Haryana Govtउधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में पहुंचे...

उधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में पहुंचे CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे प्रदेश की जनता को बताएं कि पिछले विधानसभा चुनाव में की गई 56 घोषणाओं में से कितनी पूरी हुई हैं , अगले चुनाव होने में मात्र 4 माह शेष हैं क्या वे सभी घोषणाओं को पूरा कर देंगे।

सैनी आज पंजाब के सनौर में सरदार उधम सिंह जी के 87वें शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सरदार उधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार ही सरदार उधम सिंह द्वारा युवाओं के विकास के लिए देखे गए सपनों को पूरा कर सकती है।

सैनी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विरासत पर गर्व करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हरियाणा में हमारी सरकार इसी भावना पर काम कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों , महिलाओं तथा युवाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प -पत्र में 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 70 संकल्प तो मात्र डेढ़ साल में ही पूरे कर दिए हैं , बाकि के 147 संकल्प भी बहुत जल्द पूरे कर देंगे।

पंजाब की जनता को शहीद सरदार उधम सिंह जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महापुरुषों का सम्मान कर देश को विकसित और संस्कारित करने की दिशा में काम कर रही है। नायब सिंह सैनी ने सनौर को पावन धरती बताया और कहा कि कुछ धरतियाँ केवल इतिहास का हिस्सा बनती हैं… लेकिन कुछ धरतियाँ इतिहास गढ़ती हैं। सनौर ऐसी ही पुण्यभूमि है। यह केवल एक कस्बा नहीं है, केवल एक क्षेत्र नहीं है; यह राष्ट्रभक्ति की राजधानी है। इस धरती की हर मुट्ठी हमें याद दिलाती है कि आज़ादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्कि गुरुओं के तप, वीरों के पराक्रम और शहीदों के बलिदान से मिली है।

सरदार उधम सिंह के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनकी राष्ट्रभक्ति से अवगत करवाया कि किस प्रकार से सरदार उधम सिंह ने जलियांवाला हत्याकांड के दोषी अंग्रेज अफसर डायर को लंदन जाकर मारा था। उधम सिंह जी ने अंग्रेज़ जनता और अंग्रेज़ी साम्राज्यवाद में फ़र्क किया। उनकी लड़ाई किसी धर्म, किसी जाति, किसी देश की जनता से नहीं थी बल्कि अन्याय के ख़िलाफ़ थी। नायब सिंह सैनी ने पंजाब की जनता में जोश भरते हुए कहा कि एक उधम सिंह ने इक्कीस वर्षों तक अपना संकल्प निभाया और एक साम्राज्य की नींव हिला दी। आज अगर साढ़े तीन करोड़ पंजाबी अपने संकल्प निभा लें, तो पंजाब की तकदीर बदलने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर , कार्यक्रम के आयोजक हरदीप सिंह कंबोज, बाबा ब्रह्मदास जी महाराज , स्वामी राजेश्वरानंद महाराज , संत महेश मुनि जी महाराज समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...