Blog

  • Punjab: गैंगस्टर और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: गैंगस्टर और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    बटालाः श्री हरगोबिंदपुर साहिब में 2 दिन पहले देशराज ज्वेलर्स की दुकान से फिरौती मांगने और गोलियां चलाने के मामले में आज पुलिस हमलावारों को पकड़ने के लिए रेड करने पहुंची। जहां पुलिस पार्टी को देखकर हमलावारों ने पुलिस पर गोलियां चलाई शुरू कर दी, वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी हमलावारों पर गोलियां चलाई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक हमलावार को काबू कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही इसी बदमाशों में देशराज ज्वेलर्स को फोन कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। तभी से ही बटाला पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर मर्सिडीज कार में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू कर दिया। आज पुलिस ने इन गैंगस्टरों को गांव नवा पिंड और धूपसड़ी में के बीच काबू कर लिया।

    इसी दौरान गैंगस्टर मलकीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में एक गैंगस्टर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी गैंगस्टर से पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

     

  • Punjab : महिला के गले से चेन झपटते 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab : महिला के गले से चेन झपटते 2 काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुर :  बाजार में खरीदारी करने आई  महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला के शोर मचाने पर दुकानदारों ने दोनों लुटेरों को काबू कर जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों में एक थर्ड जेंडर भी शामिल था।

    पीड़ित महिला रितू ने बताया कि वह बाजार में खरीदारी करने आई थी। तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। पीड़ित महिला ने बताया कि लुटेरों का गले पर हाथ लगते ही उसने शोर मचाया। जिस पर लोगों ने लुटेरों को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को हिरासत में ले लिया गया है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस पीसीआर अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें बाजार के लोगों ने सूचना दी कि 2 लुटेरों ने एक महिला की सोने की चेन छीन ली है। दोनों को बाजार के लोगों ने पकड़ लिया और पहुंच कर मोटरसाइकिल समेत दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: एक्शन में आए कैबिनेट मंत्री, XEN, JE और स्टोर कीपर को किया निलबिंत

    Punjab: एक्शन में आए कैबिनेट मंत्री, XEN, JE और स्टोर कीपर को किया निलबिंत

    कोटकपूराः पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भ्रष्टाचार मामले में एक्शन में दिखाई दिए। भष्टाचार को लेकर चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्सईएन, जेई और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पीएसपीसीएल के एन्फोर्समेंट विंग और तकनीकी जांच विंग की टीमों की ओर से संयुक्त रूप से 25 जुलाई को पीएसपीसीएल के इस केंद्रीय भंडार से कबाड़ बेचे जाने के आदेश के तहत उठाए गए सामान की अचानक चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि कबाड़ ले जा रहे 3 ट्रकों में से एक ट्रक में एल्यूमीनियम कंडक्टर के कबाड़ के नीचे नया एल्यूमीनियम कंडक्टर रखकर ले जाने की कोशिश की गई, जिसका पता न लगने पर विभाग को वित्तीय नुकसान होना था।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके पर जांच के अनुसार जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों में वरिष्ठ एक्सियन स्टोर बेअंत सिंह, स्टोर इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गुरमेल सिंह और स्टोर कीपर (एलडीसी) निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • Trailer और Auto में भीषण टक्कर, 2 की मौ’त

    Trailer और Auto में भीषण टक्कर, 2 की मौ’त

    हरियाणा : पलवल के धतीर गांव के पास ट्रेलर और ऑटो में भीषण टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो ड्राइवर सहित 2 की मौत हो गई। जबिक तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिला बुलंदशहर के अनूप नगर के रहने वाले सोनू मीणा ने शिकायत दी है कि वह और उसका चचेरा भाई सचिन मीणा गुरुग्राम से अपने घर जा रहे थे। वह गुरुग्राम के सोहना मोड़ से ऑटो में बैठ गए। ऑटो में और भी सवारियां बैठी हुई थी। ऑटो को बुलंदशहर के सूरजपुर कलां का रहने वाले गौरव राघव चला रहा था।

