Blog
-

नशे की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता – डीसी
ऊना/सुशील पंडित : वर्तमान में नशा हमारे समाज में तेज़ी से फैल रहा है। इसके प्रभाव में ज्यदातर छोटी आयु के बच्चे आ रहे हैं। ऐसे में भावी पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कडे़ प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ऊना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला में नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक लोगों के बीच पहुंच कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों व नशे की रोकथाम के बारे में आमजन में जागरूकता फैलाना है।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह नशे का कारोबार कर रहे हैं तथा योजनाबद्ध तरीके से युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि नशे से युवा और बच्चों को बचाने के लिए सबसे पहले शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि शिक्षण संस्थानों के बच्चें ही ज्यादातर नशे की गरिफत में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। इस सामाजिक कुरिती को जड़ों से खत्म करने के लिए आमजन को भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूकता के साथ-साथ शिक्षित करना भी आवश्यक है जिसमें अध्यापक और अभिभावक अपनी महत्पूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के मन में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे घर से ही जागरूक पैदा करें ताकि वे नशें की बुराईयों से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ एक वातावरण पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नशा नहीं होना चाहिए। क्योंकि जब बच्चें सार्वजनिक रूप से नशा नहीं देखेंगे तो उसका बच्चों पर काफी प्रभाव पडे़गा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे संबंधित पंचायतों में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संदेश बाॅल राईटिंग व स्लोगन के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा ग्राम सभाओं में भी जागरूक व शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से कार्य करके एक बेहतरीन माॅडल स्थापित करें ताकि दूसरी पंचायतों के लिए उदाहरण बन सके। कहा कि ऊना जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पहली बार जिला में प्रोजैक्ट आॅफिस खोला गया है। इसके अलावा नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर सम्पर्क किय जा सकता है।उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में फंसे हुए युवाओं को बाहर निकालने के लिए एमस के डाॅक्टरों के माध्यम से जिला के डाॅक्टरों को टेंªड किया जाएगा। इस अवसर पर गुंजन संस्था के संचालक निदेशक विजय कुमार ने प्रेजैंटेशन के माध्यम से नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद नशे से ग्रसित से व्यक्ति को नशे से बाहर निकालना तथा भावी पीढ़ी को नशे से बचाना है।इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान, बीडीओ ऊना किशोरी लाल वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार सहित विकास खंड ऊना विभिन्न पंचायतों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे। -

पंजाब: 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज पंजाब सरकार ने फेरबदल करते हुए 22 जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट



-

पंजाबः व्यक्ति पर हमलवारों ने किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो
फ़िरोज़पुरः क़स्बा मल्लावाला में झगड़े का एक मामला सामने आया है। जिसमें कुछ हथियारबंद लोगो ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसको मल्लावला के अस्पताल से फ़िरोज़पुर सिविल अस्पताल नैन भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति ने बताया कि हमला करने वाले लोगों से पहले ही हमारा आपसी विवाद चल रहा था और ये लोग मुझे मारने की धमकियां दे रहे थे। आज उन्होंने तेज़धार हथियारों के साथ मेरे ऊपर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति का आरोप है कि मुझे गोली मार कर घायल कर उक्त हमलावार वहां से फ़रार हो गए।
वहीं इलाज कर रहे सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल ने बताया है कि उसको गोली लगने से घायल हुआ है। मगर ऐसा नहीं लग रहा जिसकी जांच के लिए इनको फ़रीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मैडिकल अस्पताल के लिए रैफ़र किया गया है।
-

जालंधरः पटवार खाने में बुढ़ापा पेंशन कागजों पर हस्ताक्षर दौरान महिला ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: तहसील परिसर विवादों होने का मामला सामने आया है। ऐसा ही एक ताजा मामला जालंधर के पटवार खाने में देखने को मिला। जहां महिला बुढ़ापा पेंशन पर साइन करवाने के लिए आई थी। जिसके बाद महिला द्वारा पटवारी पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए गए। जिसके बाद महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त अधिकारी ने उसे कहा कि जो करना है कर लें।
वहीं इस मामले को लेकर अधिकारी से बात की गई तो उसने अपने ऊपर लगे आरोपो को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मेरा एरिया नहीं है, मैं कानूनगो हूं। उक्त महिला के कागजों पर पटवारी के हस्ताक्षर होने है। लेकिन उक्त महिला इस मामले को समझने के लिए तैयार नहीं है। जबकि महिला ने कहा कि उसे पटवारी ने वहां पर भेजा है। जिसके कारण वह उक्त अधिकारी के पास आई है।
-

