Blog

  • Punjab : SGPC सदस्य ग्रेवाल ने yoga girl Archana पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Video

    Punjab : SGPC सदस्य ग्रेवाल ने yoga girl Archana पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Video

    अमृतसर। गोल्डन टैम्पल के अंदर फैशन डिजाइनर अर्चना मकवाना द्वारा 21 जून को योगा किये जाने को लेकर वायरल की फोटो पर काफी विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद आज योगा गर्ल अर्चना मकवानन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शिरोमणि कमेटी उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं लेगी और वह और उनकी टीम शिरोमणि कमेटी के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। शिरोमणि गुरचरण सिंह ग्रेवाल के पदाधिकारी के शिरोमणि गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दरबार साहिब आस्था का केंद्र है। 

    अर्चना मकवाना के साथ विवाद के बारे में बात करते हुए एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हमारा कोई व्यक्तिगत नहीं है। अर्चना के साथ विवाद मकवाना की ओर से की जा रही टिप्पणियों से साफ है कि अर्चना ने यह गलती जानबूझकर की है और एसजीपीसी से बात कर सकती हैं। लेकिन जिस तरह से वह लगातार सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं, उससे साफ है कि यह सब अर्चना मकवान ने जानबूझकर किया है।

  • Punjab: अब वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार नहीं कंधों पर सीढ़ी लेकर आ रहे चोर, देखें वीडियो 

    Punjab: अब वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार नहीं कंधों पर सीढ़ी लेकर आ रहे चोर, देखें वीडियो 

    गुरदासपुरः जिले में आए दिन चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। लेकिन इस बार अजब मामला सामने आया है। दरअसल, अब चोरों का नया कारनामा सामने आया है। पहले चोर हथियार लेकर आते थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आई है चोर वारदात को अंजाम देने के लिए कंधे पर सीढ़ी लेकर आते दिख रहे है। ऐसा ही एक मामला पहाड़ी गेट से सामने आया है। जहां एनआरआई के घर देर रात चोर वारदात को अंजाम देने के लिए आए। इस दौरान चोरों से जब ताला ना टूटा तो वह अपने साथ सीढ़ी भी लेकर आ गए।

    इस दौरान दीवार ऊंची होने के कारण जब चोर दीवार पर सीढ़ी लगाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे तो दूसरी ओर शोर होने के कारण आस-पड़ोस के लोग उठ गए। उन्होंने शोर शराबा सुनते हुए चोरों को पकड़ने की कोशिश, लेकिन चोरों के पास पिस्तौल होने के कारण वह भागने में सफल हो गए। इलाके के लोगों ने बताया कि उनके यहां पिछले कुछ दिनों से काफी चोरी की वारदाते हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी तक पुलिस एक भी चोर को काबू नहीं कर पाई है। लोगों ने बताया कि यह घर एक एनआरआई का था जो अमेरिका में रह रहे है। लोगों ने बताया कि एनआरआई ने घर की चाबियां अपने पड़ोसियों को दी हुई है।

  • Jalandhar पहुंचे Sunil Jakhar ने कांग्रेस और आप पर कसे तंज, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे Sunil Jakhar ने कांग्रेस और आप पर कसे तंज, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर आज जालंधर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। जहां उन्होंने जालंधर में सीएम भगवंत मान के घर लिए जाने पर आप पार्टी पर निशाने साधा। उन्होंने कहा कि खुद को आम आदमी पार्टी कहने वाले सीएम भगंवत मान शीश महल में रहने के लिए पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव को लेकर उन्हें जालंधर में डेरा लगा लिया है। जाखड़ ने कहा कि अब उप चुनाव को लेकर वह नई 10 गारंटियां लेकर आए है। जाखड़ ने कहा कि पिछली गांरटियों के बारे में क्या हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे को लेकर अब क्यों कहा जा रहा है कि वह कार्रवाई करेंगे, लेकिन पहले क्योंं नहीं कार्रवाई की गई।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सीएम सहित कई नेताओं पर सीएम भगवंत मान ने नौकरियां देने के कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह भ्रष्टों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जाखड़ ने कहा कि अब क्यों नहीं उन पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि वह सीएम मान से पूछना चाहते है कि क्या वह उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या फिर उनके साथ कोई सौदेबाजी की जाएंगी। जाखड़ ने कहा कि पंजाब में आप-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही है, लेकिन दिल्ली में इक्टठी दिखाई दे रही है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जाखड़ ने कहा कि शीतल अंगुराल के लोग अगर उन्हें विधायक बनाते है तो भगवंत मान सीएम मान नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम मान से 13 -0 सीट वाले बयान पर 10 सीटे कहां गई उसके बारे में केजरीवाल जेल से बाहर आकर पूछेंगे। 

