Blog

  • 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म और मारने की धमकी के मामले में एक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    छत्तीसगढ़ः बिल्डर और एक्टर मनोज राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक नाबालिग युवती से शादी का झांसा देकर 12 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मनोज छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर मनोज राजपूत के खिलाफ जीआरपी भिलाई-3 थाना में एक 29 साल की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मनोज पहले रियल एस्टेट के कारोबार में था, बाद में उसने छॉलीवुड (छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री) में एंट्री ली। वह निर्माता और निर्देशक भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत से उसका अफेयर साल 2011 यानी पिछले 12 सालों से चल रहा है।

    उस समय वह नाबालिग थी। शादी का वादा कर एक्टर पिछले कई सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो और 377 एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल देता था। अब उसने साफ तौर पर शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले, मनोज जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा काट चुका है। उस पर दुर्ग में नागपुर हाईवे टोल प्लाजा के आगे कई सौ एकड़ जमीन पर अवैध प्लॉटिंग करने का भी आरोप है, जिसपर दुर्ग निगम ने तोड़ फोड़ की कार्रवाई की थी। जीआरपी भिलाई-3 थाना प्रभारी बीके बोरझा ने बताया कि घटना के समय युवती नाबालिग थी। उसकी उम्र 16 साल थी। इसलिए मनोज राजपूत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाब : रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग से गैंग रेप

    पिता, मामा और दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

    लुधियाना : 15 वर्षीय नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है। उसके सोतेले पिता, पिता के मामा और उसके एक दोस्त ने दुष्कर्म की गंदी करतूत उससे की। पीड़िता की मां पति से झगड़ा करके बहन के घर गई हुई थी। पत्नी के जाने के कुछ दिनों बाद 15 वर्षीय किशोरी के साथ बदमाशों ने दुष्कर्म कर दिया। जानकारी देते हुए पीड़िता की मौसी ने थाना मेहरबान की पुलिस को बताया कि उसकी बहन भटिया इलाका में रहती है। उसकी दूसरी शादी परमिन्द्र सिंह उर्फ सन्नी के साथ हुई थी। 13 जनवरी 2014 को उसकी बहन झगड़ा करके कही गई।

    इसके बाद 20 फरवरी 2024 को बहन की नाबालिग बेटी के साथ उसके सौतेले पिता आरोपी परमिन्द्र सिंह उसके मामला लवली कुमार और विशाल कुमार ने शराब पीकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बच्ची किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकली और उसने सारी बात उसे बताई। फिलहाल थाना मेहरबान की पुलिस ने मौसी के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376-D,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधे शाम मामले की जांच कर रहे रहै। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रक और इनोवा कार की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के सड़क हादसे में  ट्रक के पीछे इनोवा कार की टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हुई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोराया के रहने वाले रणधीर सिंह के तौर पर हुई। रणधीर सिंह टैक्सी चालक था। वह दिल्ली में सवारी छोड़ने के बाद वापस गोराया लौट रहा था। खन्ना में नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इनोवा का अगला पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गया।

    हादसे की सूचना मिलने के 5 मिनट भीतर सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपनी टीम समेत घायल रणधीर सिंह को तुरंत नजदीक ही खन्ना नर्सिंग होम में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। एसएसएफ की तरफ से हादसे के बारे में सिटी थाना 2 पुलिस को सूचित किया गया। साथ ही रणधीर सिंह के परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी देखे जा रहे है।

  • पंजाबः धरने पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौ+त

    पटियालाः अमृतसर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुरा के पास गांव पड़ाव सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहे लगभग 33 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि गुरजंट सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ट्रॉली में सवार होकर शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब ट्रैक्टर राजपुरा के पास पड़ाव गांव पहुंचा तो पीछे से आ रहे भारी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे गुरजंट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गुरजंट को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : 2 दिनों में हो सकती है बारिश, देखें वीडियो

    लुधियाना: मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके किंगरा ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि बदलती परिस्थितियों के साथ इसका स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ सकता है। जिसके लिए उचित कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 26 और 27 तारीख को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके किंगरा ने बताया कि कल लुधियाना में दिन का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था और आज न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

    जो सामान्य से दो डिग्री सेंटीग्रेड कम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ एवं शुष्क रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि 4-5 दिन पहले न्यूनतम तापमान जो 16 डिग्री सेंटीमीटर तक चला गया था, आज 6.8 डिग्री सेंटीमीटर है। इस तरह की विविधताओं के कारण, शरीर को अनुकूलन के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी इसके साथ आती हैं। परिवर्तनशील स्थिति के साथ उनका स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि डबल-डी सिस्टम का थोड़ा असर हो सकता है जिससे 26 और 27 को बारिश हो सकती है।

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुकदमे के वादी आशुतोष पांडे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    फतेहपुर: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुकदमे की पैरवी कर प्रयागराज हाईकोर्ट से वापस जा रहे कार सवार वादी मुकदमा आशुतोष पांडेय के मोबाइल वाट्सएप पर शुक्रवार देर शाम काल आई। कालर ने मुकदमा वापसी न करने पर बम से उड़ाने व फेसबुक आइडी हैक करने की धमकी देकर अपशब्द कहे। हिंदुस्तान मुर्दाबाद बोलकर कालर ने काल काट दी। जिस पर वादी मुकदमा ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 दिन पूर्व उन्हें पाकिस्तान से भी धमकी मिली थी।

    श्रीमद् महेश्वरी धाम सिद्धपीठ माता शाकुंभरी पीठाधीश्वर, वृंदावन मथुरा के भृगुवंशी आशुतोष पांडेय श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वादी और पक्षकार हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष भी हैं। शुक्रवार को वह हाईकोर्ट में जन्मभूमि मामले की सुनवाई के बाद श्रीकृष्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष डावर व करन शर्मा के साथ कार से मथुरा जा रहे थे। फतेहपुर शहर सीमा में आते ही देर शाम सात बजकर 40 मिनट पर उनके वाट्सएप नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने मुकदमा वापस न लेने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। गाली-गलौज करते हुए हिंदुस्तान के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। 

  • जालंधरः दिन दहाड़े घर से 20 लाख के गहने और एक लाख की नकदी लेकर चोर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पॉश एरिया मॉडल टाउन के नजदीक सत करतार नगर से सामने आया है। जहां महिला के घर पर लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार हो गया। चोर के फरार होने की घटना वहीं गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था।

    जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गए थे। पीड़िता ने कहा- जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर पर ताले लगा दिए थे। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। वह तुरंत अपने कमरे में भागी तो यह देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। पीड़िता द्वारा तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना-6 के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पार्टी ने बगल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय एक युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर चला गया। एएसआई कुलविंदर सिंह ने तुरंत फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • भीषण हादसा : आग लगने से 100 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, एक की मौ’त, कई झुलसे

    नई दिल्ली : फर्रुखाबाद में चल रहे मेला रामनगरिया में आग लगने से एक की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। यहां मेला रामनगरिया में आग से कल्पवास करने वालों की करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

    एक बच्चे की मौत हुई है और 6 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। 3 लोगों को हायर सेंटर सैफई रेफर किया गया है। वहीं अन्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद कल्पवास करने वालों की झोपड़ी में रखे सिलेंडर भी फट गए। वहीं आग की चपेट में आने से 14 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला समेत दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

  • पंजाबः शुभकरन की मौत के बाद मां आई मीडिया के सामने, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पटियालाः किसान युवक शुभकरन की मौत के बाद मीडिया के सामने मां और नानी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई अहम खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि शुभकरन का पिता नशा करता था और मारपीट करता था। जिसके बाद वह अपने परिवार से अलग हो गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली। शुभकरन की मां ने बताया कि वह 12 से बच्चों से अलग रह रही है। जिसके बाद अब अचानक वह पटियाला के राजिंद्ररा अस्पताल में शुभकरन को देखने के लिए पहुंची। इस दौरान नानी और मां ने शुभकरन के संस्कार करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। वहीं मौत के बाद इतने दिन मीडिया के सामने ना आने पर उन्होंने कहा कि उन पर ससुराल वालों का दवाब था।

    जिसके चलते वह सामने नहीं आई, लेकिन अब वह मीडिया के सामने इसलिए आई है कि सबको बताना चाहती है उसकी मां अभी जिंदा है। जब उनके पूछा गया कि सरकार ने उनके साथ कब संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह मीडिया से सुनकर आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुभकरन के पिता और उसकी बहनें उनके साथ रहती है। वहीं मां ने कहा कि शुभकरन उनके पास कई बार आता था और गांव में आकर रहता था। उन्होंने कहा कि अब वह अस्पताल में शुभकरन को देखने आई है और वह चाहती है कि उसका संस्कार किया जाए। वह उन्होंने किसान जत्थेबंदियों के समर्थन को लेकर कहा कि वह उनका समर्थन नहीं करते है। 

  • 2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ’त, एक की हालत गंभीर

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ मृतकों की पहचान अभी नही हो पाई है। यह घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

    हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाइक की टक्कर होने के बाद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और हादसे में घायल हुए सभी चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर सर्कल अधिकारी प्रदीप सिंह और अन्य लोग दुर्घटना में मरने वालों की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहे हैं।