Home Chandigarh पंजाब : 2 बड़ी राजनीति पार्टियों में आई दरार! देखें वीडियो

पंजाब : 2 बड़ी राजनीति पार्टियों में आई दरार! देखें वीडियो

0

चंडीगढ़ : चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारे में बड़ी उथल-पुथल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में बसपा से बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। बसपा प्रमुख  मायावती ने देश भर में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और अकाली दल से गठबंधन से कहीं ना कहीं किनारा करते हुए नजर आ रहे है।

हालांकि दोनों दलों के प्रदेश नेताओं का कोई बयान नहीं आया है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बीएसपी 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह चुनाव किसी गठबंधन या पार्टी के साथ नहीं लड़ा जाएगा, जिन राज्यों में बीएसपी का गठबंधन है, वहां वे इससे बचती नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here