Blog

  • चंद्रमा पर सो गया जापान का लैंडर, टूटा संपर्क

    नई दिल्ली : जापान ने अपने चंद्रमा मिशन के तहत लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतार दिया है। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि यह चंद्रमा पर ही सो गया है। बताया जा रहा है कि इसकी बैटरी खत्म हो गई है। इस कारण लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूट गया है। अब इसके जागने की कितनी उम्मीद है, यह कहना मुश्किल है। स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून सौर ऊर्जा में खराबी के कारण बंद हो गया। इस कारण जापान का उम्मीदों से भरा मून मिशन अब खतरे में पड़ गया है। सोलर पैनल में खराबी के कारण इसकी बैटरी पूरी तरह से चार्ज नहीं हो पा रही है। हालांकि लैंडर के बंद होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बैटरी डिस्चार्ज हो चुकी होगी। वैसे लैंडर के जरिए जापान का चंद्रमा मिशन कामयाब रहा।

    जापान पहली बार लैंडर चंद्रमा की सतह पर पहुंचने में सफल रहा। माना जा रहा है कि लैंडर का सोलर पैनल गलत दिशा में है। इस कारण इस पर रोशनी नहीं पड़ रही। अगले महीने सूर्य की दिशा बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख हितोशी कुनिनका ने स्थिति को समझाते हुए कहा था कि चंद्रमा पर सौर कोण बदलने में 30 दिन लगते हैं। ऐसे में जब सौर कोण बदलेगा तो प्रकाश दूसरी तरफ से आएगा। इससे प्रकाश सौर सेल से टकरा सकता है। अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि सूर्य की स्थिति में बदलाव चंद्रमा लैंडर को फिर से जीवन दे सकता है।

  • पंजाबः फाइनेंस दफ्तर में चली गोलियां

    कुछ दिन पहले मांगी गई थी 50 लाख फिरौती

    बटालाः पंजाब में गोलियां चलने का मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है।  वहीं देर रात बटाला के बंद पड़े फाइनेंस दफ्तर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को सुबह कार्यालय खोलने पर हुई। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब फाइनेंस कंपनी के मालिक हनी अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

    जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन आज जब हमारे कर्मचारियों ने सुबह ऑफिस खोला तो  अंदर लगे हुए टफन शीशे, 5 गोलियां चलाई हुई थी। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने मौका देखा और गोलियों के खोल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाब : महिला ने की चोर की छित्तर परेड, वीडियो वारयल

    बठिंडा : सोशल मीडिया पर आए दिन चोरी-ठगी और लूट से जुड़े ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जिसे देख किसी की भी आंखें फटी की फटी रह जाए। कुछ लोग तो इतने शातिर होते हैं कि उन्हें देखकर लगता है कि अगर इतना दिमाग वे किसी बेहतर चीज में लगा लेते तो कहां से कहां पहुंच जाते। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मोबाइल चोर का वीडियो वायरल हुआ है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है।

    वीडियो को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जहां संडे मार्केट में महिला का मोबाइल चोरी होने का वीडिया सामने आया है। जहां चोर ने मार्किट आई महिला का मोबाइल चोरी कर रहा था। जिसे महिला ने काबू कर छित्तर परेड की। महिला ने जूते से पीटाई की। जिसके बाद चोर महिला से माफी मांग रहा था और फिर बेहोश होने का नाटक कर रहा था।

  • जालंधरः टांडा अड्डा फाटक के पास ऑटो में व्यक्ति का श+व बरामद

    जालंधर, ENS: टांडा अड्डा फाटक के पास व्यक्ति ऑटो के अंदर शव बरामद  हुआ है। मृतक की पहचान सुमित निवासी सोफी पिंड (जालंधर) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार टांडा अड्डा फाटक के पास एक व्यक्ति ने ऑटो खड़ा देखा। जिसके बाद राहगीर ने देखा कि ऑटो में व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। इस दौरान उसने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद जांच के लिए थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्राइम सीन की जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध सामान मिला है। 

    वहीं, जब पुलिस ने सुमित के शव को कब्जे में लिया तब वहां से शराब की काफी दुर्गंध आ रही थी। थाना 8 के एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ओवर डोज का लग रहा है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद क्लियर हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दे दी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस साथ साथ एरिया के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त व्यक्ति खुद ऑटो चलाकर वहां पहुंचा था कि उसके साथ कोई और भी व्यक्ति था।

  • बेटे के साथ अयोध्या पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, देखें वीडियो

    लखनऊः अयोध्या में राम मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को कार्यक्रम में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। इस उत्सव पर रामनगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। देश के कोने-कोने श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों का अयोध्या में पहुंचना शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं।

