Home Chandigarh Punjab News: अज्ञात बदमाशों ने फार्मेसी शॉप व बिल्डर के घर पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

Punjab News: अज्ञात बदमाशों ने फार्मेसी शॉप व बिल्डर के घर पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

0
Punjab News: अज्ञात बदमाशों ने फार्मेसी शॉप व बिल्डर के घर पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

चंडीगढ़। राजधानी में आये दिन बदमाश आपराधिक गतिविधियों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। वहीं वीरवार रात शहर में दो जगह गोलियां चली हैं। सेक्टर-32 केमिस्ट शॉप के बाद दूसरी घटना सेक्टर-21 में हुई है। जहां, एक बिल्डर के घर पर फायरिंग हुई है।

जांच में जुटी पुलिस टीम
बदमाशों द्वारा सेक्टर-21 में शहर के नामी बिल्डर के घर पर गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि यह घटना वीरवार देर रात को हुई है और पुलिस को इसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर में मिली है। बिल्डर के घर पर फायरिंग का यह मामला गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। क्योंकि हमलावरों ने घर में एक पर्ची भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डर से रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की गई है। हालांकि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here