नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन के बच्चे लेंगे राष्ट्रीय स्तर पर भाग

27 दिसंबर को झारखंड में दिखाएंगे अपने हुनर का जौहर

बददी/ सचिन बैंसल : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन  के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के तीन छात्र ललित, पुनीत और पुष्पित और तीन  छात्राओं राधिका, शिवानी ,साक्षी का चयन राष्ट्रीय जूनियर और सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है ,जो की 27 से 29 दिसंबर चांडिल झारखंड में आयोजित होगी। विद्यालय प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए  स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा , पी टी ए अध्यक्ष कपिल देव ,सोलन थ्रोबॉल संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी। सोलन जिला थ्रोबॉल संगठन के सचिव  हरेंद्र वर्मा ने हिमाचल थ्रो बॉल एसोसिएशन के सचिव जोगेंद्र देव आर्य , रेफरी यशवीर राणा, अध्यक्ष अमन शर्मा और हिमाचल टीम के कोच पूर्ण चंद शर्मा का धन्यवाद किया की इन लोगों के अथक प्रयासों से ही इस खेल को हिमाचल में लोकप्रिय बनाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...