Blog

  • Ajay Devgan के बर्थडे पर Kajol ने शेयर की Special Post, Akshay-Rohit Shetty ने भी दी बधाई

    Ajay Devgan के बर्थडे पर Kajol ने शेयर की Special Post, Akshay-Rohit Shetty ने भी दी बधाई

    मनोरंजन: अजय देवगन और काजोल दोनों ऐसे कपल है जिन्हें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया पसंद करती है। कपल के काफी फैंस भी हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को कपल प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं परंतु सोशल मीडिया पर एक दूसरे के ऊपर प्यार लुटाने में कोई भी कम नहीं छोड़ते हैं। दोनों का रिश्ता काफी अच्छा भी है। कपल की शादी को 27 साल हो गए हैं परंतु एक दूसरे की टांग खींचने की आदत और उनके बीच का रोमांस कभी कम नहीं हुआ है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    अजय को किया पत्नी काजोल ने विश

    2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन होता है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी काजोल ने स्पेशल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक ऐसी पोस्ट लिखी है जिसको देखकर यूजर्स शायद उनका मजाक उड़ाएंगे। अपने पति की कैंडिड फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि – एक समय आता है जब केक पर मोमबत्ती सेलिब्रेशन कम और फायर हजार्ड दिखने लगती है। मुझे लगता है कि तुम्हारा वो समय आ गया है। फिर भी हैप्पी बर्थडे दुआ करती हूं कि तुम्हें हमेशा केक खाने को मिले। काजोल ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें अजय ग्रे सूट और चश्मा पहने दिख रहे हैं।

    अक्षय कुमार ने किया बर्थडे विश

    काजोल के अलावा अजय देवगन के दोस्त और एक्टर अक्षय कुमार ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म गोलमाल 5 की बीटीएस तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय को अक्षय किस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन दिया कि – ‘दोस्ती इतनी पुरानी है तो प्यार तो होगा ही हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन’ ।

    रोहित शेट्टी ने भी दी बधाई

    इसके अलावा अजय देवगन के बेस्ट फ्रैंड और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी उन्हें जन्मदिन की मुबारक बाद दी है। रोहित ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अजय और रोहित को फिल्म के सेट पर देखा जा सकता है। इसके बाद वीडियो आगे बढ़ती है और आप आज के एक्टर-डायरेक्टर को देखते हैं। इसके साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन दिया कि – 90 की मेहनत से आज तक कम शब्द ज्यादा एक्शन हैप्पी बर्थडे बड़े भाई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    गोलमाल में नजर आएंगे अजय-अक्षय

    वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर साथ में काम कर रहे हैं। दोनों मिलकर फिल्म ‘गोलमाल 5’ में दिखने वाले हैं। हाल ही में एक पिक्चर का ऐलान हुआ था। इसमें बताया गया है कि फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानी की शरमन जोशी, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और कुणाल खेमू एक बार इसमें साथ नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस तस्वीर में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में दिखेंगे। अनाउंसमेंट वीडियो में उन्हें बाल्ड अवतार में दिखाया गया था फिलहाल अभी पिक्चर की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।  
  • शादी के जोड़े में फंदे पर झूले पति-पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

    शादी के जोड़े में फंदे पर झूले पति-पत्नी, जांच में जुटी पुलिस

    सागरः शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, पति-पत्नी के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके मिले। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दोनों शादी का जोड़ा पहने हुए थे। बुधवार देर रात परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना रहली थाना क्षेत्र के चांदपुर के मुठिया टोला की बताई जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, मृतकों की पहचान 22 वर्षीय राजेंद्र उर्फ गोलू (पिता गणेश पटेल) और 21 वर्षीय काजल पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। राजेंद्र की मां का निधन हो चुका है। घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई हैं। राजेंद्र मजदूरी करता था। उसके पास कुछ कृषि भूमि भी थी। परिजनों की मानें तो राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, अभी कुछ पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Hormuz संकट का हल निकालने के लिए 35 देशों की मीटिंग, बैठक में भारत भी होगा शामिल

    Hormuz संकट का हल निकालने के लिए 35 देशों की मीटिंग, बैठक में भारत भी होगा शामिल

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष ने कई देशों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसी बीच हालात को संभालने और खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट (समुद्री मार्ग) को सुरक्षित रखने के लिए 35 देशों की एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भारत को भी शामिल होने का निमंत्रण मिला है, जबकि अमेरिका इसमें शामिल नहीं होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम ने भारत को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी इस बैठक में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित बनाए रखने पर चर्चा करना है, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है।

    मिडिल ईस्ट संघर्ष दूसरे महीने में प्रवेश
    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है। स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते वहां रहने वाले लोगों, खासकर भारतीयों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।

    6 लाख से ज्यादा भारतीय लौटे
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 6 लाख से ज्यादा भारतीय मिडिल ईस्ट से वापस भारत लौट चुके हैं। सुरक्षा हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग स्वदेश लौट रहे हैं।

    ईरान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी
    भारत सरकार ने ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने का बड़ा अभियान शुरू किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 1,200 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया।इनमें 845 छात्र शामिल हैं। इनमें से 996 लोगों को आर्मेनिया भेजा गया। 204 लोगों को अजरबैजान भेजा गया। इन दोनों देशों में भारतीय दूतावासों की मदद से लोगों को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।

    छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा
    निकाले गए लोगों में छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। सीधे ईरान से भारत आने वाली फ्लाइट्स प्रभावित होने के कारण सरकार ने आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते निकासी की योजना बनाई। विदेश मंत्रालय ने इन देशों में अपने मिशनों को सक्रिय किया ताकि भारतीय नागरिकों को तुरंत सहायता मिल सके।

    पीएम मोदी की वैश्विक नेताओं से बातचीत
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दुनिया के नेताओं से संपर्क में हैं। 28 मार्च को उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा हुई। ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की गई। समुद्री मार्ग (शिपिंग लेन) को सुरक्षित और खुला रखने पर जोर दिया गया।

    सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए
    भारत सरकार सभी मंत्रालयों के साथ मिलकर स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। जरूरत पड़ने पर और भी कदम उठाए जा सकते हैं ताकि विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

     

  • Jalandhar News: 13 वर्षीय नाबालिग कत्ल केस मामले में आरोपी रिंपी की पत्नी का विरोध, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 13 वर्षीय नाबालिग कत्ल केस मामले में आरोपी रिंपी की पत्नी का विरोध, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    महिला ने कार से कुत्ते को उतारा मौत के घाट

    जालंधर, ENS: पारस स्टेट में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या के आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी की पत्नी देर रात अपने घर सामान लेने पहुंची। इस दौरान इलाका निवासियों ने उसका विरोध किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। निवासियों ने महिला से मोहल्ला छोड़कर जाने को कहा, जिस पर वह उनसे उलझ पड़ी। हंगामे के बीच महिला अपने परिवार के साथ कार में भागते समय एक कुत्ते को टक्कर मार गई। इस हादसे में कुत्ते की मौत हो गई। वहीं इलाके के लोगों ने कहां कि आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी की पत्नी अपने परिवार के साथ घर से सामान लेने के लिए आई तो लोगों ने विरोध किया। विरोध के दौरान के दौरान उन्होंने घर से सामान निकाल लिया और इलाके के लोगों से कहना शुरू कर दिया कि जो कुछ हो गया उसे भूल जाऊं। वहीं परिवार ने कहा कि उनकी बेटी इस दुनिया से चली गई यह भूलने की बात नहीं है, इसके बाद लोगों ने उनका विरोध करना शुरू किया तो कार में भागते समय वह कुत्ते को टक्कर मार गए और इस हादसे में जान चली गई। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र ने कहा कि परिवार के पास हाई कोर्ट के आदेश थे, जिसकी पालना करते हुए उन्होंने घर की चाबी परिवार को दी थी। परिवार इलाके में पहुँचा तो उन्हें सूचना मिली कि हंगामा हो रहा है, जिसके बाद कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर पहुँचे है, जिसके बाद वह मौके पर पहुँचे और माहौल को शांत करवाया। बता दे कि जालंधर बेस्ट के इलाके पारस स्टेट में नाबालिग अपनी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। जहां सहेली और उसकी मां नहीं थी तो सहेली के पिता ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी ने उसका गला घोटकर उसे मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया था। कोई पता न चलने पर सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद हुई थी तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
  • Punjab News: 2 नकाबपोश लुटेरों ने PUNSUP कर्मचारी से 3.5 लाख रुपए लूटे, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 नकाबपोश लुटेरों ने PUNSUP कर्मचारी से 3.5 लाख रुपए लूटे, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ में पीर सुहाना रोड पर दिन-दहाड़े 2 नकाबपोश बदमाशों द्वारा PUNSUP के एक कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 3.5 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के मुताबिक, लुटेरों ने हवाई फायर भी किए जिससे दहशत का माहौल बन गया। इस संबंध में PUNSUP कर्मचारी विपिन ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी भी खंगाली जा रही है।

    जानकारी देते PUNSUP कर्मचारी विपिन ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा से नकदी बैंक में जमा करवाने जा रहा था, तभी अंडरब्रिज के पास 2 बदमाश आए और उनसे नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। वहीं PUNSUP गैस एजेंसी, खरड़ के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उनका कर्मचारी नकदी जमा करवाने बैंक जा रहा था कि इस दौरान 2 नकाबपोश लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शक जताया कि उनके कर्मचारी की किसी ने रेकी की होगी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और उनकी नकदी वापस करवाई जाए।

    मौके पर पहुंचे सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें 112 पर सूचना मिली थी कि 2 अज्ञात व्यक्तियों ने PUNSUP कर्मचारी पर हमला करके कैश लूट लिया। जांच में उन्हें 2 रौंद बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: इस मामले में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज

    Jalandhar News: इस मामले में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना-1 के अधीन आते वार्ड-84 के पार्षद पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नीरज जस्सल उर्फ कालू के खिलाफ थाना-1 में लाइसेंसी रिवॉल्वर का रौब दिखाकर पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक को लहूलुहान करने का आरोप में पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब छापेमारी कर रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में रविदास नगर निवासी पुनीश उर्फ हनी विरदी ने बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया था। आरोप है कि पार्षद जस्सल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस गहमागहमी में पार्षद ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के माथे और नाक पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में पुनीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद अब पीड़ित की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: मोबाइल शॉप पर हुई लूट, लुटेरों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल शॉप पर हुई लूट, लुटेरों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माधोपुरी इलाके की गली नंबर 18 में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। लूट की इस वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और बीच- बचाव करने आए एक पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान साहिल टेलीकॉम पर अकेले मौजूद थे।

    इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में दाखिल होते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो लुटेरों ने गोली चला दी जो अंजार आलम के सीधे हाथ पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास ही स्थित मचंदा करियाना स्टोर के मालिक नीकू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लुटेरों ने खुद को घिरता देख नीकू पर तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

    वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए 3-4 राउंड हवाई फायर किए। गोलीबारी की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-बधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि नकाबपोश बदमाशों की पहचान की जा सके।

  • Jalandhar Road पर चलती कार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar Road पर चलती कार पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: जालंधर रोड पर गुरुवार देर रात एक व्यक्ति की चलती कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। पीड़ित बाल-बाल बच गया। एसएसपी गौरव तूरा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच शुरू कर दी है। यह वारदात फगवाड़ा के आशीष होटल के पास हुई। पीड़ित की पहचान काशी नगर, फगवाड़ा निवासी सुखविंदर कुमार उर्फ हनी के रूप में हुई है। सुखविंदर के अनुसार, जब वह अपनी कार से जा रहा था, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसका पीछा किया और पीछे से उसकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए कार की रफ्तार बढ़ाई और मौके से सुरक्षित निकलने में सफल रहा। सुखविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला मई 2025 के एक मामले से जुड़ा है।

    उस मामले में उन्हें नशीले पदार्थों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनका दावा है कि उस दौरान सीआईए स्टाफ के कुछ अधिकारियों ने मामला खत्म करने के लिए पहले 10 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 2.50 लाख रुपये में तय हुई। सुखविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि यह हमला मई 2025 के एक मामले से जुड़ा है। उस मामले में उन्हें नशीले पदार्थों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनका दावा है कि उस दौरान सीआईए स्टाफ के कुछ अधिकारियों ने मामला खत्म करने के लिए पहले 10 लाख रुपये की मांग की थी, जो बाद में 2.50 लाख रुपये में तय हुई।

    पैसे देने के बाद सुखविंदर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इनमें तत्कालीन सीआईए इंचार्ज भी शामिल थे। पीड़ित का आरोप है कि ये पुलिस अधिकारी तब से उस पर, उसके ससुर और वकील पर अदालत में उनके पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। सुखविंदर के अनुसार, गवाही बदलने के लिए उन्हें पैसे का लालच भी दिया गया और मना करने पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इन आरोपों से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं और घटना के बाद भी उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं।

  • Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवक पर लुटेरों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवक पर लुटेरों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    जालंधर: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर स्थित गंदे नाले के पास वीरवार देर रात लुटेरों ने एक्टिवा सवार युवक को रोक लिया। एक्टिवा सवार युवक ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने उसके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक बेसुध होकर सड़क के बीच गिर गया और लुटेरे जेब से नकदी लेकर फरार हो गए। लूट के बाद सड़क के बीच बेसुध हालत में पड़े युवक को देख आस पास के लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की उप चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    लेदर कॉम्प्लेक्स के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह साथी के साथ घर के बाहर खड़ा हुआ था कि वहाँ से गुज़र रहे युवक ने बताया कि एक्टिवा चालक से तीन से चार लुटेरे मारपीट कर लूट कर रहे हैं। वह उसकी ओर आया तो जोर जोर से आवाजें आ रही थीं। उसने देखकर शोर मचाया तो लुटेरे खाली पर्स को छोड़ मौका देख वहां से भाग गए। उसने आरोप लगाया है तीन से चार लुटेरे वारदात को अंजाम दे रहे थे। अंधेरा ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। वह एक्टिवा के पास पहुँचा तो युवक भी बेसुध हालत में गिरा पड़ा था और उसके सिर के खून निकल रहा था, जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को दी।

    वहीं मौके पर पहुँचे लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी के एएसआई हरभजन ने बताया कि उन्होंने घायल हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाख़िल करवाया है। उनकी टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 3 अप्रैल 2026

    आज 3 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अधिकांश राशियों के लिए सामान्य से अच्छा रहने की संभावना है, हालांकि कुछ जगहों पर मतभेद भी उभर सकते हैं। यात्रा, नए कार्य की शुरुआत और पुराने संबंधों के पुनर्जीवन के संकेत भी मिल रहे हैं। ऐसे में दिनभर संयम, समझदारी और सतर्कता बनाए रखना आवश्यक रहेगा, ताकि संभावित चुनौतियों को अवसर में बदला जा सके।

    मेष – आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य की वजह से आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

    वृषभ – आज का दिन आपके लिए ठीक है। आज आप अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। वाणी पर संयम रखना आज आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होंगे। आज कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी।

    मिथुन – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे होंगे। आज अपने परिवार के साथ आप छुट्टी बिताने कहीं बाहर जा सकते हैं।

    कर्क – आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में अपने लोगों से बात-विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आपसे किसी से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आज यात्रा सुख प्राप्त होगा।

    सिंह – आज आप अपने कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, आज आपका किसी से बड़ा विवाद भी हो सकता है। विवादों से दूर रहें। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज स्थिति ठीक है। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

    कन्या – आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, जिस कारण पैतृक संपत्ति को लेकर आपका कार्य बिगड़ सकता है। आज प्रशासनिक लोगों से दूरी बनाकर रखें।

    तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद होते हुए भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

    वृश्चिक – आज आप अपने कार्यक्षेत्र में नए परिवर्तन कर सकते हैं, जिस कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। हालांकि, आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए कुछ परेशानियां रहेंगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद बने रहेंगे।

    धनु – आज आप अपने कार्य के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज विशिष्ट लोगों से मिलना होगा। आज आप अपने कार्य में नए लोगों को शामिल कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक लोगों के लिए आज कुछ परेशानियों का सामना करना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। आज पत्नी और बच्चों के साथ आप कहीं यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

    मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज कोई बड़ी सफलता प्राप्त होने वाली है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यापार वालों को आज का दिन बड़ा लाभ देने वाला रहेगा।

    कुंभ – आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं। आज आपके द्वारा किए गए प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। नए कार्य की शुरुआत होगी। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। आज पुराने मित्रों से मिलना होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक माहौल शानदार होगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बच्चों के साथ घर पर ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

    मीन – आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी अपने से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज संभलकर रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद बढ़ेंगे। आज घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।