जालंधरः टांडा अड्डा फाटक के पास ऑटो में व्यक्ति का श+व बरामद

जालंधर, ENS: टांडा अड्डा फाटक के पास व्यक्ति ऑटो के अंदर शव बरामद  हुआ है। मृतक की पहचान सुमित निवासी सोफी पिंड (जालंधर) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार टांडा अड्डा फाटक के पास एक व्यक्ति ने ऑटो खड़ा देखा। जिसके बाद राहगीर ने देखा कि ऑटो में व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। इस दौरान उसने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद जांच के लिए थाना-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्राइम सीन की जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से कुछ संदिग्ध सामान मिला है। 

वहीं, जब पुलिस ने सुमित के शव को कब्जे में लिया तब वहां से शराब की काफी दुर्गंध आ रही थी। थाना 8 के एसएचओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला ओवर डोज का लग रहा है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद क्लियर हो पाएगा। पुलिस ने मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दे दी है। उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस साथ साथ एरिया के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त व्यक्ति खुद ऑटो चलाकर वहां पहुंचा था कि उसके साथ कोई और भी व्यक्ति था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *