Blog

  • पंजाब: भाजपा के सीनियर नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाब: भाजपा के सीनियर नेता के खिलाफ FIR दर्ज

    राजपुरा : भाजपा के सीनियर नेता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर हरजीत सिंह ग्रेवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल के खिलाफ राजपुरा सिटी थाना में हुई एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एक पत्रकार ने सिटी एसएचओ को शिकायत दी है।

    पत्रकार ने बताया कि उसने अपने निजी चैनल पर हल्का राजपुरा से विधायक नीना मित्तल का एक इंटरव्यू किया जिसके बाद बीजेपी नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उन्हें फोन पर अपशब्द बोले और साथ ही विधायक का नीना मित्तल के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

    उन्होंने एफआईआर में लिखवाया की हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी जिसके बाद सिटी पुलिस की ओर से धारा 294,506,509 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: भूमि अधिग्रहण में एक करोड़ रुपये गबन के आरोप में पटवारी गिरफ़्तार

    पंजाब: भूमि अधिग्रहण में एक करोड़ रुपये गबन के आरोप में पटवारी गिरफ़्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मंगलवार को फिरोजपुर जिले के पल्ला मेघा माल विधानसभा क्षेत्र के माल पटवारी बलकार सिंह को भूमि अधिग्रहण के दौरान 1,11,08,236 रूपये का गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विजिलेंस की जांच के दौरान विजिलेंस ने पाया कि पंजाब सरकार ने वर्ष 2002-2012 के दौरान गांव पल्ला मेघा के पास न्यू मोहम्मदी वाला सीमा चौकी के निर्माण के लिए बीएसएफ के लिए 46 कनाल जमीन का अधिग्रहण किया था।

    उन्होंने आगे कहा कि उक्त आरोपी पटवारी जिसे बर्खास्त किया गया है ने दो अन्य आरोपियों बिल्लू सिंह निवासी पल्ला मेघा, जिला फिरोजपुर व अमृतबीर सिंह निवासी गांव असल उत्तर, जिला तरनतारन के साथ मिलीभगत कर 1,11,08,236 रुपये का गबन किया। आरोपी पटवारी ने भू-राजस्व रिकॉर्ड को फिर से बदल दिया था और उक्त सह-अभियुक्तों के नाम जमीन के मालिक के रूप में दर्ज किए थे। इसके बाद दिनांक 07-11-2012 को इन्होंने फर्जी अभिलेख के आधार पर दोनों सह अभियुक्तों को मुआवजे के रूप में 55,54,118 रुपये के दो चेक भी जारी किये। इसके साथ ही आरोपी पटवारी ने सह आरोपियों को आर्थिक लाभ दिलाने की नीयत से सरकारी जमीन से सटे 16 कनाल व 16 मरले निजी जमीन का अधिग्रहण किया था।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 218, 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और अपराध निवारण की धारा 13(1)(ए), 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त तीन अभियुक्तों के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है।(2) के तहत विचारण क्रमांक 05 दिनांक 21-02-2023 विजिलेंस थाना फिरोजपुर में किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

  • पंजाबः कांग्रेस हाईकमान ने निर्वाचित और सह चयनित सदस्य की लिस्ट की जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस हाईकमान ने निर्वाचित और सह चयनित सदस्य की लिस्ट की जारी, देखें लिस्ट

    जालंधर से बावा हेनरी, सुशील रिंकू और मोहिंदर केपी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधर/वरुणः पंजाब में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चुनावों से पहले कमर कस ली है। पंजाब में लोकसभा विस चुनाव और निगम चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने नार्थ से विधायक बावा हेनरी और वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू, मोहिंदर सिंह केपी,कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः 2 कारें और बस की भयानक टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः 2 कारें और बस की भयानक टक्कर, 3 घायल, देखें वीडियो

    धुरी/ जावेद अंजुम : बीती रात धुरी के ओवर ब्रिज पर जो के धुरी के विच मैं है के ऊपर एक भयानक हादसा हुआ जिस मैं 3  के करीब लोग जख्मी हुए और 1 की हालत गंभीर है जिस को धुरी से संगरूर रेफेर कर दिआ गया है लोगो के कहने के मुताबिक एक कार जो के मलेरकोटला से आ रही थी जिसमें 2  लोग सवार थे। उनकी कार बस के पीछे से टकराई जो के ओवरटेक कर रही थी टकराने के बाद मूड गई और एक बार फिर बस से टकराई और फिर साथ जा रही एक और कार के साथ टकरा गई जब के बस वाला कही दिखाई नहीं दिआ जिस मैं कार जो ओवर टेक कर रही थी मैं 2 लोग सवार थे दोनों को सिरिअस हालत मैं धुरी के सरकारी अस्पताल मैं भर्ती किआ गया। जिस मैं एक की हालत स्थिर है तो दूसरे को संगरूर रेफर कर दिआ गया है दूसरी कार जिस मैं ये कार लगी थी वो ठीक है उनको थोड़ी सी मामूली चोटें आयी है। पुलिस ने मोके पर आ कर स्थिति को संभाल लिया।