होली में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के हुए नुक्सान का लिया जायजा
ऊना/सुशील पंडित: हरोली में कृषि विभाग के अधिकारी लेखराज संधु व खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने हरोली की पंचायतों जैसे कांगड़, बढ़ेड़ा, सलोह व लोअर वढेडा में किसानों के खेतों का दौरा किया और बारिश से हुए नुक्सान का जायज़ा लिया। । इसमें किसानो ने मक्की, माह , रागी, तिल और भिंडी की फसल लगाई थी परंतु भारी बारिश के चलते उनकी फ़सलों को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है । इस दौरान अंकुश शर्मा ने किसानों को फ़सल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें मक्की की फसल में 31 जुलाई 2023 से पहले अपनी फसल का बीमा करवाने के बारे में अवगत करवाया । इसमें एक कनाल में किसान को 48 रुपए देने होंगे । कृषि अधिकारी लेखराज संधु ने किसानों को मक्की की फसल में बीमारियों व कीटों की रोकथाम के बारे में भी बताया । इस दौरान कांगड़ पंचायत की प्रधान श्रीमती नीलम भी साथ रहे। -

पंजाबः लव मैरिज के 7 दिन बाद लड़के की मौत, गाड़ी से लाश बरामद
पटियालाः जिले के बनूर इलाके में बीयर बार में काम करने वाली लड़की से प्रेम विवाह के 7 दिन बाद एक टैक्सी ड्राइवर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दिलप्रीत सिंह का शव इनोवा कार से बरामद किया गया है। इस संबंध में मृतक के पिता बलविंदर सिंह निवासी मनौली की शिकायत पर उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और उसकी सास कुलदीप कौर निवासी जीरकपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बलविंदर सिंह ने कहा कि दिलप्रीत सिंह अपनी इनोवा कार निजी तौर पर चलाता था। जो अक्सर बार अटेंडेंट के रूप में काम करने वाली मनप्रीत कौर को शादियों और बार में काम करने के लिए लेकर जाता था। इसी बीच दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद उसकी पत्नी मनप्रीत दिलप्रीत को गांव में रहने से रोकती थी। जिसके चलते शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बलविंदर के मुताबिक, दिलप्रीत अपनी पत्नी और सास के साथ उनके घर पर रहने लगा। कुछ दिन पहले जब वह गांव आया तो उसकी पत्नी और सास ने उससे झगड़ा किया और गांव के सामने उसे अपमानित किया। बेइज्जती से दुखी दिलप्रीत इनोवा कार लेकर चला गया और 17 जुलाई को उसका शव बनूड़ ओवरब्रिज के नीचे इनोवा गाड़ी में मिला।
पिता ने कहा कि दिलप्रीत ने मरने से पहले अपनी पत्नी को फोन किया था लेकिन फोन पर भी उसने उसे गलत व्यवहार किया। पिता ने आरोप लगाए है कि उसने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए कहा। पत्नी से फोन पर बात करने के बाद दिलप्रीत ने जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना की पुष्टि करते हुए थाना सदर बनूड़ कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी और सास फरार हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना रामांमडी की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आतिश निवासी एकता नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई अरुण कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान सूर्या एन्क्लेव के पास मौजूद थे। जहां पुलिस को देख पैदल आता युवक अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।
जिसे एसआई अरुण कुमार और उनकी टीम ने रोक कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें 205 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी ताकि यह पता चल सके आरोपी हेरोइन की सप्लाई को कहां से लेकर गया था और कहां देने जा रहा था।
-

जालंधरः 6 वांछित भगोड़े गिरफ़्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना नवी बारादरी की पुलिस ने 6 वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान विजय कुमार निवासी शेर सिंह कालोनी बस्ती पीरदाद, रजवंत सिंह निवासी ग्रीन मांडल टाउन, दलेर सिंह निवासी राणीवहाल तरनतारन, जतिंदर सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर, रिंकू कुमार निवासी स्टाफ कालोनी सिविल हस्पताल और अशोक कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत ने भगोड़े क़रार कर दिया था। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।
-

