Blog

  • पंजाब : निजी अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष में हुआ खूनी टकराव, देखें CCTV

    खन्ना: निजी अस्पताल में मायके और ससुराल पक्ष में खूनी टकराव का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार माछीवाड़ा साहिब में एक महिला के मायके वालों ने ससुराल परिवार पर किरचों से हमला कर दिया। निजी अस्पताल में सरेआम हमला करके पूरे अस्पताल में खून बहा दिया गया। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। हमले में बाप बेटा समेत 3 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है जिसे चंडीगढ़ रेफर किया गया।

    जानकारी के अनुसार मंगल सिंह के घर में झगड़ा रहता है। गत शाम को मंगल सिंह जब घर से बाहर था तो उसकी पत्नी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल ने महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी।गुस्से में महिला के मायके वाले निजी अस्पताल पहुंचे और वहां किरचों से ससुराल परिवार पर हमला कर दिया। मंगल सिंह के भाई सुखचैन सिंह के पेट में किरच से हमले किए गए।

    हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। मंगल के पिता गुलशन सिंह पर भी हमला किया गया। घटना की सूचना मिलने पर माछीवाड़ा साहिब थाने से पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। महिला के मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि ससुराल वालों ने जहर देकर मारने की कोशिश की है। ससुराल वाले इन आरोपों को झूठ करार देकर बोल रहे हैं कि उन पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः किसानों के रेलवे ट्रैक से यात्री परेशान, हाथ में पोस्टर लेकर की ये मांग, देखें भावुक वीडियो

    जालंधरः पंजाब भर में किसानों ने आज दोपहर 12 बजे से रेलवे ट्रैक जाम किया है। वहीं जालंधर कैंट में रेलवे ट्रैक जाम करने के दौरान ट्रेन में बैठे यात्री परेशान हो रहे है। इस दौरान एक यात्री हाथ में पोस्टर लेकर प्रशासन ने गुहार लगा रहा है। इस पोस्ट को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। दरअसल, पोस्ट में लिखा है कि मेरे बाऊ जी बीमार है और उन्हें दिल्ली अस्पताल में दिखाना जरूरी है, प्लीज जाने दो।

    साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर एक महिला की वीडियो भी सामने आई है। जिसमे वह बता रही है कि उसके पिता का निधन हो गया है और ट्रैन रुकने के कारण वह बहुत परेशान है।  

    किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का आगाज किया है। उनका कहना है कि सरकार जानबूझकर उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी रहेगा। वहीं किसानों ने एलान किया है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया जाएगा। ट्रेनों को रेलवे स्‍टेशन और क्रासिंग के पास ही रोका जा रहा है।    

     साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर एक महिला की वीडियो भी सामने आई है। जिसमे वह बता रही है कि उसके पिता का निधन हो गया है और ट्रैन रुकने के कारण वह बहुत परेशान है।  

    किसानों ने मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है। वहीं खनौरी और शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए रोके गए किसानों का किसान जत्थेबंदियां ट्रेन रोककर समर्थन कर रही हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान 14 मार्च को बिना ट्रैक्टर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अन्य साधनों से दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर महा रैली करेंगे।

  • Bombay Stock Exchange को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : मुंबईकेकई बड़े अधिकारियों को बीते दिनों अज्ञात शख्स कीतरफ से ईमेल भेजा गया था। इस ईमेल में अधिकारियों को धमकी दी गई थी कि हाईली सेंसिटिव स्थानों पर धमाका किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस धमकी भरे मेल में आरोपी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी की बीएसई(bse) पर 12 मार्च को धमाका करने का जिक्र किया था। बता दें कि 12 मार्च के दिन साील 1993 में ही मुंबई में कई सीरियल बम धमाके हुए थे।

    उसी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी बम धमाका किया गया था। एक अधिकारी की मानें तो कुछ महीने पहले खालिस्तानी मूवमेंट का प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कई लोगों को रिकॉर्डेड वॉइस कॉल कराया था। इस वॉइस कॉल में पन्नू ने कहा मैं सिख फॉर जस्टिस का जनरल काउंसिल हूं।

    आप लोग इंडिया स्टॉक मार्केट से अपने पैसे निकाल लो और उन पैसों को यूके और यूएस के मार्केट में निवेश करो। इससे इंडियन स्टॉक मार्केट जो भारत की रीढ़ की हड्डी है उसे कमजोर कर सकते हैं। सूत्रों का कहना हा कि पन्नू ने आगे कहा कि 12 मार्च तक भारतीय मार्केट की कमर तोड़ सकते हैं।

  • BJP नेता और सांसद बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

    हिसार: हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ का ऐलान अपने सोशल मीडिया के हैंडलर पर किया था। जिस में उन्होने लिखा था कि ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।

    जिसके बाद दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर लिया है। बता दें कि सांसद बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे।

  • जालंधर, अमृतसर और लुधियाना में किसानों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): केंद्र के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पिछली 13 फरवरी से किसान सड़कों पर बैठे हुए है। वहीं किसानों ने एक सप्ताह पहले 10 मार्च को पंजाब भर में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज किसान जत्थेबंदिया जालंधर कैंट, अमृतसर और लुधियाना के रेलवे ट्रैक पर बैठ गए है। जिसके चलते ट्रेनों में सफर करने वाले राहगीर परेशान हो गए है।

    किसानों ने पंजाब भर में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। रेलवे ट्रैक पर किसानों का आंदोलन शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। वहीं किसानों ने एलान किया है कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया जाएगा। ट्रेनों को रेलवे स्‍टेशन और क्रासिंग के पास ही रोका जाएगा।संगठन के नेताओं का कहना है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र के साथ हुई बैठकों में भी हमारी मांगों के प्रति कोई हल नहीं निकला।

    उन्‍होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि वह किसानों की सारी बातें मान चुकी है, जोकि सरासर झूठ है। किसानों की केंद्र के साथ हुई सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं। वहीं चार घंटे तक चलने वाले आंदोलन के दौरान किसानों ने आम जनता से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
    किसान नेताओ ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।

    किसान आगुओ ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि जब हमने यह विरोध शुरू किया था, तो हमें पता था कि हम 40 दिनों में यह विरोध नहीं जीत पाएंगे। हम अपनी ताकत बढ़ाना जारी रखेंगे।  इस दौरान किसानों नेताओं ने जनता से अपील की है कि आंदोलन के बीच कहीं यात्रा करने का प्‍लान ना बनाएं। इससे उन्‍हें परेशानी हो सकती है। साथ ही किसानों ने कहा है कि चार घंटे के इस आंदोलन में आमजन को थोड़ी दिक्‍कत आ सकती है, लेकिन ये निर्णय सभी के हित में ही है।

  • दरगाह और 2 मंदिरों पर चला बुल्डोजर, जाने मामला

    नई दिल्ली : गुजरात के जूनागढ़ में अवैध रूप से बने एक दरगाह और 2 मंदिरों को प्रशासन के द्वारा जमींदोज कर दिया गया। अवैध ढांचों को गिराए जाने के दौरान किसी भी तरह से स्थिति ना बिगड़े, इसके लिए इस कार्रवाई को देर रात अंजाम दिया गया। डिमोलिशन के वक्त भारी पुलिस तैनात किया गया था। पिछले साल जून में प्रशासन ने दरगाह को गिराने के लिए नोटिस दिया था।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध जताया गया था। बता दें कि मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद बीती रात में दरगाह को अवैध करार देते हुए तोड़ दिया गया। पिछले साल जून में अवैध दरगाह को लेकर जबरदस्त बवाल मचा था। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने जो नोटिस जारी किया था। इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए थे और पुलिसकर्मयों को ही निशाना बना दिया गया था।

    इस दौरान भीड़ ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद शाम के वक्त 200 से 300 के करीब स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए इकट्ठा हुए। जब पुलिस ने उनको इस जगह से हटाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्थबाजी की घटना भी सामने आई थी। हमले में एक डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

  • Adult Star S. Leone का हुआ निधन

    नई दिल्लीः एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 26 साल की एडल्ट स्टार Sophia Leone अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वो मियामी की रहने वाली थीं। एक हफ्ते पहले उन्हें उनके अपार्टमेंट में बेहोश पाया गया था।

    രതിച്ചിത്ര നടി സോഫിയ ലിയോണിയെ മരിച്ചനിലയിൽ കണ്ടെത്തി; അന്വേഷണം ആരംഭിച്ച്  പൊലീസ്- Sophia Leone | Manorama News

    Sophia Leone की मौत से एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है। महज 26 साल की उम्र में अचानक उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। सोफिया के पिता Mike Romero ने बयान जारी कर उनके निधन की खबर को कंफर्म किया है। Mike Romero का कहना है कि सोफिया सिर्फ एक अच्छी बेटी ही नहीं, बल्कि अच्छी पोती, बहन और दोस्त भी थीं।

    २६ वर्षीय अभिनेत्री घरात मृतावस्थेत आढळली, सावत्र वडिलांनी दिली मृत्यूची  माहिती; काही महिन्यात चौथ्या अडल्ट स्टारचं निधन | Adult Star Sophia Leone  ...

