Blog

  • आज का राशिफल, 23 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 23 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 4 तक इंद्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 26 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज भौम प्रदोष व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रांसफर के लिए परेशान लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिलेगी। किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने आप को कुछ बेहतर फील महसूस करेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे।

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

    कर्क राशि-  

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपनी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमे आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार  की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप धन खर्च करेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चों पर रोंक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने रुके काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

    कन्या राशि-  

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लागाव बढ़ेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लवमेट शाम को डिनर साथ में करेंगे, जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है आज जीवनसाथी को उनके मनपसंद चीजों की शॉपिंग करा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग भी करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशि-  

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रूचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं।

    धनु राशि-  

    आज के दिन आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फ़ोन पर देर तक बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।

    मकर राशि-  

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द ही अच्छे परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में फोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर से चेक कराएंगे। बेवजह की भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसंद चीज लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी कोई बात जो आप अपने परिवार  के साथ शेयर करेंगे।

    मीन राशि-  

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का कोई रिजल्ट आ सकता है, रिजल्ट आपके पक्ष में होगा। आज आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मांगेंगे।

     

  • अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में प्राण प्रतिष्ठा पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन, देखे वीडियो

    पठानकोट (अनमोल शर्मा): अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित अमन भल्ला  ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में प्रेजिडेंट रमन भल्ला , चेयरपर्सन अनु भल्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा ओहरी की अध्य्क्षता में भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े  हर्षोल्लास के साथ किया गया। 

    इस कार्यक्रम इंस्टिट्यूट के सभी फैकल्टी व स्टूडेंट्स ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत भगवान श्री राम जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सभी ने प्रभु श्री राम जी के भजन गाकर प्रभु का गुणगान किया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर इंस्टिट्यूट की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी को प्रशाद वितरित किया गया। इस दौरान सभी इंस्टिट्यूट के प्रिंसिपलस व स्टाफ उपस्थित रहा।

  • पंजाब: 10 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की तरफ से 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन अधिकारियों की आज ट्रांसफर हुई है, उनमें आईएएस आफिसर आलोक शेखर, धीरेंद्र कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार, राखी गुप्ता भंडारी व अन्यों के नाम शामिल हैं। नामों की लिस्ट निम्न है।

  • पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने आवास पर जलाए दीये, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गया और 500 साल बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्‍ली के लोक कल्‍याण मार्ग पर स्थित अपने आवास पर दीप जलाकर दिवाली मनाई। उन्होंने भगवान राम की प्रतिमा के सामने भी दीये जलाए
     पीएम मोदी ने देशवासियों से भी अपील की कि वह रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। पीएम मोदी ने लोगों से कहा, अयोध्या धाम में आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। 

    पीएम मोदी ने लोगों से कहा, अयोध्या धाम में आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस पुनीत अवसर पर सभी देशवासियों से मेरा आग्रह है कि रामज्योति प्रज्वलित कर अपने घरों में भी उनका स्वागत करें। जय सियाराम! रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर न सिर्फ भारत के लोगों में उत्साह देखने को मिला, बल्कि नेपाल में इसकी धूम देखने को मिली. प्राण प्रतिष्ठा के अवसर नेपाल के जनकपुर में दीपोत्सव मनाया गया।

    अयोध्या में तैनात महिलाएं पुलिसकर्मियों ने भी ड्यूटी के दौरान दीप जलाए। अलीगढ़ की सब इंस्पेक्टर सीमा प्रजापति ने कहा कि उनकी धर्म में बहुत आस्था है, इसलिए मन नहीं माना और दीपोत्सव का हिस्सा बन गई। इससे पहले पीएम मोदी रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान किए। गर्भगृह में पीएम ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान किया। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुई।

  • जालंधरः सवा लाख दीप से जगमग हुआ श्री देवी तालाब मंदिर, देखें वीडियो

    देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और भाजपा प्रधान सुनील जाखड़

    जालंधर, ENS: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आज सवा लाख दीप जलाए गए। इस दौरान श्री देवतालाब मंदिर भी आयोध्या से कम नहीं लग रहा है। मंदिर को देशभर से रंग बिरंगे फूल मंगला कर और रंगीन रोशनियां लगाकर भव्य तरीके से सजाया गया है। श्री राम लला की मूर्ति स्थापना को लेकर श्री देवी तालाब मंदिर की आभा देखते ही बन रही है। मंदिर में श्री राम लला की मूर्ति स्थापना अवसर पर सवा लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष तौर पर भगवान श्री राम के स्वागत के लिए रंगोलियां बनाई जा रही हैं।

