Blog

  • Mahakumbh में पहुंचे Akhilesh Yadav, लगाई डुबकियां, देखें वीडियो

    Mahakumbh में पहुंचे Akhilesh Yadav, लगाई डुबकियां, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज दोपहर को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। संगम में डुबकी लागने के बाद अखिलेश यादव ने आजतक से बातचीत में कहा है कि मैंने 11 डुबकी लगाई।

    प्रयागराज पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद वह पार्टी नेताओं के साथ मेलाक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने संगम तट पर डुबकी लगाई। आपको बता दें कि अखिलेश यादव के साथ सपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। गंगा में स्नान करते समय अखिलेश यादव को चारों तरफ से सपा नेताओं ने घेर लिया था।

    इस दौरान अखिलेश यादव ने गंगा में स्नान करते समय सूर्य को अर्घ्य भी दिया। जानकारी के मुतबिक अब अखिलेश यादव महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सपा के शिविर में भी जा सकते हैं। दरअसल इसी शिविर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मूर्ति लगी है, जो चर्चाओं में बनी हुई है। इसका कुछ संतों ने विरोध किया है तो कुछ संतों ने समर्थन भी किया है।

  • अस्पताल में इलाज दौरान महिला और शिशु की हुई मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए आरोप

    अस्पताल में इलाज दौरान महिला और शिशु की हुई मौत, परिजनों ने डाक्टरों पर लगाए आरोप

    नई दिल्ली : राजस्थान के बारां जिला अस्पताल के एमसीएच यूनिट में भर्ती एक गर्भवती महिला की मौत की खबर सामने आई है। मृतका की पहचान कोनिका के तौर पर हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाए जाने और डाक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत की। मृतका के पति लेखराज शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    शनिवार सुबह डाक्टरों उसे चैक किया और जांच के लिए कुछ सैंपल लिए। कुछ समय बाद, लेखराज को उनकी मां ने फोन करके बताया कि डाक्टर ने कोनिका को एक इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। लेखराज ने अस्पताल जाकर देखा कि कोनिका को डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ घेर कर सीपीआर दे रहे थे। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भस्थ शिशु की धड़कन बंद हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने लेखराज से खाली कागज पर हस्ताक्षर कराए गए और कोनिका को कोटा अस्पताल रेफर किया गया।

    कोटा अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने कोनिका को मृत घोषित कर दिया और कुछ देर बाद गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि महिला की मौत गलत इंजेक्शन और डाक्टरों की लापरवाही के कारण हुई। इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और कोटा रेफर किया गया था।

  • घरेलू विवाद से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत

    घरेलू विवाद से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत

    रियासीः यहां रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में घरेलू विवादों के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना शनिवार को हुई, जिसमें 25 वर्षीय वैष्णो देवी की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति की पहचान कमल चंद के रूप से हुई है, जो सरंगधर गांव के लामसोरा पंचायत का निवासी है।

    जानकारी देते हुए, पुलिस ने बताया कि कमल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की देसी बंदूक से हत्या की है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कमल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद कर लिया गया है।

    वहीं दूसरी और मृतक वैष्णो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जो इस दुखद घटना का कारण बने।

  • मनरेगा मजदूरी न देने पर सरपंच के परिजन और महिला मजदूर आपस में भिड़े

    मनरेगा मजदूरी न देने पर सरपंच के परिजन और महिला मजदूर आपस में भिड़े

    बैतूलः मनरेगा मजदूरी न देने के चलते सरपंच के परिजनों और महिला मजदूर के परिवार के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सोनेगांव ग्राम पंचायत की बताई जा रही है।

    जानकारी देते महिला मजदूर रेणु ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में काम किया था। उनके साथ काम करने वाले सभी मजदूरों का भुगतान हो गया है लेकिन उनको अभी तक पैसा नहीं मिला है। जब वह अपनी मजदूरी मांगने गईं, तो सरपंच के पति और उनके साथी झगड़ा करने लगे थे। सरपंच लक्ष्मी ने बताया कि पंचायत में कामकाज चल रहा था। इसी दौरान ग्राम पंचायत के पास रहने वाले पवन विश्वकर्मा और उनके परिजनों ने आकर झगड़ा शुरू कर दिया।

    लक्ष्मी ने यह भी कहा कि पवन विश्वकर्मा की पत्नी का मनरेगा भुगतान केवाईसी न होने के कारण रुका हुआ था, उनको इसकी जानकारी दी गई है। बैतूल एसपी निश्चल एन झारिया ने बताया कि मजदूरी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच जारी है।

  • मेयर पद के लिए BJP ने जारी की 10 प्रत्याशियों की लिस्ट

    मेयर पद के लिए BJP ने जारी की 10 प्रत्याशियों की लिस्ट

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने 5 महिला और 5 पुरुषों को मेयर प्रत्याशी बनाया है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है।

    वहीं 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने जारी किए हैं। BJP ने अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है।

  • Punjab News: कार सवार व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर लुटेरों ने किया गाड़ी लुटने का प्रयास, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर लुटेरों ने किया गाड़ी लुटने का प्रयास, देखें वीडियो

    मोहालीः यहां के एक पॉर्श इलाके में महिला और युवक द्वारा एक व्यक्ति से उसकी स्कॉर्पियो कार छीनने का मामला सामने आया है। इस दौरान बेखोफ दोनों आरोपियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड के सामने यह वारदात हो रही थी लेकिन उन्होंने इस दौरान उसकी कोई मदद नहीं की। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें आरोपी उसकी गाड़ी छीनते नजर आते हैं।

