Blog

  • जालंधरः टैक्सी स्टैंड पर Punjab Tempu Goods Carrier के कर्मी ने की खुदकुशी

    जालंधरः टैक्सी स्टैंड पर Punjab Tempu Goods Carrier के कर्मी ने की खुदकुशी

    जालंधर,ENS: सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर टैक्सी स्टैंड के कर्मी ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पंजाब टैंपू गुड्स कैरियर में काम करता था। मृतक की पहचान मंगा राम पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। हालांकि खुदकुशी करने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

    वहीं इस मामले को लेकर जब टैक्सी स्टैंड के मालिक विक्की से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह खुद इस मामले को लेकर थाना 4 में पहुंचे हुए और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए है। जबकि आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक तरसेम लाल काफी हंसमुख स्वभाव का था। इस घटना को लेकर वह भी हैरान हैकि उसने यह कदम क्यों उठाया। वहीं थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि घटना संबंधी मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। थाना 4 की पुलिस ने टैक्सी स्टैंड के मालिक के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

  • अब इस देश में भी चलेगा भारतीय रुपया

    अब इस देश में भी चलेगा भारतीय रुपया

    नई दिल्लीः श्रीलंका राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 2 दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। उनकी इस यात्रा में दोनों देशों को वित्तीय, आर्थिक संपर्कों को बढ़ाने, नई परियोजनाओं और निवेश को लेकर नए रास्ते तलाशने का अवसर मिला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की यात्रा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं। बातचीत के मुद्दों के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्रीलंका, भारत का एक अहम पड़ोसी है और उसका महत्वपूर्ण स्थान है। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे की यात्रा के दौरान वित्तीय एवं आर्थिक सम्पर्क, विकास सहयोग, नई परियाजनाएं, निवेश जैसे मुद्दे चर्चा का विषय हो सकते हैं।

    एक सवाल के जवाब में बागची ने कहा कि जहां तक कारोबार की बात है, श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रूपये को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में शामिल किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद का दायित्व संभालने के बाद रानिल विक्रमसिंघे की यह पहली भारत यात्रा होगी।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति विक्रमसिंघे नयी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं और दूसरे लोगो से चर्चा करेंगे।

    उन्होने कहा कि भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और ‘सागर दृष्टिकोण’ में श्रीलंका एक महत्वपूर्ण हिस्सेदार है। यह यात्रा दोनों देशों की दोस्ती मित्रता की पुष्टि करेगी और सम्पर्क बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में आपसी लाभ आधारित सहयोग को विस्तार देने के रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

    विक्रमसिंघे की यह यात्रा ऐसे खास समय में हो रही है जब श्रीलंका की कमजोर अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं। विदेशी मुद्रा की कमी के कारण श्रीलंका 2022 में वित्तीय संकट की गिरफ्त मे आ गया 

  • जालंधरः JDA ने धनाल में बनाए जा रहे अवैध फार्म हाउस के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें तस्वीरें

    जालंधरः JDA ने धनाल में बनाए जा रहे अवैध फार्म हाउस के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें तस्वीरें

    कई जगह लगाए चेतावनी बोर्ड 

    कालानोईजर अमरजीत खांबरा, टोनी वर्मा, रमन चावला, राजीव बहल सहित 11 लोगों को नोटिस जारी…

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल: जेडीए ने 66 फुटी रोड पर स्थित धनाल की एग्रीकल्चर जमीन पर बनाए जा रहे अवैध फार्म हाउस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 11 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जेडीए के पास इस मामले में पिछले 2 सालों से लगातार शिकायतें पहुंच रही थी कि यहां जेडीए की मंजूरी के बिना एग्रीकल्चर लैंड पर 100-100 मरले के अवैध फार्महाउस बनाए जा रहे हैं। जिसमें शहर के कई बड़े कालोनाईजर शामिल हैं।

    यह कालोनाईजर शहर के बड़े-बड़े रहीसजादों को ऐशपरस्ती के लिए यह फार्महाउस बना कर बेचते हैं। जिससे जेडीए के राजस्व को लाखों करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। इन कालोनाईजरों की जालंधर सब रजिस्ट्रार दफ्तर में इस कदर सैटिंग है कि ये कालोनाईजर जीमींदार से एग्रीकल्चर जमीन खरीदकर उसकी रजिस्ट्री भी एग्रीकल्चर इस्तेमाल के लिए ही करवा लेते हैं। मगर मौके पर बिना सीएलयू और बिल्डिंग का नक्शा पास करवा कर 100-100 मरले से फार्म हाउस बना कर करोड़ों में बेचे जा रहे हैं।

    जेडीए द्वारा जारी किए गए नोटिसों में कालोनाईजर अमरजीत सिंह खाबंरा, बंटी चावला, संदीप सलूजा, टोनी वर्मा, गुरदीप, रमन चावला, प्रदीप मेहता, राजीव बहल, अर्जुन बहल व मानिक के नाम शामिल हैं। जेडीए ने नोटिस जारी कर 15 दिनों में बनाए गए फार्म हाउस के दस्तावेज मांगे है। जेडीए के एसीए दरबारा सिंह ने कहा कि यह कालोनी अवैध है, यहां पर प्लाट खरीदना और बेचना गैरकानूनी है। उलंघना करने वाले के खिलाफ पापरा एक्ट के तहत कानूनी कारवाई की जाएगी। इस संबंध में एनकाउंटर  न्यूज़ को अमरजीत  सिंह खांबरा ने जानकारी देते हुए  कहा कि उन्होंने धनाल में न तो कोई फार्म हाउस खरीदा या बेचा है और न ही कोई कॉलोनी काटी है। 

  • पंजाबः अवैध माइनिंग रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 घायल

    पंजाबः अवैध माइनिंग रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 5 घायल

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब में देर रात गांव शेरिया के पास अवैध खनन कर रेत से भरी ट्रॉली को जब पुलिस कर्मियों ने रोका तो ट्रॉली चालक ने पहले पुलिस कर्मियों से बहस की। इसके कुछ देर बाद उसने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गया। माछीवाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात अधिकारी संतोख सिंह ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग 5 कर्मचारी घायल हुए है।

    जिनमें से एक एएसआई भी शामिल था। घायलों को समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आज सुबह से ही जिला खन्ना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और मुलाजिम दोषियों की तलाश में गांवों का चप्पा-चप्पा छान रही हैं।

  • लगातार तीसरे दिन फटा बादल, सड़क व बगीचों को भारी नुकसान, देखें वीडियो 

    लगातार तीसरे दिन फटा बादल, सड़क व बगीचों को भारी नुकसान, देखें वीडियो 

    मनालीः हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन मौसम अपना कहर बरपा रहा है। वहीं, मनाली में बादल फटने की खबर सामने आई है। जिससे कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन बादल फटने का मामला सामने आया है। मनाली से 13 KM दूर करजां नाले में बदल फटा है। जिसके बाद आई बाढ़ ने खूब तबाही मचाई है। यह घटना बीती रात 1 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गनीमत ये रही कि कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नही आया। वहीं, इस बाढ़ के कारण कुछ वाहन और सेब के बगीचे मलबे की चपेट में आ गए।

    जगतसुख के नेहलु नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी बढ़ता देख लोग समझ गए कि नाले में बादल फटा है। कई लोगों ने घर खाली कर पड़ोस में शरण ली। जगतसुख के ग्रामीण मनु, नितिन व राजेश ने बताया की गांव के बीच बहने वाले नेहलु नाले में रात को बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ का पानी घरों व खेतों में जा घुसा। उन्होंने बताया कि हालांकि बादल फटने से कोई जनहानी नहीं हुई है। लेकिन सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है।

    करजां गांव के ग्रामीण संजय दत्ता, दीपू व सुरेश ने बताया कि आधी रात को नाले से भारी गड़गड़ाहट सुनाई दी। देखते ही देखते नाले में पानी के साथ भारी भरकम मलबा आ गया। पुलिया बन्द हो गई और सारा पानी व मलबा सड़क पर आ गया। सड़क में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि करजां से लेकर गजां गांव तक नाले ने भारी तबाही मचाई है।

    ग्रामीणों के घरों में पानी व मलबा आ गया है तथा बगीचों को भी भारी क्षति पहुंची है। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि जगतसुख व करजां में बादल फटने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। मनाली नग्गर वाम तट मार्ग भी अबरुद्ध हुआ है। जगतसुख में सड़क बहाल कर दी है जबकि करजां में सड़क बहाली के कार्य जारी है। नालों में आई बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क बहाली में जुटा है।

  • ताश के पत्तों की तरह गिरी तीन मंजिला इमारत, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिरी तीन मंजिला इमारत, देखें वीडियो

    ननखड़ीः तहसील ननखड़ी की बड़ोग पंचायत के पुनन गांव में तीन मंजिला मकान परिवार की आंखों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गया। अच्छी बात यह रही कि मकान गिरने के खतरे को भांपते हुए दो दिन पूर्व ही घर को खाली करवा दिया था। इससे मकान मालिक की करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

    सूचना के मुताबिक, शाम करीब चार बजे पुनन में बलबीर मेहता पुत्र प्रभुदयाल मेहता का तीन मंजिला मकान उनकी आंखों के सामने ही जमींदोज हो गया। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जगह जमीन ढीली होने और पानी के नाले चलने की सूचनाएं आ रही हैं। इस मकान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कई दिनों से मकान के आसपास पानी बहुत अधिक बह रहा था, जिस कारण मकान खतरे की जद में आ गया था। जिसे देखते हुए बलबीर ने समय रहते मकान को खाली कर दिया और अपने परिवार व घर के सामान को सुरक्षित कर दिया, अन्यथा इसमें किसी की भी जान जा सकती थी।
    तीन मंजिला घर में छह कमरे थे। इतना ही इसके साथ बने तीन और मकान भी खतरे की जद में हैं। जिन्हें भी प्रशासन ने खाली करवा दिया है। तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घर ढहने से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी

  • जालंधरः अपने ही प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लिटा पुलिस कर्मी, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः अपने ही प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लिटा पुलिस कर्मी, किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: भोगपुर इलाके में एक पुलिस के होमगार्ड के जवान की ओर से अपने ही प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस होमगार्ड द्वारा हाईवे को जाम किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन पहले उसके द्वारा एक मामले में एक युवक को पकड़कर भोगपुर के थाना में ले जाया गया था। आज जब उस युवक के बारे में होमगार्ड के द्वारा अधिकारियों से पूछा गया तो अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

    जिसके कारण उसने पठानकोट हाईवे मार्ग को प्रदर्शन कर जाम कर दिया। इस मामले में थाना भोगपुर के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त होमगार्ड के जवान के द्वारा कुछ दिन पहले एक झगड़े के मामले में एक युवक को थाने लाया गया था लेकिन उस मामले में उक्त युवक के द्वारा अदालत में बेल लगा दी और बेल मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। 

  • पंजाबः पंचायती जमीन को लेकर चले पत्थर, छावनी में तबदील गांव

    पंजाबः पंचायती जमीन को लेकर चले पत्थर, छावनी में तबदील गांव

    घटना दौरान थाना प्रभारी घायल, माहौल तनावपूर्ण

    पटियाला : नाभा ब्लॉक के गांव मंडोर में पंचायती जमीन को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत की जमीन की बोली को लेकर एससी समुदाय के ग्रामीण पुलिस प्रशासन से उलझ गए। मिली जानकारी के अनुसार एससी समुदाय ने पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आंख में पत्थर लगने से नाभा कोतवाली प्रभारी हैरी बोपाराय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पटियाला में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस दल द्वारा मंडोर गांव को पुलिस छावनी में स्थानांतरित कर दिया गया। यह विवाद पंचायती जमीन के एससी समुदाय द्वारा 88 बीघे जमीन की बोली लगाने को लेकर सामने आया है। एससी समुदाय के लोगों की मांग थी कि बोली पिछली बोली से कम होनी चाहिए और गांव मडोर के एससी समुदाय द्वारा 88 बीघे जमीन की बोली लगाने के बाद गांव के कुछ लोग जमीन पर तंबू लगाकर बैठ गए। जब पुलिस प्रशासन ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो पुलिस प्रशासन पर उनके द्वारा हमला कर दिया गया। 

  • पंजाबः पिस्तौल के बल पर ठेके में हुई लूट

    पंजाबः पिस्तौल के बल पर ठेके में हुई लूट

    गुरदासपुरः बस स्टैंड दीनानगर के ठेके में लूट का मामला सामने आया है। जहां दो युवक पिस्तौल के बल शराब के ठेके से 5500 रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दीपक कुमार पुत्र गहना राम निवासी हरदोछन्नी रोड गुरदासपुर ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास शराब के ठेके पर बतौर सेल्जमैन काम करता है। उसके साथ राकेश कुमार भी ठेके पर काम करता है। वह रात करीब 11.05 बजे वह ठेका बंद करने लगा तो दो युवक पैदल आए। दोनों ने चेहरे कपड़े के साथ ढके हुए थे। इस दौरान दोनों ठेके की लोहे की ग्रिल के पास दरवाजे पर आकर खड़े हो गए।

    जिसके बाद लुटेरों में से एक ने पिस्तौल निकाल लिया और उन्हें ठेके की अंदर से कुंडी खोलने के लिए कहा। उसने डर के कारण अंदर से गेट खोल दिया। इस दौरान दोनों आरोपी ठेके में घुसे और गल्ले में पड़ी 5500 रुपए की नकदी निकालकर फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहे है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः छोटा हाथी और कैंटर की भीषण टक्कर में 10 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    पंजाबः छोटा हाथी और कैंटर की भीषण टक्कर में 10 घायल, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के गांव खोसा पांडो से बड़ी खबर सामने आई है। जहां छोटा हाथी और कैंटर की टक्कर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी में करीब 20 लोग सवार थे। सभी लोग फिरोजपुर के कस्बा जीरा के गांव बड़ा रामसिंह वाला से जगराओं के गांव अखाड़ा में अंतिम अरदास में जा रहे थे। मोगा के गांव खोसा पांडो के पास उनकी कैंटर के साथ टक्कर हो गई। घायलों को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन लोगों को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।