    वहीं इस अवसर पर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश सहित अन्य नेता श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सभी लोगों को राम उत्सव को लेकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देशभर में राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है।

    उन्होंने कहा कि आज देशभर राममय हुआ पड़ा है। वही आज पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों और सरकारी दफ्तर में छुट्टी न किए जाने को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि सरकारें तो भगवान के बनने पर बनती है और चलती है। इस दौरान उन्होंने शायरी अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग तो यूं ही अपनी औकात जताते हैं, बाकी इनका कोई मायना नहीं है। वहीं केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का उत्सव 500 वर्ष के बाद आया है। इस उत्सव पर उन्होंने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए इस उत्सव को दिवाली की तरह मानने की अपील की।

  • हिमाचल के युवा रणेश राणा मुसाफरु को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से किया सम्मानित

    दिल्ली के कांस्सीचयूशन क्लब आफ इंडिया सभागार में नवाजी भारत की विभूतियां

    सचिन बैंसल/बददी :आईकोनिक पीस अवार्ड कौंसिल ने नई दिल्ली में एमर्जिंग अचीवर राष्ट्र स्तरीय अवार्ड का आयोजन किया । इसमें देश भर के चार दर्जन से अधिक लोगों को अलग अलग क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य के लिए डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा के सदस्य नाभा कुमार सरानिया, श्री आचार्य येशी फुंटसोल, सिक्मि के विस सदस्य नरेंद्र कुमार सुब्बा व अवार्ड कौंसिल की चेयरमैन डा. प्रिया अरोडा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। कांस्सीचयूशन क्लब आफ इंडिया में आयोजित इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के एक युवा समाज सेवी को भी डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । बददी के युवा रणेश राणा को समाज सेवा के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में उनके लगभग तीन दशकों के लंबे योगदान के लिए डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । इस संस्था ने हिमाचल प्रदेश के युवा पत्रकार एवं सोशल वर्कर राणा के जीवन पर लगभग एक साल तक शोध किया और देखा कि किस प्रकार उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व अतुलनीय कार्य करके अपना योगदान दिया और लोगों के जीवन में समाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन लाए । उन्होने स्वास्थ्य ,शिक्षा, चिकित्सा , रोजगार , आत्मनिर्भरता व महिला सशक्तिकरण में एतिहासिक एवं उत्कृष्ट कार्य किये । आईकानिक पीस अवार्ड कौंसिल संस्था ने इन कार्य का सत्यापन करने के बाद उनका चयन भारत के इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए किया और उनको डाक्टरेट की मानद उपाधिक से अलंकृत किया । रणेश राणा ने जहां साल 1996 में पत्रकारिता के क्षेत्र में उतर कर समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को उठाया वहीं कई प्रमुख समस्याओं का निष्पादन भी करवाया। हिमाचल के उद्यौगिक विकास व निवेश को जहां उन्होंने बेहतर तरीके से प्रसारित किया वहीं उद्योगों व श्रमिकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया । हिमाचल के बीबीएन में स्थापित हुए इन उद्योगों में बेरोजगारों को भी समायोजित करवाया। वर्ष 2017 में उन्होंने समाजिक संस्था हिमालय फाऊंडेशन का गठन किया और विभिन्न माध्यमों से समाज सेवा के कार्य आरंभ किए। सर्वप्रथम उन्होंने एशिया के सबसे बड़े उद्योगिक क्षेत्र में जन सहयोग से पचास लाख रुपये की राशि से भव्य व बहुउदेश्ीय महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जिसका लाभ पूरे शहर को मिल रहा है । उसके बाद उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए सिलाई केंद्र आरंभ किया जिसमें दर्जनो महिलाएं आत्मनिर्भर बनी । रणेश राणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बददी के मोक्षधाम को भी भव्य रूप दिया । इसके अलावा उन्होंने उद्योगों से तालमेल बनाकर पूरे प्रदेश के अलग अलग अलग जिलों के सैकड़ों लोगों को रोजगार दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। जरुरतमंद परिवारों की अनेक बालिकाओं की शिक्षा के साथ साथ विवाह में भी अहम योगदान दिया । रणेश राणा ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को कैरियर काउंसलिंग को लेकर जागरूक किया और बच्चों को उद्योगो में कैसे रोजगार मिल सकता है इस बारे जागरूक किया । इसके अलावा ऐसे अनेक दर्जनों कार्य है जो उन्होंने अपनी संस्था के माध्यम से अपने दोस्त- मित्रों के सहयोग से पूरे किए।  दिल्ली में हुए एक भव्य समारोह में उनके जीवन के कार्य को मंच के माध्यम से दिखाया गया।  भारत की राजधानी में  हुए इस समारोह में मुख्य अतिथि के हाथों रणेश राणा ने को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । उन्होने इस अवार्ड को पूरे हिमाचल को समर्पित किया और कहा कि यह उनके गुरुजनों, सहयोगियों, दोस्त मित्रों व परिजनों की वजह से ही संभव हो पाया जिन्होने उसका मार्ग दर्शन किया।

    इनको किया सम्मानित-समाज सेवा के क्षेत्र में सुश्री देवी प्रिया, विष्णु प्रसाद, डा सुभभ्राता धर, डा भीम सिंह राजपूत, बिजनस एडमिनिस्टे्रशन में सैमसन राज, डा शि प्रसाद बिहारी, डा सोनिया वर्मा, डा टी गुरु, बिजनेस मैनेजमेंट में शैक अली, रीता हजारिका, शांति सिंह, नीतू किरण, टी एन रिपेनजया, अंग्रेजी साहित्य में सीमा शर्मा, गणेश तेलेगांवकर, मनोज पंाडे, इमाम शेख, जयालक्षमी, योगा एंव नेचुरीपैथी में प्रीति शर्मा, अमरुता तलवालकर, रजंज साहा, गलोबल पीस और हारमनी में सुभाष, राज्य लक्षमी, स्मिथा राजू, अरुण कुमार, पत्रकारिता एंव समाज सेवा में हिमाचल के रणेश राणा, रामास्वामी नायक, विश्वनाथा, शिक्षा के क्षेत्र में शशिधर, पलकीती, शीनान, जसवंत, बेनी प्रसाद, योगा एंव सोशल वर्क में उदय महाराज, के यू शाहजी, गुरप्रीत भटट, सामाजिक क्षेत्र में के एस शर्मा, मोहमद, जीतेंद्र कुमार, आबिद योनस और निताय चरण नंदा को  अलग अलग क्षेत्रों में सम्मानित किया गया।
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव से जगमग हुई अयोध्या नगरी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अयोध्या में 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। वहीं अब राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद सरयू घाट पर ‘सरयू आरती’ की गई। इस दौरान सरयू घाट पर की गई आरती के दौरान दीपोत्सव से अयोध्या नगरी जगमग हो गई। वहीं 23 जनवरी से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट के अनुसार, राम मंदिर में दर्शन सुबह सात बजे से लेकर सुबह 11:30 बजे तक होंगे। इसके बाद फिर संध्या दर्शन दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक होंगे।

    दर्शन के साथ रामलला की आरती में भी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आपको पास बुक करने होंगे। ये पास फ्री होंगे। हालांकि, ये पास पहले आपको बुक करने होंगे। दो तरीकों से पास बुकिंग कर सकते हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड है। जन्मभूमि की वेबसाइट से ऑनलाइन पास बुक कर सकते हैं। ऑफलाइन जन्मभूमि के कैंप कार्यालय जाना होगा। सुबह की श्रृंगार आरती के लिए एक रात पहले बुकिंग करानी होगी। वहीं, संध्या आरती के लिए आधा घंटा पहले बुकिंग होनी चाहिए। बिना पास के मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। रामलला के दर्शन के लिए पहले पास बुक कराएं और अपनी गवरमेंट आईडी साथ लेकर जाना होगा। वहीं, एक बार में सिर्फ 30 लोग ही आरती में शामिल होंगे।

  • राम नाम से डेरा रुद्रानंद आश्रम बना आयोध्या

    – आचार्य हेमानंद ने कहा प्रति वर्ष होगी भव्य शोभा यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित:डेरा बाबा रूद्रनंद आश्रम में महाराज श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में सोमवार को श्री अयोध्या जी में हो रही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सतसंग में भजन मंत्रोचारण के बीच आश्रम की गद्दी के उत्तराधिकारी आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज ने भी राम की महिमा से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं अमृत वर्षा की। उन्होंने कहा कि हम सब परम सौभाग्यशाली हैं। लगभग पांच सदियों के बाद हम प्रभु श्री राम के अयोध्या नगरी में आगमन के साक्षी बन रहे हैं। असंख्य बलिदानों के बाद यह दिन आया है। श्री अयोध्या नगरी में हो रही प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य फल हम सबको भी मिलने वाला है।

