Blog

  • बड़ी खबर : BJP सांसद ने दिया इस्तीफा, आज कर सकते हैं कांग्रेस ज्वाइन

    हिसार: हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। थोड़ी देर में वह दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे। हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। बता दें कि पिता-पुत्र लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे। 

    इस्तीफे की घोषणा करने के बाद हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंच चुके हैं। हिसार से भाजपा सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर

    लिखा कि ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।

  • नीतू डाबोडिया गैंग के शूटर की गोलिया मारकर हत्या 

    हरियाणा: सोनीपत अपराधियों का एपिक सेंटर बनता जा रहा है. यहां रविवार की सुबह शराब कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने 20-25 राउंड फायरिंग की, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

    इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स की हत्या की गई है वो नीतू डाबोडियां गैंग का शार्प शूटर है, जिसकी पहचान सुंदर मलिक के रूप में हुई है, जोकि सोनीपत के सरगथल गांव का रहने वाला है.  

    हाल में वह शराब का कारोबार कर रहा था. बदमाशों ने कारोबारी पर 20 से 25 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है और अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है.

  • लूट के दौरान ज्वैलर्स पर चली गोली, मौ’त

    मुजफ्फरपुर : चोरों और लूटेरों के होंसले बुलंद होते जा रहे है। आए दिन लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते है। कई बार लुटेरे घटना को अंजाम देते समय पीड़ित को जान से भी मार देते है। ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां लुटेरों ने लूटपाट के दौरान एक ज्वैलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी शनिवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। अपराधी कैश और गहने वाला बैग लूटकर भाग निकले। मामला सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी क्षेत्र के गिजास की बताई जा रही है। जहा, बखरा चौक से अपने आभूषण की दुकान को बंद कर कारोबारी ओमप्रकाश वर्मा (40) बाइक से अपने घर रजवाड़ा लौट रहे थे।

    गिजास के पास कुछ हथियारबंद अपराधियों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने आभूषण कारोबारी को गोली मार दी गई। जिसके बाद सभी अपराधी उसके कैश और गहनों को लेकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग मौके पर गोली की आवाज सुनकर पहुंचे। जिनके द्वारा इस मामले की जानकारी बखारा चौक के दुकानदारों और घायल आभूषण कारोबारी के परिजनों को दी गई। जिसके बाद कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल कारोबारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज लाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई। 

    आभूषण कारोबारी के परिजन दीपक कुमार ने बताया कि रोज की तरह दीपक अपनी दुकान को बंद कर रात में बखरा चौक से अपने घर राजवाड़ा लौट रहे थे। जहां बाइक सवार 2 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के वक्त दीपक कुमार अपनी बाइक से अकेले ही लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 4-5 राउंड गोली चली थी जिसमें एक गोली कंधे में लगी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। अभी मृतक के परिजनों के बयानों के अधार पर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौ’त

    जौनपुरः उत्तर प्रदेश के जौनपुर से बड़ी खबर आ रही है। जिले के गौराबादशाहपुर थाना इलाके के प्रसाद तिराहे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जौनपुर से हायर सेंटर बनारस के लिए भेजा गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक रूट किनारे खाई में पलट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि 3 घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि कार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज की ओर जा रही थी। वह जैसे ही जौनपुर के प्रसाद तिराहे पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार बिहार से शादी के लिए लड़की देखने और चौंकियां दर्शन के लिए जा रहा था। हादसे में अनिश पुत्र गजाधर शर्मा (35), गजाधर शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा (60), जवाहर शर्मा पुत्र राम प्रताप शर्मा (55), गौतम शर्मा पुत्र जवाहर शर्मा (18), सोनम पत्नी बजरंग शर्मा (32) और रिंकू पत्नी पवन शर्मा (33) की मौत हो गई। सभी रीगा थाना इलाके के सीतामढ़ी बिहार के रहने वाले थे।

    शवों को जिला चिकित्सालय मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। वहीं हादसे में घायल 3 लोगों का इलाज जारी है। इसमें मीना शर्मा पत्नी गजाधर शर्मा (48), जीतू शर्मा पुत्र अवधेश शर्मा (24) और एक बच्चा युग शर्मा पुत्र बजरंग शर्मा (7) का इलाज जिला चिकित्सालय जौनपुर में चल रहा है। 

    मामले की जानकारी देते हुए सीओ केराकत ने बताया कि हादसे में शिकार हुए कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक और खलासी दोनों पर फरार गए हैं। हादसा आधी रात के ढाई बजे का बताई जा रहा है। फिलहाल हादसे का कारण सामने नहीं आ सका है।

  • ED की बड़ी कार्यवाही, सुभाष यादव गिरफ्तार

    लालू के करीबी, बालू से 2 करोड़ बरामद

    बिहार :
    लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जाने वाले राजद नेता सुभाष यादव को ED ने गिरफ्तार कर लिया है।  ED ने  यादव के 8 ठिकानों पर 14 घंटे छापेमारी की थी. जानकारी के मुताबिक, दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ कैश के अलावा अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। 

    सुभाष यादव 2019 में आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। ED से पहले आयकर विभाग भी यादव के आवास पर छापेमारी कर चुका है। उनके खिलाफ पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामले दर्ज हैं। .

    लालू यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव ED ने शिकंजा कसा है। दानापुर समेत 6 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। जानकारी के मुताबिक, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव के आवास पर ईडी (ED) की टीम शनिवार को छापेमारी करने पहुंची थी। 

     ईडी सुभाष यादव के खिलाफ ये कार्रवाई बालू कारोबार से संबंधित मामले में कर रही है। सुभाष यादव आरजेडी नेता हैं और झारखंड से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

  • मूसलाधार बारिश के बाद हुआ भूस्खलन : 19 की मौ’त, कई लापता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन से भारी तबाही मचाई है। भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 अन्य लापता हैं। लापता हुए लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने राहत और बचाव का कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

    घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार देर रात कई टन मिट्टी, चट्टानें और उखड़े हुए पेड़ एक पहाड़ से लुढ़ककर एक नदी तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इसके बाद कई तट टूट गए और पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पेसिसिर सेलातन जिले में पहाड़ी गांवों में बाढ़ आ गई।

    इससे आसपास रह रहे लोगों के बीच हाहाकार मच गया। जानकारी के अनुसार इस आपदा में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अचानक आई बाढ़ से कम से कम 2 ग्रामीण घायल हो गए और बचावकर्मी ऐसे सात लोगों की तलाश कर रहे हैं जो कथित तौर पर अब भी लापता हैं। बयान में कहा गया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 14 घर जमीदोंज हो गए, 80 हजार से अधिक लोग अस्थायी सरकारी आश्रयों में चले गए। जबकि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के नौ जिलों और शहरों में लगभग 20 हजार घरों की छत तक पानी भर गया है। 

  • पंजाब : पति के काम पर जाने के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    लुधियाना : आत्महत्या के मामले आए दिन सामने आते रहते है। यह मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां महिला ने संदिग्ध ढंडारी खुर्द इलाके में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    घटना तब सामने आई जब महिला के पति ने बार-बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं दिया। परिवार किराए पर रहता था और उनके कमरे के नीचे दुकान चलाने वाले रितेश नाम के युवक ने कहा कि उसे महिला के पति का फोन आया और वह उसे अस्पताल ले गया। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 20 साल है।

    उनकी कोई संतान नहीं थी। आज जब उसका पति काम पर गया हुआ था तो महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब कई बार फोन करने के बावजूद उसने फोन नहीं उठाया और पड़ोसियों ने जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • बड़ी खबर : आज 4 हजार पेट्रोल पंप हुए बंद, एसोसिएशन ने की हड़ताल

    जयपुर : राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर रविवार (10 मार्च) को सुबह 6 बजे से प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल शुरू हो गई है। पेट्रोल-डीजल पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) की दरों में कमी की मांग को लेकर ये हड़ताल की जा रही है। हड़ताल 12 मार्च (सुबह 6 बजे) तक जारी रहेगी।