    जख्मी हुए व्यक्ति ने बताया के उसका नाम सुखविंदर सिंह है और वो धुरी के नजदीक गाओं समुदगढ़ छन्ना का रहने वाला है । और उसका साथी जिस का नाम मखन सिंह है और वो मीम्सा गाओं का रहने वाला है और बाजीगर कॉम से संबधित है उनके कहने के मुताबिक उन्हें कुछ भी नहीं पता के क्या हुआ है बस हमे इतना पता है के हमारा एक्सीडेंट हो गया है।  

    डॉक्टर से बात की गई तो उन्हों ने बताया कि हमारे पास 2 व्यक्ति आये है जो के जख्मी हालत मैं है जिनमें से एक ने हमे ये बताया के हमने नशा किआ हुआ है और हमने इनको मुड़ली सहयता दे दी है और मखन सिंह के सर पर बहुत ज्यादा चोट होने की वजह से उसको हमने संगरूर रेफर कर दिआ है और दूसरी कार जिसमें व्यक्ति शादी के लिए जा रहे थे मैं से एक लड़की की बाजु पर चोट आयी है उनको भी टेस्टों के लिए संगरूर  रेफर कर दिआ गया है ।                                       

  • Jalandhar: Aggarwal Dental Clinic के डाक्टर ने उपचार दौरान गले में छोड़ा औजार, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: Aggarwal Dental Clinic के डाक्टर ने उपचार दौरान गले में छोड़ा औजार, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण)। महानगर के अग्रवाल डेंटल क्लिनिक में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, अग्रवाल डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर की मरीज के उपचार दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिव शर्मा निवासी मखदूमपुरा करीब 10 दिन पहले दांत को दोबारा ठीक करवाने के लिए शहीद उधम सिंह नगर के सिक्का चौक के नजदीक अग्रवाल डेंटल क्लिनिक में आया था। लेकिन इस दौरान डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

    दरअसल, डॉक्टर ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए दांत में ड्रिल मशीन का एक औजार पीड़ित गले में छोड़ दिया। इस दौरान उक्त औजार पीड़ित के पेट में चला गया। जिसके चलते वह काफी दिनों से पेट में दर्द की समस्या के चलते परेशान होता रहा। इसके बाद पीड़ित शिव शर्मा के पेट में दर्द ज्यादा होने के चलते उक्त डॉ अग्रवाल के पास आए और उन्होंने दवाई लिख कर दी। लेकन पीड़ित शिव को डॉक्टर की दवाई से कोई आराम ना मिला और उसके पेट का दर्द दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला गया।

    पीड़ित ने किसी और डॉक्टर से संपर्क कर इमरजेंसी दवाई ली, लेकिन फिर भी उनका पेट दर्द ठीक नहीं हुआ। शिव ने बताया कि आज उसे दर्द ज्यादा हो रही थी, इस दौरान उसे जैसे ही उल्टी आई तो उल्टी के दौरान उक्त औजार मुंह से बाहर निकल आया। जिसके बाद उसने दर्द से राहत की सांस ली। इस घटना के बाद शिव अपने समर्थकों सहित उक्त अग्रवाल के क्लीनिक में बात करने गए तो इलाज करने वाले डॉक्टर ने इस घटना को लेकर यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि यह तो नॉर्मल बात है।

    डॉक्टर के इस रवैय्ये से नाराज होकर शिव शर्मा ने अपने समर्थकों सहित थाना नंबर 4 की पुलिस को भी सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता शिव शर्मा के बयान लेकर मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी। जिसके बाद डॉक्टर ने मामला गरमाता देख पीड़ित शिव और अन्य लोगों से इस घटना को लेकर माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई।

  • इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने आने वाली पीढ़ियों को पंजाबी भाषा व संस्कृति की समृद्धि और सुंदरता को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और प्रसारित करने के उद्देश्य से ‘मातृभाषा दिवस’ मनाया।

    विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा के प्रति अपने प्यार व सम्मान को बढ़ावा देने वाले नारे लगाए और पंजाबी भाषा की महिमा का बाख़ान करने के लिए रचनात्मक फ़्लैश कार्ड व पोस्टर प्रदर्शित किए। नारा-लेखन  में पंजाबी भाषा के महत्व और वर्तमान समय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा को उसके शुद्ध रूप में सुरक्षित रखने, संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा अपनी मातृभाषा को संस्कृति से जोड़कर रखने की शपथ ली।

    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वाणी मखीजा और साक्षी ठाकुर ने प्रथम पुरस्कार और आरती देवी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि ऋषभ और नीतिका ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सारिका गौतम व नंदिनी लूथरा ने नारा-लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

    प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उनके कलात्मक प्रदर्शन के लिए सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

