Blog

  • पंजाब : 32 किलो सोने की लूट के मामले में कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    लुधियाना : 17 फरवरी 2020 को गिल रोड में आईएफएल गोल्ड लोन शाखा में 32 किलो सोना और नकदी की लूट हुई थी।  शाखा के प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस ने विभिन्न आईपीसी 392, 342, 148, 149 आर्म्स एक्ट 25 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। जिसमें मोहाली पुलिस ने कुछ दिनों तक जज गगनदीप सिंह का नाम दर्ज किया और फिर 6 से 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। जिसमें मोहाली पुलिस ने कुछ दिनों तक जज गगनदीप सिंह का नाम दर्ज किया और फिर 6 से 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

    जिसमें एनकाउंटर करने वाले जय पाल सिंह भुल्लर और उसके साथी अमृत पाल भुल्लर, सिकदर सिंह रंधावा गगनदीप सिंह उर्फ ​​जज प्रदीप सिंह सहोता गुरसेवक सेवक गुरपाल सिंह बंटी हरप्रीत सिंह चंदन कुमार उर्फ ​​चंदू का नाम दर्ज था।  लुधियाना कोर्ट में लंबी सुनवाई के बाद दोसिया को डकैती के मामले में बरी कर दिया गया। इस मामले में अमृतपाल सिंह भुल्लर, गगनदीप सिंह जज, सिकंदर सिंह रंधावा थे, लेकिन गुरपाल सिंह एक अलग मामले में अभी भी जेल में हैं। बंटी, गुरसेवक सिंह जेल से आए सेवक हरप्रीत सिंह हैप्पी, वकील गगन बत्रा और वकील बृज शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी।

  • पंजाबः सासंद रवनीत बिट्टू और पूर्व मंत्री आशू पर FIR दर्ज

    लुधियानाः कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर और संजय तलवाड़ पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नगर निगम दफ्तर पर ताला जड़ने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, 27 फरवरी को लुधियाना नगर निगम में लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशु संजय तलवार ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने काम न होने के कारण सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान सासंद बिट्टू और कार्यकत्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। 

    इस मामले को लेकर नगर निगम कर्मचारी अमित कुमार की शिकायत पर रवनीत बिट्टू, भारत भूषण आशु, संजय तलवार और शाम सुंदर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गय है। शिकायत में अमित कुमार ने कहा कि वह नगर निगम दफ्तर में चौंकीदार के पद पर तैनात है। इस दौरान 27 फरवरी को कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू, भारत भूषण आशू, संजय तलवाड़ और शाम सुंदर अरोड़ा कार्यकर्ताओं के सहित नगर निगम दफ्तर में आए। इस दौरान दोषियों ने आकर उसे धक्का मार दिया, जिसके बाद वह उसे धक्का मारते हुए दफ्तर के अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने जबरदस्ती दफ्तर को ताला जड़ दिया और उसके सरकारी काम में बाधा डाली। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः हत्या केस में जेल में बंद मंगूमठ पर एक और FIR दर्ज

    कपूरथला: फगवाड़ा में गुरुद्वारा साहिब में युवक की हत्या के मामले में रमनदीप सिंह मंगूमठ जेल में बंद है। वहीं मंगूमठ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि कपूरथला माडर्न जेल में बंद आरोपी पर पुलिस प्रशासन ने एक नई एफआईआर दर्ज कर दी है। जांच अ​धिकारी ASI अमरजीत सिंह के बताया कि मंगूमठ ने सरकारी फोन से वकील की आड़ में एक पत्रकार से बात कर जेल नियमों का उलंघन किया है। जिसके बाद थाना कोतवाली में मंगूमठ के ​खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    कपूरथला मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह ने थाना कोतवाली पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि हवालाती रमनदीप सिंह उर्फ मंगूमठ वासी बहोरा कालोनी लु​धियाना ने गैर-कानूनी ढंग से एक पत्रकार से बातचीत कर अपना पक्ष रखते हुए जेल का अक्स खराब किया है। सहायक सुपरिंटेंडेंट सतपाल सिंह के अनुसार मंगूमठ ने अपने वकील से बात करने का कहकर एक मीडिया पर्सन से बात की।

    इसका खुलासा तब हुआ, जब वह बात करते समय खुद पर जेल में होने वाले व्यवहार के बारे में बताने लगा। इससे जेल प्रशासन को शक हो गया कि यह वकील से बात न कर किसी पत्रकार से प्रेस कांफ्रेंस कर अपने बयान दे रहा। उसकी इस गतिविधि के आधार पर थाना कोतवाली की पुलिस ने रमनदीप सिंह मंगूमठ के ​खिलाफ थाना कोतवाली में 52-ए प्रीजन एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः गाड़ी से चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद, देखें वीडियो

    जलालाबादः थाना सिटी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ऑरा कार को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के समय कार में दो लोग सवार थे और जांच के दौरान गाड़ी से चंडीगढ़ ब्रांड की अंग्रेजी शराब के दो पेटियां बरामद हुई। यह जानकारी थाना सिटी के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने मीडिया को दी। वहीं दूसरी ओर, ऑपरेशन CASO चलाया गया। जिसमें जलालाबाद आउटर एरिया गांव महालम समेत कई अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लाहन बरामद हुई। थाना वैरोका में एक महिला तस्कर के खिलाफ 200 लीटर लाहन का केस दर्ज किया गया।

