बड़ी खबर : BJP सांसद ने दिया इस्तीफा, आज कर सकते हैं कांग्रेस ज्वाइन

हिसार: हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वजहों से मैं भाजपा छोड़ रहा हूं। थोड़ी देर में वह दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगे। हालांकि इस मामले को लेकर उन्होंने अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। बता दें कि पिता-पुत्र लगातार हरियाणा में भाजपा को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे। 

इस्तीफे की घोषणा करने के बाद हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंच चुके हैं। हिसार से भाजपा सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया (X) पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर

लिखा कि ‘मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुझे हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *