Blog

  • बिश्नोई गैंग का सुरेंद्र चीकू गिरफ्तार, ED को मिला 5 दिन का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला : ईडी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को  कोर्ट मे पेश कर रिमांड हासिल किया है। ईडी ने पिछले साल दिसंबर महीने में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्यों और इससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में राजस्थान और हरियाणा के कुल 13 ठिकानों पर छापे मारे थे। बताया जा रहा है कि यह छापे लॉरेंस बिश्नोई और खालिस्तानी आतंकी समूहों के सहयोगी गैंगस्टर सुरेंद्र सिंह चीकू पर फोकस थे। 

    ईडी ने चीकू को पंचकुला में विशेष PMLA कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने सुरेंद्र सिंह उर्फ चीकू को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने बीते 5 दिसंबर को हरियाणा और राजस्थान में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और खालिस्तानी आतंकी समूहों के करीबी गुर्गे चीकू एवं कुछ अन्य लोगों से संबंधित 13 परिसरों पर छापे मारे थे। ईडी का आरोप है कि चीकू ने अपने सहयोगियों के जरिए अवैध खनन, शराब और टोल से मिली रकम का निवेश किया है।

    बताया जा रहा है कि सुरेंद्र उर्फ ​​चीकू के लॉरेंस बिश्नोई गैंग और खालिस्तानी आतंकी समूहों के साथ सीधे कनेक्शन हैं। ईडी का आरोप है कि चीकू ने अपने सहयोगियों के जरिए अवैध खनन, शराब और टोल से मिली रकम का निवेश किया है। ईडी के अधिकारियों ने करीब 60 बैंक खातों का पता लगाया है जिनमें अवैध रकम का इस्तेमाल किया गया है। ईडी की कार्रवाई चीकू के खिलाफ दर्ज एनआईए और हरियाणा पुलिस की एफआईआर पर आधारित है।

  • कपूरथला: पैसों के लेन-देन को लेकर सरेराह युवक की ह+त्या, देखे वीडियो

    कपूरथला: म​स्जिद चौक में दिनदहाड़े कुछ बदमाशों द्वारा तेजधार ह​थियारों से हमला कर युवक हत्या करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। प्राथमिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

    डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बंटी निवासी नजदीक शहनाई पैलेस के रूप में हुई है। मृतक बंटी ट्रैवल एजेंसी का काम करता है।  इसी से संबंधित पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया है। जिसके चलते अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः नीटू शटरां वाला टूने को देख भड़का, देखें Live

    जालंधर(ENS): अक्सर विवादित बयान देने वाला नीटू शटरावाला एक बार फिर विवादों मे आया है। इस बार किसी सिंगर या राजनीती मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि अंधविश्वास को लेकर मीडिया के सामने आया है। लाल बहादुर शास्त्री चौक के बीच बने पार्क में कुछ सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख कर नीटू ने टुने टोटके होना का शोर डाल दिया।

    प्रक्षदर्शियो के अनुसार नीटु शटरावाला शास्त्री मार्किट चौक की सड़को पर लोटपोट हो रहा है। जिसकी खबर राहगीरों ने मीडिया को मिली। मीडिया जब चौक पर पहुंची, तो नीटु टुने की आड़ मे फिल्म का प्रोमोशन करने लगा। जिसका लोगो द्वारा विरोध करने पर नीटु वहा से नौ दो ग्यारह हो गया।

  • मर्डर और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: डीसीपी मुकेश मलहोत्रा के निर्देशानुसार एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम ने पंचकूला व बलटाना में हुई लूटपाट व मर्डर की 5 वारदातो का ट्रेस करते हुए नाबालिक सहित 6 आरोपियो को गिऱफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत उर्फ गुप्पी पुत्र तेजपाल वासी राजीव कालौनी सेक्टर17 से 1 देसी पिस्टल और 5 रौंद बरामद, आरोपी साहिद उर्फ साहिल उर्फ मुल्ला पुत्र सरवर खान वासी भट्टा कालौनी विकास नगर मौली जाँगरा चण्डीगढ से 1 देसी पिस्टल 5 रौंद बरामद, आरोपी राज उर्फ सागर पुत्र रमेश कुमार वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 26 पंचकूला से सेन्टरो कार बरामद , आरोपी विपिन उर्फ निहाल पुत्र जीत सिंह वासी आशियाना फ्लैट सेक्टर 26 पंचकूला, अमन राजपुत उर्फ पकौडी पुत्र माहीपाल वासी चदौंसी उतर प्रदेश हाल किरायेदार सेक्टर 17 पंचकूला को दारुहेडा को गिरफ्तार किया।

    एसीपी क्राईम अरविंद कम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर 4 व्यक्तियों को हर्बल पार्क सेक्टर 26 पंचकूला से 2 देसी पिस्टल व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियो नें पुछताछ में बताया कि 15 फरवरी को मदनपुर में पिस्टल से फायर कर अपनें अन्य साथियो के साथ ज्वैर्लस की दुकान पर लूट की कोशिश को अन्जाम दिया था।
     
    इसी तरह 25 जनवरी  को जीएसटी भवन सेक्टर 25 के पास सुपर मार्किट के सचांलक से पिस्टल की नोक पर 95,500 रुपये लूट की वारदात को अन्जाम दिया था । इसके अलावा आरोपियो नें 13 फरवरी को बलटाना में शराब के ठेके पर पिस्टल से फायर कर कैश व शराब लुट कर ले गये थे। अक्तूबर महीनें में 2023 में बलटाना में हुए मर्डर की वारदात में भी इस गिरोह के 2 आरोपी शामिल थे। इसके साथ ही उक्त गिरोह 14 पंचकूला में भी हत्या कोशिश वारदात को अन्जाम दे चुके है। इसके अलावा 6 वें नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

    आरोपी सेक्टर 25 में किसी बडी घटना को अन्जाम देनें की फिराक में थे। जिसे विफल करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम नें आरोपियो को दबौच लिया ।  पुलिस ने आरोपियो को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाबः नशा तस्करी के मामलें में पति-पत्नी को 10 साल कैद

    लुधियानाः लुधियाना STF टीम ने कार सहित  500 ग्राम हैरोइन जब्त कि थी। लुधियाना में आज दंपती को सैशन कोर्ट ने 10-10 साल की सजा और 1-1 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। दोषियों पर नशा तस्करी का आरोपी था। 

    जानकारी मुताबिक STF की टीम ने 21 अप्रैल 2017 में नाकाबंदी के दौरान गांव गौंसगढ़ राह से आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और उसकी पत्नी सरबजीत कौर को करेटा कार नंबर PB-29-V-6300 सफेद रंग और 500 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया था। थाना मेहरबान में पुलिस ने FIR दर्ज की थी।
     
    इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक से 7 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इस केस में कुल 8 किलो हैरोइन पुलिस को मिली थी। केस के दो अन्य आरोपी हरबंस सिंह स्वरण सिंह की पहले मौत हो चुकी है। 

    आज एडिश्नल सैशन जज शिव मोहन गर्ग ने फैसला सुनाते हुए सबूतों के आभाव में दंपत्ती को 10-10 साल सजा और 1-1 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

  • पंजाबः 1 मार्च को ट्रेनें रोकने का ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के होजरी कारोबारियों ने शपथ ली, और कहा की चीन के साथ नहीं करेंगे कोई कारोबार, चीन से आने वाले सामान से पंजाब की इंडस्ट्री पूरी तरह बर्बाद हो रही है। सरकार को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम देकर, 1 मार्च को रोकेंगे ट्रेनें।

    व्यापारियों ने मांगें पूरी न होने पर 1 मार्च को पंजाब भर में ट्रेनें रोकने का भी ऐलान किया है। कारोबारी यहां आने वाले कपड़ों को लेकर चिंतित हैं। जिसे लेकर वे कई बार केंद्र सरकार के सामने मांग रख चुके हैं। वहीं आज भी एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जहां व्यवसायियों ने कड़ा निर्णय लेते हुए शपथ ली कि वे जिन्न के साथ किसी भी तरह का व्यवसाय नहीं करेंगे और नहीं करने देंगे।

    इस मौके पर कारोबारियों ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किये हैं। उन्होंने बताया कि चीन से बांग्लादेश के रास्ते हर दिन बड़ी मात्रा में कपड़ा भारत आ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप भारत के बड़े घरानों टाटा, रिलायंस आदि ने भारत से माल बनाना बंद कर दिया और बांग्लादेश से खरीदारी शुरू कर दी। जिसका सिर्फ लुधियाना या पंजाब को ही नहीं बल्कि पूरे भारत को भारी नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने यह भी बताया कि कुछ सरकारी अधिकारियों की धोखाधड़ी के कारण सरकार को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान भी हो रहा है। इंडस्ट्री में उत्पादन 50 से 60 फीसदी तक कम हो गया है। उद्योग बंदी के कगार पर है। सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिए और अगर सरकार ने फैसला नहीं लिया तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे और उन्होंने 1 मार्च का समय देते हुए कहा कि वह सरकार को 10 दिन का समय देंगे। अल्टीमेटम, अगर सरकार नहीं मानी तो 1 मार्च को दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रोक दी जाएंगी।  इस मौके पर उन्होंने यह भी शपथ ली कि वह चीन के साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेंगे और न ही करने देंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: ਡਿਉਟੀ ਦੌਰਾਨ ਫੋਜੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਅੰਤਿਮ ਯਾਤਰਾ ਚ ਕਈ ਲੋਕ ਸ਼ਾਮਿਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ/ਜਸਵਿੰਦਰ ਬੇਦੀ: ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਕਾਦੀਆ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਿੰਡ ਕਾਹਲਵਾਂ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲ਼ੇ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨ ਕਾਫਲ ਮਸੀਹ ਦੀ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਅਸਾਮ ਵਿਖੇ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਅਚਾਨਕ ਅਟੈਕ ਆਉਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਅੱਜ ਜਵਾਨ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਉਸਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕਾਹਲਵਾਂ ਚ ਪਹੁਚੀ ਅਤੇ ਜਿਵੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਘਰ ਆਈ ਤਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਭਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਪਤਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਫਲ ਮਸੀਹ ਅੱਜ ਤੋ 20 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾ ਫੌਜ ਚ ਭਰਤੀ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਤੇ ਸਿੱਕਿਮ ਅਸਾਮ ਵਿੱਚ ਅਪਣੀ ਡਿਊਟੀ ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਸੀ। ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਉਸਦੀ ਯੂਨਿਟ ਤੋਂ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਦੇਹਾਂਤ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਕਾਫਲ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਯਾਤਰਾ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ ਅਤੇ ਫੌਜ ਦੀ ਟੁਕੜੀ ਵਲੋਂ ਫੌਜੀ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਲਾਮੀ ਵੀ ਦਿਤੀ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਮਲਾਲ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦ ਜਵਾਨ ਦੇ ਅੰਤਿਮ ਸਮੇ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਰੰਜਨੀਤੀਕ ਆਗੂ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨਹੀਂ ਹੋਏ। ਜਦਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਫੌਜੀ ਦੇ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਾਰ ਲਈ ਜਾਵੇ।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में 53 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

    ऊनासुशील पंडित :राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में आज 53 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि महाविद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल रहे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने किया। प्राचार्या डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनका बौद्धिक के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास होगा। खेल-कूद द्वारा हमारे जीवन में निखार और अनुशासन आता है। जिले का सबसे बड़ा महाविद्यालय होने के कारण इस महाविद्यालय के खिलाड़ियों को एक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। प्रतियोगिता में जीतना ज्यादा जरूरी नहीं है, लेकिन सभी को खेलना जरुरी है।

    मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन किसी भी छात्र के जिंदगी का सुनहरा पल होता है। चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिए और खेल भावना सभी में होनी चाहिए। सभी छात्रों को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए, जिससे उनमें खेल की भावना पैदा हो। खेल सभी लोगों को बगैर किसी भेदभाव के आपस में जोड़ती है, इसलिए छात्र खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत विभिन्न विभागों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स रेंजर्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। 

    इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र परिषद की अध्यक्षा सुश्री नेहा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी ऊना डॉ. उत्तम डौड सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।राजकीय महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि *लंबी कूद (पुरुष वर्ग)* में मनप्रीत (बीए प्रथम) ने 5.23 मीटर सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर रजत जसवाल (बीए प्रथम) तथा साहिल खान तीसरे स्थान पर  रहे। इस लंबी कूद प्रतियोगिता में कुल 26   खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

    *डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग)* में  शिव शर्मा (बीए प्रथम) ने 26.5 मीटर चक्का फेंक कर प्रथम स्थान पर, मयंक धानटा (बीए प्रथम) दूसरे तथा अनिल चौहान (बीए द्वितीय) तीसरे स्थान पर रहे। 

    *100 मीटर रेस (पुरुष वर्ग)*  साहिल खान (एमबीए) प्रथम स्थान,  कार्तिक ठाकुर (बीएससी द्वितीय) दूसरे स्थान तथा हर्ष (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    *200 मीटर रेस (पुरुष वर्ग)*  शिव शर्मा (बीए प्रथम) प्रथम स्थान, मनप्रीत (बीए प्रथम) दूसरे स्थान तथा  कृति लाल (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहे। 

    *400 मीटर रेस (पुरुष वर्ग)* प्रथम, दूसरे स्थान तथा तीसरे स्थान पर रहे। 

    *800 मीटर (पुरुष वर्ग) रेस* में  मोहित कुमार (बीए द्वितीय) प्रथम स्थान,  अमन भारद्वाज (बीए प्रथम) दूसरे तथा कार्तिक ठाकुर (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में कुल आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    *1500 मीटर रेस (पुरुष वर्ग)*  मोहित कुमार (बीए द्वितीय) प्रथम स्थान, पंकज (बी.काम प्रथम) दूसरे स्थान तथा कृति लाल (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहें। 

    *शाटपुट (पुरुष वर्ग)* मयंक धानटा ने 10.5 मीटर दूर गोला फेंककर प्रथम, आशीष ठाकुर द्वितीय तथा रजत जसवाल तीसरे स्थान पर रहें। 

    *जेवलिन थ्रो (पुरुष वर्ग)* प्रतियोगिता में शिव शर्मा (बीए प्रथम) ने 36.3 मीटर फेंककर प्रथम स्थान, कृति लाल (बीए प्रथम) दूसरे स्थान पर तथा दिशांत (बीए तृतीय) तीसरे स्थान पर रहे।

    *ऊंची कूद (पुरुष वर्ग)* में  कार्तिक (बीएससी तृतीय) ने सबसे ऊंची 1.60 मीटर ऊंची कूद लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया,  द्वितीय स्थान पर साहिल खान (एमबीए द्वितीय) तथा तीसरे स्थान पर मयंक धानटा (बीए तृतीय) रहे।

    *डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग)* सुश्री विशाली (बीए प्रथम) ने 13.3 मीटर चक्का फेंककर प्रथम स्थान, सुश्री रितु कुमारी (बीए प्रथम) दूसरे स्थान तथा सुश्री सुहानी (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहीं।

    *लंबी कूद (महिला वर्ग)* सुश्री काजल (बीए द्वितीय) ने 3.72 मीटर लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान पर, सुश्री निधि (बीए प्रथम) दूसरे स्थान पर तथा सुश्री भावना (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहीं।

    *जेवलिन थ्रो (महिला वर्ग)* सुश्री कल्पना (बीए द्वितीय) ने 16 मीटर फेंककर प्रथम, सुश्री प्रियंका (बीए प्रथम) दूसरे स्थान पर तथा सुश्री विशाली (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहीं।

    *शाटपुट (महिला वर्ग)* में सुश्री कल्पना ने 6.3 मीटर दूर गोला फेंक कर प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर सुश्री हिना तथा सुश्री बेबी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

    *100 मीटर रेस (महिला वर्ग)* सुश्री गुरप्रीत कौर (बीए प्रथम) प्रथम, सुश्री सीमा (बीए द्वितीय) दूसरे स्थान तथा सुश्री बेबी कुमारी (बीए तृतीय) तीसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में कुल दस महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    *200 मीटर रेस (महिला वर्ग)* सुश्री रविना कुमारी (बीए प्रथम) प्रथम, सुश्री काजल कुमारी (बीए द्वितीय) दूसरे स्थान पर तथा सुश्री निधि कुमारी (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहीं। 

    *400 मीटर रेस (महिला वर्ग)* सुश्री रविना कुमारी (बीए प्रथम) प्रथम, सुश्री निधि कुमारी (बीए प्रथम) दूसरे स्थान पर तथा सुश्री काजल कुमारी (बीए द्वितीय) तीसरे स्थान पर रहीं। 

    *800 मीटर (महिला वर्ग)* रेस में सुश्री रविना कुमारी (बीए प्रथम) प्रथम स्थान, सुश्री काजल (बीए द्वितीय) दूसरे तथा सुश्री निधि (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहीं।इस प्रतियोगिता में कुल सात महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

    *1500 मीटर (महिला वर्ग)* रेस में सुश्री रविना कुमारी (बीए प्रथम) प्रथम स्थान, सुश्री काजल (बीए द्वितीय) दूसरे तथा सुश्री निधि (बीए प्रथम) तीसरे स्थान पर रहीं।

    *ऊंची कूद (महिला वर्ग)* सुश्री काजल कुमारी (बीए द्वितीय) ने 1.21 मीटर ऊंची कूद लगा कर प्रथम स्थान पर, सुश्री निधि कुमारी (बीए प्रथम) दूसरे स्थान पर रहीं तथा तीसरे स्थान पर सुहानी कुमारी (बीए प्रथम) रहीं।

    इस 53 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी मोहित कुमार (बीए द्वितीय) तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी सुश्री रविना कुमारी (बीए प्रथम) को घोषित किया गया। महाविद्यालय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • रोटरी क्लब बददी उठाएगी पलक के कृत्रिम अंग का खर्चा

    बददीसचिन बैंसल:दून हल्के की पहाड़ी पंचायत पट्टा नाली के कैंथा गांव निवासीे रतन लाल वर्मा की लड़की पलक के कृत्रिम बाजू लगाने का खर्च रोटरी क्लब बद्दी वहन करेगी । क्लब के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महलोग निवासी दिवान चंद ने उक्त मरीज के बारे में रोटरी को अवगत करवाया कि पलक का हाथ घर पर काम करते हुए चारा काटने वाली मशीन में कट जाने के कारण डाक्टर्स ने आधाी बाजू को काट दिया है उसी गम में उनकी माता का भी देहान्त हो गया तथा पिता मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं और बेटी के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है ।

    इसलिए रोटरी क्लब बद्दी ने यह निर्णय लिया है कि उक्त बेटी को कृत्रिम अंग लगाने का पूरा खर्च हमारी संस्था द्वारा दिया जाएगा । इसके लिए बाकायदा पलक को जिरकपूर में डाक्टर वोहरा (आर्टिफिशियल लिम्बस एवं आर्थो) विशेषज्ञ से जांच करवा दी गई है तथा उन्होंने साईज इत्यादि लेकर लिम्ब बनवाने का आर्डर भी कर दिया है । इस अवसर पर अनुभव भसीन और अनिल मलिक  भी उपस्थित रहे ! 

  • कुटलैहड़ की पंचायत जसाना,करमाली, पिपलू में लिंक सड़को के लिए 52 लाख स्वीकृत

    20 लाख से चकाचक होगी आसरी गुफा की सड़क

    ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों एवं लिंक रोड के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत विधायक देवेंद्र भुट्टो ने 52 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाई है। जिस में ग्राम पंचायत जसाना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आसरी गुफा जो बाबा औगढ़ नाथ के नाम से प्रसिद्ध है। उक्त सड़क के लिए 20 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है जिसमें धार्मिक स्थल आसरी गुफा तक बढ़िया सड़क बनकर तैयार होगी। बही पीपलू पंचायत के तलपी गांव में गांव वासियों को सड़क सुविधा के लिए 20 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। और ग्राम पंचायत करमाली से सर तक करीब एक किमी की सड़क की लंबाई के निर्माण के लिए 12 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।। कुल मिलाकर विधायक ने एक सप्ताह में तीन पंचायतों को सड़क सुविधा के लिए 52 लाख की धनराशि मुहैया करवाई है। 

    अगर बीते 14 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के लिए गांव वासियों एवं पंचायत की बात की जाए तो तीन दर्जन से अधिक गांव के लिए लिंक सड़कों के लिए करीब आठ करोड़ की धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। और दो दर्जन से ज्यादा लिंक सड़को का निर्माण कार्य पूरा होकर जनता को समर्पित हो हुई है। और दो दर्जन से ज्यादा लिंक सड़को का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो राजनीति से हटकर जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते है। और कुटलैहड़ में गरीब परिवारों के लिए आर्थिक मदद तो कभी कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विधवा बहनों के लिए आर्थिक नकद राशि और छात्रों की पढ़ाई का खर्च वहन करते आ रहे है।  और अपने विस क्षेत्र कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहकर उनके सुख दुख में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहे हैं।