारण को निजी चैनल पर प्रसारित करने के बयान पर CM मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ : 23 जुलाई के बाद भी गुरबाणी का प्रसारण निजी चैनल पर दिखाए जाने के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) बयान को बाद सीएम भगवंत मान पलटवार किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, हैरानी की बात है कि एसजीपीसी केवल एक निजी चैनल से पवित्र गुरबानी का प्रसारण जारी रखने का अनुरोध कर रही है..अन्य से क्यों नहीं?? क्या वे चैनल के माध्यम से एक परिवार को फिर से गुरबानी का अधिकार अनिश्चित काल के लिए देंगे?? लालच की भी एक सीमा होती है..

    बता दें कि एसजीपीसी के अध्यक्ष का बयान आया कि 23 जुलाई के बाद भी गुरबाणी का प्रसारण निजी चैनल पर दिखाया जा सकता है। अगले आदेशों तक गुरबानी प्रसारित करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) जल्द ही चैनल को खत लिखने वाली है। इस दौरान एसजीपीसी  यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेशों पर उठाने वाली है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- संगत लंबे समय से मांग कर रही थी कि एसजीपीसी को अपना चैनल शुरू करना चाहिए। पिछले दिनों एसजीपीसी ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला किया है, जो बहुत खुशी की बात है।

    लेकिन संगत फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अकाल तख्त साहिब से मांग कर रही है कि सभी यूट्यूब के माध्यम से दर्शन व कीर्तन सरवन नहीं कर सकतीं। हर जगह इंटरनेट की सुविधा नहीं है। कई संगत ऐसी हैं जिनके पास न तो स्मार्ट फोन है और न ही स्मार्ट टीवी। जिसके कारण अधिकांश संगत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन, कीर्तन, गुरबानी पाठ आदि से वंचित रह जाएंगी। इसलिए एसजीपीसी को आदेश दिया है कि वह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से यूट्यूब चैनल के साथ-साथ किसी अन्य चैनल के माध्यम से गुरबानी का प्रसारण जारी रखे ताकि कोई भी गुरबानी कीर्तन करने और दर्शन करने से वंचित न रहे। एसजीपीसी और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा विधानसभा में पास बिल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

    जिसके बाद अभी तक सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन बिल एक एक्ट नहीं बन पाया है। जिसके बाद अब एसजीपीसी गुरबानी प्रसारण अगले आदेशों तक दोबारा निजी चैनल को देने की तैयारी कर रही है। एसजीपीसी जल्द ही निजी चैनल को खत लिखने वाली है। SGPC के जनरल सेक्रेटरी गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि SGPC जल्द ही निजी चैनल को खत लिखने वाली है। जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि गुरबानी का प्रसारण इसी तरह अगले आदेशों तक प्रसारित किया जाए। ताकि जत्थेदार रघबीर सिंह के आदेश की पालना हो सके।

  • पंजाब से बड़ी खबरः 23 जुलाई के बाद भी निजी चैनल प्रसारित करेगा गुरबाणी

    पंजाब से बड़ी खबरः 23 जुलाई के बाद भी निजी चैनल प्रसारित करेगा गुरबाणी

    अमृतसरः श्री हरिमंदिर साहिब से होने वाला गुरबानी प्रसारण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक 23 जुलाई के बाद भी गुरबाणी का प्रसारण निजी चैनल पर दिखाया जा सकता है। अगले आदेशों तक गुरबानी प्रसारित करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) जल्द ही चैनल को खत लिखने वाली है। एसजीपीसी  यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेशों पर उठाने वाली है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा- संगत लंबे समय से मांग कर रही थी कि एसजीपीसी को अपना चैनल शुरू करना चाहिए। पिछले दिनों एसजीपीसी ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने का फैसला किया है, जो बहुत खुशी की बात है।

    लेकिन संगत फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अकाल तख्त साहिब से मांग कर रही है कि सभी यूट्यूब के माध्यम से दर्शन व कीर्तन सरवन नहीं कर सकतीं। हर जगह इंटरनेट की सुविधा नहीं है। कई संगत ऐसी हैं जिनके पास न तो स्मार्ट फोन है और न ही स्मार्ट टीवी। जिसके कारण अधिकांश संगत सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन, कीर्तन, गुरबानी पाठ आदि से वंचित रह जाएंगी। इसलिए एसजीपीसी को आदेश दिया है कि वह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब से यूट्यूब चैनल के साथ-साथ किसी अन्य चैनल के माध्यम से गुरबानी का प्रसारण जारी रखे ताकि कोई भी गुरबानी कीर्तन करने और दर्शन करने से वंचित न रहे।

    एसजीपीसी और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा विधानसभा में पास बिल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। जिसके बाद अभी तक सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 संशोधन बिल एक एक्ट नहीं बन पाया है। जिसके बाद अब एसजीपीसी गुरबानी प्रसारण अगले आदेशों तक दोबारा निजी चैनल को देने की तैयारी कर रही है। एसजीपीसी जल्द ही निजी चैनल को खत लिखने वाली है। SGPC के जनरल सेक्रेटरी गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा है कि SGPC जल्द ही निजी चैनल को खत लिखने वाली है। जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि गुरबानी का प्रसारण इसी तरह अगले आदेशों तक प्रसारित किया जाए। ताकि जत्थेदार रघबीर सिंह के आदेश की पालना हो सके।