Home Chandigarh Punjab News : अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab News : अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab News : अज्ञात हमलावरों ने एक्टिवा सवार युवक पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

चंडीगड़ः सेक्टर-38 से एक अज्ञात हमलावरों द्वारा एक्टिवा सवार युवक फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जहां, अचानक अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही Chandigarh Police के थाना-39 की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हमलावर एक्टिवा पर आए और फरार हुए
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर भी एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। उन्होंने युवक पर फायरिंग की और तुरंत वहां से भाग निकले। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।

पास में चल रहा था गवर्नर का कार्यक्रम
घटना की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि जहां फायरिंग हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर कम्युनिटी सेंटर में Gulab Chand Kataria का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वे व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच इस तरह की घटना ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here