    हालांकि, कई जिलों के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए। जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, जैसलमेर में पेट्रोल पंप खुले हैं। वहीं, सीकर में केवल एक दिन की हड़ताल है। बंद पेट्रोल पंपों पर इमरजेंसी सर्विस से जुड़े वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन में डीजल और पेट्रोल नहीं भरा जा रहा।

    जयपुर सहित इंटर स्टेट बॉर्डर वाले जिलों में हड़ताल का अधिक असर है। यहां से लोग यूपी, हरियाणा में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं।

  • खौफनाक सजा: युवक का कान काट निगल गयी महिला 

    उत्तर प्रदेश: आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां झगड़े के दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया. कान काटने के बाद महिला कटे हुए हिस्से को निगल गई. यह घटना न्यू आगरा क्षेत्र इलाके की है. यहां दो किराएदारों के बीच झगड़ा हो गया था.

    न्यू आगरा इलाके के देवी नगर नगला पदी के रहने वाले रामवीर बघेल ई-रिक्शा चलाते हैं. रामवीर ने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है. मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते हैं. उनमें एक किराएदार राखी अपने आप को मकान का मालिक समझती है.  

    शिकायत के मुताबिक, राखी के पति का नाम संजीव है. वह हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है. 4 मार्च को एक किराएदार के बेटे का पेपर था. इसी वजह से रामवीर सुबह घर से 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था. दिन होने की वजह से किसी ने मेन गेट का ताला नहीं लगाया था. इसी बात पर राखी गाली गलौज करने लगी. रामवीर ने राखी को समझाने का प्रयास किया. 

    पति ने पकड़ा और महिला ने काट लिया कान

    जब उसने राखी से गाली गलौज करने से रोका तो वह भड़क गई. इस बीच राखी का पति संजीव आया और उसने रामवीर को पकड़ लिया. इतने में पहले से भड़की राखी ने रामवीर का कान अपने दांतों से काट लिया. जब राखी से कटे हुए कान के हिस्से को मांगा गया तो वह उसे निगल गई. 

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    इस मामले में न्यू आगरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 325 और 506 में एफआईआर दर्ज की है. वहीं इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त अरीब अहमद ने बताया कि रामवीर बघेल ने आरोप लगाया है कि उन्हीं के बगल में किराए पर रहने वाली महिला ने हमला किया और मारपीट करते हुए कान काट लिया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • जालंधर: अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी कार्टेल के 9 आरोपी गिरफ्तार, 22 किलो अफीम बरामद, देखे वीडियो  

    जालंधर (ENS) : पंजाब सरकार की नशो के खिलाफ चलाई गई मुहीम के तहत DGP गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी कार्टेल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की 4 लक्ज़री गाड़िया भी जब्त की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने  दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने झारखंड से 12 किलोग्राम अफीम के साथ अफीम एग्रीकल्चर और खरीद संग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के अलावा उनकी 9 करोड़ रुपये की ड्रग मनी के उच्च मूल्य हस्तांतरण वाले 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा ड्रग मनी की आय से बनी 6 करोड़ रुपये की 12 संपत्तियों की पहचान की गई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से 5 विदेशी आधारित संस्थाओं के साथ-साथ दिल्ली में 6 सीमा शुल्क अधिकारियों को नामांकित किया गया है। बता दे कि इससे पहले हाल ही मे कमिशनरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कूरियर सेवा के माध्यम से ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका अफीम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। पुलिस को छानबीन के दौरान यह पता चला कि जालंधर का मनीष उर्फ ​​मणि ठाकुर इस गिरोह का सरगना है और यूके में रहता है।

    अफीम को झारखंड से होशियारपुर और जालंधर में कूरियर ऑपरेटरों तक पहुंचा कर विदेशों में भेजा जाता था। पुलिस ने होशियारपुर से अमन को गिरफ्तार किया, जिसके दो मोबाइल शोरूम है। जो झारखंड से अफीम की डिलीवरी लेने वाला मुख्य था। पुलिस ने आरोपियों से 5 किलो अफीम बरामद की है।