  • पंजाबः किसान नेता लखोवाल के पंप और घर सहित 3 जगहों पर CBI की रेड 

    पंजाबः किसान नेता लखोवाल के पंप और घर सहित 3 जगहों पर CBI की रेड 

    समरालाः पंजाब में सीबीआई ने कई जिलों में रेड की है। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह लखोवाल के स्थानक पैट्रोल पंप, उनके जद्दी गांव लखोवाल स्थित घर और मोहाली में उनके बेटे के घर पर छापेमारी की है। एजेंसी के 6-7 लोगों की टीम उनके स्थानीय पेट्रोल पंप पर पहुंची और कार्यालय में पड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही सीबीआई की टीम उनके जद्दी गांव लखोवाल पहुंची और इनमें से कुछ अधिकारी उनके बेटे और संगठन के महासचिव हरिंदर सिंह लखोवाल की मोहाली स्थित रिहाइश पर पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि रेड दौरान हरिंदर सिंह लखोवाल खुद मौके पर मौजूद नहीं थे। सीबीआई की टीम ने मौके पर घर में मौजूद महिलाओं के फोन कब्जे में ले लिए और कागजात की छानबीन शुरू कर दी। सीबीआई यह टीम कुछ देर पेट्रोल पंप पर रही, लेकिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक उनके घर छापेमारी करने में लगी रही। हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि उनका किसान संगठन बंदी सिंह की रिहाई के लिए चंडीगढ़ में चल रहे मार्च का पूरा समर्थन कर रहा है और एक बड़े समूह के साथ मार्च में भाग लेने से नाराज होकर केंद्र सरकार ने उनके घरों और कारोबार पर आज सीबीआई बड़ी छापेमारी करवाई है।

  • पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने 

    पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने 

    मुंबईः यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक डीडी विमलेश कुमार औदित्य ने मुंबई में आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मुंबई के तिलक नगर में उन्होंने एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था, उन्हें पर्यटन विभाग में तैनाती दी गई थी। जानकारी के मुताबिक तारा गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर 95 की दूसरी मंजिल से वह कूद गए। उन्हें घायल हालत में राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इसके बाद अस्पताल की डॉ. श्रुतिका कांबले ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर उनका घर था। जब पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछा तो उन्होंने बताया कि पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे, जिसका ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है। वह पिछले साल से लखनऊ में हेड ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

    पुलिस के मुताबिक डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी का कहना है कि काम के तनाव के चलते उन्होंने अपनी जान दे दी हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने बताया कि काम के तनाव और घर से दूर रहने के कारण उन्होंने दो महीने पहले इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा 31/3/23 तक काम करने के लिए कहा गया था।

  • ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਚਲਾ ਰਹੀ : ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼

    ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਚਲਾ ਰਹੀ : ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ ਅਨਿਕੇਤ :  ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰਨਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਚ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਲਿਆਂਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਮਾੜੀ ਹਾਲਤ ਤੇ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਇਸ ਵਿਚ ਕੁਝ ਵੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦਾ।

  • वीरेश शांडिल्य की हत्या की साजिश रचने वाले सतपाल सत्ता की हाईकोर्ट ने बड़ा झटका

    वीरेश शांडिल्य की हत्या की साजिश रचने वाले सतपाल सत्ता की हाईकोर्ट ने बड़ा झटका

    चंडीगढ़/प्रवेश: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की हत्या की मंशा से सुपारी देकर नकाबपोश हमलावर भेजने वाले व आपराधिक छवि व गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले सतपाल उर्फ सत्ता की आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता वीरेश शांडिल्य की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अतुल लखनपाल पेश हुए।

    जहां सतपाल सत्ता के वकील ने उन्हें निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं वीरेश शांडिल्य के वकील अतुल लखनपाल व स्टेट काउंसल ने कहा कि सतपाल सत्ता आपराधिक छवि का है और उस पर गंभीर 16 मामले दर्ज है। और स्टेट काउंसल ने कहा कि आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में है और उससे 3 कारें और नकाब व अन्य सामान बरामद करना है और पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी सतपाल सत्ता से हिरासत में लेकर यह पूछना है कि वीरेश शांडिल्य पर हमला करने का सतपाल सत्ता का क्या मोटिव था? 

    दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विद्वान न्याधीश राजेश भारद्वाज की कोर्ट ने सतपाल उर्फ सत्ता की अग्रिम जमानत रद्द कर उसे सरेंडर करने के आदेश दिए। ज्ञात रहे कि सतपाल सत्ता ने अम्बाला की सेशन अदालत में भी 13 फरवरी को अग्रिम जमानत संजय संधीर की कोर्ट में दायर की थी, जहां वीरेश शांडिल्य ने स्वयं अपने केस की पैरवी की थी और अदालत ने वीरेश शांडिल्य की पुख्ता दलीलें व पुलिस व स्टेट की दलीलों के बाद आरोपी सतपाल सत्ता की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी। तब से अम्बाला पुलिस सतपाल सत्ता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। सीनियर एडवोकेट अतुल लखनपाल के साथ एडवोकेट एएस चहल व एडवोकेट वासुरंजन शांडिल्य भी हाईकोर्ट में पेश हुए।