    केजरीवाल की इस जवाबदेही को लेकर ही आप पार्टी ने पंजाब पुलिस पर इल्जाम लगाए है, जिसके चलते 10 हजार पुलिस कर्मियों के तबादलें ड्रग के चलते कर दिए गए। जिसके बाद अफसरों पर गाज गिरानी शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि आप पार्टी अब एक दूसरे पर इल्जाम फिरोशी गिरा रही है। उन्होंने कहा कि वहीं काम आज अकाली दल में हो रहा है। जाखड़ ने कहा कि 2 फाड़ हुआ अकाली दल अब भाजपा पर ठीकरा फोड़ रहा है।

    जाखड़ ने कहा कि अकाली दल के साथ उनका गठबंधन 1995 में जो हुआ था वह राजनीति समझौता नहीं था, वह पंजाब की अमन शांति को कायम रखने के लिए समझौता हुआ था। उन्होंने कहा संगरूर के जो नतीजे सामने आए थे वह चिंता का विषय थे। जाखड़ ने कहा कि खडूर साहिब या फरीदकोट के जो नतीजे सामने आए वह अकाली दल के लिए संकेत है। उन्होंने कहा कि जालंधर वेस्ट के लोगों को इस चुनाव में जवाब देने का मौका है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अमन शांति और भाईचारे में सांझ बनाए रखने में विश्वास रखते है। उन्होंने कहा कि अमन शांति और आपसी भाईचारे को लेकर पंजाब के लोगों को भाजपा के साथ इस उपचुनाव में खड़ा होना पड़ेगा। 

  • Punjab: Toll Plaza को लेकर किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

    Punjab: Toll Plaza को लेकर किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पर पिछले कई दिनों से किसान धरने पर बैठे है। दरअसल, टोल के किराये में बढ़ोतरी को लेकर किसान विरोध कर रहे है। लाडोवाल टोल पर बैठे किसानों किसानों ने आज ऐलान किया है कि 30 तारीख को लाडोवाल टोल प्लाजा पर ताला लगाने के बाद इसे पंजाब के बाकी टोल पर ले जाया जाएगा। इस मामले को लेकर किसान नेता ने कहा कि टोल प्लाजे पर बड़े स्तर पर गुंडागर्दी हो रही है। किसान नेता ने कहा कि शुरुआती दौर में सोमा कंपनी को ठेका दिया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसडीएम के साथ एनएच 1 के कर्मी आए और उन्होंने ठेके की तय सीमा के बारे में पूछा गया था।

    उन्होंने कहा कि सोमा कंपनी के पास शुरुआती दौर में जब प्रोजेक्ट दिया गया था तो उस समय यह कहा गया था कि वह वह यहां पर सड़क बना दे तो उसमें कुछ सालों के लिए टोल टैक्स इकट्ठा कर लें। उन्होंने कहा कि सोमा कंपनी अपना टोल टैक्स इकट्ठा करके काफी समय से चली गई है। किसान नेता ने कहाकि यह टोल पंजाब के हवाले अब कर देना चाहिए। इस दौरान किसान नेता ने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि बाहर से कंपनियां आकर पैसे ले रही है, तो ऐसे में पंजाब सरकार क्यों नहीं इस टोल को चला लेती। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को केंद्र से बात करके इस रोड को अपने कब्जे लें और इसे खुद चलाएं। उन्होंने कहा कि उसके बाद 100 रुपए टोल टैक्स लगा दिए और रिपेयर कर दी जाए।

    पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए किसान नेता ने कहा कि विपक्ष पर तो आप पार्टी निशाने साधते हुए कहती थी कि वह केंद्र के साथ मिले हुए है। अब वह खुद क्यों नहीं टोल को अपने कब्जे में ले लेती। किसान नेता ने कहा कि 20 सालों से अगर यहां से टोल टैक्स लिया है तो फिर जो सरहंद, दोराहा, लाडोवाल, सतलुज, ब्यास सहित अन्य पुल कंपलीट क्यों नहीं करवाए गए। इसी के साथ सर्विस रोड़ तैयार होना था, जोकि नहीं हुआ।

    किसान नेता का आरोप है कि अब वह टोल प्लाजा को दोबारा नहीं चलने दिया जाएंगा, जब तक सर्विस रोड कलीयर नहीं हो जाता। किसान नेता ने कहा कि उसके बाद ही पर्ची काटी जाएगी। इस मामले को लेकर केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि जो रोड कंपलीट नहीं है वहां पर पर्ची नहीं काटी जाएगी। केंद्रिय मंत्री के इस बयान के बाद किसान नेता ने कहा कि केंद्रिय मंत्री एक बार पंजाब का दौरा करें और रोड की चैकिंग करें। उन्होंने कहा कि खाली बयानबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर के सभी टोल को बंद कर देना चाहिए, सिर्फ बाहर के चार टोल चलने दिए जाने चाहिए। 

  • The Bharat Scouts and Guides के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए रिवालसर रवाना हुई ऊना की गाइड्स

    The Bharat Scouts and Guides के राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए रिवालसर रवाना हुई ऊना की गाइड्स

    
    
    ऊना/सुशील पंडित : स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर में होने जा रहे पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए जिला ऊना के गाइड विंग से 30 बच्चियों को रवाना करते हुए DOC गाइड सोनू कुमारी, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन राजेंद्र कौशल व जिला सेक्रेटरी  पवन कुमार भी मौजूद रहे।

    डी ओ सी गाइड सोनू कुमारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरे जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों से लगभग 30 गाइड व गाइड कैप्टन इन बच्चों के साथ रिवालसर के लिए आज रवाना हुए। यह राज्य स्तरीय टेस्टिंग कैंप स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवालसर में 27 जून से 2 जुलाई तक चलेगा। इस कैंप में पूरे हिमाचल प्रदेश से लगभग 400 से अधिक बच्चियों ने भाग लेना है। 

    इस राज्य स्तरीय टेस्टिंग कैंप में पास होने के पश्चात बच्चों को राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। डिप्टी डायरेक्टर ने इन सभी बच्चियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर डी ओ सी गाइड सोनू कुमारी, सुमन देवी,  शिवानी, पूनम जैसवाल आदि उपस्थित रहे।
  • Punjab: 10 दिन से पानी को तरसे लोग, अपने खर्च से मंगाया टैंकर

    Punjab: 10 दिन से पानी को तरसे लोग, अपने खर्च से मंगाया टैंकर

    कपूरथलाः पंजाब में एक ओर भीषण गर्मी का कहर जारी है, वहीं वार्ड नंबर 21 के क्षेत्र जग्गू शाह डेरा, मिट्ठू कॉलोनी और सहंसी कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान हो रहे है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जिसके बाद आज मजबूरन उन्होंने खुद पैसे खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाया है। जिसे लेकर पानी भरने के लिए भी क्षेत्रवासी एक दूसरे से झगड़ रहे हैं।

    वहीं वार्ड 21 के पार्षद पाला प्रधान वालिया ने कहा कि क्षेत्र में एक नया पंप स्थापित करने के लिए नया बोर करवाया है। जिसको कनेक्ट करने के लिए कई बार निगम अधिकारियों को कहा है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। पानी की समस्या से वह खुद भी जूझ रहे हैं। उनके घर पर भी पानी नहीं आ रहा है। बता दें कि, रेलवे स्टेशन कपूरथला के बैक साइड जग्गू शाह डेरा, मिट्ठू कॉलोनी तथा सहंसी कॉलोनी के सैकड़ों घरों में पानी की समस्या के चलते क्षेत्रवासी परेशान हैं।

    पानी ना होने की वजह से उन्हें रोजाना की जरुरी काम भी हीं हो पाते हैं। वहीं, पीने का पानी तो बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। सहंसी कॉलोनी के प्रधान मिट्ठू राम ने बताया कि पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या अधिक आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए पहल के आधार पर वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारी पाली वालिया को आदेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से बिजली न होने की वजह से पंप नहीं चल रहे थे। अब पानी की समस्या हल कर दी गई है। कमिश्नर ने यह भी बताया कि नए पंप के कनेक्शन के लिए प्रोसेस जारी है, वह भी जल्द कनेक्ट कर दिया जाएगा।

  • Driver ने साथियों संग मिलकर Traffic पुलिसकर्मियों पर किया हमला, लोगों ने बचाई जान

    Driver ने साथियों संग मिलकर Traffic पुलिसकर्मियों पर किया हमला, लोगों ने बचाई जान

    जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास स्थित कोटपुतली में नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक के ड्राइवर और उसके साथियों ने मिलकर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने लोहे की राॅड से पुलिसकर्मी का सिर फोड़ दिया। वहीं दूसरे पुलिसकर्मी पर लात घूंसे बरसाते रहे। इस दौरान हाईवे पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस कर्मियों को बचाया। घटना कोटपुतली के पास स्थित पावटा चैकी की है। स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को हाॅस्पिटल में एडमिट कराया। घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नाम छोटेलाल और कृष्ण है।

