ऊना/सुशील पंडित: हरोली में कृषि विभाग के अधिकारी लेखराज संधु व खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने हरोली की पंचायतों जैसे कांगड़, बढ़ेड़ा, सलोह व लोअर वढेडा में किसानों के खेतों का दौरा किया और बारिश से हुए नुक्सान का जायज़ा लिया। । इसमें किसानो ने मक्की, माह , रागी, तिल और भिंडी की फसल लगाई थी परंतु भारी बारिश के चलते उनकी फ़सलों को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है । इस दौरान अंकुश शर्मा ने किसानों को फ़सल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें मक्की की फसल में 31 जुलाई 2023 से पहले अपनी फसल का बीमा करवाने के बारे में अवगत करवाया । इसमें एक कनाल में किसान को 48 रुपए देने होंगे । कृषि अधिकारी लेखराज संधु ने किसानों को मक्की की फसल में बीमारियों व कीटों की रोकथाम के बारे में भी बताया । इस दौरान कांगड़ पंचायत की प्रधान श्रीमती नीलम भी साथ रहे।
होली में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के हुए नुक्सान का लिया जायजा

Leave a Reply