    श्री राम आज टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में प्रविष्ट हुए हैं। हमने जो आज देखा है उससे हमारा जीवन सफल हो चुका है। इतिहास में हम सभी का नाम अंकित हो गया है कि हमने अपने जीवन में ऐसा होता देखा था। उन्होंने इस सतसंग के विषय में कहा कि कुछ सप्ताह पहले मेरे मन में ऐसा भाव आया था कि इस दिन को कुछ ऐसा मनाया जाए कि आश्रम ही अयोध्या नगरी बन जाए। हमें भी अयोध्या नगरी से निमंत्रण आया था। लेकिन गुरुदेव महाराज के स्वास्थ को देखते हुए हमने इस दिव्य दिवस को यहीं ऊना में मनाने का निर्णय लिया। गुरुदेव के बिना वहां जाने का मन नहीं हुआ। पहले दिन 21 जनवरी को शोभायात्रा निकाली गई और आज सतसंग हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि गुरुदेव के परम भक्त प्रवेश जी से उस विचार को साझा किया और उन्होंने साकार कर दिया। ऐसी भव्य शोभायात्रा मैने भी अपने जीवन में पहली बार देखी है। यह कार्यक्रम गुरुदेव की आज्ञा और आप सब के सहयोग से हुआ है। शोभायात्रा के विषय में उन्होंने कहा कि अभी हम आश्रम से निकले भी नहीं थे कि शोभायात्रा की पहली झांकी कोटला तक पहुंच चुकी थी। जब हम ऊना पहुंचे तो तो हमने किसी से पूछा कि हमारी पहली झांकी कहां पहुंची है तो उन्होंने कहा कि वह तो वापस आश्रम आ चुकी है। जिन जिन भक्तों ने रास्ते में लंगर लगाए उन सब का मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। इतनी बड़ी श्रद्धा और इतना बड़ा भाव देख मैं भाव विभोर हो गया हूं। उन्होंने सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण कुमार को भी साधुवाद प्रेषित किया जिन्होंने राम कथा के लिए विशेष रूप से बैजनाथ मंदिर से कथा वाचक श्री धीरज जी को आश्रम आने का निमंत्रण दिया था। 

    घर घर में राम राज्य हो- आचार्य हेमानंद

    सतसंग में आचार्य हेमानंद जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार देश में राम राज्य की शुरूआत हुई है उसी प्रकार प्रत्येक घर में राम राज्य स्थापित होना चाहिए। बच्चे बड़ों की सेवा और आदर करें। बड़े बुजुर्ग बच्चों को संस्कार से धनवान बनाएं। प्रभु श्री राम की भक्ति के साथ साथ अब रामायण में अंकित उनके आचरण को भी अपनाने का समय आ गया है। जो भी व्यक्ति श्री राम के दिखाए मार्ग पर चल पड़ेगा वह अपने आस पास राम राज्य को स्थापित कर देगा। उन्होंने अंत में कहा कि जैसी शोभायात्रा 21 जनवरी को निकली है क्या अगले वर्ष भी वैसी ही शोभायात्रा निकलेगी। मैं उन भक्तों की प्रतीक्षा में हूं जो आकर कहें कि हां अगले बरस इससे भी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाराज ने उन भक्तों की भी सराहना की जिन्होंने 25 किमी पैदल यात्रा की। उन्होंने कहा मैं सभी के नाम तो नहीं जानता लेकिन उनके तप को मेरा नमन है।

  • 20 लोगों ने मौके पर भरा 20 हजार का चालान

    20 लोगों ने मौके पर भरा 20 हजार का चालान

    ऊना/सुशील पंडित:ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध ऊना पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। रविवार को भी जिले के अलग अलग क्षेत्रों में यातायात के नियम तोड़ने वाले 137 लोगों के चालान ऊना पुलिस ने किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 137 लोगों में से 20 ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को उनसे 20200 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी चालान काटे गए हैं।
  • अम्बः प्रभु श्री राम के पोस्टर फाड़े

    अम्बः प्रभु श्री राम के पोस्टर फाड़े

    ऊना/सुशील पंडित:अम्ब में प्रभु श्री राम के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शिवपुरी निवासी जतिन चौधरी पुत्र बोध राज अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार के श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पोस्टर चिपका रहा था। तभी रात्रि लगभग आठ बजे मुबारिकपुर वासी राजन शर्मा पुत्र सुरेंद्र नाथ ने जतिन और उसके साथियों का रास्ता रोका। उनके साथ मारपीट की और भगवान श्री राम के पोस्टर फाड़ दिए। जतिन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि राजन शर्मा ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की है बल्कि प्रभु के पोस्टर फाड़कर उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है। अम्ब पुलिस थाने में आरोपी राजन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 295, 341, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।