    थानाधिकारी ने बताया हमले में 2 ट्रैफिक कर्मी घायल हुए हैं। इसमें छोटेलाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आरेापी ट्रक ड्राइवर पहले तो काफी देर तक बहसबाजी करता रहा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया और दोनों ट्रैफिक कर्मियों पर धावा बोल दिया। छोटेलाल के सिर में लोहे की राॅड से वार करने के कारण वे अचेत होकर जमीन पर गिर गए। वहीं कृष्ण के हाथ में भी गंभीर चोट आई हैं।

    हादसे के बाद हाॅस्पिटल में भर्ती कृष्ण सैनी ने पुलिस को बताया कि ट्रक जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। ऐसे में ट्रक ड्राइवर को रोका तो पहले तो उसने पुलिस बूथ को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद ट्रक को सर्विस लेन में खड़ा कर दिया इससे चारों ओर जाम लग गया। उसे ट्रक हटाने के लिए बोला तो वह झगड़ा करने लगा। इसके बाद पावटा निवासी यूसुफ ने लोहे की राॅड से छोटेलाल पर धावा बोल दिया। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी यूसुफ को अरेस्ट कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Punjab: इस इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसरः हुसैनपुरा चौक में 2 पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, दुकान की जगह को लेकर दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जगह को लेकर हुए विवाद के चलते एक-दूसरे के साथ काफी समय से रंजिश रखी जा रही थी। दोनों के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके चलते कल दोनों पड़ोसी आमने-सामने आ गए। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार चले। इस घटना में दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक पक्ष के पीड़ित परिवार ने बताया कि हमें जगह देने का आश्वासन बाद में उनकी जगह पर दूसरे पक्ष ने कब्जा कर लिया।

    जिसके चलते उनके साथ जगह को लेकर रंजिश रखी जा रही थी। पीड़ित पक्ष ने कहा कि देर रात बिल्लू और उसके साथियों ने मिलकर हम पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी है लेकिन फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, थाना ए डिवीजन के पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पुरानी रंजिश का मामला है और जगह को लेकर विवाद था। जिसके चलते दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटन में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Congress ने 2 नेताओं पर लिया एक्शन, किया निलंबित

    Congress ने 2 नेताओं पर लिया एक्शन, किया निलंबित

    महाराष्ट्रः महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने 2 नेताओं के खिलाफ एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है। पार्टी ने विजय देवताले और असावरी देवताले को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। दोनों चंद्रपुर जिले के नेता हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते पार्टी ने दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। 

  • Punjab: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोहल्ला गुरु अमरदास कालोनी में व्यक्ति का कत्ल हुआ है। दरअसल, घर में रह रहे दो पक्षों झगड़ा हो गया था। इस दौरान मनोज नामक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का कत्ल कर दिया। वहीं हादसे में मनोज कुमार भी घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शाम सुंदर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिन देर शाम मनोज और शाम सुंदर में झगड़ा हो गया था। इस घटना में शाम सुंदर की रात 9 बजे मौत हो गई, जबकि मनोज कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मनोज कुमार के कुछ रिश्तेदारों पर मारपीट के आरोप लगे है। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

    पूछताछ के बाद कत्ल के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा। वहीं फूलचंद ने बताया कि उन्हें सुबह 8 बजे पता चला कि शाम सुंदर की मौत हो गई जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। व्यक्ति का कहना हैकि पहले भी दोनों में विवाद हो चुका है। आरोप है कि मनोज का भांजा चिट्टे बेचता है। आरोप है कि उन सभी ने मिलकर उसके भाई का कत्ल किया। व्यक्ति का कहना है कि खान, मनोज और उसके भांजे ने मिलकर शाम सुंदर का कत्ल किया है। वहीं पूजा ने बताया कि पति के साथ उनका झगड़ा हुआ था तो पति ने कहा कि वह अपने भाई के पास चली जाए। लेकिन उसने कहा कि पैसे नहीं है उसके पास, ऐसे में वह कहीं नहीं जाएगी और वहीं पर ही वह घूमती रही। पीड़िता का आरोप है कि लाला मनोज सहित 3 लोगों ने शाम सुंदर का कत्ल किया था।

    पीड़िता ने कहा कि 9 बजे तक वह मौके पर थी तब तक कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद वह देवर के पास गई तो 11.30 बजे तक उसने पता किया तो सब ठीक था। लेकिन आज सुबह शाम सुंदर की मौत के बारे में पता चला। पूजा ने कहा कि उन्होंने खुदकुशी नहीं की, शाम सुंदर का कत्ल किया गया है। पीड़िता ने कहाकि दूसरे पक्ष आरोप लगा रहे है कि शाम सुंदर ने लाला को चाकू मारा है, जिसके चलते वह घायल हुआ है। पीड़िता ने कहा कि अगर शाम सुंदर ने चाकू से हमला किया है तो मौत उसकी कैसे हो गई। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लिया है।