    अयोध्या में बिग-बी का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित लोगों में देश की नामचीन हस्तियां, राजनेता और उद्योगपति समेत हर वर्ग के लोग शामिल हैं। सोमवार की सुबह वीवीआई अतिथियों में अमिताभ और अभिषेक बच्चन, सचिन तेंदुलकर, चिरंजीवी, राम चरण और उद्योगपति अनिल अंबानी अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से वीवीआई गेस्ट का अयोध्या आना शुरू हो गया है। एक दिन पहले यानी रविवार को कई अतिथि रामनगरी पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ, साउथ सुपर स्टार रजनीकांत, योग गुरु रामदेव, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कंगना रनौत, श्री श्री रविशंकर, कवि कुमार विश्वास, मोरारी बाबू और पवन कल्याण भी रविवार को ही अयोध्या आ गए।

    इसके अलावा देर शाम को फिल्म निर्देशक सुभाष घई, सिंगर सोनू निगम, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और आंध प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्र बाबू नायडू भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में रेत शिल्प पर रामकथा की कृतियां उकेरी गईं, जिसे लोग प्रसंद कर रहे हैं। इसे अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रेत शिल्प कलाकार पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने उकेरा है। वर्ल्ड रिकार्ड्स आफ इंडिया की ओर से रेत शिल्प कलाकार को रविवार रात प्रमाण-पत्र भी जारी किया गया। सीएम योगी ने भी इसकी कृति की तारीफ की और इसके साथ

  • पंजाबः भारी रोष के चलते पानी की टंकी पर चढ़े टीचर, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार से कच्चे कर्मचारियों को स्थाई करने की मांग करते हुए कच्चे कर्मचारी लुधियाना के जवाहर नगर में टंकी पर चढ़ गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा उन्हें समझाया जा रहा है। हालांकि, इस बीच वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस मौके पर अध्यापकों ने आरोप लगाया कि सरकार ने उन्हें पक्का नहीं किया है और आज भी वह 6000 रुपये के मामूली वेतन पर काम करने को मजबूर हैं।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे कई बार विभागीय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें झूठे आश्वसान देकर भेज दिया गया। आज उन्होंने स्पष्ट कर दिया गया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे टंकी से नहीं उतरेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से अन्य टीचर और उनके परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच रहे हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਨੇ ਕੀਤੀ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ :  ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਦੀ ਦੌੜ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਕੁਝ ਫਰਜੀ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟਾ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭੋਲੇਭਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਵੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਕਸਬਾ ਗੁਰੂਸਰ ਸੁਧਾਰ ਵਿਖੇ ਕਿੱਥੋਂ ਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਇਟਲੀ ਭੇਜਣ ਦਾ ਸਬਜ਼ਬਾਗ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਫ਼ਰਜ਼ੀ ਏਜੰਟ ਜਸਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਲੁਧਿਆਣਾ (ਦਿਹਾਤੀ) ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਗੁਰਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਗੁਰਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਸੁਧਾਰ ਸਮੇਤ ਸੁਖਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਰਾਹੀਂ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਉਕਤ ਜਸਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਟਲੀ ਭੇਜਣ ਦੇ ਨਾਮ ਹੇਠ ਲਗਪਗ 45ਤੋਂ 50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲੀਸ ਮੁਖੀ ਨਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਪ ਪੁਲੀਸ ਕਪਤਾਨ ਦਾਖਾ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਜਸਦੇਵ ਸਿੰਘ ਢੀਂਡਸਾ ਨੇ ਰਕਮ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵੇਲੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਿਹੜਾ ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ ਸਬੂਤ ਵਜੋਂ ਦਿਖਾਇਆ ਸੀ, ਉਹ ਵੀ ਫ਼ਰਜ਼ੀ ਨਿਕਲਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੇ ਕੁਝ ਤਸਵੀਰਾਂ ਅਤੇ ਰਿਕਾਰਡਿੰਗ ਵੀ ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀਆਂ ਹਨ।

    ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਤੋਂ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ ਮਈ ਤੱਕ ਕਰੀਬ ਅੱਠ- ਅੱਠ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਵਸੂਲ ਕਰ ਲਏ ਹਨ। ਸੂਤਰਾਂ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫ਼ਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮੁਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਕਈ ਟਿਕਾਣੇ ਬਣਾਏ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੈਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਫਰਜੀ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਤੋਂ ਠਗੇ ਗਏ ਕਈ ਲੋਕ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਅਤੇ ਉਹ ਜਲਦ ਹੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਣਗੇ। ਗੌਰਤਲਬ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਫਰਜੀ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜ਼ਿਲਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵੀ ਚੜਦੇ ਸਾਲ ਹੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਦਾ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਥਾਣਾ ਗੁਰੂਸਰ ਸੁਧਾਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੀ ਕਾਪੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੇ ਜਲਦ ਜਾਂਚ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • शॉपिंग मॉल के बाहर पार्किंग में चली गोली, युवक की मौ+त 

    सरीः कनाडा के एब्सफ़ोर्ड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोली चलने से पंजाबी युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती शाम एब्सफ़ोर्ड में सेवन ओक्स शॉपिंग मॉल के बाहर बेस्ट बाय की पार्किंग में हुई। एब्सफ़ोर्ड पुलिस विभाग के मीडिया अधिकारी आर्ट स्टील ने कहा कि घटना की खबर मिलने पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एक युवक को गोली लगने से घायल पाया, जिसकी प्राथमिक उपचार दिए जाने से पहले ही मौत हो गई। मारे गए युवक की पहचान 25 वर्षीय अमृतपाल सरां के रूप में हुई है। अमृतपाल उर्फ ​​अम्बा पुलिस की जानकारी में था। उन पर प्रतिबंधित हथियार रखने और चलाने का आरोप लगाया गया था।

  • पंजाबः Civil Hospital की इमरजेंसी के बाहर पुलिसकर्मी ने व्यक्ति के मरवाए थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर देर रात भारी हंगामा हो गया। जहां इमरजेंसी के बाहर पुलिसकर्मी ने व्यक्ति से प्रवासी व्यक्ति को थप्पड़ मरवाए। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, थाना पीएयू का एक कर्मचारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक प्रवासी की किसी व्यक्ति से पिटाई करवा रहा था। यह वीडियो मौके पर मौजूद पत्रकारों ने रिकॉर्ड कर ली। हालांकि, जब उक्त पुलिस अधिकारी से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वह भी शराब के नशे में थे, इस दौरान उसने स्वीकार किया कि थाने में बैठकर उसने शराब पी थी।

    इस बीच जब प्रवासी शख्स से थप्पड़ मारने का कारण पूछा गया तो वह पत्रकारों को थाने आने की बात कहकर मौके से खिसकता नजर आया। हालांकि, पहले उक्त प्रवासी को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति से जब सवाल पूछा गया तो वह इस बात को नकारता हुआ सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्डी में घुस गया। लेकिन मौके पर बनाए गए वीडियो की रिकॉर्डिंग में साफ दिख रहा था कि किस तरह पुलिसकर्मी की मौजूदगी में प्रवासी शख्स की व्यक्ति द्वारा पिटाई की जा रही है। जबकि उक्त प्रवासी को ले जाने वाला पुलिसकर्मी भी शराब के नशे में था। जो कि शराब का टेस्ट करवाए जाने संबंधी सवाल से भागता हुआ नजर आया। 

  • पंजाब : Ayodhya Dham के लिए चलेंगी 17 ट्रेनें

    लुधियाना :  श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए दर्शन करने के लिए किए जा रहे प्रबंधों के चलते अलग-अलग स्थानों से 17 स्पैशल आस्था ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें कटडा, पठानकोट लाइन से 5 ट्रेनें, अमृतसर से 1, हिमाचल के अंब से 3 व अन्य रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन होगा। रश को देखते हुए व राम भक्तों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04606- श्री माता वैष्णो देवी कट़डा से पहली ट्रेन 30 जनवरी को चलेगी और अयोध्या रात को चलेगी। 1 फरवरी को अयोध्या से रात को पहुंचेगी । ट्रेन नंबर 04608 शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से 2 फरवरी को सुबह 4 बज कर 15 मिनट पर चलेगी और रात को 2 बज कर 55 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी । वापिसी पर ट्रेन 4 फरवरी को रात को 1 बजे चल कर वापस 10 बजे रात को पहुंचेगी। 

    ट्रेन नंबर 04610 जम्मू तवी से अयोध्या कैंट के लिए आस्था स्पैशल ट्रेन 6 फरवरी को जम्मूतवी से सुबह 5 बज कर 20 मिनट पर चलेगी और अयोध्या कैंट रात को 2 बज कर 55 मिनट पर पहुंचेगी और 8 फरवरी को ट्रेन अयोध्या कैंट से रात को 12 बजे कर 40 मिनट पर चल कर जम्मूतवी पहुचेगी । ट्रेन नंबर 04644 पठाकोट -अयोध्या कैंट स्पेशल आस्था ट्रेन 9 फरवरी को पठानकोट से चलेगी। वापिसी पर 11 फरवरी को ट्रेन अयोध्या कैंट से पठानकोट पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04696 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अयोध्या धाम स्पेशल आस्था ट्रेन 7 फरवरी को कटड़ा से चलेगी। 22 कोचों वाली यह तीनों ट्रेन रास्ते में जम्मूतवी, कठुया, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाले, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिडन कैबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जकशन, आलमनगर, लखनऊ से अयोध्या कैंट दोनों दिशाओं में रूकेगी ।