Blog

  • इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में बच्चों से करवाई गई ‘लैंड ऑफ फेंटेसी’ गतिविधि

    इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में बच्चों से करवाई गई ‘लैंड ऑफ फेंटेसी’ गतिविधि

    जालंधर:  इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लॉरर्स के बच्चों से ‘लैंड ऑफ फेंटेसी’ गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। नन्हें बच्चे कल्पना की दुनिया के पसंदीदा चरित्र की वेशभूषा में सजकर आए बड़े मनमोहक लग रहे थे। कुछ बच्चे मिकी माऊस, डोरेमोन, गूफी, डॉनल्ड डक व छोटा भीम बनकर आए तो कुछ लड़कियाँ परियों की वेशभूषा में आईं।

    उन्हीं की तरह बातचीत कर रहे थे, उन्हीं की तरह नृत्य कर रहे थे। बच्चे  अपनी कल्पना को पंख लगाए अपने मनपसंद किरदार को निभाते  बहुत सुंदर प्रतीत हो रहे थे। बच्चों ने इस गतिविधि में खूब आनंद लिया। श्रीमती अलका अरोड़ा  (डिप्टी डायरेक्टर इनोकिड्स) ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के बौद्धिक, मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी कल्पना-शक्ति को भी बढ़ावा देती हैं।

  • जालंधरः ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भीष्ण टक्कर, माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा

    जालंधरः ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की भीष्ण टक्कर, माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा

    जालंधर/वरुणः मलसियां से दर्दनाक घटना का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव की संगत ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नकोदर में स्थित एक धार्मिक डेरे पर माथा टेकने जा रही थी। इसी दौरान मलसियां के नजदीक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीष्ण टक्कर में ट्रैक्टर पुल से लटक गया जबकि ट्रक पुल से नीचे घिर गया। दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक सहित ट्रैक्टर ट्राली में सवार कई लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।

  • दुनिया की सबसे बड़ी एपल फैक्ट्री में भड़के श्रमिक, देखें वीडियो

    दुनिया की सबसे बड़ी एपल फैक्ट्री में भड़के श्रमिक, देखें वीडियो

    हेनानः चीन में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एप्पल आईफोन (iPhone) फैक्टरी में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन की ख़बर सामने आई है। चीन के हेनान प्रांत के झेंगझोऊ स्थित फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी के कर्मचारियों ने ये विरोध प्रदर्शन किया है। फैक्ट्री के इन कर्मचारियों में  सख्‍त कोविड प्रतिबंधों और वेतन नहीं मिलने को लेकर नाराजगी है। इन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने से घबराहट भी है। फॉक्सकॉन, एप्पल सहित कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए गैजेट्स को असेंबल करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी है।

    फॉक्‍सकॉन की फैक्‍टरी में सितंबर में लॉन्‍च हुए Apple के iPhone 14 को असेंबल किया जाता है। फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी के कर्मचारियों के प्रदर्शन के कई वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दर्जनों कर्मचारी सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और नारे लगा रहे हैं। दंगारोधी पुलिस भी वहां तैनात दिख रही है। पुलिसकर्मियों के साथ भी कर्मचारियों की झड़प हो रही है।

    रॉयटर्स समाचार एजेंसी के मुताबिक चीन स्थित एप्पल आईफोन के दुनिया के सबसे बड़े कारखाने में कर्मचारियों को कोरोना वायरस के कारण लागू प्रतिबंधों के बीच कॉन्ट्रेक्ट संबंधी विवाद के चलते पीटा गया और हिरासत में रखा गया। सोशल मीडिया पर बुधवार को पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में यह नजर आ रहा है और कारखाने के कर्मचारियों ने भी यह जानकारी दी। चीनी सोशल मीडिया पर मौजूद कारखाने के वीडियो में नकाब पहने हजारों प्रदर्शनकारी सफेद सुरक्षात्मक सूट पहने पुलिसकर्मियों का सामना करते हुए दिख रहे हैं। एक शख्स के सिर पर डंडा मारा गया और एक अन्य को उसके हाथ पीछे की ओर बांधकर ले जाते हुए दिख रहा है।

