Home Entertainment Ranveer Singh के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग के खास सदस्य ने ली जिम्मेदारी!

Ranveer Singh के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग के खास सदस्य ने ली जिम्मेदारी!

0
Ranveer Singh के घर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़, बिश्नोई गैंग के खास सदस्य ने ली जिम्मेदारी!
मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को बीते दिनों बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली और पैसे मांगने के मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। मुंभई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए एक्टर को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपये की वसूली मांगी थी।

हैरी बॉक्सर की आवाज की हुई पुष्टि

मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जाचं में व्हाट्सएप्प वॉयल नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है हालांकि इससे जुड़े बाकी तथ्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप्प वॉयस नोट को फॉरेंसिंक में भेजा है और अभी इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, हैरी बॉक्सर ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद उनके मैनेजर के मोबाइल नंबर पर धमकी भेजी थी। इसमें एक्टर से पैसों की मांग की गई थी। इस धमकी आने के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह की मैनेजर का तीन दिन पहले बयान दर्ज किया है। धमकी को भेजने में वीपीएन नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और अभी तक की जांच में उसकी लोकेशन विदेश की मिली है। इसे ट्रेस करने में इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है। क्राइम ब्रांच यह पता करने की कोशिश कर रही है कि जिस समय धमकी भेजी गई उस समय वीपीएन नेवटर्क किस देश का था। रणवीर के अलावा क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात को सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच चल रही है। जल्द ही इस मामले में केस दर्ज हो सकता है।

हैरी बॉक्सर ने कही थी ये बात

हैरी बॉक्सर ने एक्टर को धमकाते हुए कहा था कि – राम-राम सभी भाईयों को मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। आज का ये वॉइस नोट सभी बॉलीवुड वालों के लिए है खासकर रणवीर सिंह के लिए है। रणवीर सिंह तुम्हारा वो इलाज करेंगे कि तुम्हारी 7 पीढ़ियां याद रखेंगी। रणवीर सिंह तुम्हें बहुत ज्यादा शौक है न सलाह देने का कि सर जाओ आप एप्लिकेशन दे दो रिपोर्ट कर दो थाने में ठीक तूने भी कर दी रिपोर्ट थाने में कोई चक्कर नहीं। अब सुन मेरी बात जितने भी मैनेजर या जो साथ काम करते हैं तुम्हारे साथ उनके घर की कब ऑफिस जाते हैं कब आते हैं परिवार कहां रहता है सबकी डिटेल्स हमारे पास है। तुम्हारे को कुछ नहीं बोलेंगे हम इनकी ऐसी तैसी करनी चालू कर देंगे जो तुम्हारे नीचे काम करते हैं। तभी तुम्हारी अकल ठिकाने आएगी। टाइम रहते ही लाइन पे आ जाओ रणवीर सिंह तुमने जो बात बोली थी न उस बात से मुकर गया इसलिए वॉयल नोट छोड़ रहे हैं तेरे को। या तो तू अपनी बात पर वापिस आजा नहीं तो बात मुकरने पर क्या सजा होती है वो हम तुझे बताएंगे। अब ठीक से आराम से सुनना तुम और रोहित शेट्टी दोनों बॉलीवुड एक्टर को बोल रहा हूं या तो टाइम रहने लाइन पर आ जाना जिसको भी हम फोन करें नहीं तो बाद में देखना क्या करते हैं और दूसरी बात आज पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है हमने। हालांकि यह ऑडियो या मैसेज सच है या नहीं इसकी एनकाउंटर न्यूज भी पुष्टि नहीं करेगा।

इंडस्ट्री में फैला डर

रणवीर से पहले फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। उस समय डायरेक्टर पर ही मौजूद थे। हमले में वो सुरक्षित रहे लेकिन इस हमले ने स्टार्स की सुरक्षा पर कई तरह के सुरक्षा खड़े कर दिए हैं। गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली थी। सोशल मीडिया पोस्ट में शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई और हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया है। इंडस्ट्री के लोगों को लगातार गैंगस्टर्स की ओर से मिल रही धमकियों के कारण तनाव पैदा हो गया है। सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी धमकी मिली थी। इससे पहले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर अटैक किया गया था। दिशा पटानी के बरेली स्थित भी घर और एल्विश यादव के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here