     रात के करीब साढ़े 11 बजे एक ट्रेलर तेज गति से आया और उनकी ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके साथी सचिन व ऑटो चालक गौरव राघव की मौत हो गई। जबकि मेरठ उत्तर प्रदेश के रहने वाले राकेश मीणा को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • Punjab: Center Jail में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: Center Jail में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस के द्वारा अमृतसर की केंद्रीय जेल में पर छापा मारा गया। इस छापेमारी के दौरान जेल के कई तरह की आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हवालातियों से 11 मोबाइल फोन के साथ 10 सिम कार्ड के साथ बीडियों का बंदल ओर सिगरेट के पकैट भी बरामद किए गए।

    वहीं, जेल अधीक्षक साहिब सिंह की शिकायत पर इस्लामाबाद थाना पुलिस ने इन दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि बीडियों के बंडल ओर सिगरेट किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जेल के अंदर फैंक गए थे। हैरानी की बात यह है कि अमृतसर की सेंट्रल जेल में जहां पर हर समय पुलिस का पहरा रहता है, इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल के अंदर मोबाइल फोन और नशे का सामान कैसे जाता है, यह सोचने का विषय है।

    सूत्रों के मुताबिक इसमें पुलिस की कुछ काली भेड़ें भी शामिल हो सकती है। जिनके जरिए नशे का सामान ओर मोबाइल फोन जेल के अंदर जाते हैं। पुलिस की तरफ से पहले भी कई बार जेलों में छापेमारी की तो मोबाइल फोन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं, लेकिन पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर सकी।अब देखना यह होगा कि जेल अधीक्षक और जेल मंत्री या पंजाब के मुख्यमंत्री इस पर मामले के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। आखिर इन सभी चीजों को जेल के अंदर कौन ले जाता है और कैदियों तक कौन सप्लाई करता है यह भी एक सोचने का विषय है। जब पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है ओर इसकी जांच की जा रही है।

  • विधानसभा चुनाव से पहले NDA में CM फेस और सीट बंटवारे को लेकर फसा पेच

    विधानसभा चुनाव से पहले NDA में CM फेस और सीट बंटवारे को लेकर फसा पेच

    मुबंईः महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में चुनाव आयोग सितंबर के पहले सप्ताह में कभी भी चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। वहीं चुनावों को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमानी शुरू हो गई है। बताया जा रहा हैकि चुनाव की तैयारी में जुटे महायुति गठबंधन में अभी से सीएम फेस और सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मच गया है। दरअसल, शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी तीनों की ओर से इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

    हालांकि तीनों ही दल इस बात पर एकराय है कि इस बार का विधानसभा चुनाव सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। वहीं महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर भी सहमति नहीं बनी है। जानकारों की मानें तो 288 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। जबकि अजित पवार की एनसीपी भी 100 सीटों पर दावा ठोंक रही है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर भी तीनों दलों के बीच रार छिड़ी हुई है।

    महायुति में असली घमासान की वजह यह है कि अगर गठबंधन की सत्ता में वापसी होती है तो सीएम कौन होगा? सूत्रों की मानें तो एक नेता ने कहा कि जिस पार्टी के पास सबसे ज्यादा सीटें होंगी वही सीएम पद के लिए दावा करेगी। बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार अमित शाह ने कहा कि आगामी चुनावों में महायुति की सरकार बनेगी। सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। बीजेपी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी क्योंकि हमारे पास पहले से ही ज्यादा सीटें हैं। ऐसे में हम अपने नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

    वहीं एनसीपी अजित गुट के अनुसार पार्टी शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ने पर सहमत है लेकिन उसकी बाद की परिस्थितियों पर पार्टी फिलहाल चुप्पी साधे हुई है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एनसीपी के एक नेता ने कहा कि पार्टी इस बात पर एकमत है कि चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस मुद्दे पर कुछ दिनों पहले एक जाॅइंट मीटिंग हुई थी। उन्होंने कहा कि यही बात बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने भी कही। लेकिन चुनाव के बाद क्या होगा इसको लेकर अभी बात करना थोड़ी जल्दबाजी होगी।

     

  • नाबालिग ने 11वीं मंजिल से कूदकर किया Suicide

    नाबालिग ने 11वीं मंजिल से कूदकर किया Suicide

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अमरावती में 17 साल की लड़की ने 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के अमरावती शहर के तापडिया मॉल के पीछे स्थित ड्रीम्स प्राइड इमारत की है। यहां 26 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे 11वीं मंजिल से 17 साल की लड़की ने छलांग लगा दी। इस दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

    पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे का कहना है कि लड़की चंदन नगर की रहने वाली थी। उसके घर पर हार्डवेयर की दुकान थी। वह दर्यापुर के कॉलेज की छात्रा थी। घटना वाले दिन लड़की ने दोपहर 3:10 बजे अपने पिता की कार से सीधे ड्रीम्स प्राइड अपार्टमेंट पहुंची। लड़की के घर से घटनास्थल की दूरी लगभग 2.5 किलोमीटर है। अपार्टमेंट में पहुंचने के बाद लड़की ने 11वीं मंजिल पर जाकर टेरेस से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लड़की ने पहले अपार्टमेंट जाकर कूदने के लिए जगह देख ली थी।

    इसके बाद ही यह कदम उठाया। इस पूरे मामले में अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि लड़की को अंदर जाने से रोका नहीं गया और न ही उससे कोई पूछताछ की गई। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लड़की ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

  • Jalandhar: Activa सवार युवक का टायर फिसलने से हुआ हादसा, इलाज दौरान हुई मौत

    Jalandhar: Activa सवार युवक का टायर फिसलने से हुआ हादसा, इलाज दौरान हुई मौत

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतर्गत आते जालंधर हाईवे पर वीरवार देर एक्टिवा सवार युवक का सड़क जाते समय टायर फिसल गया। नीचे गिरने से युवक के गंभीर चोटें आई, जिसे इलाज के परिवार ने नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर के रवि कुमार के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    थाना रामामंडी के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के जांच अधिकारी जरमन सिंह को सूचना मिली थी कि रात को युवक की एक्टिवा का टायर फिसलने से गंभीर चोटें आई है तो वह मौके पर पहुंचे तो पारिवारिक सदस्य युवक को अस्पताल में ले जा चुके थे, जहां उसकी मौत हो चुकी थी और पुलिस जांच में जुट गई।

  • 2 अगस्त तक School-College रहेंगे बंद, आदेश जारी

    2 अगस्त तक School-College रहेंगे बंद, आदेश जारी

    मेरठः सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में शिवालयों में काफी भीड़ उमड़ी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कावड़ यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यात्रा को लेकर मुख्य मार्गों पर पुलिस सख्त है और कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसलिए चौकसी बरती जा रही है। इसी बीच मेरठ जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

    मेरठ जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी स्कूल और कॉलेज को 2 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

    दरअसल, स्कूल और कॉलेज की जब छुट्टी होती है तो शहर में जाम की स्थिति भयंकर पैदा हो जाती है। स्कूली बस और वाहन की वजह से मार्ग पर चलना काफी कठिन हो जाता है। पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। जो लोग गाड़ी के साथ सफर करते हैं वो तो घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम की समस्या को देखते हुए मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने ये फैसला लिया है।

  • Punjab : मामूली बात को लेकर युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab : मामूली बात को लेकर युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    मोगा : जीरा रोड पर सुबह एक युवक के कत्ल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमलजीत और अमित किराए के कमरे में रह रहे थे। आज सुबह दोनों में कुछ बात को लेकर बहस शुरु हो गई। कहासुनी हुई। कमलजीत ने अमित का कत्ल कर दिया। अमित कुछ ही दिन पहले यहां पर किराए के क्वार्टर में रहने आया था। अमित यू पी का रहने वाला है और इसकी उम्र 27 से 30 साल की है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। वही क्वार्टर के मालिक ने बताया की अमित कुमार कुछ दिन पहले ही यहां पर क्वाटर में रहने के लिए आया था उनके यहां 12 क्वाटर है, जो किराए पर देते है। हमने उनके आधार कार्ड ओर प्रूफ लिए हुए है। अमित यू पी के मुज्जफर नगर का रहने वाला है और कमल भी यही रहता था।

    इनका कुछ आपसी झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि कमलजीत ने अमित का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अगली कारवाई कर रही है। वही मौके पर पहुंचे डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया की कार्रवाही की जा रही है। अमित यूपी का रहने वाला है और इनका कुछ आपसी झगड़ा हुआ था और कमल ने अमित का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बताया कि ब्यान दर्ज कर आगे की कार्रवाही की जा रही है।