Blog

  • पेड़ पर लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का श’व

    मेरठः गन्ने के खेत में प्रेमी-प्रेमिका का शव रविवार को नीम के पेड़ लटका मिला। इस दौरान शव के पास एक सिंदूर की डिब्बी पड़ी मिली है। आत्महत्या करने से पहले दोनों ने शादी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतार कर शिनाख्त का प्रयास किया। युवक उत्तराखंड का रहने वाला है, जबकि युवती मेरठ की रहने वाली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मौके से बरामद हुई बाइक युवक की लग रही है। बाइक पर उत्तराखंड का नंबर (यूके AZ 7165) पड़ा है।

    वहीं, मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवालखास में युवक-युवती गंगनहर में कूद गए। आसपास के लोगों ने दोनों को कूदते हुए देख लिया। फौरन गोताखोर और पीएसी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को बचा लिया गया। लेकिन युवक अभी तक नहीं मिला, उसकी तलाश चल रही है। रविवार की दोपहर सैफपुर फिरोजपुर की कुछ महिलाएं पशुओं का चारा लेने के लिए गंग नहर के पास स्थित परविंदर सिंह के खेत में गई थीं। खेत में उन्हें एक पेड़ पर युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके दिखाई दिए। इस पर महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मजदूरों से मिली सूचना पर किसान परविंदर सिंह भी मौके पर जा पहुंचा।

    इसके बाद परविंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। घंटों तक भी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारा। देर शाम को युवक की पहचान उत्तराखंड के महाराजपुर खुर्द वाले 22 साल के मनीष चौहान के रूप में हुई। जबकि युवती की पहचान मेरठ के जिला सैफपुर फिरोजपुर की रहने वाली राखी (20) के रूप में हुई। मौके पर एक मिठाई का डिब्बा, एक बैग और सिंदूर बिखरा हुआ मिला है। बहसूमा थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि पहली नजर में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पर दोनों के शव पेड़ से टंगे हुए थे, वहीं पर एक सिंदूर की डिब्बी भी पड़ी थी। जिससे लग रहा था कि लड़के ने मरने से पहले लड़की की मांग भरकर उससे शादी की। उसके बाद बाइक पर खड़े होकर पेड़ से लटक गए।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की बलिदान दिवस पर अवकाश की घोषणा की है। इस संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि शहीदी सभा को मुख्य रखते हुए 28 दिसंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा और सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और कॉर्पोरेशन के कार्यालय आदि बंद रहेंगे।

    बता दें कि इससे पहले यह अवकाश उन 30 आरक्षित छुट्टियों में शामिल थी जो सरकारी कर्मचारी साल भर में केवल दो ही ले सकते हैं। लेकिन आज एक अधिसूचना जारी करके सरकार ने इसे सरकारी छुट्टी में शामिल कर दिया। अभी कल ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी दिन मातमी धुन को बजाने का फैसला वापिस लिया था।

  • नए-नए तरीकों से लाई जा रही शराब, पुलिस भी देखकर है हैरान, देखें वीडियो

    पटना : कहा जाता है कि जहां जिस चीज की मनाही होती है, सबसे ज्यादा उस चीज का इस्तेमाल वहीं किया जाता है। यह कहावत उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार पर बिलकुल सटीक बैठती है। राज्य में शराब बंद है लेकिन इसके बावजूद यहां शराब खूब बेचीं जाती है। लोग जमकर शराब पीते हैं। सरकार और पुलिस दावा करती है कि वह शराब बेचने और पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बावजूद ये मामले कम नहीं हो रहे हैं। अब नया साल नजदीक है। लोग 31 दिसंबर एयर 1 जनवरी की रात को जमकर जश्न मनाएंगे। बिहार में तस्करों के लिए यह समय किसी त्यौहार से कम नहीं है। जिस वजह से इन लोगों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

    शराब तस्कर जहां तस्करी के लिए रोज नए तरीके इजाद कर रहे हैं वहीं पुलिस और उत्पाद विभाग भी इन तस्करों को पकड़ने के लिए चौकस है। गोपालगंज में पिछले 24 घंटे की बात करें तो पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर द्वारा बाइक में पेट्रोल वाली टंकी और सीट कवर को ही शराब छिपाने का ठिकाना बनाने के तरीके को पकड़ा है। यही नहीं तस्कर शरीर में जैकेट के अंदर भी शराब छिपाकर तस्करी कर रहे हैं। उत्पाद पुलिस ने 5 शातिर तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा किया है।

  • पंजाबः नहर में आया 50 फुट फाड़, कई एकड़ खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब में एक बार फिर से किसानों पर पानी की मार पड़ गई है। दरअसल, अबोहर में देर रात अबोहर से कीकर खेड़ा को जाती रोड पर मलिकपुर माइनर के पास नहर टूटने से 50 फुट का फाड़ पड़ गया। जिसके कारण किसानों के कई एकड़ खेतों में पानी भर गया। सुबह होने तक यह पानी किसानों की गेहूं की फसल तक पहुंच गया किसान विसावाराम प्यारम सावन राम ने बताया कि रात को जिस समय नहर में कटाव आया था तभी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था।

    लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उधर, इस बाबत जे रविंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंच गए थे लेकिन धुंध होने के कारण काम जल्दी शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया हैय़ किसानों ने बताया कि बीती रात नहर टूटने के कारण करीब 50 फुट का कटाव आ गया। इस कारण उनकी गेहूं की फसल सब्जियां सब कुछ पानी में डूब गई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें डर है कि अगर नहर बंद ना हुई तो यह पानी उनकी धनिया तक आ जाएगा। मौजूद लोगों का कहना है कि धनिया के कुछ घरों के बीच में पानी पहुंच भी गया है। लेकिन अगर नहर बंद ना हुई तो उनके घर डूब जाएंगे उन्होंने नेहरू विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਧੁੰਦ ਦੀ ਚਿੱਟੀ ਚਾਦਰ ਤੇ ਸ਼ੀਤ ਲਹਿਰ ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੀ ਹੌਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਠੰਢ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਣੇ ਉੱਤਰ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਅਸਰ ਦਿਖਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।  ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿਚ ਛਾਈ ਧੁੰਦ ਦੀ ਸੰਘਣੀ ਚਾਦਰ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਠੰਢ ਨੇ ਵੀ ਜ਼ੋਰ ਫੜ ਲਿਆ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਜਾਂ ਹੋਰ ਵਾਹਨਾਂ ਉਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਠਾਰ ਰਹੀ ਹੈ।  ਲੋਕ ਦਿਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਲਾਈਟਾ ਜਗਾ ਕਰ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਗਲੇ 2 ਦਿਨ ਹੋਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗੀ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਲਕੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋਣ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨ ਹੈ, ਤਾਪਮਾਨ ਘੱਟੋ ਘੱਟ ਛੇ ਡਿਗਰੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬਾਏ ਡਿਗਰੀ ਰਿਹਾ। ਲੋਕ ਠੰਡ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਗਰਮ ਕੱਪੜੇ ਪਾ ਕੇ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः कोहरे के कहर से 7 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    हादसे में पुल से नीचे गिरा ट्रक 

    अमृतसरः उत्तर भारत में ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। इस दौरान मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा माने जाने वाले अमृतसर में भी ठंड का काफी असर देखने को मिल रहा है। इस घने कोहरे के कारण आज सुबह ब्यास पुल पर 7 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसके बाद गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक बड़ा ट्रक भी पुल से नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गाड़ियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए।

    मौके पर गाड़ियों के मालिकों ने कहा कि कोहरे के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। लेकिन राहत की खबर यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्यास पुल पर पहले भी एक हादसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने कहा कि हादसे के दौरान एक व्यक्ति पेड़ की टहनी लेकर सड़क पर खड़ा था, लेकिन घने कोहरे के कारण व्यक्ति का पता नहीं चला। इस दौरान व्यक्ति को बचाने के लिए जब गाड़ी चालक ने ब्रेक मारी तो तभी पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

  • पंजाबः सुबह-सुबह फॉर्च्यूनर, बोलैरो सहित कई गाड़ियों की हुई टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आज कोहरे के कहर के कारण सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला लोहारा से सामने आया है। जहां फॉर्च्यूनर, बोलैरो और ट्राली सहित कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति के ज्यादा चोटें आई है। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल शरीब ने बताया कि वह बाबा जी के साथ गाड़ी चलाते है। उन्होंने कहा कि लोहारा चौक में मोगा की ओर से आ रही ट्राली के साथ उनकी बोलैरो की टक्कर हो गई।

    इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं रघुबीर सिंह ने बताया कि लोहारा चौक के पास ट्राले वाला गाड़ी पास करने लगा था। रघुबीर ने बताया कि ट्राले वाले के आगे एक गाड़ी वाले ने अपनी कार खड़ी की हुई थी। जिसके कारण ट्राले वाला इंडीगेटर देकर गाड़ी पास करने लगा सामने से आ रही बोलैरो गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 4 से 5 गाड़ियों की ओर टक्कर हो गई। रघुबीर ने बताया कि इस हादसे में बोलैरो चालक की टांगों और उसके सिर पर गहरी चोटे लगी। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

