Home Chandigarh पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम, इस दिन होगा पारा 40 डिग्री के पार

पंजाब-हरियाणा में बदलेगा मौसम, इस दिन होगा पारा 40 डिग्री के पार

0

चंडीगढ़ः पूरे भारत में गर्मीं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ईसी बीच पंजाब एवं हरियाणा के अलावा, चंडीगढ़ में एक बार फिर से मौसम के करवट लेने की संभावना है, हालांकि, इन तीनों राज्यों में धूप खिली है। इन प्रदेशों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, लेकिन अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की भी खबर है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान के साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here