बड़ी कार्रवाईः भाजपा के 9 विधायक सस्पेंड
कर्नाटकः विधानसभा उपाध्यक्ष पर कागज फेंकने के आरोप में सुनील कुमार, आर अशोक, सीएन अश्वथ नारायण, यशपाल आनंद सुवर्णा, डी वेदव्यास कामथ, अरविंद बेलाड, अरागा ज्ञानेंद्र, उमानाथ कोटियन, धीरज मुनिराजू और भरत शेट्टी वाई को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौ विधायकों को उप सभापति रुद्रप्पा लमानी पर उस समय कागज फेंकने के आरोप में कर्नाटक विधानसभा के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया, जब वह अपनी कुर्सी पर थे। विधानसभा उपाध्यक्ष पर कागज फेंकने के आरोप में सुनील कुमार, आर अशोक, सीएन अश्वथ नारायण, यशपाल आनंद सुवर्णा, डी वेदव्यास कामथ, अरविंद बेलाड, अरागा ज्ञानेंद्र, उमानाथ कोटियन, धीरज मुनिराजू और भरत शेट्टी वाई को इस सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
जब उपसभापति रुद्रप्पा लमानी कार्यवाही का संचालन कर रहे थे, तब भाजपा सदस्यों ने अपना गुस्सा जाहिर किया, जिसके बाद अध्यक्ष यूटी खादर यह कहते हुए चले गए कि सदन दोपहर के भोजन के लिए नहीं टूटेगा और बजट और मांगों पर चर्चा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जो सदस्य दोपहर के भोजन के लिए जाना चाहते हैं वे जा सकते हैं और चर्चा के लिए लौट सकते हैं। यह तब हुआ जब विपक्षी भाजपा और जद (एस) के सदस्य सदन के वेल से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और कांग्रेस सरकार पर अपने गठबंधन नेताओं की “सेवा” के लिए 30 आईएएस अधिकारियों को तैनात करने का आरोप लगा रहे थे, जिन्होंने शहर में सोमवार और मंगलवार को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के लिए बैठक की थी। -

पंजाबः बाढ़ के बाद भूखे मर रहे पशु, चारा ना मिलने पर हुआ झगड़ा, देखें वीडियो
फिरोजपुरः सरहदी गांव गट्टी राजो में कुछ दिन पहले सतलुज दरिया के पानी का स्तर बढ़ने के बाद इस गांव में बाढ़ आ गई थी। जिसके चलते गरीब लोगों का काफी नुकसान हुआ और उनका पशुओं के लिए इक्ट्ठा किया हुआ चारा फीड तुड़ी आदि सामान बाढ़ के पानी में बह गया। जिसके कारण इन लोगो के पशु भूखे प्यासे है। इन लोगों की मदद के लिए सरकारी और कुछ समाजसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। जो इनके गांव में उनके भूखे प्यासे पशुओं के लिए चारा फीड देने के लिए गांव में पहुंच रहे हैं। एक ऐसी ही समाज सेवी संस्था गांव गट्टी राजो के में कल रात को भूखे प्यासे पशुओं के लिए चारा देने के लिए पहुंची थी और उनके पहुंचने के बाद उस समय गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जब इस गांव के सरपंच ने अपनी वाहवाही के लिए इस समाज सेवी संस्था को यह कह कर वापिस भेज दिया कि यहां चारे की जरूरत नहीं है। मगर जब इसके बारे में पास ही खड़े पीड़ित गरीब मोड़ा सिंह व्यक्ति को पता चला तो उसने इस बात का विरोध किया और कहा कि हमारे पशु भूखे प्यासे हैं और उनको चारे की जरूरत है। मगर हमारे पास कोई भी मदद करने के लिए नहीं पहुंच रहा। हमें मदद की जरूरत है तो इस बात को लेकर कांग्रेसी सरपंच गुस्से में आ गया और इस व्यक्ति की मारपीट करने लगे।
सरपंच का गुस्सा इतना बढ़ गया कि सरपंच ने इस गरीब मोड़ा सिंह व्यक्ति पर अपनी बंदूक तान दी और मारपीट करने के बाद उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए अपना ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसे यह मोडा सिंह पूरी तरह से घायल हो गया और घायल को इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां मोडा सिंह का इलाज चल रहा है। घायल मोडा सिंह के परिवारिक सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि हमारे हालात बहुत नाजुक हो चुके हैं और बाढ़ में हमारा सब कुछ बह गया है। हमारे द्वारा सामाजिक संस्थाओं से अपने बेजुबान पशुओं के लिए चारा फीड मांगी तो सरपंच ने हमारे साथ मार पिटाई की। अब घायल और उसके परिवारिक सदस्य पंजाब पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
वही इस घायल मोटा सिंह का इलाज कर रहे 7 साल के डॉक्टर ने बताया कि यह घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है और उन्होंने बताया है कि सरपंच के द्वारा इस व्यक्ति के ऊपर हमला किया गया है जिसके काफी छोटे वगैरा लगी हुई है जिसकी अगली कार्रवाई के लिए हमारे द्वारा मेडिकल रिपोर्ट संबंध पुलिस थाने में भेजी गई है।