Blog

  • मार-पीट करने के आरोप में पुलिस ने किया मामला दर्ज

    मार-पीट करने के आरोप में पुलिस ने किया मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते गांव वुढवार में शराब पीने के बाद आपसी मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।पुलिस थाना वंगाणा में पंकज राणा पुत्र रणजीत सिंह गांव नरघोटा डाकघर छपरोह तहसील बंगाणा ने शिकायत दर्ज करवाई कि सुरेश कुमार पुत्र कश्मीर सिंह व अश्वनी कुमार गाँव नरघोटा तहसील बगाणा जिला ऊना ने इसके साथ बुडवार गांव मे मारपीट की है।

    पंकज ने बताया कि वुडभार स्कूल के पास बैठ कर पार्टी की, वहां पर इन तीनों ने शराब पी । इसके बाद बिना वजह इसे सुरेश कुमार ने बायीं आंख पर मुक्का मारा व अश्वनी ने भी इसके साथ मारपीट की, जिस में इसे चोटें आई हैं। पुलिस ने मैडिकल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सुरेश कुमार व अश्वनी कुमार पर धारा 117(2), 352,351(2),3(5)BNS के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • गणतंत्र दिवस पर बसंती रंगों में खिला ऊना

    गणतंत्र दिवस पर बसंती रंगों में खिला ऊना

    जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज़

    प्रदेश में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर खर्चे जा रहे 4500 करोड़ – मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर ऊना जिला बासंती रंगों में खिला दिखा। इस उपलक्ष्य पर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने पुलिस व होमगार्ड की महिला तथा पुरुष टुकड़ियों और एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स के कैडेट्स द्वारा निकाले गए आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन सभी भारतवासियों के लिए एक गौरवमयी दिवस है। वर्ष 1950 को इसी दिन भारत का महान संविधान प्रभावी हुआ था और देश में लोकशाही का स्वप्न साकार हुआ। उन्होंने संविधान निर्माताओं के साथ-साथ सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए नमन किया, साथ ही देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।उन्होंने कहा कि संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति संविधान में ही निहित है।

    जलशक्ति से जन जीवन में समृद्धि
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जलशक्ति से जन जीवन में समृद्धि लाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में पेयजल और सिंचाई के कार्यों पर लगभग 4 हजार 500 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। वहीं, ऊना जिले में पेयजल और सिंचाई की करीब एक हज़ार करोड़ की स्कीमों के काम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए जलशक्ति विभाग में ही प्रदेश में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं।

    सौर ऊर्जा कैपिटल  ऊना
    अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना का नाम देश में सबसे तेज गति से तरक्की करने वाले जिलों में है। हम यहां विकास को और रफ्तार देने के लिए वचनबद्ध हैं। ऊना को सौर ऊर्जा कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में लगभग 153 मेगावाट क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट स्थापित हो रहे हैं। ये प्रोजेक्ट लगभग 600 करोड़ रुपये की लागत के हैं। ऊना के पेखूबेला में 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई है। 10 मेगावाट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा निजी क्षेत्र में भी लोग सौर ऊर्जा परियोजना लगाने को आगे आ रहे हैं। लगभग 80 मेगावॉट क्षमता के प्रोजेक्ट निजी क्षेत्र में लग रहे हैं।

     

    बल्क ड्रग पार्क परियोजना एक क्रांतिकारी शुरुआत
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार करोड़ से बन रही बल्क ड्रग पार्क परियोजना ना केवल हमारे जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी शुरुआत है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार 1-1 हजार करोड़ का पूंजी निवेश करेंगी। बल्क ड्रग पार्क परियोजना से जुड़े जलशक्ति विभाग के 66 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसका बिजली का काम जारी हैं। 450 करोड़ से ज्यादा के कामों के टेंडर लगाए जा रहे हैं।

    विश्व स्तरीय टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा कुटलैहड़
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गोविंद सागर लेक के साथ पर्यटन को बढ़ावा देकर कुटलैहड़ को विश्व स्तरीय टूरिज्म डेस्टीनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा । इसे लेकर जल्द ही बहुआयामी कदम उठाएं जाएंगे।
    इसके अलावा ऊना जिले के मलाहत में बनाए जा रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही लोगों इसकी सुविधा मिलनी आरंभ हो इसके लिए प्रदेश सरकार पूर्णरूप से सहयोग कर रही है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में करीब 1500 करोड़ रुपये से स्वां नदी के चैनेलाइजेशन काम किया गया है। इससे हजारों एकड़ जमीन रीक्लेम हुई और किसानों को इसका बड़ा फायदा मिला है। इसके अलावा ऊना में ट्रिपल आईटी जैसे प्रतिष्ठित सस्ंथान हैं, जो शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में ऊना की वैश्विक पहचान बना रहे हैं।

    250 करोड़ बनेगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सुंदर भवन
    अग्निहोत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर को भव्य रूप देने के लिए हम करीब 250 करोड़ रुपये से मंदिर का सुंदर भवन बनाने जा रहे हैं। इसके अलावा वहां श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने समेत अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं।
    उन्होंने ऊना शहरवासियों को नगर निगम का दर्जा मिलने के लिए बधाई भी दी और नगर निगम को पूर्ण आकार देने के लिए सभी लोगों से अपनी सहभागिता देने की अपील भी की।

    एचआरटीसी में 700 नई बसें जल्द
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य की जीवन रेखा की तरह कार्य कर रहा है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना निगम का सर्वाेच्च दायित्व है। इसलिए एचआरटीसी की कार्यशैली को दक्ष बनाने के लिए नवीन प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। लोगों को यात्रा करने अच्छी सुविधा मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार 700 नई बसों की खरीद करने जा रही है।

    शिमला में बनेगा विश्व का दूसरा सबसे लंबा रोप-वे नेटवर्क  
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश रोप-वे निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। देश का दूसरा सबसे लम्बा रोप-वे 1734 करोड़ रूपये की लागत से शिमला में बनाया जा रहा है। इसकी टैंडर प्रक्रिया को मार्च तक पूर्ण कर जिला जाएगा। यह भारत की सबसे बड़ी रोप-वे नेटवर्क परियोजना होने के साथ ही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रोपवे नेटवर्क परियोजना बनेगी।
    871 करोड़ की मंदली-लठियाणी सड़क व पुल परियोजना
    उन्होंने कहा कि ऊना जिला में सड़क नेटवर्क को और मजबूत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। बंगाणा में लगभग 871 करोड़ की लागत से  मंदली-लठियाणी पुल व सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 52 करोड़ रुपये से पंडोगा-त्यूड़ी पुल और 44 करोड़ से लोहारली-चुरुड़ु पुल का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर रोड़ नेटवर्क की सुविधा मिल सके। इसके साथ ही ऊना जिले में 228 करोड़ की लागत से करीब 11 पुलों का निर्माण किया जा रहा है।

    सुदृढ़ सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिले में नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिले में तमंचे की धमकियां देकर दहशत फैलाने और फिरौती मांगने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसमें नागरिकांे और कारोबारियों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।  प्रशासन को जिले में शांति व्यवस्ािा बिगाडत्रने की मंशा रखने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। अवैध खनन करने वालों के साथ पूरी कड़ाई के साथ निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन और चिटटे पर जीरों टोलरेंस नीति अपनाई गई है। बिना किसी दबाव के प्रशासन और पुलिस को अवैध खनन और चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायतों में विकास और निर्माण कार्यों के लिए वैधानिक परिधि में निर्माण सामग्री की उपलब्धता तय बनाई जाएगी।

