भीषण हादसा : आग लगने से 100 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, एक की मौ’त, कई झुलसे

नई दिल्ली : फर्रुखाबाद में चल रहे मेला रामनगरिया में आग लगने से एक की मौत हो गई। वहीं 6 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। यहां मेला रामनगरिया में आग से कल्पवास करने वालों की करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।

एक बच्चे की मौत हुई है और 6 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। 3 लोगों को हायर सेंटर सैफई रेफर किया गया है। वहीं अन्य को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद कल्पवास करने वालों की झोपड़ी में रखे सिलेंडर भी फट गए। वहीं आग की चपेट में आने से 14 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला समेत दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *