Entertainmentबद्दी के ओमक्स में कमरे में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

बद्दी के ओमक्स में कमरे में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के ओमेक्स में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कमरे में ही मौत हो गई है। यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से मरा हुआ था। पर अकेले रहता था। जिससे किसी को पता नहीं चला। मृतक युवक योगेश आरोड़ा (45) ओमेक्स में अपना फ्लैट लेकर अपना माता पिता के साथ रहता था। लेकिन इसके माता पिता का देहांत होने के बाद यह अब अकेला रहता था। इसका पत्नी से अनबन थी जिससे वह इसके साथ नहीं रहती थी। पुलिस के अनुसार  रविवार को इसके दोस्त ने उसे फोन किया। फोन स्वीच आफ आ रहा था। वह रविवार शाम को उसे देखने के लिए उसके फ्लैट आ गया। जैसे ही वह उसके घर पहुंचा तो उसका मुख्य गेट खुला था और इसके कमरे का दरवाजा भी खुला था। वहां पर कुते घूम रहे थे। यह नीचे फर्श पर गिरा हुआ था और मृत हालत में था। कमरे में दुर्गंध फैली हुई थी। जिससे अंदाजा लगाया गया कि यह कई दिन से मरा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा गया। शव काफी सड़ा हुआ होने से वहां पर इसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ और आईजीएमसी शिमला को रैफर कर दिया। अब मंगलवार को ही उसका पोस्टमार्टम होगा। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। जिससे किसी पर शक नहीं जताया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद मौत का कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...