    इसके अलावा पीपल-बड़ और आम जैसे पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंद्ध लगाया गया है । यह प्रकृति के साथ-साथ हमारी श्रद्धा और संस्कृति से जुड़ा विषय है। ऐसे बड़े पेड़ों को काटने की छूट नहीं दी जा सकती। भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार सरकार दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम कर रही है। गलत काम करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
    उपमुख्यमंत्री ने समारोह में 28 आरआर के शहीद नायक दिलवर खान की पत्नी जमीला खान व परिजनों और 4 डोगरा के शहीद कुलविंदर सिंह की धर्मपत्नी कंचन तथा उनके बच्चों को सम्मानित किया। बता दें, बंगाणा के घरवासड़ा गांव के शहीद नायक दिलवर खान पिछले साल 24 जुलाई 2024 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके लिए भारत सरकार ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की है।
    वहीं, पंडोगा के शहीद कुलविंदर सिंह 4 जून 2024 को जम्मू कश्मीर के सुंदरमणी में आतंकियों से लोहा लेते बलिदान हुए थे।इस मौके उपमुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस का लकी ड्रॉ भी निकाला।

    सांस्कृतिक रंगों की अद्भुत छटा
    हिमाचल के साथ साथ अन्य प्रांतों के विविध सांस्कृतिक रंगों की सुंदर आभा ने समारोह को चार चांद लगा दिए। उत्तराखंड से आए सांस्कृतिक दल ने मशहूर पारंपरिक छपेली नृत्य की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया तो, सिरमौर के सांस्कृतिक दल ने सिंहटु नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। समारोह में प्रदेश के सुप्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड अभिज्ञा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं हिमकैप्स नर्सिंग कॉलेज बढ़ेड़ा की छात्राओं ने गिद्दा, ऊना छात्र स्कूल के बच्चों ने भांगड़ा और माउंट कार्मेल स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से वाह वाही बटोरी। एकलव्य कला मंच ने साइबर क्राइम पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ प्रस्तुत किया।

    विकास झांकियां बनीं आकर्षण
    इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा स्कूल परिसर में विकास की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी।इस मौके विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए

    ये रहे उपस्थित
    इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, पूर्व विधयाक सतपाल सिंह रायजादा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा, डॉ. आस्था अग्निहोत्री, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य रणजीत राणा, और अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Bus ने मेडिकल स्टूडेंट को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, हुआ हंगामा

    Bus ने मेडिकल स्टूडेंट को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, हुआ हंगामा

    बूंदी: बाइक पर जा रहे दो मेडिकल स्टूडेंट को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा रविवार सुबह करीब 9 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइपास रोड पर हुआ। हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम करीब 4 बजे कलेक्टर से बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना खत्म हो गया। छात्र के रूममेट विकास ने बताया कि MBBS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट लोमश जांगिड़ (21) पुत्र निरंजन जांगिड़ निवासी केलवाड़ा (बारां) को किसी काम से जयपुर जाना था।

     कॉलेज के बाहर बस स्टॉप नहीं होने के कारण वह मेडिकल कॉलेज के ही दूसरे छात्र अलवीश गौरी निवासी बूंदी के साथ बाइक पर जयपुर की बस पकड़ने के लिए बूंदी जा रहा था। हादसे के बाद गुस्साएं मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट जिला अस्पताल के सामने रास्ता जाम कर सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को 5 करोड़ मुआवजा देने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग रखी। विकास ने बताया कि बाइपास रोड पर नवलसागर पार्क के पास पीछे से आई रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लोमश और अलवीश गंभीर रूप से घायल हो गए।

    कुछ देर बाद कॉलेज के ही छात्र दीपक और विक्रम वहां से गुजरे तो दोनों सड़क पर घायल हालत में पडे़ मिले। विकास ने बताया कि दीपक और विक्रम ने दोनों को बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद लोमश को मृत घोषित कर दिया। लोमश MBBS फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के छात्र जिला अस्पताल पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

  • Punjab News : AAP विधायक के ड्राइवर की हुई मौत

    Punjab News : AAP विधायक के ड्राइवर की हुई मौत

    फाजिल्का : आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्र पाल सवना के ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोनू शर्मा (38) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मोनू दो बच्चों के पिता थे। जानकारी के अनुसार मोनू निवासी माधव नगरी विधायक की पायलट गाड़ी चलाते थे।

    सुबह मोनू को अचानक छाती में तेज दर्द शुरू हुआ। स्थिति गंभीर होने पर परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। विधायक नरेंद्रपाल सवना ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत

    संत प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्ली : मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत बाबा प्रेमानंद दास महाराज जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनके भक्तों में भारी मायूसी फैल गई है। महाराज जी को गोवर्धन परिक्रमा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई, जिसके कारण उन्होंने परिक्रमा छोड़कर आश्रम लौटने का फैसला किया। अब उनके भक्त भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज जी जल्दी से स्वस्थ हो जाएं।

    शनिवार को प्रेमानंद जी महाराज अपनी बड़ी संख्या में भक्तों के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे। परिक्रमा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह तुरंत आश्रम लौट आए। परिक्रमा के बीच में ही उन्होंने रुकने का निर्णय लिया, क्योंकि उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद से भक्तों में चिंता और निराशा का माहौल है। वे भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज जी जल्द ठीक हो जाएं और फिर से उनका दर्शन कर सकें।

    महाराज जी की तबीयत बिगड़ने के बाद से उनके भक्तों में गहरी मायूसी छा गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उनके आश्रम पहुंचकर उनका ध्यान कर रहे हैं और राधारानी से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो। प्रेमानंद जी के दर्शन के लिए देश-विदेश से भक्तों का तांता लगा रहता है, और उनकी तबीयत खराब होने के बाद लोग अपने प्रिय संत के दर्शन के बिना वापिस  लौटने को मजबूर हैं।

  • Film Actress ममता कुलकर्णी को Mahamandaleshwar बनाने पर हुआ विवाद

    Film Actress ममता कुलकर्णी को Mahamandaleshwar बनाने पर हुआ विवाद

    नई दिल्ली : अपने समय की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़ी हैं। उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में दीक्षा ले ली है। अब उनका नाम ‘ममता नंद गिरी’ हो गया है। 24 जनवरी 2025 को महाकुंभ में पवित्र स्नान और पिंडदान करने के बाद उन्होंने दीक्षा ली। अब उनका नाम ‘ममता नंद गिरी’ हो गया है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने पर विवाद हो गया है।

    किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में ममता कुलकर्णी की नियुक्ति को लेकर संतों में अलग-अलग राय है। कुछ संतों का तर्क है कि इस तरह की उपाधि किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि उनका मानना ​​है कि किसी व्यक्ति का चरित्र और आचरण ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए देखा जाना चाहिए। कुछ लोगों का यह भी मानना ​​है कि ममता कुलकर्णी का डी कंपनी से कनेक्शन रहा है। ऐसे में बिना उसकी जांच पड़ताल किए उन्हें महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया।

    अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि ‘ममता को बहुत-बहुत आशीर्वाद और साधुवाद। वैराग्य कभी भी आ सकता है। मैं चाहूंगा कि सही मायने में महामंडलेश्वर का जो अर्थ है, अगर ममता जी उसके अनुसार चलेंगी तो पूरे देश में हमारी अध्यात्म परंपरा उच्च शिखर पर पहुंचेगी। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि का कहना है कि संन्यास का अधिकार सबको है। ममता को किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर शांभवी पीठाधीश्वर श्री स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़े को मान्यता देकर पिछले कुंभ में महापाप हुआ था, जिस प्रकार की अनुशासनहीनता हो रही है, वो बहुत घातक है। ये सनातन धर्म के साथ एक धोखा है, छल है।’ मैंने ममता से कहा कि इन लोगों के जाल में मत पड़ो। स्त्री के लिए संन्यास नहीं है। तमाम ऐसी परंपरा है, जिसमें तुम विरक्त होकर रह सकती हो। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह न गिरो कि लोग तुम्हारे ऊपर थूकें। किन्नर अखाड़े को लोग मजाक में ले रहे हैं। वहां ज्ञान भक्ति की बात नहीं हो रही। कुंभ का मजाक बनाने का प्रयास हो रहा है। जब-जब अधर्म होगा, तब-तब मैं बोलूंगा। ममता का नाम बहुत बड़ा है। ये लोग उसके नाम पर व्यापार करेंगे। ममता कुलकर्णी का विषय बहुत घातक और धर्म के खिलाफ है।