    हालांकि, महिला तस्कर फरार बताई जा रही है। इस संबंध में वैरोका पुलिस स्टेशन के प्रभारी गुरजंट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वैरोका पुलिस स्टेशन में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह कार्रवाई ऑपरेशन कासो के तहत हुई है। डीएसपी सब डिवीजन जलालाबाद एयर शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन CASO के तहत स्थानीय जलालाबाद शहर के रेलवे फाटक, महालम और विभिन्न स्थानों पर 2000 लीटर शराब लाहन, 150 बोतल शराब अनकलेमड मिली, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया। 

  • जालंधरः 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में 3 घायल, गाड़ी के खुले एयरबैग

    जालंधर,ENS :लांबड़ा हाईवे पर देर रात दो कारों की आमने सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए थे। वहीं घटना में 3 लोग घायल हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा लांबड़ा के गांव बादशाहपुर के पास हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची थाना लांबड़ा की पुलिस और लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

    थाना लांबड़ा में तैनात एएसआई सुभाष भगत ने बताया कि कपूरथला के रहने वाले भगवंत सिंह अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अपने दोस्तों के साथ जालंधर के लांबड़ा की ओर जा रहे थे। जब वह बादशाहपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी के साथ उनकी टक्कर हो गई।  पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी। 

  • पंजाबः 20 लाख की फिरौती के मामले में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारनः नौशेरा पन्नूआं में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पवन शर्मा से 20 लाख की फिरौती मांगने के बाद गोपी नंबरदार और मोह ठट्ठी ने दिनदहाड़े गोलियां चलाकर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी अश्विनी कपूर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। इस संबंध में पवन शर्मा ने कहा कि उन्हें फोन पर 20 लाख की फिरौती की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्हें धमकी मिली कि 2 लाख आज दे दें और बाकी रकम बाद में दे दें, नहीं तो तुम्हारे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

    जिसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद बीते दिन मोटरसाइकिल पर आए 3 लोगों ने उनकी दुकान पर 3 गोलियां चला दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने वालों ने अपना नाम गोपी नंबरदार और मोह ठट्ठीया बताया था। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू भी पहुंचे और उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन पंजाब में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसमें सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। वहीं एसएसपी अश्विनी कपूर ने कहा कि उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है और उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जायेगी।

  • बड़ा हादसा : पिकअप वाहन पलटने से 14 की मौ’त, 21 घायल

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के डिंडोरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। डिंडोरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की सरकार ने डिंडोरी सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने का एलान किया है।

    घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं

  • पंजाबः स्कूल पेपर देने जा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः बाबा बकाला स्थित स्कूल से पेपर देने जा रहे स्टूडेंट के साथ हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन के पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह नाम का छात्र 12वीं कक्षा का पेपर देनें जा रहा था। इस दौरान उसका दूसरा दोस्त अमितोज मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था कि अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे स्कूटर के साथ उनकी टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक चला रहे छात्र अमृतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा स्कूली छात्र और सामने की ओर से आ रहा स्कूटर सवार गोरा नामी व्यक्ति दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि मृतक युवक की दोनों बहनों का इकलौता भाई था।

  • करोड़ों के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  करोड़ों के जीएसटी घोटाले में जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर शिव कुमार देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जीएसटी इंटेलिजेंस कई महीनों से शिव कुमार की तलाश कर रही थी। शिव की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम पिछले तीन दिनों से कोलकाता में कैंप कर रही थी। कोलकाता के जिस फ्लैट से उन्हें गिरफ्तार किया गया, उसकी कीमत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है। बुधवार को टीम शिव को लेकर जमशेदपुर पहुंची, जहां एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक हाल ही में पुलिस ने जीएसटी घोटाले में जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया था. इस मामले में शिव कुमार का नाम सामने आया था। अकेले जमशेदपुर में शिव ने 130 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया है।

    जांच के दौरान यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपये के पार भी जा सकता है। शिव कुमार 20 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाकर फर्जी लेनदेन करता था। जांच में 780 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का खुलासा हुआ है जो 2000 करोड़ रुपये तक जा सकता है. शिव कुमार ने जमशेदपुर के अलावा हैदराबाद, चेन्नई, विजयवाड़ा, दिल्ली और मुंबई समेत देश के अन्य शहरों में भी फर्जी कंपनियां खोली हैं. जांच में पता चला कि शिव कुमार महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उनके दस्तावेज अपने पास रख लेता था और उनका इस्तेमाल फर्जी कंपनी खोलने में करता था। सूचना मिलने पर जीएसटी इंटेलिजेंस डीजी राजीव रंजन ने एक टीम बनाई और फिर लगातार छापेमारी की।

  • जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर आई अहम खबर

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले काफी समय से कोर्ट में सुनवाई हो रही हैं। दरअसल, शहरी कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की हुई। वहीं कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। ऐसे में इस मामले को लेकर अब 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है। कहा जा रहा है कि वार्डबंदी को लेकर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 अप्रैल की तारीख दे दी है।

    ऐसे में अगर अगली सुनवाई में कोई फैसला आता है तो जालंधर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा जिसको लेकर विपक्ष के कांग्रेस से ज्यादा सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव लड़ने वाले नेता बीते 23 महीने से नजर लगाए बैठे हैं। ऐसे में हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा कि जालंधर निगम का चुनाव कब होगा। अब ये चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। इससे खासकर जालंधर सिटी के चार हलके के सियासी गणित का फेरबदल बदलना भी निर्भर करता है।