    Mike कहते हैं कि उनकी मां और परिवार की ओर से मुझे भारी मन से हमारी प्यारी सोफिया की मौत की खबर शेयर करनी पड़ रही है। 1 मार्च को सोफिया को उनके घर में बेहोश पाया गया था। लोकल पुलिस ने मौत की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। Sophia की मौत क्यों और कैसे हुई हैं।

    Sophia Leone dies at 26: Adult film star's family confirm cops are  investigating death after she's found unresponsive | The US Sun

    Sophia के पिता ने बताया कि उनकी बेटी काफी खुश मिजाज कि थी। उन्हें जानवरों से काफी लगाव और प्यार था। सोफिया को घूमना-फिरना काफी अच्छा लगता था। वो ट्रैवल करने की शौकीन थीं। वो जहां भी जाती हमेशा आस-पास के लोगों के बीच खुशियां बिखरेती थी।

    अपनी मेहनत के दम पर Sophia ने बेहद कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल की थी। इंस्टाग्राम पर उनके 297K फॉलोअर्स हैं। अपने फॉलोअर्स के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट किया करती थीं। उनके चेहरे की मुस्कान देखकर यकीन नहीं हो रहा है कि अब Sophia हमारे बीच नहीं रहीं। जानकारी के मुताबिक Sophia ने 18 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था।

  • आप को झटका! इस एक्ट्रेस ने पार्टी से किया किनारा

    नई दिल्ली : अगामी लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही है। जिसके लेकर कई राजनीतिक पार्टियों के सदस्य और कार्यकर्ता दूसरे खेमों की और रुख कर रहे है। ऐसा ही एक ओर मामला सामने आया है।

    जहां आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल एक्ट्रेस संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसका ऐलान किया है। हालांकि संभावना सेठ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई है।

    लेकिन उन्होंने कहा है कि वह भी इंसान हैं और उनसे बड़ी गलती हो गई। इसका उन्हें एहसास हो रहा है। इस वजह से वह अंतत: पार्टी छोड़ रही हैं। बता दें कि संभावना सेठ ने पिछले ही साल आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी।

  • कुख्यात गैंगस्टर की तिहाड़ जेल से निकलेगी बारात, लेडी डॉन बनेगी दुल्हन  

    नई दिल्ली: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी 12 मार्च को दिल्ली के द्वारका स्थित एक बैंक्वेट हॉल में होने जा रहे है। जठेड़ी की होने वाली दुल्हन भी कोई मामूली लड़की नहीं बल्कि कभी राजस्थान के सबसे डॉन रहे आनंदपाल सिंह के गैंग की कमान संभालने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी है।

    दोनों की शादी की इजाजत दिल्ली की एक कोर्ट ने दी है. इसके लिए तिहाड़ जेल में बंद काला जठेड़ी को पेरोल भी मिली है। गैंस्टर को 12 मार्च को दिल्ली में अपनी शादी और 13 मार्च को सोनीपत हरियाणा में गृह प्रवेश करने के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर की बारात में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल होंगे। 


    इस शादी को लेकर दिल्ली पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए हैं। शादी समाहरोह पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब पुलिस के साथ सेंट्रल एजेंसी एनआईए की नजर है। शादी पर सिर्फ पुलिस ही नहीं बल्कि कई कुख्यात गैंगस्टरों की भी नजर रहेगी। हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के नाम पर जुर्म की फेहरिस्त बहुत लंबी है और उसका क्राइम सिंडिकेट लॉरेंस बिश्नोई से भी बड़ा है। 


    इस दौरान गैंगस्टर जेल से अपनी बारात लेकर दिल्ली के द्वारा में स्थित एक बैंक्वेट हाल आएगा और उसके साथ सूट-बूट में पुलिसवाले बाराती रहेंगे।  इन 6 घंटों के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस बेहद चौकस रहने वाली है। काला जठेड़ी की शादी गैंगस्टर आनंदपाल की पूर्व प्रेमिका अनुराधा चौधरी से हो रही है. काला जठेड़ी के ऊपर 30 से ज्यादा केस दर्ज है और उस पर मकोका भी लगा है। 

    2020 में हरियाणा पुलिस ने इसको गिरफ्तार किया था और वहां से फरारी के दौरान उसकी मुलाकात लेडी डॉन अनुराधा से हुई।  अनुराधा की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर काला जठेड़ी उस पर फिदा हो गया और उसके साथ ही रहने लगा। 2021 में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी और अनुराधा को सहारनपुर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद अनुराधा जमानत पर जेल से बाहर आ गई थी।

  • तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, 2 की मौ’त, होटल कर्मी घायल

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के लातूर जिले से 21 किलोमीटर दूर औसा में शनिवार को तेज रफ्तार कार होटल से टकरा गई। इसमें 2 कार सवार की मौत हो गई, वहीं 3 घायल हैं। होटल कर्मी के कार से टकराने से दोनों पैर टूट गए। सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत लोंधे ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-रत्नागिरी राजमार्ग पर औसा में हुई।

    उन्होंने बताया कि 6 लोग एक कार में हैदराबाद से लातूर जा रहे थे। तभी चालक ने बचने के प्रयास में वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क किनारे बने होटल से टकरा गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।