  • जालंधरः इंसानियत शर्मसार! पिता के कारण ठंड से 4 दिन के बच्चे की हुई मौ’त

    जालंधर, ENS: महानगर में घने कोहरे के कारण जहां लोगों का ठंड से बुरा हाल हो रहा है। वहीं घने कोहरे में इंसानियत शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। दरअसल,फिल्लौर में परिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी और 4 दिन के बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। इस कड़ी ठंड के कारण 4 दिन के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीतू के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी पत्नी के साथ अकसर मारपीट करता था। वहीं महिला के भाई अजय ने बताया कि उनकी बहन संगीता की शादी जीतू निवासी गांव चक्क साबू से हुई है।

    जब उसकी बहन गर्भवती हुई तो उसके पति जीतू ने संगीता से कहा कि वह उसकी शादी अपनी छोटी बहन से करवा दे। वह दोनों को अच्छे से रखेगा। पत्नी नहीं मानी तो मारपीट करने लगा। जीतू का साथ रिश्ते में लगते उसके भाई इंद्रपाल व उसकी पत्नी रीना भी दे रहे थे। पिछले हफ्ते उसकी बहन ने बेटे को जन्म दिया। उसके पति ने उसे फिर शादी करवाने को कहा। वह नहीं मानी तो शनिवार को उसे और 4 दिन के बच्चे को बिना गर्म कपड़ों के घर के बाहर निकाल दिया। रात में मां और बेटे की तबीयत बिगड़ गई। ठंड के कारण बच्चे की मौत हो गई।

    भाई ने बताया कि वह सुबह बहन से मिलने उसके घर पहुंचा। इस दौरान उसकी हालत खराब थी। अजय ने कहा कि कई बार 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। वह बहन को बाइक रेहड़े पर डाल कर 15 किमी दूर सरकारी अस्पताल फिल्लौर पहुंचा। डॉक्टरों ने खराब हालत देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को श्मशान में दफनाने के अगले दिन जीतू ने संगीता से कहा कि लड़का तो मर गया, अब तुम भी मरने वाली हो। थाना फिल्लौर में तैनात एएसआई सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि सुनीता के पति के खिलाफ शिकायत मिली है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • जालंधरः सुबह सुबह कोहरे के कारण ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौ’त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं इस घने कोहरे के  कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान कोहरे के चलते सुबह सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, धन्नोवाली फाटक के पास मिनी ट्रक और कार की टक्ककर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे के दौरान कार में सवार कोई वीआईपी व्यक्ति और उसका गनमैन मौजूद था।

    फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दुर्घटना में ब्रेजा सवार 4 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। चारों घायलों को इलाज के लिए राहगीरों की मदद से रामामंडी के जोहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की चौकी परागपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बल्लू ने बताया कि वह भी इस गाड़ी में सवार था।

    इस हादसे में उसके साथ 3 लोग बैठे हुए थे। उन्होंने कहा कि एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों के बारे में उन्हें नहीं पता की उपचार के लिए कहां ले जाया गया है। वहीं वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस हादसे के बाद सरकारी इनोवा गाड़ी पीबी 90 6667 आई। उन्होंने कहा कि इनोवा गाड़ी में गनमैन भी सवार था। वह हादसे का शिकार हुई कार में सवार व्यक्तियों को कहीं पर ले गए। जबकि कार बल्लू का कहना है कि वह भी घायलों को फोन लगा रहा है, लेकिन कोई भी उसका फोन नहीं अब उठा रहा।

  • क्रिसमस पर मस्ती के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे पर्यटक, नदी में डाली जीप, देखें वीडियो

    शिमला: राजधानी शिमला में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहरी राज्य से काफी संख्या में पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। पर्यटकों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था कर रखी है। मनाली से यह पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की वादियों में पहुंच रहे हैं। पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती कर रहे हैं, वहीं मस्ती के चक्कर में कई पर्यटक अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। जरा सी लापरवाही पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकती है। तांदी संगम के बीच एक पर्यटक वाहन ने भागा नदी को पार किया। हालांकि नदी का प्रवाह शांत था, लेकिन लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती थी। सोशल मीडिया पर पर्यटक वाहन के नदी पार करने का वीडियो भी वायरल हुआ है। एससी मयंक चौधरी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

    वहीं शिमला में आई आपदा के बाद यह पहला मौका है कि काफी बड़ी संख्या में पर्यटक बाहरी राज्य से शिमला आ रहे हैं। जिसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिमला में 72 घंटे में 55 हजार 345 टूरिस्ट व्हीकल पहुंचे हैं। वहीं, शिमला ट्रैफिक पुलिस भी यातायात सुचारू करने में जुट गई है, ताकि शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो। इसके लिए शिमला पुलिस ने जगह-जगह व्यवस्था कर रखी है। वहीं, रिज मैदान व माल रोड पर शिमला कार्निवाल के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों में भी शिमला में जश्न मनाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया है। युवा-बुजुर्ग-बच्चे सभी जश्न मनाने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं।