Blog

  • जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में JDA ने शुरू की 117 संपत्तियों की ई-नीलामी 

    जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला में JDA ने शुरू की 117 संपत्तियों की ई-नीलामी 

    जालंधर/वरुणः विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जिला जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर के निवासियों को 117 प्रमुख स्थानों पर संपत्ति खरीदने का एक और सुनहरा अवसर देते हुए ई-नीलामी शुरू की है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मुख्य प्रशासक जेडीए दीपशिखा शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक व्यावसायिक, आवासीय और चंक स्थलों पर 117 प्रमुख संपत्तियों की ई-नीलामी कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस ई-नीलामी में 62 व्यावसायिक, 54 आवासीय और एक चंक साइट शामिल है। उन्होंने कहा कि आवासीय संपत्ति की कीमत 20.85 लाख से शुरू होगी जबकि व्यावसायिक संपत्ति की कीमत 14.65 लाख से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह चंक साइट की कीमत 14.22 लाख रुपए रिजर्व की गई है। इस दौरान इच्छुक खरीदार और निवेशक इस अवधि के दौरान ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं। 

    जानकारी देते हुए जेडीए ने बताया कि इन प्रमुख संपत्तियों के बारे में अधिक जानकारी पुडा की वेबसाइट www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर स्थित प्रमुख संपत्तियों के प्रति जालंधर विकास प्राधिकरण को लोगों से बड़ी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए इन संपत्तियों के उचित मूल्य तय किए गए हैं।

    इस पर और अधिक प्रकाश डालते हुए मुख्य प्रशासक ने कहा कि लोगों की गहरी दिलचस्पी को देखते हुए प्राधिकरण ने एक हेल्पलाइन नंबर 81960-40008 स्थापित किया है जिसका कोई भी इच्छुक व्यक्ति और अधिक जानकारी ले सकता है।  उन्होंने कहा कि इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर ई-नीलामी के लिए आवेदन करने वाले लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जो लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। 

    उन्होंने कहा कि इसी तरह जेडीए ई-नीलामी के संबंध में लोगों को जागरूक एवं सहयोग प्रदान करने के लिए गांधी वनिता आश्रम वाली जगह पर में 3 से 5 दिसम्बर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इन शिविरों का आयोजन शनिवार और रविवार को किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक खरीदार और निवेशक इन शिविरों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी में अर्बन एस्टेट कपूरथला, अर्बन एस्टेट फेज-1 व फेज-2, अर्बन एस्टेट सुल्तानपुर लोधी, पुरानी जेल साइट जालंधर, सीड फार्म कपूरथला, कैनाल रेस्ट हाउस साइट जालंधर, सीड फार्म मुकेरियां, गांधी वनिता आश्रम, होशियारपुर रोड गांव शेखे व छोटी बारांदरी पार्ट-1 व पार्ट-2 की प्रमुख साइटें शामिल हैं।

  • बेटी ने किया पापा को फ़ोन जल्दी आओ कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं, फिर हुई बेटी लापता  

    बेटी ने किया पापा को फ़ोन जल्दी आओ कुछ लड़के पीछा कर रहे हैं, फिर हुई बेटी लापता  

    जयपुर: जयपुर में कांग्रेस नेता गोपाल सिंह केसावत की बेटी का अपहरण हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शाम 5 :40 बजे घर से सब्जी मंडी गई थी और 06:03 बजे उसका फोन आया, उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। केसावत ने बताया कि सोमवार की देर रात प्रताप नगर थाने में संदिग्ध बदमाशों के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

    जानकरी के अनुसार अभिलाषा केसावत (21) शाम को स्कूटी से सब्जी लेने के लिए एनआरआई सर्किल गई थी. उसने कुछ देर बाद अपने पिता को अपने फोन किया और कहा कि पापा मेरे पीछे लड़के पड़ गए, तुरंत गाड़ी लेकर आओ। इसके बाद कांग्रेस नेता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत गाड़ी लेकर एनआरआई सर्किल के पास पहुंचे लेकिन वो वहां नहीं मिली. जब बेटी को फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. इसके बाद देर रात प्रतापनगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।

    पुलिस को नहीं मिला सुराग

    प्रतापनगर सीआई भजन लाल ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया, हमारी टीमें छापा मार रही है। उन्होंने कहा कि तेजी से जांच जारी है, लेकिन अभी तक कुछ भी सबूत हाथ नहीं लगा है। जहां पर लोकेशन की बात की गई वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर शाम को भीड़ ज्यादा हो जाती है, इसलिए थोड़ी मुश्किल हो रही है। सीआई ने कहा कि वहां पर हमने लोगों से पूछा भी लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया. सीसीटीवी में अभिलाषा केसावत (21) की कोई फुटेज नहीं मिलने से पुलिस भी हैरान है। हालांकि प्रतापनगर सीआई ने ये जरूर कहा कि जल्द सफलता मिलनी चाहिए।

    दो साल पहले मांगी थी सुरक्षा

    गोपाल सिंह केसावत ने बताया कि वर्ष 2014 से मैं नशे के खिलाफ आंदोलन चला रहा हूं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कोई मुझसे राजनीतिक रंजिश निकालने के लिए ऐसा कुछ किया हो। उन्होंने यह भी बताया कि दो साल पहले मैंने डीजीपी को पत्र लिखकर अपने पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग की थी। सीआईडी से जांच भी हुई थी लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला. तीन महीने पहले भी मेरी गाड़ी का शीशा तोड़ा गया था लेकिन पुलिस राजनीतिक रंजिश के एंगल से जांच नहीं कर रही है।

  • जालंधरः फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर बेकाबू हुआ ट्रक, कई कारें व दुकाने क्षतिग्रस्त, देखें सीसीटीवी

    जालंधरः फगवाड़ा नेशनल हाइवे पर बेकाबू हुआ ट्रक, कई कारें व दुकाने क्षतिग्रस्त, देखें सीसीटीवी

    जालंधर/वरुणः जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां फगवाड़ा नेशनल हाईवे तेज रफ्तार ट्रक ने कई कारों को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद बेकाबू ट्रक हाईवे पर स्थित दुकानों में जा घुसा। इस घटना के दुकानों सहित कई कई कारें क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं दूसरी ओर ट्रक ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

    स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर 3 बजे की है। वहीं हादसे में घायल ट्रक ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

  • पंजाबः डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा डेंगू और मच्छरों से पैदा होने वाली अन्य बीमारियों सम्बन्धी मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया। बता दें कि जौड़ामाजरा आम आदमी पार्टी के लिए इस समय गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए वह डिजिटल माध्यम के द्वारा अलग-अलग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में अब तक डेंगू के 9559 मामले दर्ज किये गए हैं और इनमें से 8323 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।

    पंजाब में डेंगू के सिर्फ़ 1206 एक्टिव मरीज़ हैं, जिनमें से 102 मरीज़ सरकारी अस्पतालों में, 91 निजी अस्पतालों में दाखि़ल हैं और 1012 अपने घरों में ठीक हो रहे हैं। जो मरीज़ घरों में मौजूद हैं, उनकी विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों से तरफ से रोज़मर्रा के आधार पर नज़र रखी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस साल डेंगू के कारण 16 व्यक्तियों की मौत हुई है जबकि पिछले साल डेंगू से 55 मौतें हुई थीं। इसलिए फ़िलहाल स्थिति काफ़ी हद तक काबू में है, परन्तु उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह अपनी मुस्तैदी को ढीला न पड़ने दें। उन्होंने राज्य में डेंगू रोकथाम गतिविधियों को और तेज़ करने के भी निर्देश दिए।

    जौड़ामाजरा ने कहा कि डेंगू और मलेरिया महामारी रोग एक्ट, 1897 के अधीन नोटीफाईड बीमारियां हैं और इस अनुसार पंजाब राज्य के सभी प्राईवेट अस्पतालों को डेंगू और मलेरिया के मामलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पेश करनी पड़ती है जिससे डेंगू के किसी भी मामले में विभाग की तरफ से समय पर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को फोगिंग को और तेज करने के लिए स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास विभाग के साथ तालमेल करने के लिए कहा और डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता पैदा करने पर ज़ोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों की पालना करने की अपील भी की और भरोसा दिलाया कि वह ज़मीनी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

  • पंजाबः SSP ने ASI पर लिया एक्शन, किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाबः SSP ने ASI पर लिया एक्शन, किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    लुधियानाः पंजाब में पुलिस द्वारा रिश्वत मामले के लेकर एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह कार्रवाई एसएसपी दयामा हरीश कुमार ओम प्रकाश ने रिश्वत के मामले को लेकर की है। एसएसपी ने एएसआई हरपाल सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मचारी ने पायल थाना में किसी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में उसका पक्ष लेते हुए 5 हजार रुपये रिश्वत ली थी। मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में आते ही इसकी जांच की गई। बताया जा रहा है कि जांच में एएसआई पर आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि पुलिस मामले की अभी भी गहराई से जांच कर रही है।

  • AIIMS का सर्वर डाउन होने से मरीजों को आ रही परेशानी, हैकिंग की आशंका!

    AIIMS का सर्वर डाउन होने से मरीजों को आ रही परेशानी, हैकिंग की आशंका!

    नई दिल्‍लीः एम्स को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। एम्स का सर्वर पिछले 9 घंटों से डाउन है। इस सर्वर पर बेहद संवेदनशील जानकारी है जिसमें प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति समेत कई हस्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि यह हैकिंग का प्रयास हो सकता है। बता दें कि बीते 9 घंटों से नई दिल्‍ली एम्स का सर्वर रिस्‍पांस नहीं कर रहा है। टेक्‍नीशियन इसकी वजह जानने के प्रयास में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि संभव है कि सर्वर को हैक करने का प्रयास किया गया है।

    एम्स के सूत्रों के मुताबिक सर्वर हैक होने की वजह से काम नहीं कर रहा है। एम्स प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल का सर्वर बुधवार सुबह 7 बजे से ही काम नहीं कर रहा है और यह बुधवार देर शाम तक भी ठप पड़ा हुआ है। इसकी वजह से ओपोडी में आने वाले मरीजों का पंजीकरण नहीं हो पाया।

    मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने में भी दिक्कत हुई है। कई मरीजों को सर्वर डाउन होने को वजह से भर्ती नहीं किया जा सका है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिलने में भी बड़ी परेशानी आ रही है। सर्वर न चलने की वजह से कई मरीजों को छुट्टी भी नहीं मिल सकी है। सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों की जांच बुरी तरह प्रभावित हुई। बारकोड की सुविधा न कल पाने के कारण मरीजों के सैंपल जांचने में काफी परेशानी आई है।

    इसी के साथ एम्स नई दिल्‍ली के सर्वर पर देश की सभी बड़ी और नामचीन हस्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड और अन्‍य जानकारियां है। इसमें राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और कई अन्‍य मंत्रियों का डेटा शामिल है। ऐसे में सर्वर पर मौजूद जानकारी काफी संवेदनशील मानी जा रही है।

  • जालंधरः सरेआम खेतों में हवा में फायर करते युवती की वीडियो वायरल

    जालंधरः सरेआम खेतों में हवा में फायर करते युवती की वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव द्वारा गन कल्चर को खत्म करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत सख्ती से कार्रवाई के आदेश जारी किए गए है। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर गोलियां चलाने की वीडियो वायरल की जा रही  है। पायल परम नाम की एक लड़की की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह खेतों में सरेआम हवा में फायर करती हुई दिखाई दे रही है। परम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की जालंधर की बताई जा रही है। ये वीडियो नई है या पुरानी इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

    बता दें कि सरकार की ओर से गन कल्चर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 9 दिनों में 897 लाइसेंस को रद्द किए गए है। इसी के साथ 324 लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। लाइसेंस रद्द किए जाने के मामले में सबसे ज्यादा जालंधर के है। पुलिस ने जालंधर में 391, रोपड़ में 146, मोहाली में 32, फिरोजपुर में 25, तरनतारन में 19, कपूरथला में 17 और पठानकोट में 1 लाइसेंस रद्द किया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सरकार गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए सख्त है। फर्जी पतों पर लाइसेंस बनाने के मामले भी सामने आए हैं। किसी भी कीमत पर किसी को नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 107 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 107 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    टीम ने हरोली में की 70 बच्चों की अनीमिया जांच

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित Aस्पताल – साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के  चिंतपूर्णी व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की । साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे आंगनवाड़ी केंद्र बड़ा हार, भदसाली मे 37 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की | अनिमिया मुक्त अभियान के तहत 70 स्कूली छात्रों के रक्त की जांच करते हुए छात्रों मे खून की कमी की जांच की गई ।
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गाँव व ग्राम पंचायत धुसाडा मे 37 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 28 लोगों की रक्त जांच भी की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया । 05 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 06 लोग बीपी, 04 लोगों मे शुगर एवं 22 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए 
    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा, पंचायत स्तर पर पिछले चार सालों से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं,  इसके साथ साथ अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अनीमिया से निपटने में भी अहम भूमिका निभा रही है, जिसके फलस्वरूप स्कूली बच्चों की अनीमिया जांच घर द्वार पर ही की जा रही है |
  • जालंधरः कूड़े के डंप को लेकर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    जालंधरः कूड़े के डंप को लेकर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में अमरीक नगर नजदीक सूर्य एंक्लेव कूड़े के डंप को लेकर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा इलाका निवासियों के साथ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर सरकार वोटों के समय लोगों को गुमराह करके झूठे वायदे करती है, लेकिन जब सरकार सत्ता में आ जाती है तो नेता अपने किए हुए वादों को निभाना तो दूर की बात दोबारा उन इलाकों की तरफ जाना भी मुनासीब नहीं समझते। सत्ता में आते ही नेता लोगों को आ रही समस्याओं का हल निकालने की जगह उन्हें वही पुरानी कठिनाइयां जीने के लिए छोड़ देती है।

    ऐसा ही एक मामला अजीत नगर नजदीक सूर्य एनक्लेव का सामने आया है। जहां पिछले कई वर्षों से वह कूड़े के डंप से परेशान हो रहे है। इस परेशानी को लेकर किशन लाल शर्मा ने कॉलोनी निवासियों व वरिष्ठ भाजपा नेता को साथ लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। किशन लाल शर्मा ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो लोगों से विकास भ्रष्टाचार नशाखोरी के खिलाफ जो वादे किए थे वह पूर्ण रूप से असफल है और लोगों की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं है।

    किशन लाल शर्मा ने मौजूदा सरकार के सीएम व अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने शीघ्र विकास भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी और नशे के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो वह प्रदर्शन के साथ-साथ सीएम का पुतला फूंक प्रदर्शन कर सरकार को अपने वादों के प्रति सुचेत करने का बीड़ा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा, जब तक आम आदमी पार्टी लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य नहीं करती है।

    किशन लाल शर्मा ने कहा कि आम लोगों को आप पार्टी के बारे में भी पता लग गया है कि इसलिए लोगों का विश्वास धीरे-धीरे इस पार्टी से कम होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसे ही लोगों को आ रही समस्या को दरकिनार किया जाता रहा तो आने वाले नगर निगम चुनाव में उनको भारी हार का मुंह देखना पड़ सकता है इसलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने वादों को पूरा कर निभाने का संकल्प याद करवाया है।

  • मुस्लिम युवा द्वारा श्रद्धा की  निर्मम हत्या करने पर भड़के हिंदू संगठन

    मुस्लिम युवा द्वारा श्रद्धा की  निर्मम हत्या करने पर भड़के हिंदू संगठन

    नालागढ़ बाजार में रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन

    बददी/सचिन बैंसल : गत दिनों दिल्ली में एक मुस्लिम युवा द्वारा प्रेम जाल में फंसा कर एक हिंदू युवती श्रद्वा की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में नालागढ़ के हिंदू संगठन उबल गए हैं। हिंदू संगठनो ने विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में नालागढ़ बाजार में इस निर्मम व जघन्य हत्याकांड के विरोध में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं विभाग संगठन मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा व बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आफताब ने दिल्ली के महरौली में बेकसूर श्रद्वा को मौत के घाट उतारा है वो तो निंदनीय है ही साथ में जिस प्रकार उसके 35 टूकडे किए गए उससे तालिबानी शासन की याद ताजा हो जाता है।
    भारतीय संस्कृति व समाज में ऐसे चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि यहां पर नारी की पूजा की जाती है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक महेश कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक क्राईम नहीं है बल्कि मानवता पर धब्बाज है और रेयर से रेयरेस्ट क्राईम को दर्शाता है। उन्होने कहा कि ऐसे मामलों में अदालत को शीघ्र फांसी का प्रावधान करना चाहिए और यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले ताकि कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले दस बार सोचे। इस अवसर पर विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, मास्टर सुरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, बरोटीवाला से राजन नेगी, योग भारती से किशोर ठाकुर, महेश कुमार, जिला कार्यवाह आरएसएस श्रवण ठाकुर, गगनदीप शर्मा, ईशान शर्मा, कुलवीर चंद जमवाल, प्रदीप गुप्ता, सुरुचि शर्मा, हरमेश चौधरी, पार्षद शालिनी शर्मा, राकेश कुमार राणा, कैलाश राणा, किशोरी लाल शर्मा सहित हिंदू संगठनों के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।