हादसे के बाद हिल गए एक्टर
अनुज ने एक पॉडकास्ट में अपनी साथ हुई डरावनी घटना का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद वह अंदर से हिल गए। अनुज ने डिटेल में घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक रात अपने दोस्त के साथ डॉग वॉक पर गए थे। उसी दौरान रास्ते में एक कार साइड में खड़ी नजर आई। उन्होंने सोचा कि उसकी फोटो खींचकर वह सोसाइटी के ग्रुप में डाल देंगे। इस दौरान एक आदमी उनके पास आया और उनसे बात करने लगा फिर अचानक उन पर चिल्लाने और झपटने लगा।अनुज ने कहा कि – ’14 दिसंबर को मैं रात में अपने कुत्ते को घुमाने गया था। साथ में मेरा एक दोस्त भी था। तभी एक आदमी आया और मुझ पर चिल्लाने लगा जैसे ही वो आक्रामक हुआ मेरा डॉग मुझे बचाने के लिए आगे बढ़ा। इस पर उस आदमी ने मेरे कुत्ते को भी मारना शुरु कर दिया। अगर कोई आदमी अकेला हो तो शायद खुद को बचा ले लेकिन यदि साथ में कुत्ता हो या कोई फीमेल फ्रेंड हो तो सबसे पहले इंसान उन्हें बचाने की कोशिश करता है जो वीडियो मैंने शेयर किया है उसमें आप मेरे दोस्त को वॉचमैन को बुलाते हुए सुन सकते हैं’।View this post on Instagram