    मध्‍य चीन में स्थित फॉक्‍सकॉन की इस फैक्‍टरी को आईफोन सिटी भी कहा जाता है। यहां करीब 2 लाख से ज्‍यादा कर्मचारी काम करते हैं। इस फैक्‍टरी में दुनिया का सबसे ज्‍यादा आईफोन असेंबल किए जाते हैं। झेंगझोऊ इलाके में कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद से ही सख्‍त लॉकडाउन लगा दिया गया है। फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी में भी कर्मचारी इन प्रतिबंधों के बीच ही काम करने को मजबूर हैं। इस फैक्टरी के कुछ वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर दिखाई दिया था। 31 अक्‍टूबर को वायरल हुए इन वीडियो में फॉक्‍सकॉन फैक्‍टरी की दीवार फांदकर कुछ श्रमिक भागते दिखे थे। उस वक्त कहा गया था कि फैक्‍टरी के कुछ कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद डरे हुए कर्मचारी अपना सामान हाथों में लेकर भाग रहे हैं। उन्‍हें आशंका थी कि सरकार कर्मचारियों को फैक्‍टरी में ही बंद कर देगी। लॉकडाउन लागू होने के बाद यहां काम कर रहे लोग दहशत में थे। 

    चीन के कारखानों में काम कर रहे श्रमिकों में यहां की सरकार की ओर से आपनाई जा रही जीरो कोविड नीति को लेकर डर के साथ नाराजगी भी है। चीन की सरकार इस नीति के तहत जहां भी कोरोना के मामले सामने आते हैं, वहां सख्त लॉकडाउन लागू कर देती है। इसके साथ ही संक्रमित लोगों को क्‍वारंटाइन कर देती है। चीन की सरकार की इस सख्त नीति से फैक्टरी के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एप्पल इंक ने पहले चेतावनी दी थी कि झेंगझोउ कारखाने पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण नए iPhone 14 मॉडल बाजार में देरी से उपलब्ध होंगे।

  • 31 मार्च 2023 के बाद नहीं नज़र आएंगे ये ऑटो 

    31 मार्च 2023 के बाद नहीं नज़र आएंगे ये ऑटो 

    देहरादून: उत्तराखंड की सड़कों पर 10 साल पुराने डीजल से चलने वाले ऑटो और विक्रम 4 महीने बाद नजर नहीं आएंगे। परिवहन विभाग ने  3 हजार से ज्यादा ऑटो-विक्रम को हटाने का फैसला लिया है। फैसला लेने से पहले 18 नये रूट प्लान किये गए हैं, जिनमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चलाया जाएगा।

    बता दें कि देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में एनजीटी बढ़ते प्रदूषण पर कई बार चिंता जता चुका है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसकी शुरुआत राजधानी देहरादून से होने जा रही है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रूड़की, डोईवाला और बड़ोवाला सेंटर  में 31 मार्च 2023 के बाद 10 साल पुराने डीजल से चलने वाले विक्रम और ऑटो नहीं चलेंगे।

    जबकि, 31 दिसंबर 2023 के बाद कोई भी विक्रम और ऑटो सड़क पर नहीं चलेगा। अब परिवहन विभाग के इस फैसले से प्रदेश के 2300 से ज्यादा ऑटो संचालक परेशान हैं। उनका कहना है कि पहले कोविड की मार रही और अब लोन का बोझ ऐसे में डीजल गाड़ियों को हटाने के फैसले से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है।

    वहीं, इन गाड़ियों के बदले सीएनजी गाड़ियों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को जगह देने की तैयारी है। इसके अलावा बीएस-6 मानक वाली गाड़ियों को तवज्जो दी जाएगी. इसके लिए परिवहन विभाग ने 18 रूट तय किए हैं जिसमें आईएसबीटी से लेकर कुल्हान और सहस्त्रधारा रूट भी कवर होंगे। इसी तरह काशीपुर , हरिद्वार के लिए भी नए रूट बनाये जा रहे हैं।

    अब बढ़ता प्रदूषण और पुरानी गाड़ियों का लोड, दोनों ही उत्तराखंड प्रदेश परिवहन विभाग के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में अगले साल तक डीजल-ऑटो विक्रम को बाहर करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

  • पंजाबः आरोपी ने पहले की हवा फायरिंग फिर गनपॉइंट पर लूटी कार

    पंजाबः आरोपी ने पहले की हवा फायरिंग फिर गनपॉइंट पर लूटी कार

    मोहालीः शहर में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं देर रात 2 बजे युवक द्वारा कार लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने कार लूटने से पहले हवा में फायरिंग की और उसके बाद बदूंक के बल पर युवक से कार लूटकर ले गया।

    घटना सेक्टर 88 स्थित पूरब अपार्टमैंट की है। वहीं घटना को लेकर अपार्टमैंट के पास ही हीरो होम्स सोसाइटी में रहने वाले अरशद ने बताया कि आरोपी होंडा सिटी कार में आए थे। अचानक उन्होंने कार रोकी और उन्हें पिस्टल दिखाई और धमकाते हुए उसकी कार लूट ली। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कार को लावारिस हालत में सरहिंद से बरामद कर लिया है।

    शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने टोयोटा कंपनी की ग्लांजा कार रेंट पर बुक की थी जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश घूमने जाना था। बुधवार कार बुक करने के बाद देर रात वह हिमाचल प्रदेश के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी सोसाइटी के बाहर 4 आरोपी एक होंडा सिटी कार में आए और उनसे कार लूट ली। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने हवाई फायर भी किए और शिकायतकर्ता को डराने के लिए उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद फिल्मी अंदाज में उसे ड्राइविंग सीट से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

    जिसके बाद वह गाड़ी लेकर भाग गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि होंडा सिटी में से 2 आरोपी ही उसकी गाड़ी चलाकर भागे थे। इससे पहले भी खरड़ एरिया में एक टैक्सी चालक से गाड़ी लूटी गई थी। आरोपियों ने कैब बुक करने के बाद चालक को बंधक बनाकर कार लूटी थी। पीड़ित को आरोपी फगवाड़ा तक ले गए थे और वहां गाड़ी से धक्का देकर उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। बता दें कि मोहाली जिला पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ के लिए कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं शहर में नाके भी गलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं।

  • पंजाबः शिक्षा विभाग में Principals की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट 

    पंजाबः शिक्षा विभाग में Principals की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की ओर से लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में प्रिंसीपल के तबादले किए हैं। जानकारी के अनुसार स्कूलों के मुख्य अध्यापक और अध्यापिकाओं के तबादलों को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार राज्य के कुल 24 प्रिंसिपलों के तबादलों के आदेश जारी किए गए हैं। देखें लिस्ट

  • पंजाबः तीन लुटेरों ने दातर दिखा छीनी युवक से एक्टिवा, देखें CCTV

    पंजाबः तीन लुटेरों ने दातर दिखा छीनी युवक से एक्टिवा, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले में लूटपाट और चोरी के मामलों में दिन-ब-दिन बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैकि इलाके में 72 घंटे दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। 100 फुट रोड पर 3 लुटेरों ने देर रात काम से घर लौट रहे युवक की एक्टिवा को बीच रास्ते में खड़ा किया और फिर दातर से वार करके एक्टिवा छीन ली। गौर हो कि इस जगह पर दो दिन पहले शादी से लौट रहे युवकों को घेर कर पैसे लूटे गए थे। रात के समय इलाके में रहने वाले अमनदीप किसी काम से बाहर गए थे।

    रात वापस लौटते हुए जैसे ही 100 फीट रोड पर पहुंचे, एक युवक दातर लेकर एक्टिवा के सामने आ गया। वह उसे देख रुक गए। इतने में उसके दो साथी एक्टिवा में पीछे आकर खड़े हो गए। वह अभी एक लुटेरे से बात कर ही रहा था कि दूसरे लुटेरे ने पीछे से सिर पर वार किया। जिसके बाद वह एक्टिवा से उतर गए। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया तो आरोपी उसमें दिखाई दिए। आरोपी पहले से ही सुनसान गली में एक्टिवा लगाकर किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह आगे आए, आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

    उनसे एक्टिवा लूटने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ​​​​​​​अमनदीप की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों के रूट का पता चल सके। इतना ही नहीं, आरोपियों के वाहन का भी पता लगाया जा रहा है। 72 घंटे में यह दूसरा मामला है, जब एक ही इलाके में दूसरी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।

  • जालंधरः एक्शन में नगर निगम, अवैध निर्माण पर चली की डिच, देखें वीडियो

    जालंधरः एक्शन में नगर निगम, अवैध निर्माण पर चली की डिच, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निमार्ण को लेकर एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। नए कमिश्नर अभिजीत कपलिश और सहायक कमिश्नर शिखा भगत के आदेश पर आज बस्ती नौ में केजीएस पैलेस के पास बिना कोई नक्शा पास करवाए और निगम की हद में निर्माण से पूर्व कोई स्वीकृत लिए बगैर एक फैक्ट्री की निर्माण किया जा रहा था।

    निगम अधिकारियों के संज्ञान में मामले आने पर आज टीम डीच लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को लेकर फैक्ट्री के मालिक गुरकृपाल सिंह को नोटिस भी जारी किया गया था। उनसे निगम के अधिकारियों ने नक्शे समेत बिल्डिंग बनाने के अन्य दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। लेकिन फैक्ट्री का निर्माण कर रहे व्यक्ति ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया और अपने निर्माण की प्रक्रिया को जारी रखा। जिस पर आज कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने डिमोलिशन की कार्रवाई कर डाली।

    दूसरी ओर फैक्ट्री मालिक गुरकृपाल सिंह ने कहा कि उनकी बिल्डिंग पुरानी है। सीवरेज इत्यादि पड़ने से कारण यह नीची हो गई थी। बरसात में पानी अंदर जा घुसता था। इसलिए बिल्डिंग को थोड़ा ऊंचा किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अवैध निर्माण के बारे में कोई नोटिस नहीं मिला था। न ही उसे डिमोलिशन के संबंध में कोई सूचना थी। जबकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि बाकायदा नोटिस दिया गया। दस्तावेज मांगे गए। लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया को कार्रवाई की गई है।

  • जालंधरः गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले स्वंयभू नेता अभि बख्शी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले स्वंयभू नेता अभि बख्शी पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहात पुलिस ने गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर स्वंयभू नेता अभिषेक बख्शी उर्फ अभि पर भी कार्रवाई कर दी है। अक्सर शहर में धरनोंं में शामिल रहने वाले अभिषेक बख्शी खुद गन कल्चर को प्रमोट करने के मामले में विवादों में घिर गए है।

    अभिषेश बख्शी ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर को प्रमोट करने की फोटो अपलोड की थी। जिसके तहत उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं अभिषेक बख्शी की सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रही है। जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नशे का सेवन कर रहा है। जिसकी जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। जिस पर कार्रवाई करने की तैयारी भी चल रही है। अभिषेक को पिता के निधन के बाद एक सुरक्षा अधिकारी दिया गया था। अभिषेक बख्शी ने पिता धम्मा के निधन के बाद नेतागिरी शुरू कर दी थी।

  • 2 साल के छोटे बच्चे को घर छोड़ माता पिता गए छुट्टियां मनाने,  दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    2 साल के छोटे बच्चे को घर छोड़ माता पिता गए छुट्टियां मनाने,  दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    अमेरिका: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक माता पिता अपने 2 साल के छोटे बच्चे को एक फ्लैट में अकेले छोड़ कर छुट्टियां मनाने चले गए। अब इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 साल के डोनाल्ड गेकोंगे और डार्लिन एल्ड्रिच अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में रहते हैं। अपार्टमेंट के मैनेजर ने बताया कि मां-बाप को लगातार फोन किया गया लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई और फिर बच्चे को बाहर निकाला गया।

    ब्रिटिश अखबार द मिरर के मुताबिक जब पुलिस पहुंची तो बच्चा गंदे डायपर में था,वो लिविंग रूम में बिस्तर पर सोया हुआ पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक राहत की बात ये है कि वो सुरक्षित था। पुलिस ने बताया कि बच्चा अपनी पानी की बोतल के लिए पहुंचा लेकिन वह खाली थी। फ्लैट के एक चश्मदीद ने डब्ल्यूसीबीडी-टीवी को बताया, ‘जब पुलिस प्लैट में घुसी तो बच्चा जाग गया और ‘तुरंत अपनी खाली पानी की बोतल के लिए पहुंचा.’ बाद में इस बच्चे को जांच के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मां-बाप ने बनाए बहाने

    अपार्टमेंट मैनेजर ने कई बार माता-पिता से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। लेकिन जब गीकोंगे ने आखिरकार खुद मैनेजर को फोन किया तो उसने उन्हें बताया कि वह सुबह-सुबह ही फ्लैट से निकल गया था और वो कुछ ही दूरी पर था। हालांकि, पिता ने बाद में कहा कि वो बिजनेस के सिलसिले में न्यूयॉर्क में थे और कहा कि मां एल्ड्रिच बच्चे की देखभाल कर रही थी। बाद में उसने फिर से अपनी कहानी बदल दी और माना की उसकी वाइफ भी न्यूयॉर्क में थी। दोनों कपल को गिरप्तार कर जेल में डाल दिया गया है।