इस घटना की CCTV भी सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि गाड़ी omaxe के पास वाली रेड लाइट पर खड़ी थी। तभी अचानक पीछे से आये टिप्पर गाड़ी को अपनी चपेट में लेकर घसीटता हुआ ले निकला। इस दौरान एक बाइक और उस पर सवार व्यक्ति भी टिप्पर की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आल्टो गाड़ी में 1 पुरुष और 2 महिलाएं सवार थी। जिन्हे गंभीर चोटें आई है और उन्हें इलाज के लिए PGI मे भर्ती करवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।View this post on Instagram