Entertainmentजानेमाने अभिनेता Mahesh Babu को ED ने जारी किया समन

जानेमाने अभिनेता Mahesh Babu को ED ने जारी किया समन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता महेश बाबू की मुश्किले बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्मों में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महेश को तलब किया है। उन्हें 27 अप्रैल को हैदराबाद स्थित ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए पेश होना है। इससे पहले ईडी ने 16 अप्रैल को तेलंगाना में कई जगहों पर छापेमारी की थी। ईडी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद के सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली इलाकों में छापेमारी की थी। छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुराना ग्रुप और साई सूर्या डेवलपर्स के खिलाफ की गई थी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने बीते बुधवार को रियल एस्टेट निवेशकों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई सुराना समूह और साई सूर्या डेवलपर्स के खिलाफ की गई। छापेमारी सिकंदराबाद, जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली में स्थित परिसरों पर की गई।

पीएमएलए के तहत जांच रियल एस्टेट परियोजनाओं को समय पर पूरा न करने के आरोप से जुड़ी हुई है। साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक कंचरला सतीश चंद्र गुप्ता ‘ग्रीन मीडोज’ नाम की एक परियोजना में कथित चूक के लिए पुलिस जांच का सामना कर रहे हैं। अभिनेता महेश बाबू इस परियोजना के ब्रांड एंबेसडर थे। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, 32 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कंचरला सतीश चंद्र गुप्ता और उनकी कंपनी, हैदराबाद के वेंगल राव नगर स्थित एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म के खिलाफ स्थानीय पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मधुरा नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, नक्का विष्णु वर्धन ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर अप्रैल 2021 में साई सूर्या डेवलपर्स के ग्रीन मीडोज वेंचर (शादनगर में 14 एकड़ जमीन) में तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि का निवेश किया।

सूत्रों के मुताबिक, परियोजना में निवेश करने वाले अन्य लोगों में डॉ. सुधाकर राव, श्रीकाकुलमा विटल महेश, राजेश, श्रीनाथ, के हरीश, कोटला शशांक, रवि कुमार, के प्रभावती, वेंकट राव और कृष्ण मोहन शामिल हैं। मामले में सुराना समूह की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...