Blog

  • DGP Gaurav Yadav की नई पहल, बड़े पुलिस अधिकारी 11 से 1 बजे तक दफ्तरों में रहेंगे मौजूद, आदेश जारी

    DGP Gaurav Yadav की नई पहल, बड़े पुलिस अधिकारी 11 से 1 बजे तक दफ्तरों में रहेंगे मौजूद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस कमिश्नर , जिला एसएसपी, उपमंडल डीएसपी और एसएचओ को वर्किंग डेज मे सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहने के निर्देश जारी किए हैं। 

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नागरिकों के लिए उपलब्ध रहना और नागरिकों तक पहुंच जन केंद्रित पुलिसिंग का सबसे बड़ा कर्तव्य है। चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय में, विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को नागरिकों से मिलने और सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए उपलब्ध रहने के लिए दिन आवंटित किए गए हैं।

  • Punjab : टिंबर स्टोर में लगी भीषण आग, 25 लाख रुपए का हुआ नुकसान

    Punjab : टिंबर स्टोर में लगी भीषण आग, 25 लाख रुपए का हुआ नुकसान

    बरनाला : जिले में देर रात को अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने के दौरान सेखा रोड पर आसाम टिंबर स्टोर बरनाला में आग लग गई जिससे उनकी सागवान व बहुकीमती लक्कड़ी जल गई और स्टोर की छत्त भी गिर गई। इससे उनका लाखो रुपये का नुक्सान हो गया।

    आसाम टिम्बर स्टोर के मालिक एडवोकेट प्रदीप गोयल ने बताया कि फायर ब्रिगेड बरनाला करीब एक घंटा लेट आने व उनकी गाड़ी की टैंकी में पानी कम होने से नुक्सान ज्यादा हो गया। प्रदीप गोयल ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है।

    उन्होंने बताया कि जब छत्त गिरी तो आसपास के काफी लोगों ने आकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु आग इतनी भीषण थी कि उनकी करीब 25 लाख रुपये की मंहगी लक्कड़ी राख हो गई।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां , युवक की मौत

    फिरोजपुर : जिले के मक्खू ब्लॉक के अंतर्गत आते गांव सूदां में गोलिया चलने की खबर है। इस फायरिंग मे गोली लगने से एक नौजवान की मौत हो गई है।  मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय बेअंत सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार मक्खू से फेमी की ओर जाते रोड पर गुरुद्वारा साहिब के गेट के पास मृतक की कुछ युवकों से बहस हो गई। जिसने भीषण रूप ले लिया और उनमें से एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिसमे गोली बेअंत सिंह को लग गई।  

    इस घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली बेअंत सिंह की गार्डन पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Police ने 16 करोड़ की ड्रग्स की बरामद

    Police ने 16 करोड़ की ड्रग्स की बरामद

    नई दिल्ली : गुजरात के द्वारका में ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को द्वारका के पास वरवाला गांव के समुद्र तट से लावारिस हालत में 16 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स मिलीं है। ये सभी पैकेट में भरे हुए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शुक्रवार को देवभूमि द्वारका जिले के तटीय इलाके में लावारिस पड़ी 16 करोड़ रुपये कीमत की उच्च गुणवत्ता वाली अफगानी चरस बरामद की।  इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ड्रग्स के और पैकेट खोजने के लिए 10 से 12 गांवों को कवर करने वाले 50 किलोमीटर के तटीय क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सागर सुरक्षा दल की टीम को वराला गांव के तटीय इलाके में गश्त के दौरान 3 प्लास्टिक बैग मिले, जिनमें किसी नशीले पदार्थ के 30 पैकेट थे जिनमें से प्रत्येक का वजन लगभग 1 किलोग्राम था बाद में फोरेंसिक टीम में शामिल अधिकारियों ने पैकेटों की जांच करने पर पाया कि यह उच्च गुणवत्ता का 32.05 किलोग्राम वजन का प्रतिबंधित पदार्थ है।

  • जिलाध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या, जाने वजह

    जिलाध्यक्ष ने गोली मारकर की आत्महत्या, जाने वजह

    उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के एक पूर्व जिला अध्यक्ष ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव उनके घर के एक स्टोर में पाया गया और उनके परिवार ने पुलिस को बुलाया। 

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि 55 वर्षीय डीपी यादव ने शनिवा के मझोला इलाके में अपने घर के स्टोररूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वरिष्ठ पुलिस कमांडर हेमराज मीना ने कहा, उनके परिवार के सदस्यों ने घर में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। 

    एसएसपी के अनुसार, परिवार द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, डीपी यादव अवसाद से पीड़ित थे और यही कारण प्रतीत होता है कि उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। 

  • Jalandhar:  नाबालिक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पड़ोसी युवक करता रहा दुष्कर्म, FIR दर्ज

    Jalandhar:  नाबालिक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पड़ोसी युवक करता रहा दुष्कर्म, FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) : बस्ती बावा खेल के राजनगर में नाबालिक से पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिक की अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर बुलाता था। पुलिस को दी गई शिकायत में राजनगर निवासी शिंदा पुत्र महेंदर (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक ने हथियारों के बल पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो भी बना ली। 


    जिसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की आड़ मे नाबालिक के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों से बच्ची घर मे गुमसुम रहने लगी। जिसे देख पिता के पूछने पर उसने उसके साथ हुई हैवानियत के बारे मे जानकारी दी। पीड़ित पिता ने आरोपी की शिकायत पुलिस को दी। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने  माता गुजरी स्कूल के निकट स्थित रतन नगर निवासी आयुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • Punjab  : युवक को गोली मारने के मामले में 2 भाई हथियारों सहित गिरफ्तार,  देखें वीडियो

    Punjab : युवक को गोली मारने के मामले में 2 भाई हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला :  पुलिस ने अवैध हथियार और जान से मारने की नियत से युवक पर गोलियां चलाने वाले गिरोह के 2 भाइयों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमबीर सिंह उर्फ ​​नानक और भाई सुंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों से 5 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस संबंध में पुलिस लाइन बटाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां खुशबीर कौर ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मदन मसीह पुत्र नियामत मसीह निवासी डाले चक्क थाना फतेहगढ़ चूड़ियां ने बताया कि 6 जून की रात करीब 9:30 बजे वह और उसका भाई गोपी वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंदूमंझ गांव में मसीह सम्मेलन में भाग लेने गये थे कि वह चंदूमंझ गांव के बाहर सड़क पर छबील से पानी पी रहे थे।

    इसी दौरान परमबीर सिंह और उसका भाई सुंदर सिंह दोनों निवासी चंदू मंझ और 3 अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और इस दौरान परमबीर सिंह ने उसे जान से मारने की नियत से अपने हाथ की पिस्तौल से गोली मार दी जो उसकी दाहिनी जांघ में लगी और फिर वह जमीन पर गिर गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुंदर सिंह ने अपनी पिस्तौल से उन पर लगातार 2 गोलियां चलाईं, जो उनकी छाती के दाहिने हिस्से में लगीं। इसके बाद परमबीर सिंह ने उन पर अपनी पिस्तौल से 2 गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उनके चूल्हे पर लगी। जब उसने शोर मचाया तो उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उनके भाई गोपी ने सवारी का इंतजाम कर उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया।

    डीएसपी खुशबीर कौर ने बताया कि पुलिस ने मदन मसीह के बयानों के आधार पर 2 ज्ञात और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उक्त मामले की जांच हेतु एसएसपी बटाला के निर्देश अश्विनी गोटियाल और एस. पी जांच रामनिंदर सिंह की देखरेख में सीआईए स्टाफ बटाला और थाना किला लाल सिंह की अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परमबीर सिंह और उसके भाई सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 बोर और 2 जिंदा राउंड 30 बोर और 4 पिस्तौलों 32 बोर और 8 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए है।  परमबीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 10 मामले दर्ज हैं और सुंदर सिंह के खिलाफ भी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस अदालत से आरोपियों का 3 दिन का रिमांड हासिल करेगी। ताकि उनसे और भी खुलासे किए जा सकें। 

