Home Entertainment 59th Birthday: Salman Khan ने एक्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें तस्वीरें

59th Birthday: Salman Khan ने एक्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें तस्वीरें

0
59th Birthday: Salman Khan ने एक्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे किया सेलिब्रेट, देखें तस्वीरें

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान आज 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तीन दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं हैं। 74 अवॉर्ड जीत चुके हैं। हर साल की तरह इस बार भी सलमान ने अपना बर्थडे केक अपनी भांजी आयत के साथ मिलकर काटा है। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। दरअसल, अर्पिता और आयुष की बेटी आयत का जन्मदिन भी 27 दिसंबर को आता है।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी छोड़ बाहर आईं अर्पिता खान शर्मा, गुस्से में नजर  आईं भाईजान की लाडली बहन! | Arpita Khan Sharma came out angrily after  leaving Salman Khan's ...

बहन अर्पिता ने रखी पार्टी
26 दिसंबर सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक्टर और अपनी बेटी के लिए पार्टी रखी थी, जिसमें सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के अलावा बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Iulia Vantur holds Salman Khan close, rare photo breaks internet

सिकंदर फिल्म में जल्द नजर आएंगे सलमान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ है, जिसका टीजर आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाला था। लेकिन, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से अब फिल्म का टीजर 28 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। साजिद नाडियाडवाला ने आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का हाल ही में सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here