Punjab: एक्शन में आए कैबिनेट मंत्री, XEN, JE और स्टोर कीपर को किया निलबिंत

Written by

in

कोटकपूराः पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ भ्रष्टाचार मामले में एक्शन में दिखाई दिए। भष्टाचार को लेकर चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्सईएन, जेई और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पीएसपीसीएल के एन्फोर्समेंट विंग और तकनीकी जांच विंग की टीमों की ओर से संयुक्त रूप से 25 जुलाई को पीएसपीसीएल के इस केंद्रीय भंडार से कबाड़ बेचे जाने के आदेश के तहत उठाए गए सामान की अचानक चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि कबाड़ ले जा रहे 3 ट्रकों में से एक ट्रक में एल्यूमीनियम कंडक्टर के कबाड़ के नीचे नया एल्यूमीनियम कंडक्टर रखकर ले जाने की कोशिश की गई, जिसका पता न लगने पर विभाग को वित्तीय नुकसान होना था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मौके पर जांच के अनुसार जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों में वरिष्ठ एक्सियन स्टोर बेअंत सिंह, स्टोर इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गुरमेल सिंह और स्टोर कीपर (एलडीसी) निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *