PanchkulaDistrict Court और Mini-Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर...

District Court और Mini-Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित, सतर्क और समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए। आमजन, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे घटनाक्रम को पूरी गंभीरता और पेशेवर तरीके से संभाला गया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार सुरक्षा मानकों के तहत एहतियातन जिला न्यायालय व लघु सचिवालय परिसर को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया, ताकि किसी भी प्रकार के संभावित जोखिम से पूरी तरह बचा जा सके। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोज़ल टीम तथा पुलिस की विशेष टीमों द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की गहन और व्यवस्थित जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य पाई गई।

इसके उपरांत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए कोर्ट परिसर के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आमजन एवं न्यायिक कार्यों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत तथा उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जिला प्रशासन और पंचकूला पुलिस लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सूचना दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...