  • फिर शुरू होगा गर्मी का कहर, इन राज्यों में मानसून देगा दस्तक

    फिर शुरू होगा गर्मी का कहर, इन राज्यों में मानसून देगा दस्तक

    नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक , 9 जून को पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा-पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। मॉनसून के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, असम और मेघालय में भारी बारिश संभव है। 

    दिल्ली में गर्मी का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 10 से 12 जून तक गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लगातार बादलों की आवाजाही और तेज हवाएं चल सकती हैं। 

  • Ludhiana  : Ashu की मीटिंग में बैंस की गैर हाजिरी से Congress में दिखी गुटबाजी

    Ludhiana : Ashu की मीटिंग में बैंस की गैर हाजिरी से Congress में दिखी गुटबाजी

    लुधियाना : बेशक कांग्रेस जीत गई है और सांसद प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बने है। लेकिन अभी भी कांग्रेस में गुटबाजी लगातार जारी है। हलका आत्म नगर में कांग्रेसी बैठकें कर रहे है लेकिन बैंस उन बैंठकों में नजर नहीं आ रहे। पहले सिमरजीत सिंह बैंस को लोकसभा का टिकट मिलने की पूरी चर्चा थी। उस समय भी कुछ कांग्रेसियों ने विरोध किया और बैंस को टिकट नहीं मिला। आखिरकार बैंस कांग्रेस में भाई बलविंदर सिंह सहित पार्टी का विलय कर शामिल हो गए। 1 दिन पहले कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु ने हलका आत्म नगर में धन्यवाद बैठक आयोजित की। इस बैठक में वह पूर्व कांग्रेस के पार्षद भी पहुंचे जिनका बैंस से छतीस का आंकड़ा है।

    इस बैठक में सिमरजीत नहीं आए। इसके बाद अगले ही दिन आत्म नगर के सभी कांग्रेस पदाधिकारी चंडीगढ़ मिलने पहुंच गए। यदि पार्टी में इसी तरह से सीनियर नेताओं में खींचातान चलती रही तो आने वाली निगम चुनाव में विवाद होना सुनिश्चित है। भारत भूषण आशु ने जो 2 दिन पहले बैठक में धन्यवाद वर्करों को किया क्योंकि आत्म नगर से पार्टी को 5096 की लीड मिली थी। बेशक इस लीड का कारण सिमरजीत सिंह बैंस है क्योंकि उनका खुद का वोट बैंक भी काफी है। उनकी पार्टी का विलय कांग्रेस में होने के कारण भी वोट कांग्रेस को मिले लेकिन इस धन्यवाद बैठक में 7 पार्षद सहित अन्य वर्कर शामिल थे।

    वहीं जो नेता वड़िंग से मिलने चंडीगढ़ गए थे ये वह नेता थे जो आशु की बैठक में नहीं गए थे। लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले कांग्रेस टिकट के लिए भारत भूषण आशु का नाम सबसे आगे था। लेकिन आशु के खिलाफ कांग्रेस के पुराने दिग्गज विधायकों ने मोर्चा खोल दिया था। आखिर समय में पार्टी ने प्रदेश प्रधान वड़िंग को लुधियाना संसदीय सीट से चुनाव लड़वाया। चुनाव प्रचार दौरान भी लुधियाना में वड़िंग ज्यादातर अकेले ही वोट मांगते दिखे थे। उस समय यह भी चर्चा रही कि आशु खुलकर चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे। इन्हीं कारणों से पार्टी में अंदर खाते कलह बढ़ गई है।

  • जालंधर :

    जालंधर