Blog
-

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ
ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा विकास खंड अंब में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 3 से 5 जुलाई 2023 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखंड अंब की विभिन्न पंचायतों के लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए डीडीएमए ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए युवा स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है ताकि प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों को सही समय पर अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अंब में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत भटेड़, गिंडपुर मलौन, डूहल बंगवाला, डूहल भट तथा अप्पर लोहारा के 50 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं की स्थिति से निपटने के बारे में विभिन्न वक्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल के अलावा अग्निशमन विभाग से सुभाष चंद ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सुमन चहल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ऊना जिला के अन्य विकास खंडों में भी किया जाना प्रस्तावित है। -

दिव्यांग श्रेणी में जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को
ऊना/सुशील पंडित: कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक(जेबीटी) का एक पद बैच आधार पर दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जेबीटी पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में केवल वही अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने 27.09.2022 तक इस कार्यालय में आवेदन किए हैं।उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते हैं। उपनिदेशक ने कहा कि अभ्यार्थियों को काॅल लेटर भेज दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों की सूची इस कार्यालय की वेबसाइट http://www.ddeeuna.inपर उपलब्ध है। -

कार और कैंटर के बीच हुई भिडंत में आधा दर्जन लोग घायल
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव भंजाल में कार और कैंटर के बीच हुई भिडंत में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व लाया गया। यहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को चालक कुलजीत सिंह निवासी धर्मपुर तहसील मुकेरियां अपनी कार में दौलतपुर की तरफ जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव भंजाल में उसकी कार आनियांत्रित होकर दौलतपुर की तरफ से आ रहे कैंटर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई। दोनों वाहनों के बीच आमने सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण कार में सवार शिवांशी ठाकुर, सोनाली, कुलजीत सिंह, विश्वदीप सिंह व शिवांग घायल हो गए, जबकि कैंटर चालक मनीष कुमार निवासी लालसिंगी भी चोटिल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने वाहनों ने निकालकर उपचार के लिए निजी वाहन से सिविल अस्पताल अम्व पहुंचाया। यहां से गंभीर रूप से घायल हुए विश्वदीप, शिवांशी ठाकुर व शिवांग को डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित कार चालक कुलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। -

हटली पटियाला महिला मंडल ने अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने की ली शपथ
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली केसरू के हटली पटियाला महिला मडंल ने हटली बने नशा मुक्त अभियान के तहत महिला मडंल की महिलाओं ने हटली पंचायत को नशा मुक्त बंनाने के लिए शपथ ली और इलाके में भांग के पौधों को उखाड़ा। महिला मंडल की प्रधान सुजाता पटियाल ने बताया कि बर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंस रहा है। जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर महिला मंडल अपनी पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने की शपथ लें और युवाओं को नशे के दलदल में धसने से बचायें तभी हमारे समाज और राज्य के युवा नशे जैसी भयंकर दलदल से बच सकता है।उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी सरकार बने। हर सरकार नशे की रोकथाम के लिए करोड़ों का धन खर्च करती है। लेकिन जब तक धरातल पर महिला मंडल कार्य नहीं करेंगे। तव तक समाज नशा मुक्त नहीं हो सकता है। इसलिए आएं और शपथ लें। कि हम अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।इस मौके पर प्रधान सुजाता पटियाल, नीलम पटियाल, उर्मिला,सोमा, निशा,नीलम पटियाल, सोमा, सुषमा पटियाल के व अन्य महिलाएं मौजूद रही। -

पंजाब: अब यह टोल प्लाजा इस तारीख को होगा बंद, देखें वीडियो
मोगाः मोगा के बाघापुराना रोड पर स्थित सिंघावाला टोल प्लाजा अब 25 जुलाई की बजाय 5 जुलाई को बंद होगा। बाघापुराना विधायक अमृतपाल सुखानंद ने जानकारी दी। तो वहीं दूसरी तरफ टोल प्लाजा बंद होने की खबर सुनते ही टोल कर्मचारी निराश, कहा रोजगार देने की बात करने वाली पंजाब सरकार खुद ही रोजगार छीन रही है। -

हिमाचल की बेटी ने भरी कामयाबी की उड़ान टीवी पर कुंडली भाग्य में दिखेंगी
धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई
बद्दी। चंबा की बेटी मृणाल एन चंद्रा ने कामयाबी की लंबी उड़ान भरी है। मृणाल टीवी पर प्रसारित होने वाले कुंडली भाग्य धारावाहिक में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक झुकी झुकी सी नजर में वह पहले कार्य कर चुकी है और उनके काम को लोगों ने काफी सराहना है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कुंडली भाग्य में मुख्य भूमिका मिली है। जिला चंबा के मुगला मोहल्ले की रहने वाली मृणाल ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार को दिया है।
बद्दी में आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नवल चंद ने बताया कि मृणाल ने अपनी पढ़ाई डीएवी पालमपुर और चंडीगढ़ से पूरी की है। दिल्ली में बीए के दौरान थियेटर ज्वांइन किया। मृणाल स्टार प्लस के धारावाहिक ये झुकी-झुकी सी नजर में अपने शानदार अभिनय से प्रसिद्ध हुई। अब उन्हें बड़ा मौका मिला है। और वह टीवी में कुंडली भाग्य में दिखेंगी। मृणाल की माता नालागढ़ कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं।
-

पंजाब: दिनदहाड़े इस इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने युवक पर चलाई गोलियां
अमृतसर: विजय नगर में दिनदहाड़े गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां 2 मोटरसाइकिल सवारों ने एक युवक पर 6-7 राऊंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार युवक के पैर में गोली लगी है।
पीड़िता युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन युवक का कहना है कि उस पर पहले भी जानलेवा हमला था, और आज फिर से एक बार उस पर गोलियां चलाई गई हैं। युवक का कहना है कि आज कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तथा उस पर जानलेवा हमला कर फायरिंग कर दी।
-

पंजाबः कार ओर ट्राले में हुई भीषण टक्कर, बेकाबू होकर ट्रैफिक पुलिस के बने केबिन में जा घुसी गाड़ी
मोगाः मोगा के कस्बा बाघापुराना में एक कार ओर ट्रक में टक्कर होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधा चोक में बने ट्रैफिक पुलिस के चेक पोस्ट में जा घुसी। वही चेक पोस्ट का काफी नुकसान हुआ, चेक पोस्ट का दरवाजे टूट गया।
यह घटना सुबह की बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक एक परिवार अपनी कार से अमृतसर जा रहा था कि बाघापुराना चोक में उसकी एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई और कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधा चोक में बने पुलिस की चेक पोस्ट में जा घुसी। जहां चेक पोस्ट का भारी नुकसान हुआ वहीं कार में सवार चार लोग जख्मी हुए। यह घटना सी.सी.टी.वी में कैद हो गई।
-

पंजाबः नेशनल हाइवे पर टिप्पर और कार की टक्कर में दंपति की मौत
श्री मुक्तसर साहिबः गांव खुडियां गुलाब सिंह वाला के पास नेशनल हाइवे नौ पर टिप्पर ट्राला ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों दवाई लेने के लिए कार से मलोट जा रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी देते हुए प्रेम चंद निवासी गांव घुकियांवाली जिला सिरसा ने बताया कि पुत्रवधू नवदीप कौर गर्भवती थी। देर रात बेटा जगप्रीत सिंह व पुत्रवधू कार से प्रेगनेंसी की दवाई लेने के लिए मलोट जा रहे थे।
प्रेम चंद ने बताया कि वह खुद समधी मलकीत सिंह निवासी भाई का केरा की कार से बेटे की कार के पीछे आ रहे थे। जब बेटा कार लेकर जीटी रोड कट खुडियां से चन्नू लिंक रोड के पास पहुंचा तो सामने से एक टिप्पर ट्राला के चालक ने बिना इशारा किए तेजी व लापरवाही से वाहन को मोड़ दिया। जगप्रीत सिंह व पुत्रवधू नवदीप कौर की गाड़ी टिप्पर ट्राला में घुस गई। जिससे पति-पत्नी को काफी चोटें लगी और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दंपती की मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।
-

पंजाबः रेस्टोरेंट में खाने में निकला चूहा, ग्राहकों ने जताया रोष, देखें वीडियो
लुधियानाः विश्कर्मा चौक के पास एक रेस्टोरेंट के खाने में चूहा निकलने का मामला सामने आया है। दरअसल एक परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आया था। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट में वेटर को नॉनवेज खाना ऑर्डर किया। परिवार वालों का आरोप है कि जब खाना आया तो उन्होंने देखा कि उसमें चूहा था।
जिसके बाद खाना खाने आए परिवार के लोगों ने रेस्टोरेंट मालिक पर जमकर गुस्सा निकाला और इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस बीच ढाबा मालिक और ग्राहक की जमकर बहस भी हुई है। दूसरी ओर पत्रकारों से बातचीत में ढाबा मालिक हनी घई ने बताया कि कुछ शरारती लोग रविवार रात परिवार के साथ ढाबे पर खाना खाने आए थे।
साजिश के तहत उन्होंने अपनी मटन की प्लेट में मरा हुआ चूहा गिराया ताकि उनके ढाबे का नाम खराब हो सके। हनी घई ने कहा कि उनके ढाबा की सेहत विभाग से चेकिंग करवा सकते हैं, उनका खाना बिल्कुल साफ है । मैनेजर ने उसे बताया था कि जिस व्यक्ति ने मटन में चूहा मिलने के आरोप लगाए हैं, वही व्यक्ति 3 महीने पहले भी ढाबा पर आया था। उस दौरान उस व्यक्ति ने बिल में छूट लेने के लिए काफी ड्रामा किया था। इसके अलावा वह ग्रेवी को लेकर भी झगड़ा कर चुका है।