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल में बत्ती हुई गुल, मशीन में पड़ा रहा नवजात शिशु, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी अस्पताल में बत्ती हुई गुल, मशीन में पड़ा रहा नवजात शिशु, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: शहर के सिविल अस्पताल में कल देर शाम बिजली गुल हो गई और करीब सवा घंटा बिजली बंद रही। जिससे मरीजों और उनके रिश्तेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार नवजात शिशु मशीन में करीब सवा घंटे तक ठंड में नंगे पड़े रहा और ऑपरेशन थियेटर की बिजली भी चली गई।

    दविंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका नवजात शिशु को मशीन में रखा गया था। दविदंर ने बताया कि बच्चा अभी एक घंटा ही हुआ था रखा हुआ। जिसके बाद लाइट चली गई। उन्होंने बताया कि कि शिशु नंगा ही करीब सवा घंटे पड़ा रहा। इसी तरह एक ओर मरीज के परिजन ने बताया कि सिविल अस्पताल में लाइट न होने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि टॉर्चर की लाईट से काम करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में सिविल अस्पताल के अधिकारियों की ओर से कोई पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं अस्पताल मेें बिजली न होने के कारण मरीजों के परिजनों ने रोष जताया। नवजात शिशुओं के अभिभावकों ने मांग की है कि अगर अस्पताल में हॉटलाइन की व्यवस्था नहीं हो सकती तो कम से कम इन्वर्टर की व्यवस्था की जाए।

  • Punjab News : पुलिस का नाका देख कार छोड़कर भागे तस्कर, देखे वीडियो

    Punjab News : पुलिस का नाका देख कार छोड़कर भागे तस्कर, देखे वीडियो

    मोगा : गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस द्वारा की गई सख्ती से स्मगलरों और तस्करो की समस्याए बड़ती दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमे बीती शाम मोगा के एरिया में पुलिस की नाकाबंदी को देख शराब तस्कर गाड़ी छोड़ कर भाग निकले।

    पुलिस के मुताबिक क्रूज गाड़ी नंबर पीबी 29 ए इ 6894 को तलाशी लेने के लिए रुकने का इशारा किया। मौका मिलते ही कार मे सवार तस्कर कार छोड़ कर भाग गए। कार की तलाशी लेने पर चंडीगढ़ मार्का की 23 पेटियां शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी चंडीगढ़ से शराब बेचने के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने कार ओर शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News : सोमवार को हुआ छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    Punjab News : सोमवार को हुआ छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

    चंडीगढ़ : पंजाब में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य में 27 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। हर जिला में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि और जिला प्रशासन द्वारा अपने अपने स्तर पर ये ऐलान किया।

    बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन स्कूलों के विद्यार्थी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में 27 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, फिरोजपुर, अबोहर, मोगा, बरनाला, मानसा में मुख्यातिथि द्वारा छुट्टी का ऐलान किया गया है।

  • Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आए युवक की हालत गंभीर, देखे वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आए युवक की हालत गंभीर, देखे वीडियो

    चाइना डोर ने रेता युवक का गला

    बठिंडा: पंजाब मे चाइना डोर का आतंक लगातार जारी है। आए दिन इस डोर का खूनी खेल देखने को मिल ही जाता है। हालांकि सरकार ने चाइना डोर की बिक्री पर पुर्ण तौर पर रोक लगाई है। पुलिस भी चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालो पर कार्रवाई कर रही है। जिसके बावजूद लोग इसी डोर से पतंगबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है।

    ऐसा ही एक मामला नामदेव रोड से सामने आया है। जहा बाइक सवार युवक चाइना डोर की चपेट मे आ गया। देखते ही देखते डोर ने युवक का गला रेत दिया और वह लहू- लुहान हो गया। जिसे देख राहगीरों ने घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में उसे रेफर कर दिया। युवक की पहचान बठिंडा के कन्हैया चौक निवासी टोनी के रूप में हुई है। जहा युवक की हालत गंभीर है और वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।