    जानकारी देते हुए, पीड़ित ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के किसी फंक्शन में गया हुआ था जहां, से वह देर रात बल्टाना वापस आ रहा था। उन्होंने बताया कि जैसी ही उसने अपनी कॉलोनी के बाहर पहुंचकर गाड़ी बंद की तो गाड़ी के दरवाजे खुल गए। इस दौरान अचानक एक लड़की उसकी गाड़ी में आकर अगली सीट में बैठ गई। मैं जैसे ही कुछ समझ पाता कि इतने में एक युवक भी गाड़ी में घुस गया और उसने किसी अंजान हथियार को मेरी पीठ पर लगाकर मुझे चलने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि मैने पूछा कि आपने जाना कहा है यां फिर आपकी मेरे से कुछ रंजिश है तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और बस चलने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जब मैं गाड़ी चलाने लगा तो महिला ने मेरी आखों में मिर्ची डाल दी और मुझे धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान अचानक गाड़ी की चाबी मेरे हाथ में आ गई और मै बाहर गिर गया जिससे वह दोनों भाग गए।

    उन्होंने कहा कि सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने कहा कि सारी वारदात निजी समिति के सिक्योरिटी गार्ड के सामने हुई लेकिन उन्होंने इसमें कुछ नहीं किया और मूक दर्शक बनकर सिर्फ देखते रहे। उन्होंने यह भी बताया कि वह दोनों आरोपी नशे की हालत में लग रहे थे और दोनों के मुंह ढके हुए थे। उन्होंने मांग की कि इस तरह की वारदातों पर अंकुश लगना चाहिए और पीसीआर की भी गश्त बढ़ानी चाहिए।

  • पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जाने वजह

    पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जाने वजह

    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान वैष्णो देवी(25)के तौर पर हुई है। यह घटना गत दिवस की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति का नाम कमल चंद है, जो सरंगधर गांव के लामसोरा पंचायत का निवासी है।

    पुलिस ने बताया कि कमल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या के लिए देसी बंदूक का उपयोग किया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कमल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक को भी बरामद कर लिया है।

    मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। जो इस दुखद घटना का कारण बने। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

  • गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद की मौत, परेड करती छात्रा हुई बेहोश

    गणतंत्र दिवस समारोह में पार्षद की मौत, परेड करती छात्रा हुई बेहोश

    उदयपुरः देशभर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा राह है। इस दौरान जालोर जिले के आहोर में समारोह के दौरान पार्षद अरविंद जैन (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया, लेकिन वह बच नहीं पाए। नगरपालिका चेयरमैन सुजाराम प्रजापत ने बताया- जैन सुबह नगरपालिका परिसर में चल रहे समारोह में भाग लेने आए थे। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। तुरंत आहोर CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी ओर, पाली में परेड के दौरान कक्षा 11 की छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

    गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरा राजस्थान देशभक्ति के रंग में रंग गया है। प्रदेश का राजकीय गणतंत्र दिवस समारोह उदयपुर के गांधी ग्राउंड में हो रहा है। यहां राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम नेता-मंत्री, अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Punjab News : चलती Car का फटा टायर, 2 की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : चलती Car का फटा टायर, 2 की मौत, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : कार का टायर फटने से दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चलती कार का टायर फट गया, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा गांव लमोचड़ कलां के पास फिरोजपुर हाईवे पर हुआ। बठिंडा में निजी कंपनी के ड्रा फंक्शन की पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की कार का टायर फटने के बाद गाड़ी कई बार पलट गई।

    मृतकों की पहचान साजन मदान और शुभम धूड़िया के तौर पर हुई है।दोनों मृतक विवाहित थे। जबकि उनका तीसरा साथी गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों ने बताया कि चारों दोस्त पार्टी से लौट रहे थे और एक को जलालाबाद में उतारने के बाद तीन लोग फाजिल्का की तरफ जा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि हादसे के 5 मिनट पहले ही शुभम ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जलालाबाद पहुंच गए हैं और जल्द ही घर आ जाएंगे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है।

  • टेंट हाउस के Store में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    टेंट हाउस के Store में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

    मंडीः शहर के औद्योगिक क्षेत्र सौली खड्ड में स्थित एक टेंट हाउस के स्टोर में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह अभी शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। स्टोर में रखी हुई प्लास्टिक की दो हजार कुर्सियां, एक लाख वर्ग फीट कारपेट मैट, गद्दे, गलीचे, रजाई, प्लाई बोर्ड, सोफे, क्रॉकरी आदि सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। यह सामान दो स्टोरों में रखा गया था, जिनके बाहर शटर लगे हुए थे।

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, जैसे ही उन्होंने स्टोर में आग की लपटें देखीं, तत्काल दो और वाहनों और स्टाफ को मौके पर बुलाया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि स्टोर के बाहर शटर लगे हुए थे, जिससे अंदर आग बुझाने में दिक्कत आई। लगभग दो घंटे तक आग की लपटें और धुआं उठता रहा, लेकिन आखिरकार दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। गणीमत यह रही कि घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ, क्योंकि आग लगने के समय स्टोर में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग की वजह से करीब 50 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।

    दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद 3 अग्निशमन वाहनों और 16 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। पुलिस के जवान भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने लोगों को घटनास्थल से दूर रखा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।